More

    रेटिनिस पिगमेंटोसा के लक्षण क्या हैं

    Retinis pigmentosa - रेटिनिस पिगमेंटोसारेटिनिस पिगमेंटोसा के लक्षण क्या हैं

    अगर किसी की भी आँख में रेटिनिस पिगमेंटोसा की परेशानी हो जाती है तो ज्यादातर मामलो में पीड़ित को सामने देखने में कोई परेशानी नहीं होती है। रेटिनिस पिगमेंटोसा सबसे पहले रेटिना की कोशिका रॉड्स को सबसे पहले प्रभावित करती हैं, इसका सबसे बड़ा कारण है की रॉड्स रेटिना के बाहरी हिस्से में होती है। रेटिनिस पिगमेंटोसा की शुरुआत कभी कभी बचपन में ही हो जाती है, लेकिन बच्चे इस परेशानी को सही से बता नहीं पाते है और परेशानी धीरे धीरे बढ़ती जाती है। अगर आप लापरवाही करते है तो आगे चलकर आप अपनी आँखों की रौशनी भी खो सकते है। आमतौर पर रेटिनिस पिगमेंटोसा में दाएं और बाएं की चीजों को देखने की क्षमता को प्रभावित करती है लेकिन बीमारी गंभीर रूप से बढ़ जाने पर ये आपके सामने देखने की क्षमता पर भी असर डाल सकती है। अगर आप लापरवाही करते है तो आप अंधे भी हो सकते है, अगर किसी को बचपन से परेशानी है तो 50 की उम्र तक वो अपनी आँखों की रौशनी बिलकुल खो सकता है। चलिए आज हम आपको रेटिनिस पिगमेंटोसा के लक्षणो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते है, जिनसे आपको काफी मदद मिल सकती है –

    1 – कई बार आपको दिन और तेज प्रकाश में देखने में कोई परेशानी नहीं हो और रात में या मद्धम रोशनी में आपको कम दिखाई दे रहा हो तो ये लक्षण रेटिनिस पिगमेंटोसा के होते है।

    2 – अगर आपको सामने की चीजों को देखने में कोई परेशानी नहीं हो रही है लेकिन अपने दाईं-बाईं की चीजों को ना देख पाना का या चीजों का साफ़ दिखाई ना देना।

    3 – आप कोई ज्यादा बारीकी वाला काम कर रहे हो और आपको देखने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही हो तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए तुरंत नेत्र चिकित्सक के पास जाकर आँखों की जाँच करानी चाहिए।

    4 – अक्सर बहुत से लोगो को रंगों को पहचानने में दिक्क्त आ सकती है, अगर आपके साथ भी ऐसी परेशानी हो रही है तो आपकी आँखों में ऐसा रेटिनिस पिगमेंटोसा की वजह से भी हो सकता है।

    5 – रेटिनिस पिगमेंटोसा की वजह से आपको सामने की चीजें दिखना बंद और धुंधला हो सकता है। इस बीमारी के कारण आपको पढ़ने में परेशानी, तेज रोशनी से परेशानी इत्यादि चीजे हो सकती है।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles