More

    प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना कारण व रोकने के उपाय

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेप्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना कारण व रोकने के उपाय

    प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना इन हिंदी: कई बार कुछ महिलाओ में प्रेग्नेंसी के समय ब्लीडिंग की परेशानी होने लगती है, सबसे पहले तो आपको ब्लीडिंग होने का कारण जानना चाहिए,उसके बाद ब्लीडिंग रोकने के घरेलू नुस्खे अपना सकती है| गर्भावस्था में अक्सर कुछ महिलाओं को खून के धब्बे (blood spotting) और ब्लड आने की समस्या होती है जिससे गर्भवती महिला घबरा जाती है। ऐसे में कुछ सवाल हमें परेशान करते है जैसे की क्या प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होती है,  गर्भावस्था में रक्तस्राव क्यों होता है और क्या गर्भावस्था में ब्लीडिंग होना सही है। गर्भावस्था के दौरान खून बह रहा है तो ये गर्भपात का कारण भी बन सकता है पर ये देखना अहम होगा की कौन से महीने में रक्तस्राव हो रहा है। 

    गर्भावस्था में रक्तस्राव गर्भावस्था के पहले 12 सप्ताह के दौरान महिलाओं में देखा जा सकता है, आज हम कुछ आपको गर्भावस्था में रक्तस्राव का कारण और इलाज बताएंगे |

    प्रेगनेंसी के दौरान कोई भी भारी सामान उठाने से बचे। ये भी रक्तस्राव का कारण हो सकता है गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार के योनि से रक्तस्राव होने की जानकारी अपने स्वास्थ्य परामर्शदाता को दें साथ ही कितना और कैसा रक्तस्राव हो रहा है उसका विवरण भी उसको दे। 

    1st month, 3rd month या 9th month, जितने भी हफ्ते या महीने हो गए हो खून आना या फिर पीरियड्स के दर्द जैसा महसूस हो सबसे पहले चिकित्सक से मिलना चाहिए और अगर कोई गंभीर समस्या नहीं तो सलाह ले कर ही प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग रोकने के घरेलू उपाय करें। आज इस लेख में हम जानेंगे how to stop bleeding during pregnancy in hindi.

    क्या गर्भावस्था में ब्लीडिंग होती है

    • प्रेगनेंसी के दौरान अगर थोड़ी ब्लीडिंग हो तो एक दम से घबराए नहीं, ये एक नार्मल प्रक्रिया भी हो सकती है पर अगर ये प्रक्रिया आप को नार्मल ना लगे व समस्या गंभीर लगे तो बिलकुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
    • अक्सर बहुत सी प्रेग्नेंट वीमेन गर्भावस्था में खून आना अनुभव करती है और इनमें से अधिकतर महिलाएं पहले 3 महीने में इसका अनुभव करती है जो की नॉर्मल माना जाता है।
    • खून के धब्बे थोड़े बहुत दिखने का मतलब गर्भपात होना नहीं है। गर्भावस्था में स्पॉटिंग आम है, लगभग एक तिहाई गर्भवती महिलाओं के साथ ऐसा होता है।
    • ब्लीडिंग जब तक नॉर्मल है तब तक परेशान होने की ज़रूरत नहीं है और जब ये नॉर्मल ना दिखे तब उसे अनदेखा भी नहीं करना चाहिए।

    प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होने के कारण : Causes of Bleeding During Pregnancy

    • इन्फेक्शन: महिला की योनि में इन्फेक्शन की वजह से भी 1 से 3 month में ब्लीडिंग हो जाती है।
    • एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी: इसमें भ्रूण का विकास गर्भ में होने की बजाय फैलोपियन ट्यूब में ही शुरू हो जाता है।
    • इंप्लांटेशन ब्लीडिंग: ये ब्लीडिंग गर्भावस्था में शुरुआत के दिनों में होती है, इसमें भ्रूण गर्भ में इम्प्लांट होता है।
    • हार्मोन में बदलाव: Periods कंट्रोल करने वाले हार्मोन में बदलाव के कारण भी प्रेगनेंसी की शुरुआत में ब्लीडिंग हो सकती है।
    • गर्भाशय का फटना: अगर गर्भवती महिला के गर्भ में किसी वजह से कोई घाव हो जाये तो उसके फटने का खतरा अधिक हो जाता है।
    • शारीरिक मेल: गर्भावस्था के दौरान संबंध बनाने से भी रक्तस्राव की आशंका बढ़ जाती है।

    प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना इलाज और उपाय

    Pregnancy Me Bleeding Rokne ke Upay in Hindi

    प्रेगनेंसी में पीरियड्स आने रुक जाते है इसलिए किसी भी रंग का ब्लीडिंग हो इसे पीरियड्स ना समझे और अपने चिकत्सक से सलाह ले। गर्भावस्था के दौरान रक्तस्राव को रोकने के लिए घरेलू नुस्खे और उपाय करने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना जरुरी है इस बारे में आगे लेख ध्यान से पढ़े।

    1. पहले तीन महीने में ब्लीडिंग होना : Pregnancy ke First 3 Month me Bleeding
    • प्रेगनेंसी के पहले 3 महीने में रक्तस्राव होना नॉर्मल है पर जब खून आना और साथ में कुछ परेशानी महसूस हो तब ये गर्भपात होने के लक्षण भी हो सकते है ,ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से मिले और जाँच करवाए।
    • पहले तीन महीने में योनि से ब्लड आना इसे एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी के रूप में भी देखा जाता है। इसमें गर्भाशय के बाहर ही गर्भ स्थित हो जाता है और महिला को pregnant होने का एहसास दिलाते है।
    • जाने घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट कब और कैसे करे
    1. 3 से 9 month के बीच bleeding होना
    • प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना इस बात के संकेत होते है की किसी वजह से बच्चे को तकलीफ हो रही है और जल्दी ही कुछ ना किया जाये तो गर्भपात भी हो सकता है।
    • गर्भावस्था में रक्तस्राव पहले तीन महीने में जब तक ज्यादा ना हो परेशानी नहीं है, पर जब 3 से 6 महीने के बीच में bleeding हो या  आखिरी के तीन में ब्लीडिंग हो तो ये एक गंभीर समस्या बन सकती है।
    • 3 महीने बाद ब्लीडिंग होती है तो ये बच्चे और महिला के लिए परेशानी का सबब बन सकता है इसलिए ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलकर उपचार शुरू करवाए।

    प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होने पर क्या करे

    1. गर्भावस्था के समय ब्लीडिंग होने पर परेशान होने की बजाय शांत दिमाग़ से पहले ये देखे की आप को ब्लड ज्यादा निकल रहा है या दर्द ज़्यादा हो रहा है। अब इस बात को आप अपने चिकित्सक से साँझा करे ताकि आपको ब्लीडिंग रोकने के सही ट्रीटमेंट मिल सके।
    2. प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग रोकने के उपाय में सबसे अहम है शारीरिक मिलाप ना बनाएं।
    3. ब्लीडिंग होने के दौरान पेंटी या फिर पैड पहने, इससे आप ये जान सकेंगे की ब्लीडिंग कितनी और किस तरह की हो रही है।
    4. इस बात का ध्यान देना भी जरुरी है की ब्लड गाढ़ा है या पतला व कितनी तेजी से ब्लड निकल रहा है।
    5. गर्भावस्था के दौरान रक्तस्राव होने के साथ अगर कुछ अन्य लक्षण भी दिखे तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं। जैसे कि पेट में दर्द होना या periods जैसा महसूस होना।

    ब्लीडिंग में गर्भपात के लक्षण क्या है

    गर्भावस्था में ब्लीडिंग हो तो उसकी महक और रंग देख कर भी पता लगा सकते सकते है की ये ब्लीडिंग नॉर्मल है या नहीं। आइये मिसकैरेज होने के लक्षण जानते है.

    दोस्तों प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना इलाज व उपाय कैसे करे, Pregnancy Me Bleeding Rokne ke Upay in Hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग रोकने के घरेलू उपाय, गर्भावस्था के दौरान रक्तस्राव होने पर क्या करे से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    26 COMMENTS

    1. Period 9 days miss ho gaya hai but positive nahi aa rha aur achanak white discharge me thoda color bhura aa rha hai. Kya karan ho sakta hai.

    2. Meri wife ko 5 mahine me bleeding ho rha hai maine Dr ko bhi dikhaya Dr ne 10 see 15 time diya aur dawai diya par 3 din ho gaye bleeding nahi ruk rha hai main bahut pareshan hu.

      • दोस्त प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होने के कारण ऊपर लेख में पढ़े और अगर दवा और उपाय करने से भी फरक नहीं पद रहा है और ब्लीडिंग हो रही है तो दुबारा डॉक्टर से मिले और जाँच कराये.

    3. Meri wife ko bleeding ho rhi hai test kiya to positive aaya abhi hum kya kare frist month hai. Blood kyu aa rha hai positive hone ke baad.

    4. Main pregnant hu par kuch time se mujhe bleeding ho rahi hai and abhi one month hua hai doctor ne ultra sound karvaya tha us me kuch nhi hai and kit me positive hai main kya karu.

    5. Main pregnant thi but maine unwanted ki goli khayi jiski vajah se mujhe period aa gye but period khatm hone ke bad mujhe brown colour ka halka bleeding hua uske bad maine doctor ko dikhaya doctor ne safayi karne ki goli di lekin uske bad bhi brown colour ka halka halka nikal rha hai.

    6. Meri period samasya shadi ke pahle se hai pahle se hi 3-4 mahine par aata hai par is baar 5 mahine se nahi aaya aur 2-3 baar thoda blood aa jata hai aur period nahi aata aise me mujhe kya karna chahiye.

    7. Sir mere pregnancy me 4 month chal raha hai ki mene blood ke spot dekhe ji sir mujhe aap btaye ki aisa kyo ho raha hai aur koi problem wali baat to nahi.

      • Bhai doctor ne kya bola hai mujhe bhi bta do mere se bhi ye galti ho gyi hai abhi sirf ek baar hi blood aaya hai bas aap bta do aapko kya kha doctor ne.

    8. मेरी पत्नी को अभी केवल दो महीने हुए है लेकिन अभी कुछ दिनों से मेरी पत्नी को ब्लड स्पॉट नजर आ रहे है डॉक्टर से सलाह भी ली है लेकिन दवाई लेने के कुछ दिनों बाद हल्का सा स्पॉट फिर से नजर आया है मुझे कोई उपाय बताये इससे कोई नुकसान तो नहीं है.

    9. Periods miss hue 4 din hi hue the but pregnancy positive thi periods se pehle mehsus ho rha sab ab periods miss hone ke 4 din baad bleeding ho rahi kya ab mujhe kushkhabri nahi milegi kya.

      • Sir mera periods miss hue 7 day ho gaye par achanak bleeding shuru hua vo bathroom jati hu tab aati hai to kya ho sakta hai.

    10. Pregnancy ka 8th month chal rha hai. Urine karne se pehle bleeding ho rha 3 din se. Injection diye hai but urine ke time bleeding ho hi jata hai kya kare.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles