More

    रेटिनिस पिगमेंटोसा के कारण क्या हैं

    Retinis pigmentosa - रेटिनिस पिगमेंटोसारेटिनिस पिगमेंटोसा के कारण क्या हैं

    रेटिनिस पिगमेंटोसा एक ऐसी बीमारी है, जिसके होने का कारण सही से बता पाना मुश्किल होता है। अधिकतर सभी मामलो में रेटिनिस पिगमेंटोसा को आनुवंशिकता के कारण ही माना जाता है, जिसकी वजह से रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। आमतौर पर सभी माँ बाप को अपने बच्चो का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए, अगर आपके बच्चे की आँख में रेटिनिस पिगमेंटोसा की परेशानी हो जाती है तो वो इस परेशानी को न तो समझ पाता है और ना ही समझा पाता है, जिसकी वजह से वो परेशानी धीरे धीरे बढ़ती चली जाती है और अंत में आप अपनी आँखों की रौशनी खो देते है। इसीलिए रेटिनिस पिगमेंटोसा की परेशानी से बचने के लिए आपको अपने बच्चो और अपनी आँखों की जाँच नियमित अंतराल पर जरूर करानी चाहिए। कुछ डॉक्टरों के अनुसार ओप्सिन जीन में अनुवांशिक उत्परिवर्तन होने की वजह से आँखों में रेटिनिस पिगमेंटोसा की बीमारी हो सकती है।

    अगर किसी की आँख में रेटिनिस पिगमेंटोसा हो और वो नेत्र चिकित्सक के पास जाते है तो डॉक्टर रेटिनिस पिगमेंटोसा की परेशानी होने का कारण जानने के लिए आपसे कई सवाल भी पूछ सकते है। जिनमे से प्रमुख सवाल होता है की आपके परिवार में से तो किसी को रेटिनिस पिगमेंटोसा की परेशानी तो नहीं है, अगर परिवार में से किसी को रेटिनिस पिगमेंटोसा की परेशानी है तो डॉक्टर सही से इलाज कर सकता है। बहुत से लोगो को जब सामने की चीजे साफ़ दिखाई देती है, दाएं और बाएं की चीजे साफ़ नहीं दिखाई देती है, जिसकी वजह से कई बार पीड़ित अपनी मर्जी से दवाई डाल लेते है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है।

    रेटिनिस पिगमेंटोसा का पता शुरुआत में करना आसान नहीं होता है, इसका सही से पता केवल नेत्र चिकित्सक ही कर सकते है, वो भी आपकी आँखों की जाँच करने के बाद। रेटिनिस पिगमेंटोसा की परेशानी विटामिन ए की कमी के कारण होती है, इसीलिए इस परेशानी से बचने के लिए आपको अपने खाने को विटामिन्स से भरपूर रखे और संतुलित भोजन करें।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles