More

    चेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने के 10 आसान उपाय और तरीके

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सचेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने के 10 आसान उपाय और तरीके

    pimples ke daag dhabbe hatane ke tarike aur gharelu upay in hindi: अगर साफ चेहरे पर कोई दाग हो जाये तो सुंदर और गोरा चेहरा भी फीका पड़ जाता है। आजकल पिम्पल्स की समस्या आम हो गयी है और जिसकी त्वचा ऑयली हो उसे कील मुंहासे ज्यादा निकलते है। खाने पीने की बुरी आदतें और केमिकल युक्त ब्यूटी क्रीम ज्यादा लगाने से बार बार पिम्पल्स की समस्या होती है। आज इस लेख में हम जानेंगे चेहरे के दाग कैसे हटाए और पिम्पल्स हटाने के तरीके और उपाय कैसे करे

    कुछ लोग अक्सर चेहरे के पिम्पल्स के कारण किसी शादी या फंक्शन में नहीं जा पाते। ऐसी स्थिति में मेकअप के प्रयोग से चेहरे के दाग और पिम्पल को छुपा सकते है। चेहरे पर बार बार पिम्पल्स फुंसी और गड्ढे होने का सबसे बड़ा कारण है त्वचा को जरुरी पोषण नहीं मिलना है। इसके इलावा भी फेस पर पिम्पल निकलने के कुछ और कारण हो सकते है।

    pimples ke daag

     

    पिम्पल्स होने के कारण

    1. स्किन ऑयली होना
    2. हार्मोन असंतुलन
    3. त्वचा पर कोई एलर्जी होना
    4. पेट की कोई बीमारी होना
    5. ज्यादा तला खाना खाना
    6. त्वचा पर ब्यूटी क्रीम का साइड इफ़ेक्ट करना

     

    पिम्पल्स हटाने के तरीके और उपाय: Pimples hatane ke tarike aur upay in hindi

     

    1. भाप लेना

    1. पिम्पल्स कैसे दूर करे, फेस से पिम्पल्स हटाने के लिए जरूरी है पहले त्वचा में जमा हुई धूल और मिट्टी के कण साफ करे।
    2. गरम पानी से अपने फेस को भाप दे कर आप अपनी त्वचा साफ कर सकते है।
    3. पानी में आप नींबू के रस की कुछ बूंदे भी मिला सकते है।

     

    2. नारियल तेल में कपूर

    1. थोड़ा कपूर नारियल के तेल में मिला कर पिम्पल्स और दाग धब्बे पर लगाने से ये धीरे धीरे साफ होने लगते है।
    2. 10 से 15 मिनट इसका लेप लगाने के बाद इसे धो ले।
    3. लगातार कुछ दिन ये उपाय करने पर आप फरक महसूस करने लगेंगे।

     

    3. गुलाब जल

    • फेस को क्लीन करने में गुलाब जल काफी उपयोगी होता है। काली मिर्च के 10 से 12 दाने गुलाब जल में पीस कर मिला ले और रात को अपने फेस पर लगा कर सुबह गुनगुने पानी से धो ले। इससे त्वचा पर निखार आने लगता है और मुंहासे भी साफ होने लगते है।
    • गुलाब जल में नींबू का रस मिला कर लगाने से भी चेहरे में जमा गंदगी बाहर निकलती है।

     

    4. चंदन और मुल्तानी मिट्टी

    • पिम्पल्स, काले दाग धब्बे और चेहरे की झुर्रियां हटाने का चंदन एक अच्छा उपाय है।
    • दूध, हल्दी और चंदन मिला कर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को स्किन पर लगाने से की जलन और पिम्पल्स का इलाज कर सकते है।
    • मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बना कर लगाना स्किन की समस्याओं में रामबाण काम करता है।
    • चेहरे की झुरियां, दाग धब्बे, पिम्पल्स या कोई निशान हो इसका इलाज मुल्तानी मिट्टी से कर सकते है।
    • जाने चेहरे और बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे

     

    5. बेसन

    • Pimples hatane ke upay में थोड़ी हल्दी, थोड़ा कपूर, निम्बू का रस और बेसन के 3 से 4 चम्मच मिला कर इसका लेप चेहरे पर लगाए। जब ये लेप सुख जाए तो ठंडे पानी से इसे धो ले।
    • लस्सी या दही में भी बेसन मिला कर लगाने से कील मुंहासे और झाइयाँ दूर होती है।

     

    6. पुदीना

    • पिम्पल्स हाथ से फोड़ देने पर इसके दाग रह जाते है। पिम्पल्स के दाग हटाने के लिए पुदीना पीस कर पेस्ट चेहरे पर लगाए।
    • एक महिना ये उपाय करने पर चेहरा साफ और सुंदर होता है।

     

    7. एलोवेरा

    1. त्वचा को तरोताजा और स्वस्थ बनाये रखने के लिए एलोवेरा दवा का काम करता है।
    2. आप अपने फेस पर एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकते है या फिर एलोवेरा का पत्ता बीच से काट कर इसे त्वचा पर मल सकते है।
    3. इस नुस्खे से चेहरे पर जमा धूल मिट्टी भी साफ होती है।
    4. जाने चेहरे के लिए एलोवेरा के फायदे

     

    8. तुलसी

    • तुलसी के पत्तों को सूखा कर पीस लेफिर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसका फेस पैक बना ले। इस उपाय से पिम्पल्स और झाइयां भी दूर होती है।

     

    9. नींबू

    1. ऑयली स्किन हो तो नींबू मलने से त्वचा की चिकनाहट दूर होती है और कील मुंहासे भी साफ होते है।
    2. निम्बू का रस शहद में मिला कर एक लेप बना ले फिर इसे और फेस पर लगाए।
    3. 15 से 20 मिनट बाद फेस धो ले। इस उपाय से फेस पर ग्लो आने लगता है और पिम्पल ठीक होते है।

     

    10. नीम

    नीम के पत्ते भी oily skin के लिए अच्छे होते है। नीम के पत्ते पानी में उबाल कर चेहरा धोए और उबले हुए पत्ते का पेस्ट बना कर इसे फेस पर लगाए।

     

    चेहरे के दाग कैसे हटाए :Chehre ke daag kaise hataye in hindi

    • दाग हल्का हो या गहरा इस घरेलू उपाय से कई प्रकार के दाग हटाने में फायदा मिलता है। थोड़ा एलोवेरा जेल, निम्बू का रस, थोड़ा बेकिंग सोडा और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना ले और दाग पर लगाए।
    • दाग साफ करने के लिए शहद, नींबू का रस और हल्दी का लेप लगाए।
    • दाग अगर गहरे हो और फेस पर काली छाया दिखाई देती हो तो थोड़ा नींबू का रस, थोड़ा शहद और 1-2 बूँद ग्लिसरीन मिलाकर इसका लेप दाग पर लगाए फिर हल्की मालिश करके 30 मिनट बाद फेस धो ले। इस नुस्खे को नियमित करने पर चेहरे के दाग भी धीरे धीरे साफ होने लगते है।
    • काले दाग का इलाज में संतरे के छिलके भी उपयोगी है। संतरे के छिलकों को पीस कर शहद मिला कर दाग पर लगाए।
    • थोड़ा सा गुलाब जल और चंदन पाउडर का उबटन बना कर प्रयोग करे और 30 मिनट बाद चेहरा धो ले। ये तरीका चेहरे पर निखार लाता और दाग भी साफ करता है।

     

    दोस्तों पिम्पल्स हटाने के तरीके और घरेलू उपाय, Chehre ke pimples aur daag hatane ke upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास चेहरे के दाग कैसे हटाए का इलाज और नुस्खे है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles