More

    बिना मेकअप सुंदर दिखने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सबिना मेकअप सुंदर दिखने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

    बिना मेकअप सुंदर दिखने के उपाय और घरेलू नुस्खे: अक्सर फेस की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत सी महिलाएं और लड़कियां मेकअप का प्रयोग करती है और लड़के भी स्मार्ट व हैंडसम दिखने के लिए कई प्रकार की क्रीम का सहारा लेते है पर जो प्राकृतिक सुंदरता है वो किसी क्रीम या मेकअप करने से नहीं आती। अब बात ये है की जिन लोगों का रंग साफ नहीं होता और जिनके चेहरे पर पिम्पल्स और काले दाग धब्बे होते है उन्हें सुंदर और स्मार्ट दिखने के लिए क्या करना चाहिए। दोस्तों बिना मेकअप और महंगी क्रीम के कुछ घरेलू उपाय और नुस्खे अपना कर त्वचा का रंग साफ किया जा सकता है। इस लेख में आज हम सुंदर खूबसूरत दिखने के घरेलू उपाय और ब्यूटी टिप्स जानेंगे, gharelu nuskhe for beauty tips in hindi.

    सुंदर कैसे दिखे उपाय, gharelu beauty tips in hindi

     

    सुंदर दिखने के टिप्स

    1. कुछ लड़कियां और लड़के सुंदर बनने के लिए क्रीम का सहारा तो ले लेते है पर कई त्वचा संवेदनशील होने की वजह से नुकसान हो जाता है और फेस का ग्लो फीका होने लगता है और पिंपल्स निकल आते है। अगर आप सुन्दर दिखने के लिए केमिकल वाले मेकअप बजाय घरेलू तरीके और आयुर्वेदिक face pack अपनाये तो ज्यादा बेहतर है।
    2. सुन्दर चेहरा और भी आकर्षित तभी दिखता है जब चेहरे के साथ साथ आपके बल, होंठ, बाल और पूरी पर्सनालिटी भी अच्छी हो।
    3. चेहरा सुंदर दिखे इसके लिए शरीर अंदर से भी स्वस्थ और सेहतमंद रहना जरुरी होता है ताकि आपकी त्वचा को आवश्यक पोषक तत्व मिलते रह। इसलिए पानी ज्यादा पिए और पौष्टिक चीजें आहार खाये।

     

    सुंदर दिखने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    Gharelu nuskhe for beauty in hindi

    1. अगर बिना मेकअप किये आप खूबसूरत दिखना चाहते है तो सबसे पहले अपनी स्किन का ख्याल रखे। चेहरा साफ रखने के लिए दिन में 2 बार साफ पानी से चेहरा जरूर धोए इससे चेहरे पर जमा धूल मिट्टी के कण बाहर निकल जायेंगे। आप किसी face wash का भी इस्तेमाल कर सकते है।

    2. फेस वाश के बाद मॉइस्चराइज़र का प्रयोग कर सकते है। अपनी स्किन के अनुसार से ही आप अपना मॉइस्चराइज़र चुने। ऑयली स्किन वाले लोग आयल फ्री और जिनकी त्वचा रूखी है वे प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करे।

    3. सुंदर कैसे दिखे उपाय में 6-7 दिन में 1 बार चेहरे से डेड स्किन हटाने का उपाय जरूर करे। इससे आप का चेहरा तरोताज़ा दिखता है और चेहरे का निखार भी बढ़ता है।किसी साफ कपडे को हल्के गर्म पानी में भिगो कर फेस पर रगडे।

    4. फेस पर पिम्पल्स हटाने के लिए घरेलू उपाय भी कर सकते है। पिम्पल्स निकलने से चेहरे का निखार बढ़ता है। जाने चेहरे से पिम्पल्स कैसे हटाये

    5. स्किन टोन करने और त्वचा की देखभाल करने के लिए टोनर का इस्तेमाल कर सकते है। ये त्वचा के पी एच् बैलेंस को बनाए रखता है।

    6. लड़कियों को सुंदर दिखने के लिए अपनी eye brow का भी ध्यान रखना चाहिए। ब्यूटीफुल आइब्रो चेहरे की सुंदरता बढ़ाती है।

    7. दिन में घर से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाए। इसे लगाने से आपकी स्किन सूर्य की तेज रौशनी से होने वाले नुकसान से बचेगी।

    8. सुन्दर दिखने के लिए खूबसूरत सुंदर चेहरे के साथ साथ आपंके बाल भी सुन्दर होने जरुरी है। बालों में रूसी नहीं होने दे और चेहरे के हिसाब से ही अपने हेयर स्टाइल का चुनाव करे।

    9. अगर आप शादी या फिर किसी फंक्शन में जाने के लिए मेकअप करती है तो रात को सोने से पहले चेहरा साफ ज़रूर करे।

    10. चेहरा सुंदर दिखे इसके लिए आप थोड़ा गुलाबी पाउडर भी गालों पर लगा सकते है।

     

    सुंदर दिखने के टिप्स इन हिंदी

    • फेस पर अगर मुस्कराहट हो तो फेस पर एक अलग ही निखार और चमक दिखाई देती है। हमेशा मुस्कुराते रहे इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
    • अपनी पर्सनालिटी के अनुसार ही आपकों अपने कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। दूसरों को देख कर अपने कपड़े लेने की बजाय ऐसे कपडे चुने जिसमें अच्छा महसूस हो।
    • दाने, फोड़ा फुंसी या मुंहासे फेस पर निकल आए है तो इन्हें कभी हाथ से नहीं फोड़े।
    • होठों का ख्याल रखे। गुलाबी और मुलायम होंठ चेहरे की खूबसूरती ओर भी बढ़ा देते है।
    • सुंदर दिखने के लिए दांत भी सुंदर और साफ दिखने जरुरी है ताकि खुल कर आप हंस सके।
    • बार बार चेहरे पर हाथ लगाने से त्वचा तैलीय होने लगती है और इसपर बैक्टीरिया भी जमा हो जाता है। इसलिए फेस को बार बार नहीं छुए।
    • शराब, फास्ट फुड और धूम्रपान जैसी चीजों का बुरा असर आपकी सुंदरता पर भी पड़ता है इनके सेवन से दुर रहे।
    • सुन्दर दिखने के लिए आप अगर मेकअप करते है और अब उपाय भी करना चाहते है तो सबसे पहले अपनी त्वचा के बारे में जरूर जान ले। जिनकी स्किन ज्यादा सवेंदनशील होती है वे चेहरे पर कोई भी क्रीम या उपाय करने से पहले उसे हाथ पर लगा कर जाँच करे।

     

    दोस्तों सुंदर दिखने के उपाय और घरेलू नुस्खे, gharelu beauty tips in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास मेकअप के बिना सुंदर दिखने के टिप्स है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles