More

    पिंपल्स का इलाज

    Skin - त्वचापिंपल्स का इलाज

    पिंपल्स अगर किसी के भी चेहरे पर हो जाते है तो उसके चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती है| पिंपल्स में कई बार काफी दर्द का अहसास भी होता है| अधिकतर लोग पिंपल्स होते ही महंगे से महंगे लोशन, क्रीम और दवाइयाँ खानी शुरू कर देते है| कुछ लोग बिना डॉक्टर से सलाह लिए बिना ही दवाई खानी शुरू कर देते है,जिसकी वजह से उनके चेहरे पर पिंपल्स पहले से भी अधिक मात्रा में निकल जाते है| लेकिन अगर आप थोड़ी सी सावधानी और सही से घरेलु नुस्खे अपनाए तो आप आसानी से पिंपल्स से निजात पा सकते है| आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में बताएंगे जो बिना किसी नुक्सान के आपके चेहरे से पिंपल्स को गायब कर देंगे –

    1 – भाप – भाप चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है| भाप लेने से चेहरे के रोमछिद्र खुल जाते है,चेहरे पर जमी गन्दगी भी दूर होती है जिसकी वजह से हमारी त्वचा कोमल हो जाती है| रोमछिद्र खुल जाने से त्वचा आराम से साँस ले सकती है,त्वचा के ऐसा करने की वजह से पिंपल्स में भी बहुत आराम मिलता है|

    2 – लहसुन पेस्ट – लहसुन हम सभी के घर में आसानी से मिल जाता है| लहसुन में ऐंटिवायरल, ऐंटिफंगल, ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिऑक्सिडेंट गुण होते है| लहसुन शरीर के किसी भी घाव को जल्द भरने के काम आता है| 4 या 5 लहसुन की कलियाँ लेकर उन्हें छील ले, उन्हें पीस कर उनका पेस्ट बना ले| उस पेस्ट को पिंपल्स पर लगा ले, सूख जाने के बाद हलके गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले| रोजाना इसको लगाने से आपको बहुत जल्द पिंपल्स से छुटकारा मिल जाएगा|

    3 – संतरे के छिलके – संतरे में विटामिन सी काफी मात्रा में होता है| सबसे पहले आप अपने चेहरे को हलके गुनगुने पानी से धो ले और सूखा ले| उसके बाद ताजे संतरे के छिलके को हलके हाथ से पिंपल्स पर लगाए,थोड़ी देर ऐसा करने के बाद चेहरा जब सूख जाए तब धो ले| पिंपल्स आपकी त्वचा से बहुत जल्दी समाप्त हो जाएंगे|

    4- बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडा सभी के घरो में आसानी से मिल जाता है| बेकिंग सोडा हमारी त्वचा में पीएच स्तर को सही करता है,जिसकी वजह से हमारी त्वचा में जलन काम होती है| थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमे थोड़ा सा पानी मिलकर पेस्ट बना ले,उस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाए,जब सूख जाए तब चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले| इसके रोजाना उपयोग करने से आपको पिंपल्स से बहुत जल्द राहत मिलती है|

    5 – शहद और दूध – शहद हमारी त्वचा और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है| सबसे पहले आपको शहद लेना है और उसे चेहरे पर पिंपल्स की जगह पर लगाना है| शहद लगाने के बाद उसे छोड़ दे, 15 से 20 मिनट बाद शहद सुख जाता है| जब शहद सूख जाए उसके बाद हाथो में थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर पिंपल्स पर बहुत हलके हाथो से मसाज करे,थोड़ी देर मसाज करने के बाद चेहरे को छोड़ देल जब चेहरा सुख जाए उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो ले| रोजाना ऐसा करने से आपके चेहरे से पिंपल्स बहुत जल्द ही समाप्त हो जाएंगे|

     

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles