More

    सूजन आँखों से जुड़े जोखिम और जटिलताएं क्या हैं

    Swollen Eyes - आंखों में सूजनसूजन आँखों से जुड़े जोखिम और जटिलताएं क्या हैं

    आँखों में सूजन होने पर अगर तुरंत आँखों के डॉक्टर को न दिखाए तो ये कई बार गंभीर रूप भी ले सकती है| इसीलिए आँखों की सूजन को हल्के में ना ले और अगर घरेलु नुस्खों के इस्तेमाल करने के बाद भी आँखों की सूजन में कोई कमी नहीं आ रही हो तो बिना देरी करे आँखों की जाँच कराए| आँखों में सूजन अगर कम नहीं हो रही हो और आप इलाज में थोड़ी सी भी देरी करते है तो इस सूजन की वजह से आपको कई सारी अन्य परेशानियों या बीमारियों का सामना भी करना पढ़ सकता है| आँखों की सूजन में कभी भी अपनी या किसी की भी मर्जी से कभी दवाई ना तो आँखों में डाले और ना ही खाए| कुछ लोग देसी नुस्खों से आँखों की सूजन का उपचार कर लेते है| चलिए आज हम आपको आँखों की सूजन पर अगर ध्यान ना दिया जाये तो क्या जोखिम उठाने पढ़ सकते है उसके बारे में जानकारी देंगे –

    1 – अगर आपकी आँखों में सूजन आ रही है और सूजन काफी समय तक ठीक ना हो तो कई बार आपको बुखार भी आ जाता है, जो धीरे धीरे घातक रूप ले लेता है|

    2 – आँखों में सूजन आने पर लापरवाही करने से आपको साँस लेने में भी तकलीफ हो सकती है और ये परेशानी आपके लिए काफी नुक्सानदायक हो सकती है|

    3 – आँखों में सूजन से आपके शरीर और आँखों में एलर्जी की परेशानी भी हो सकती है| शरीर और आँखों में होने वाली एलर्जी का इलाज अगर शुरुआत में ही ना कराया जाये तो एलर्जी घातक रूप भी ले सकती है| इसीलिए आँखों में सूजन का पता चलते ही इलाज जरूर कराए|

    4 – कई बार आँखों में सूजन की वजह से आपके चेहरे और गर्दन पर भी सूजन आ सकती है, अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते है तो आपको काफी नुक्सान उठाना पढ़ सकता है|

    5 – आँखों में सूजन अगर बहुत दिनों तक ठीक ना हो तो उसकी वजह से आपको ठण्ड भी लग सकती है| लगातार ठण्ड लगने से आपको बुखार, इन्फेक्शन इत्यादि परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है, इसीलिए लापरवाही ना करे हलकी सी भी सूजन महसूस होने पर आँखों के डॉक्टर से अपनी आँखों की जाँच करवाए|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles