More

    रागी के रामबाण फायदे,उपयोग और रेसिपी (ragi in hindi)

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्सरागी के रामबाण फायदे,उपयोग और रेसिपी (ragi in hindi)

    रागी (ragi in hindi )

    रागी में कैल्शियम,कई प्रकार के विटामिन्स,आयरन,फाइबर्स,कार्बोहाइड्रेड इत्यादि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| पहले रागी में भारत नहीं उगती थी लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है| चलिए अब हम आपको रागी के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे है-

     

    रागी के फायदे (benefits of ragi in hindi)

    1 – कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद – रागी में मौजूद एमिनो एसिड और अन्य पोषक शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित हो सकते है| अगर आप भी बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल की परेशानी का सामना कर रहे है तो नियमित रूप से अपने आहार में रागी को शामिल कर सकते है|

    2 – एनीमिया में भी फायदेमंद – शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी अर्थात एनीमिया का सामना करना पढ़ सकता है| रागी में आयरन और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है,इसीलिए नियमित रूप से रागी का सेवन करने से आप एनीमिया की परेशानी से निजात पा सकते है|

    3 – मधुमेह के रोग में भी फायदेमंद –  आज के समय में मधुमेह से पीड़ित लोग काफी ज्यादा तादाद  में हो चुके है| किसी भी इंसान के शरीर में अगर शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो लिवर और ह्रदय से सम्बंधित परेशानियो की सम्भावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है| रागी में मौजूद पॉलीफेनोल,फाइबर और अन्य तत्व शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को नियंत्रित करने में काफी मददगार होते है|

    4 – वजन कम करने में सहायक – आज के समय मोटापा और बढ़ा हुआ वजन एक आम परेशानी बन चूका है| जिससे छुटकारा पाने के लिए इंसान अलग अलग तरीके अपनाता है,लेकिन अगर आप भी अपने बड़े हुए वजन और मोटापे से परेशान है तो रागी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है| रागी में ट्रिप्टोफन,फाइबर और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते है,जो आपकी भूख को कम करने में काफी सहायक होते है|

    रागी के उपयोग और रेसिपी

    1 – रागी के आटे का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है,रागी के आटे की रोटी और हलवे के रूप में भी सेवन किया जाता है|

    2 – रागी का दलिया शिशु के लिए भी काफी फायदेमंद होता है,दलिया बनाने के लिए सबसे पहले पानी में रागी के आटे को मिलाकर गर्म होने रख दें,फिर इसमें दूध और चीनी मिला कर चलाते रहे,जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसे उतार लें,दलिया तैयार है हल्का गर्म होने पर सेवन कर सकते है|

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles