More

    खून वाले फुंसी

    Skin - त्वचाखून वाले फुंसी

    आज के समय में शायद ही कोई इंसान हो जिसने पिंपल्स के बारे में न सुना हो या उसने कभी पिंपल्स की समस्या का सामना न किया हो| हम सभी जानते है की पिंपल्स कई प्रकार के होते है| कुछ पिंपल्स ऐसे होते है जिनमे तकलीफ भी कम होती है और वो जल्द ही खत्म भी हो जाते है लेकिन कुछ में काफी समय भी लग जाता है| लेकिन अधिकतर देखा ये गया है की अगर आप थोड़ी सावधानी रखते है तो पिंपल्स जल्दी खत्म भी हो जाते है और दोबारा नहीं होते है| अगर आप लापरवाही करते है तो पिंपल्स ठीक भी जल्दी नहीं होते है और अगर ठीक हो भी जाए तो दोबारा हो जाते है| चलिए आज हम खून वाले पिंपल्स के बारे में बताते है ऐसे पिंपल्स को जब फोड़ते है तो उसमे से ब्लड भी निकलता है | ऐसे पिंपल्स में हमे सफाई का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए| वैसे तो आपको डॉक्टर से सलाह और इलाज कराना चाहिए लेकिन अगर आप घरेलु नुस्खे से पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते है तो आप नीचे दिए गए नुस्खों को इस्तेमाल करके पिंपल्स से छुटकारा पा सकते है-

    1 – विटामिन ए –  विटामिन ए से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे की गाजर,लाल शिमला मिर्च, पपीता इत्यादि| ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में पिंपल्स से राहत मिल जाएगी|

    2 – दालचीनी – दालचीनी के बारे हम सबने सुना होगा,  दालचीनी हमारी त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है, दालचीनी को पहले महीन पीस ले, उसके बाद १ चम्मच दालचीनी पॉउडर लेकर उसमे थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना ले, फिर उसे पिंपल्स पर लगा ले अगर आपके चेहरे पर दाने हो गए तो भी इस पेस्ट को लगा ले, कुछ ही दिनों पिंपल्स खत्म हो जाएंगे|

    3 – पुदीना – हम सभी को पता है की पुदीना ठंडा होता है, पुदीने की पत्तिओ को तोड़कर उन्हें महीन पीस कर पेस्ट बना ले, रात को सोने से पहले उस पेस्ट को पिंपल्स पर लगा ले, रातभर लगा रहने दे| सुबह उठकर ताजे पानी से चेहरा धो ले, कुछ ही दिनों आपको पिंपल्स से मुक्ति मिल जाएगी|

    4 – मुल्तानी मिटटी – मुल्तानी मिटटी हमारे चेहरे के लिए अमृत जैसी है, चेहरे से गन्दगी निकालने और चेहरे पर तेल को भी कम करती है| 2 चम्मच मुल्तानी पॉउडर लेकर उसमे एक चम्मच गुलाबजल और आधी चम्मच से कुछ कम निम्बू का रस मिला ले, तीनो को अच्छे से मिलकर चेहरे पर लगा ले, सूख जाने पर चेहरा ताजे पानी से धो ले| रोजाना करने से काफी लाभ मिलेगा|

    5 – एलोवेरा –  एलोवेरा के बारे में हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते है| जितने भी ब्यूटी प्रोडक्ट बाजार में मिलते है उनमे से शायद ही कोई प्रोडक्ट हो जिसमे एलोवेरा न हो| एलोवेरा हमारे चेहरे की हर परेशानी में लाभकारी होता है| एक ताजा पत्ता लेकर उसका गुद्दा निकाल कर, पिंपल्स पर बहुत हलके हाथ से मसाज सी करे | कुछ देर मसाज करने के बाद चेहरे को सूखने के लिए छोड़ दे|चेहरे के सूख जाने के बाद ताजे पानी से चेहरा धो ले| कुछ दिनों बाद ही आपका चेहरा चमक उठेगा और पिंपल्स भी नहीं रहेंगे|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles