More

    शरीर की कमजोरी दूर करने के उपाय (sharir ki kamjori dur karne ke upay)

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेशरीर की कमजोरी दूर करने के उपाय (sharir ki kamjori dur karne ke upay)

    शरीर की कमजोरी दूर करने के उपाय कैसे करे (sharir ki kamjori dur karne ke upay) : हमारे खाने पीने के तरीके और लापरवाह जीवनशैली की वजह से शारीरिक और मानसिक कमजोरी होना बहुत आम हो गया है। कमजोरी आने की वजह से व्यक्ति अपने काम और दिनचर्या में पूरा ध्यान नहीं लगा पाता और बीमार महसूस करने लगता है। कुछ लोग शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए दवा का सहारा लेते है पर मेडिसिन के इलावा भी कुछ आसान देसी घरेलू नुस्खे और उपाय कर के घर पर ही शरीर में ताकत बढ़ाने के उपाय कर सकते है। आइये जाने gharelu nuskhe for body weakness in hindi.

    कई बार किसी बीमारी के कारण शरीर में कमजोरी आने लगती है तो कई बार ज्यादा तनाव की वजह से दिमाग में थकान महसूस होती है। इसके अतिरिक्त बहुत से लोगों का ये भी कहना होता है की वे दिन भर खूब खाते पीते है पर शरीर को खाया पिया नहीं लगता और शरीर में दुबला है। शरीर को खाना नहीं लगने की एक वजह पाचन तंत्र कमजोर होना है।

    शारीरिक कमजोरी कैसे दूर करे उपाय, gharelu nuskhe for body weakness in hindi

     

    शारीरिक कमजोरी के लक्षण

    1. ज्यादा पसीना आना
    2. थकान जल्दी होना
    3. नींद का ना आना
    4. चक्कर आ जाना
    5. शरीर ज्यादा दुबला पतला दिखना
    6. भूख का कम लगना
    7. किसी काम में मन का ना लगना

     

    शरीर की कमजोरी दूर करने के उपाय

    Gharelu nuskhe for body weakness in hindi

     

    कमजोरी मानसिक हो या फिर शारीरिक पहले परेशानी की वजह मालूम होना जरुरी है तभी सही दिशा और तरीके से समस्या का समाधान हो सकता है। ताकत बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने के लिए आप अगर कोई दवा का सेवन कर रहे है तो यहां बताये घरेलू नुस्खे और उपाय जरूर पढ़े।

    1. देसी खजूर के सेवन से ताकत बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। खजूर के बीजों को अलग कर के इसमें मक्खन भर कर खजूर का सेवन करे। कुछ दिन लगातार इस उपाय को करने से शरीर में फुर्ती और ताकत महसूस करेंगे।

    2. खून बढ़ाने और नसों की कमजोरी को दूर करने 8 से 10 खजूर हर रोज खाएं साथ ही 1 गिलास दूध भी पिए।

    3. शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए गाजर का हलवा भी उपयोगी होता है। आपका शरीर कमजोर और दुबला दिखता है तो गाजर खाये। हर रोज इसका जूस पीना भी फायदेमंद है।

    4. मर्दाना वाली कमजोरी है तो सुबह मीठा आम खाये व सोंठ का दूध पिए।

    5. अंकुरित किये हुए चने, सोयाबीन और दाल के सेवन से शरीर को जरुरी पोषक तत्व और प्रोटीन मिलता है। ताकत आने के इलावा ये पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।

    6. दूध भी शारीरिक ताकत बढ़ाने में मददगार है। इसमें कैल्शियम होने के साथ साथ कई तरह के दूसरे पोषक तत्व भी मौजूद होते होते है जिससे शरीर की कमजोरी दूर होती है। प्रतिदिन 1 गिलास दूध जरूर पिए। इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

    7. ताकत बढ़ानी है तो केला खाये। इसमें नेचुरल शुगर होती है जो शरीर में तेजी से एनर्जी छोड़ता है। 2 केले हर रोज खाए।

    8. एक गिलास दूध के साथ सुबह को एक केला खाने से शरीर में चर्बी और ताकत बढ़ती है। शरीर दुबला है और वजन बढ़ाना है तो ये अच्छा उपाय है।

    9. टमाटर का सूप बना कर हर रोज पीने से खून की कमी दूर होती है, भूख बढ़ती है और इस उपाय से चेहरे पे निखार भी आता है।

    10. दही भी स्टैमिना बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में उपयोगी है। अगर गला खराब हो या फिर जुकाम तो दही ना खाये।

     

    शरीर में कमजोरी दूर करने के नुस्खे (sharir ki kamjori dur karne ke upay)

    • अनार के छिलके सुखा कर इसका पाउडर बना और सुबह शाम इस में से 1 चम्मच का सेवन करे। नियमित रूप से इसके उपयोग से कमजोरी खत्म होती है।
    • कमजोरी को दूर करने व ताकत को बढ़ाने के लिए आंवले का मुरब्बा रोजाना खाये।
    • मर्दाना वाली कमजोरी मिटाने के लिए मखाने की खीर का सेवन हर रोज करे।
    • कमजोरी के इलाज के लिए पानी में थोड़ा नमक मिला ले और इस पानी से अपने शरीर की मालिश करे।
    • जावित्री और जायफल को 10-10 ग्राम की मात्रा में ले कर इसमें अश्वगंधा 50 ग्राम में मिला ले। इस दवा को 1-1 चम्मच सुबह शाम दूध के साथ ले। इस उपाय से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
    • पतंजलि से भी कमजोरी की आयुर्वेदिक दवा ले सकते है। मगर दवा के सेवन से पहले इसे लेना का तरीका और जरुरी मात्रा अवश्य जान ले।
    • ऊपर लिखे हुए उपाय और नुस्खे जानकारी मात्र है इनके उपयोग से पूर्व किसी चिकित्सक से राय जरूर ले।

     

    दोस्तों शरीर की कमजोरी दूर करने के उपाय, gharelu nuskhe for body weakness in hindi का ये लेख कैसा लगा

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles