More

    शादी के दिनों पीरियड्स होने पर क्या करे 10 आसान उपाय

    Periods - पीरियड्सशादी के दिनों पीरियड्स होने पर क्या करे 10 आसान उपाय

    शादी के दिनों पीरियड्स रोकने के उपाय इन हिंदी: अगर आपकी शादी के दिन पीरियड की डेट है तो आप हमारे द्वारा बताए जा रहे घरेलू नुस्खों को अपनाएं और अपने पीरियड की डेट को चेंज कर लें| मासिक धर्म के वक़्त महिला को कई प्रकार की समस्याएं आती है और ऐसे में कोई भी लड़की नहीं चाहेगी की उसका सबसे अहम दिन वो तकलीफ और दर्द में बिताये। शादी हो या त्यौहार या फिर कोई अन्य अहम दिन हो अगर इस दौरान पीरियड की डेट आ जाये तो रस्में और त्यारियां करने में कई तरह की परेशानियां होती है। अब इनसे बचने के 2 तरीके हो सकते है या तो पीरियड देरी से हो या जल्दी आ जाये। MC delay करने और जल्दी लाने के लिए बाजार में कई तरह की टेबलेट उपलब्ध है पर पीरियड्स की मेडिसिन लेने के बाद कई अन्य परेशानी होने की संभावना होती है। 

    कई बार किसी खास मौके, धार्मिक अनुष्ठान या शादी-ब्याह में कुछ घंटों या कुछ दिनों के लिए पीरियड्स को टालना जरूरी हो जाता है. हालांकि बाजार में इसके लिए कई दवाइयां मौजूद हैं, लेकिन प्राकृतिक तरीकों से पीरियड्स को टालना किसी भी मायने में बेहतर है|

    दरअसल, आर्टिफिशियल तरीकों को अपनाने से साइड इफेक्ट्स और हार्मोन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है. इन साइड इफेक्ट्स की वजह से अगले महीने देरी से पीरियड्स आते हैं और चेहरे व ठुड्डी पर बाल भी उगने लगते हैं| ऐसे में नेचुरल उपायों को अपनाने में ही समझदारी है| यहां पर हम आपको ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप पीरियड्स भी टाल सकती हैं और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा| 

    इसलिए किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए दवा की जगह नेचुरल तरीके अपनाना ज्यादा अच्छा है। आज हम इस लेख में जानेंगे पीरियड्स रोकने के उपाय ,how to avoid periods during marriage, upay in hindi.

    शादी के दिनों पीरियड्स रोकने के उपाय

    Periods Rokne ke Upay in Hindi

    1. अपने खाने में कुछ दिन नींबू का इस्तेमाल अधिक करें इससे पीरियड या तो हल्के होंगे या होंगे ही नहीं। पर इस उपाय से आपको अगले पीरियड आने पर अधिक परेशानी हो सकती है। पानी में भी आप नींबू मिलाकर सेवन कर सकते है।
    2. चने का उपयोग ज्यादातर प्रोटीन के लिए किया जाता है पर इसके अलावा चने पीरियड डिले करने में भी उपयोगी है। थोड़ी सी चने की दाल को फ्राई करके पीस ले और पाउडर बना ले। अब इसमें गर्म पानी मिलाये और इसका सूप पिए। ये उपाय पीरियड आने के कम से कम 1 सप्ताह पहले करे। अच्छे परिणाम पाने के लिए इसे सुबह खाली पेट करे।
    3. पीरियड्स रोकने के उपाय में सिरका भी असरदार है। 3-4 चम्मच सिरका 1 गिलास पानी में डाल कर दिन में 3-4 बार पिए।
    4. ज्यादा मिर्च मसाले वाली चीज़े पेट में गर्मी करते है जिससे मासिक धर्म आराम से आते है। पीरियड रोकना है तो कुछ दिन मसाले वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। अदरक, लहसुन, मिर्च और काली मिर्च खाने से बचें।
    5. अनानास, खजूर, अनार, पपीता, अजवाइन, गुड़, तिल, हल्दी, गाजर, लाल मांस और डार्क चॉकलेट ना खाए।
    6. आप अगर कोई एक्सरसाइज और योग नहीं करते है तो शुरू करें। अगर आप पहले से ही करते है तो एक्सरसाइज का समय बढ़ाए। प्रतिदिन आधे से 1 घंटा व्यायाम करें। इसके अतिरिक्त घर के काम करने और खेल खेलने से भी कसरत हो जाती है।
    7. तनाव लेने से शरीर में हार्मोन में बदलाव आता है जिससे पीरियड आगे या पीछे हो जाते है। आप कुछ ऐसे कार्य में समय दे जिससे दिमाग ज्यादा लगे।
    8. पीरियड्स रोकने के उपाय करने के अतिरिक्त शादी के दिनों पीरियड से बचने के लिए आप डॉक्टर से मिलकर राय भी ले सकती है। आप को डॉक्टर पीरियड्स रोकने की मेडिसिन दे सकते है जिससे आपके पीरियड की डेट कुछ दिन आगे बढ़ जाए।
    9. जाने पीरियड्स आगे बढ़ाने की दवा
    10. पीरियड्स को टालना है तो विनेगर खाना शुरू कर दीजिए| एक गिलास पानी में तीन-चार चम्‍मच विनेगर डालकर दिन में दो से तीन बार पीएं| ऐसा करने से आप तीन से चार दिन तक पीरियड्स टाल सकती हैं| याद रख‍िए कि विनेगर वाला पानी स्‍वाद में अच्‍छा नहीं होता है| इसलिए पहले से तैयार रहिएगा|

    शादी के दिन पीरियड्स: Shadi ke din periods in hindi

    • अगर शादी का दिन पास है और अब माहवारी जल्दी लाने या फिर रोकने का समय नहीं बचा है तो आप शादी के दिन पीरियड का सामना करने को खुद को पहले ही तैयार कर सकती है।
    • शादी के समय कई प्रकार की रस्में होती है जिनमें कुछ रस्में तो ऐसी भी होती है जिन्हें करने में काफी समय लगता है। ऐसी स्थिति में पैड जल्दी नम हो सकते है। आप पैड की जगह ऐसे समय में टीपोन का इस्तेमाल कर सकते है जिसमें पैड के मुकाबले कम परेशानी होती है।
    • आप को अगर टीपोन के इस्तेमाल से सहज महसूस नहीं होता तो अच्छी क्वालिटी वाले पैड प्रयोग सकते है जो ज्यादा देर तक चले। इसके अतिरिक्त आप 2 पैड एक साथ प्रयोग कर सकती है।
    • माहवारी के दौरान लड़की को पेट व कमर दर्द भी होता है। ऐसे में आप अपने पास दर्द दूर करने वाली दवा रखे ताकि तकलीफ बढ़ने पर इसे कम कर सके। पीरियड के वक़्त कमर, कूल्हे और पैर में दर्द की समस्या से बचने के लिए कम हील वाले सैंडल्स पहने।
    • इस दौरान चेहरे पर कील मुंहासे निकलना आम बात है। आप शादी के दिन मेकअप के जरिये पिम्पल्स छुपा सकती है।
    • शादी के समय जो भी आपके साथ ज्यादा समय रहने वाला हो उसे अपने पास कुछ अतिरिक्त पैड और मेडिसिन रखने को दे ताकि जरूरत के वक़्त मदद आपके पास हो।
    • शादी का माहौल ऐसा होता है जिसमें सबकी नजर दुल्हन पर होती है। ऐसे में अक्सर बीच से उठ जाना अजीब हो सकता है। आप इसे थोड़ा आसान बनाने के लिए दोस्त या अपनी बहन से कहे की वो बाथरूम ब्रेक लेने में आपको मदद करे।

    शादी के दिनों पीरियड्स रोकने के उपाय Periods delay karne ke upay in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास पीरियड की डेट आगे बढ़ाने या जल्दी आने के तरीके और घरेलू नुस्खे से जुड़े सुझाव हो तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles