More

    सफेद दाग का इलाज 10 आसान उपाय व आयुर्वेदिक दवा

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेसफेद दाग का इलाज 10 आसान उपाय व आयुर्वेदिक दवा

    सफेद दाग का इलाज क्या है इन हिंदी: त्वचा पर दिखने वाले सफेद दाग को ल्यूकोडर्मा के नाम से जानते है जो की त्वचा से जुड़ी समस्या है और इसमें त्वचा पर सफेद रंग के चकते पड़ जाते है। Safed daag होठों, चेहरे, गले, हाथों व पैरों पर कहीं भी हो सकते है। शुरुआत में ये दाग छोटे होते है जो धीरे धीरे बड़े होने लगते है। 

    सफेद दाग का सही समय पर इलाज कराना जरूरी होता है वरना ये शरीर के बाकी हिस्सों पर भी फैल सकता है| सफेद दाग या विटिलिगो के स्पष्ट कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। त्वचा को रंग देने वाले मेलानोसाइट्स की कमी की वजह से त्वचा पर सफेद दाग पड़ सकते हैं।

    अगर आपको अपने बच्चे की त्वचा पर सफेद दाग दिखाई दे रहा है तो इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। सफेद दाग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये दाग पूरे शरीर पर फैल जाते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप समय रहते ही अपने बच्चे का इलाज शुरू करवा दें।

    ये दाग जब चेहरे पर होते है तो बहुत बुरे लगते है। कुछ लोग सफेद दाग को बढ़ने से रोकने व हटाने के लिए क्रीम और मेडिसिन लगाते है पर आप घरेलू नुस्खे और देशी आयुर्वेदिक दवा से सफेद दाग का अचूक इलाज कर सकते है। आइए जाने सफेद दाग के उपाय कैसे करे, natural home remedies for leucoderma treatment in ayurveda in hindi.

    डॉक्टर के अनुसार ये एक प्रकार की कॉस्मेटिक प्रॉब्लम है जिसके ट्रीटमेंट के लिए कुछ लोग सर्जरी का सहारा भी लेते है। इस समस्या से प्रभावित व्यक्ति भी आम लोगों की तरह ही नार्मल होते है।

    सफेद दाग होने के कारण : Safed Daag ke Karan 

    बॉडी की इम्यूनिटी खराब होने के कारण शरीर में त्वचा का रंग बनाने वाली कोशिकाएं धीरे धीरे मरने लगती है जिससे बॉडी पर छोटे छोटे सफेद दाग पड़ जाते है। इसके इलावा सफेद दाग क्यों और कैसे होते है इसके कुछ कारण ये भी है।

    • लिवर का रोग
    • जेनेटिक प्रॉब्लम
    • जलने या चोट लगने से
    • ऑटो इम्यून डिसऑर्डर
    • पाचन तंत्र ख़राब होना
    • शरीर में कैल्शियम की कमी होना
    • बेमेल आहार खाने से जैसे की दूध और मछली का सेवन एक साथ करना।

    सफेद दाग के लक्षण : Symptoms

    • सफेद दाग की पहचान में सबसे शुरुआती लक्षण है त्वचा का रंग फीका पड़ना और उस जगह पर बाल भी सफेद होना।
    • शरीर पर अगर सफेद दाग हो जाये और उसके बाद कहीं चोट लगे और वो जगह भी सफेद हो जाए तब आपको समझ जाना चाहिए की ये समस्या तेजी से शरीर में बढ़ रही है।
    • ल्यूकोडर्मा का रोग कोई ना ठीक होने वाला रोग नहीं है और ना ही ये छूने से फैलती है। आयुर्वेदिक तरीके से उपाय करके इस समस्या को ठीक कर सकते है।

    सफेद दाग का इलाज और घरेलू नुस्खे

    Safed Daag Ka ilaj Kya Hai in Hindi

    1. पीसी हुई हल्दी गुनगुने दूध में डाल कर पिए। हर रोज 2 बार ये उपाय करने से 5 – 6 महीने में सफेद दाग साफ़ होने लगेगा।
    2. सरसों का तेल 2 चम्मच ले और इसमें 1 चम्मच हल्दी मिलाकर इसका लेप सफेद दागों पर लगाए फिर 15 मिनट के बाद धो ले। इस घरेलू नुस्खे को कुछ महीने लगातार दिन में 2 से 3 बार लगाए ल्यूकोडर्मा ठीक होने लगेगा।
    3. सफेद दाग का इलाज करने के लिए लहसुन के रस में थोड़ी हरड़ घीस कर मिलाए और सफेद दाग पर इसका लेप लगाए।
    4. प्रतिदिन 3 से 4 बादाम और 30 से 50 ग्राम भीगे काले चने खाए।
    5. अखरोट का पाउडर 2 चम्मच ले और इसमें थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को white spots पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दे। इस होम रेमेडीज को दिन में 2 से 3 बार प्रयोग करे।
    6. सफेद दाग का इलाज में नीम के पत्तों का रस रामबाण इलाज का काम करता है। नीम के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल ले और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पिए।
    7. एलोवेरा जूस और गिलोय के रस के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है।
    8. सेब का सिरका ले और पानी में मिलाकर white skin पर लगाए। इसके अलावा 1 चम्मच सेब का सिरका 1 गिलास पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा मिलता है।
    9. सफेद दाग का इलाज करने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव की Divya Mahamanjishtharistha एक आयुर्वेदिक मेडिसिन है जो त्वचा के रोगों से छुटकारा दिलाने में उपयोगी है।
    10. त्वचा पर हल्के सफेद दाग हटाने के लिए नारियल के तेल से दिन में 2 से 3 बार प्रभावित जगह  की मालिश करने से फायदा मिलता है।

    सफेद दाग की अचूक आयुर्वेदिक दवा : Patanjali Ayurvedic Medicine

    सफेद दाग का इलाज बाबा रामदेव पतंजलि की आयुर्वेद दवाओं के सेवन से भी फायदा मिलता है। यहां हम कुछ दवाओं के नाम बता रहे है जिन्हें आप baba ramdev patanjali से ले सकते है। इसके सेवन से पहले दवा लेने का सही तरीका और दवा की मात्रा की जानकारी अवश्य ले।

    • दिव्य गिलोय सत
    • दिव्य बकुची चूर्ण
    • दिव्य कायाकल्प वटी
    • कैशोर गुग्गुलु
    • आरोग्यवर्धिनी वटी
    • आयुर्वेद श्वित्रघन लेप पाउडर
    • पतंजलि दिव्य कायाकल्प तेल

    त्वचा पर हल्के सफेद दाग के उपाय

    1. खुजली होने पर सफ़ेद दागों को नाख़ून से ना कुरेदें।
    2. कब्ज हो तो इसका उपचार करें और कब्ज दूर करे।
    3. रात का भोजन सोने से 2 – 3 घंटे पहले ही कर ले।
    4. Cream या कोई भी दवा बिना डॉक्टर से पूछे इस्तेमाल ना करे।
    5. सफ़ेद दाग छिपाने के लिए दाग पर टैटू या कलर करवाने से बचे।
    6. केमिकल वाले साबुन, परफ्यूम और डियोड्रेंट को स्किन पर सीधे लगाने से बचें।
    7. धूप में घूमने और आग सेकने से बचे। धूप में बाहर निकलने से पहले अपनी त्वचा को पूरी तरह ढक ले।
    8. चेहरे पर सफेद दाग के शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर से मिले। शुरुआत में अगर पहचान कर के ilaj कर लिया तो इसे बढ़ने से रोका जा सकता है।

    सफेद दाग का होम्योपैथिक इलाज : Safed Daag Treatment in Homeopathy

    सफेद दाग की होम्योपैथिक दवा से भी इस समस्या का ट्रीटमेंट कर सकते है। अगर ऑटो इम्यून डिसऑर्डर के कारण सफेद दाग की समस्या हुई है तो ये मेडिसिन लेने की सलाह दी जाती है।

    • Nux vomica-30
    • Natrum mur-30
    • Ignatia-30
    • Pulsatilla-30
    1. जेनेटिक प्रॉब्लम से सफेद दाग के इलाज की ये homeopathic medicine ले सकते है।
    • Syphilinum-200
    • Arsenic sulph Flavum-6
    1. सफेद दाग अगर केमिकल एक्सपोज़र की वजह से हुआ हो तो ये दवा ले सकते है।
    • Sulphur-30
    • Arsenic album-30

    सफेद दाग का इलाज के लिए जो आयुर्वेदिक नुस्खे व होम्योपैथिक दवा यहां बताई गयी है ये सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पूर्व डॉक्टर से मिलकर इलाज और अपनी समस्या के बारे में सलाह जरूर ले।

    सफेद दाग में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

    • सफेद दाग में क्या न खाये और क्या खाना चाहिए इस बात की जानकारी रखते हुए अपने खाने पीने में बदलाव करना बेहद जरूरी है। जैसे की खट्टा खाने से बचे, नमक कम खाना, मछली खाने से परहेज करें और करेले की सब्जी खाएं।
    • हरी सब्जियां, लौकी, गाजर, दालें और सोयाबीन खाये।
    • बाजरा, जौ की रोटी, मूंग, ज्वार, नमक रहित गेहूं और जौ का दलिया खाएं।
    • मछली, मांस और मूली के साथ दूध का सेवन करने से बचें।
    • फ़ास्ट फ़ूड और मांसाहार भोजन का सेवन कम करे।
    • सुबह और शाम के खाने के बाद गाजर का जूस या छाछ पिए।
    • दादी माँ के घरेलु नुस्खे
    • बाबा रामदेव आयुर्वेदिक उपचार

    दोस्तों सफेद दाग का इलाज की अचूक आयुर्वेदिक दवा, Safed Daag Ka ilaj Kya Hai in Hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास त्वचा और चेहरे पर सफेद सफेद दाग का इलाज , घरेलू उपचार व देसी दवा से जुड़ी जानकारी है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    17 COMMENTS

    1. Sir mere 15 saal pehle kaan pe safed nishan tha jo ki apne aap chala gya uske 3 saal baad phir gardan aur pet pe pad gya bahut halka sa wo bhi apne aap chala gya uske 8 saal baad ab back pe hai bahut jara sa magar ye kyu padte hai apne aap theek bhi ho jate hai.

    2. Meri mummy ke hath me safed daag ho gya hai. Ye lag bhag 2-3 mahino se hai.
      patanjali ka kon sa dawa use kare jo wo thik ho jaye

      • सफेद दाग का इलाज के घरेलू नुस्खे आयुर्वेदिक दवा और होम्योपैथिक इलाज ऊपर लेख में बताये गए है आप ऊपर लिखे उपाय पढ़े.

    3. अगर अंजीर के पेड़ की जड़ हल्के पानी के साथ पत्थर में घिस लें
      अब इस घिसे हुए ज़रा से लेप को सफेद दाग पर लगाएं
      ऊपर वाले ने चाहा तों सफेद दाग जल्दी चला जाएगा यह भी बहुत कारगर इलाज है.

    4. मेरे दोनों पैरों की एक एक उंगली में लगभग साल भर से खुजली होती है और खुजाने पर लहर होती है और फोले हो जाते है और वहां की स्किन निकलने लगती है। अक्सर वहां खुजली होती रहती है अब वहां की स्किन हल्की सफेद हो गए है। क्या ये सफेद दाग के लक्षण है।

    5. mere bhai ke face aur hath par safed daag bachpan se jiski wajah se samaj ke log ulti sidhi bate karte hai mujhe iska jad se ilaj bataye.

    6. Sir mujhe bhi safed daag ki problem hai mujhe sirf winter me hi hote hai sab kuch try kiya lekin sahi nhi ho rha hai.

    7. Mere beti 8 years ki hai aur us ke face par white white spot ho gye hai dr kahte hai ki calcium ki kami hai but uski med se bhi theek nhi ho rhi and compilation bhi bahut dark hota ja rha hai.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles