More

    पिंपल्स, मुहासे हटाने के देसी इलाज और उपाय

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सपिंपल्स, मुहासे हटाने के देसी इलाज और उपाय

    पिंपल्स और मुंहासों से छुटकारा पाना अब बिल्कुल आसान है। पिंपल्स और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए हम आज आपके लिए लाए हैं ऐसे टिप्स, जो पिंपल्स को मार सकते हैं और कुछ ही दिनों में मुंहासों से छुटकारा दिला सकते हैं। युक्ति के में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

    पिम्पल्स हटाने के तरीके इन हिंदी: गोरे चेहरे पर कोई दाग धब्बा या निशान पड़ जाए तो चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ने लगती है। चेहरे पर कील मुंहासे (acne) निकलना आजकल आम हो गया है। ऑयली स्किन पर पिम्पल्स निकलने की समस्या अधिक होती है। पिम्पल को अगर हाथ से फोड़ दे तो पिम्पल्स के दाग चेहरे पर रह जाते है। अक्सर कील मुंहासों के ज़रिए शरीर की गर्मी बाहर निकलती है जो खाने पीने की गलत आदतों से हो जाती है।

    इसमें चेहरे पर लाल रंग के दाने जैसे हो जाते हैं जिन्हें कील कहते हैं जिन्हें दबाने पर सफेद रंग का पदार्थ निकलता है, यही कील को फोड़ों अलग पहचान दिलाती है। वैसे इन्हें बिलकुल दबाना या छेड़ना नहीं चाहिए, ऐसा करने से कील की जगह पर गहरे व स्थाई दाग बन सकते हैं। 

    वैसे तो लोग अक्सर पिंपल्स और दागों को दूर करने के लिए महंगे फेस वॉश और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं या पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। जिससे कई बार साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप घर में बिना किसी साइड इफेक्ट के चेहरे के पिंपल्स और दाग को हटाना चाहती हैं, तो इन घरेलू और नेचुरल उपायों को अपनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

    अगर त्वचा को पोषण देने वाली चीज़े खाए और तले हुए फूड से दूर रहे तो बार बार पिंपल्स का निकलना रोक सकते है। हरी सब्जियां, फल और पानी त्वचा को स्वस्थ रखने का उत्तम उपाय है। आज इस लेख में पिम्पल्स कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे जानेंगे, पिम्पल्स हटाने के तरीके ,natural home remedies tips to remove pimples in hindi.

    पिम्पल्स होने के कारण

    फेस पर पिम्पल्स कील मुंहासे फुंसी गड्ढे होने की सबसे प्रमुख वजह त्वचा का बेजान होना और त्वचा को जरूरी पोषण न मिलना है, इसके अलावा पिम्पल होने के कुछ और भी कारण हो सकते है।

    • ऑयली स्किन
    • हॉर्मोन इम्बेलेंस
    • स्किन को एलर्जी होना
    • पेट से जुड़ी बीमारियां होना
    • अधिक तला और ऑयली खाने से
    • ब्यूटी क्रीम के साइड इफ़ेक्ट होना

    पिम्पल्स हटाने के तरीके घरेलू उपाय और नुस्खे

    Pimples Kil Muhase ke Gharelu Nuskhe in Hindi

    चेहरे से दाग धब्बे, झुर्रियां और पिंपल्स हटाने के लिए अक्सर हम कई प्रकार की क्रीम और फेस पैक प्रयोग करते है, क्योंकि ये केमिकल्स युक्त होते इसलिए अगर स्किन को सूट ना करे तो इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है। आप घर पर घरेलू नुस्खे प्रयोग करके पिम्पल्स से छुटकारा पा सकते है जो करने में आसान होते है और महंगे भी नहीं होते।

    1. भाप से पिम्पल कैसे दूर करे 
    • पिम्पल्स हटाने के तरीके के लिए ज़रूरी है की पहले त्वचा में जमा धूल मिट्टी के कण साफ़ करे। आप गरम पानी से चेहरे को भाप दे कर स्किन को क्लीन कर सकते है। आप पानी में निम्बू का रस भी मिला सकते है।
    1. कपूर और नारियल तेल
    • नारियल के तेल में कपूर मिला कर लगाने से पिम्पल्स के दाग धब्बे साफ़ होते है। ये लेप 10 – 15 मिनट लगाने के बाद फेस को धो ले, इस उपाय को 8 – 10 दिन करने पर पिम्पल के निशान साफ़ होने लगते है।
    1. गुलाब जल से पिंपल कैसे हटाए
    • गुलाब जल फेस क्लीन करने में काफ़ी उपयोगी है। गुलाब जल में काली मिर्च के दस से बारह दाने पीस कर मिलाये और रात को चेहरे पर लगा कर सुबह गुनगुने पानी से फेस धो ले। इस उपाय से स्किन पर निखार आता है और मुंहासे भी साफ़ होते है।
    • नींबू का रस गुलाब जल में मिलाकर प्रयोग करने से भी चेहरे की गंदगी बाहर निकलती है।
    1. मुल्तानी मिट्टी और चंदन
    • चेहरे से कील मुंहासे, झुर्रियां और काले दाग धब्बे हटाने में चंदन एक उत्तम उपाय है। दूध और हल्दी पाउडर चंदन में मिलाकर उबटन बना ले। इस उबटन को त्वचा पर लगाने से स्किन की जलन और कील मुंहासों का इलाज कर सकते है।
    • मुलतानी मिट्टी का फेस पैक स्किन के लिए रामबाण है। चेहरे पर झुर्रियां, ब्लैकहेड्स, दाग धब्बे, गड्ढे, पिंपल्स या फिर कोई निशान हो, इसका घरेलू इलाज मुल्तानी मिट्टी से कर सकते है।
    1. मुंहासे हटाने के उपाय बेसन से
    • थोड़ा सा कपूर, निम्बू का रस और हल्दी पाउडर तीन से चार चम्मच बेसन में मिला कर लेप बना ले और चेहरे पर लगाए। ये लेप जब सुख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो ले।
    • बेसन को लस्सी या दही में मिला कर फेस पर लगाने से भी झाइयां और कील मुंहासे दूर होते है।
    1. पुदीना और आंवला
    • रात को आंवला पाउडर पानी में भिगो कर रख दे और सुबह फेस पर हल्के हाथों से मसाज करें और 10-15 मिनट के बाद चेहरे को धो ले। इस नुस्खे से चेहरे की झुर्रियां दूर होती है और फेस पर ग्लो आता है।
    • कील मुंहासे हाथ से फोड़ने पर इसके दाग धब्बे त्वचा पर रह जाते है। पिम्पल्स के दाग और निशान हटाने के लिए पुदीने को पीस कर एक पेस्ट बना ले और चेहरे पर लगाए। एक महीने तक इस उपाय को करने से चेहरा सुंदर और साफ़ होता है।
    1. पिम्पल्स की दवा है एलोवेरा
    • त्वचा को फ्रेश और हेल्थी बनाये रखने में एलोवेरा भी कारगर है। पिम्पल्स हटाने के तरीके में आप चेहरे पर एलोवेरा जैल का प्रयोग कर सकते है। एलोवेरा के पत्ते को काट कर स्किन पर मल सकते है। इससे फेस पर जमा गंदगी साफ़ होती है।
    • जाने घरेलू फेस पैक इन हिंदी
    1. तुलसी और नींबू
    • पिम्पल्स हटाने के तरीके में तुलसी के ताज़ा पत्ते ले और सूखा कर इन्हें पीस ले और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना ले और फेस पर लगाए। तुलसी के इस उपाय से कील मुंहासे और झुर्रियां दूर होती है।
    • ऑयली त्वचा पर निम्बू रगड़ने से त्वचा की चिकनाई दूर होती है और पिम्पल्स भी साफ़ होते है। शहद को नींबू में मिला कर पेस्ट बनाए और फेस पर लगाए और 15 – 20 मिनट के बाद धो ले। इस नुस्खे से चेहरे में निखार आता है और पिंपल ठीक होते है।
    1. पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय नीम
    • त्वचा ऑयली हो तो पानी में नीम के पत्ते उबालकर उससे चेहरे को धोएं, इसके अलावा उबले हुए पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाए। नीम के साबुन से भी ऑयली त्वचा से राहत मिलती है।
    • जाने बाबा रामदेव आयुर्वेदिक उपचार
    1. कील मुंहासे का देसी इलाज करेला
    • एक बार ठीक होने के बाद अगर आप को फिर से मुंहासे निकलते है तो एक से दो करेले काट ले और इसे पानी में उबालकर ठंडा होने पर पिए। इस उपाय को निरंतर करने पर बार बार मुंहासे निकलना बंद होगा।

    पिम्पल टिप्स इन हिंदी : Pimples Tips in Hindi

    • सलाद और फल अधिक खाए।
    • बार बार चेहरे को हाथ न लगाए।
    • तला हुआ और फास्ट फूड खाने से परहेज करें।
    • धूल मिट्टी से बचने के लिए पानी से चेहरे को धोएं।
    • केमिकल युक्त ब्यूटी क्रीम या दवा का प्रयोग कम करें।
    • स्किन को हेल्दी रखने के लिए हर रोज में 3 – 4 लीटर पानी पिए।

    बार बार पिंपल्स निकलने से कैसे रोके

    • खाने पीने में कुछ परहेज कर के और खाने की गलत आदतों को सुधार कर हम बार बार पिंपल्स होना रोक सकते है। रिफाइंड ऑयल, आइस क्रीम, चाय, कॉफी, जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों के सेवन से दूर रहे और अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसके उपाय करे।
    • कई बार चेहरे के पिम्पल्स की वजह से हम किसी फंक्शन या शादी में नहीं जा पाते।ऐसे में आप मेकअप का इस्तेमाल करके कील मुंहासे और दाग धब्बों को छुपा सकते है।

    दोस्तों पिम्पल्स हटाने के तरीके, Home remedies tips to remove Pimples (Acne) in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास कील मुंहासे का इलाज के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे।

    Recent Articles

    50 COMMENTS

    1. Sir mere daag bi mit the ni h or pimple bhi kai baar mit jaate h phir ho jate h barik barik punshi type me hote h ab aap batao kya karu

    2. Mere face pe chote chote dane hokar …gade ho jate or face b bhut rukha h …plzzzzzzzz ap muje aisi koi tips btaye jis se dane thik ho jaye or gade bhar jaye…plzzzzzzzzzzz

      • पिम्पल्स का इलाज घरेलू तरीके से करने के लिए आप ऊपर लिखे हुए नुस्खे और उपाय पढ़े।

      • पिम्पल्स ऑयली त्वचा पर अधिक निकलते है, पिम्पल्स हटाने के घरेलू नुस्खे आप ऊपर पढ़ सकते है और ऑयली स्किन के उपाय आप यहां पढ़े :: https://sehatdoctor.com/

    3. hello sir mere face par forehead or bade bade or chin par chote 2 kaafi pimples ho gye h wo bhi meri engagement ke bad facial bhi kraya tha tab par ab wo kam nhi ho rhe plz koi upay btaye jisse jaldi unhe dur Kiya ja sake

      • सबसे पहले तो आप ये जाने की ये पिम्पल्स और दाने चेहरे पर क्यों निकल रहे है, क्या आपने कोई मेकअप या क्रीम लगायी जो आपकी स्किन को सूट नहीं कर रही, अगर ऐसा है तो ऐसी क्रीम फिर से प्रयोग करने से बचे ताकि पिम्पल्स की समस्या से बचा जा सके. पिम्पल्स ठीक करने के लिए घरेलू उपाय व अन्य तरीके ऊपर लेख में पढ़े.

    4. Sir mere face par bhoot dino se pimple aa rhe he o pay pimpal bade hone ke baad fud jate he aur waha par gada pad jata he to iske nuske bataiye sir please

      • पिम्पल्स हटाने और आने से रोकने के लिए इलाज और घरेलू उपाय ऊपर लेख में पढ़े.

    5. Sir mere face par bahut jyada pimple hote hai or hand touch hote hi bahut jyada dard hota hai or pimple ko fodta hu to usme ee mewad or blood aata hai so plz sir koi tips dena.

    6. Maine ek treatment apnaya pimples ke liye wo to sahi ho gya but daag kuch bache hai to sir unhe thik karne ke liye better treatment btaye.

      • चेहरे से पिम्पल और दाग का इलाज आप घरेलू उपाय और नुस्खे से कर सकते है, उपाय करने के साथ साथ पिम्पल्स होने के कारण जाने ताकि इनसे हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सके और फेस पर केमिकल युक्त क्रीम के प्रयोग से भी बचे.

    7. Sir mere pimples big big hote hai aur thik hote hi dusra ho jata hai aur us par black daag bhi ho jata hai sir main kya karu.

    8. Mere chehre par bahut se daag hai mene bahut se upay kiya lekin koi fayda nhi hua aur multani mitti bhi bahut lagai aur kabhi kabhi muhase ki tarah dane nikal aate hai. Bahut dard bhi karte hain unhe push karo to pani jasi chij nikalti hai. Ek thik hota to ek aur ho jata hai.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles