More

    सर्दियों में ठंड से बचने के तरीके और 5 आसान घरेलू उपाय

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेसर्दियों में ठंड से बचने के तरीके और 5 आसान घरेलू उपाय

    सर्दी में ठंड से बचने के तरीके और घरेलू उपाय: सर्दियों के मौसम में तापमान कई जगहों पर जीरो डिग्री से भी कम चला जाता है जिस कारण लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हो जाते है। ठण्ड और ठण्ड के कारण होने वाली बिमारियों से बचने के लिए हम कुछ उपाय की मदद ले सकते है। मौसम के अनुसार हमारा शरीर अगर खुद को ढ़ाल ले तो हमें ना ज्यादा ठंड लगेगी और ना ही ज्यादा गर्मी लगेगी। इससे हम इंफेक्शन और अन्य मौसमी बीमारियों से भी बचे रहेंगे। आलाप जला कर और गर्म कपड़े पहन कर कड़ाके की ठंड की मार से बचने के लिए काफी उपयोगी है पर ठंड से बचने के लिए बाहर के साथ साथ शरीर को अंदर से गर्म रखना भी जरुरी है। हम कुछ ऐसी चीजें अपने आहार में ले सकते है जो शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करने में उपयोगी है। आज हम इस लेख में हम सर्दियों में होने वाले रोग और ठण्ड से बचने के लिए क्या करे और सर्दी में खुद को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए, home remedies (gharelu nuskhe) for winters in hindi.

     

     

    सर्दी में ठंड से बचने के तरीके और घरेलू उपाय

    Gharelu nuskhe for winters in hindi

    1. शरीर को बिमारियों से दूर रखने है और जरुरत के समय उनके घरेलू इलाज में शहद एक औषधि की तरह काम करता है। आयुर्वेद में शहद को उत्तम औषधि कहा गया है। शहद का सेवन सर्दी के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को अच्छा रखता है और पाचन शक्ति को भी दरुस्त रखता है। अगर ठंड के कारण जुकाम हो जाये तो सोने से पहले  रात को 1 चम्मच शहद 1 गिलास हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर पिए।

    2. बाजरे के आटे से बनी हुई रोटी खाना गांव के लोग काफी पसंद करते है। इससे शरीर में गर्मी आती है। इसके इलावा बाजरे के आटे से बनी हुई रोटी में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और फाइबर मौजूद होते है। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए बच्चों को भोजन में बाजरे की रोटी खिलाये।

    3. ओमेगा-3 का उपयोग सर्दी के मौसम में बेहद उपयोगी है। मछली में ओमेगा-3 की मात्रा अधिक होती है। इसके साथ साथ मछली में जिंक भी भरपूर होता है जो बॉडी की इम्यूनिटी को बढ़ाता है जिससे शरीर रोगों से बचा रहता है।

    4. ठंड में सर्दी जुकाम से आराम पाने में सूप पीना फायदेमंद होता है। नॉन वेजिटेरियन या वेज आप किसी भी तरह का सूप पी सकते है पर जब भी सूप पिए ताजा पिए।

    5. पाचन को दरुस्त रखने के लिए भोजन में अदरक का प्रयोग करे। इससे शरीर में गर्मी भी आती है। अदरक का सेवन किसी भी तरह करने से ठंड में होने वाले रोग दूर रहते है।

    6. खजूर भी ठंड से बचने में फायदेमंद होते है। गर्म दूध के साथ खजूर खाने से ठंड से राहत मिलती है।

    7. अदरक, लौंग, काली मिर्च और तुलसी की चाय पीने से सर्दी से निजात मिलती है। सर्दी खाँसी और जुकाम से राहत पाने में भी ये उपयोगी है।

    8. मूँगफली में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते है। सर्दियों में मूँगफली खाना भी अच्छा है।

    9. तिल के तेल से शरीर की मालिश करने से भी ठण्ड में राहत मिलती है।

    10. खाने पीने की ऐसी बहुत सी चीजें भी है जो ठंडी होती है और शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करती है। इसलिए ठण्ड के मौसम में ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए। संतरा और मौसमी से सर्दी जुकाम की संभावना अधिक होती है।

     

    सर्दियों में कब्ज से कैसे बचे

    अक्सर बहुत से लोग सर्दी के मौसम में कब्ज से परेशान रहते है। कब्ज से बचने और पेट ठीक से साफ करने के लिए भोजन में फाइबर वाली चीजों का सेवन अधिक करे। बादाम में फाइबर और विटामिन A अधिक होते है। इसके इलावा सलाद में भी फाइबर भरपूर होता है।

     

    सर्दी में ठंड से बचने के उपाय

    सर्दियों में कई प्रकार के वायरल इंफेक्शन और वायरस होने का खतरा अधिक होता है ऐसे में किसी भी तरह के रोग से बचने के लिए कुछ उपाय कर सकते है।

    • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई मेडिसिन ना ले।
    • घर से बाहर जाते वक़्त मफलर, टोपी और दस्ताने जरूर पहने।
    • हीटर की बजाय आलाप या अंगीठी का प्रयोग करे।
    • ज्यादा देर ठंड में नहीं रहे और ठंडी चीज़ो से भी परहेज करे।
    • अगर सुबह योग या एक्सरसाइज के लिए बाहर जाना हो तो सूर्य निकलने के बाद ही जाये।

     

    दोस्तों सर्दी में ठंड से बचने के तरीके और घरेलू उपाय, Home remedies for winters in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास सर्दियों में ठण्ड दूर करने के उपाय है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles