More

    तुरंत पेट साफ करने की दवा 10 आसान घरेलू उपाय और योग

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेतुरंत पेट साफ करने की दवा 10 आसान घरेलू उपाय और योग

    तुरंत पेट साफ करने की दवा पतंजलि उपाय और योग कैसे करे इन हिंदी: पेट को साफ़ करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपाय या नुस्खे अपना सकते है या योग करके भी आप अपना पेट साफ़ कर सकते है| मल ना आना या फिर पूरी तरह मल साफ न होना कब्ज से होने वाली एक बड़ी समस्या है।कब्ज एक अविश्वसनीय रूप से आम समस्या है। सुबह उठते ही पेट ठीक से साफ ना होने पर पेट में गैस और मरोड़ जैसे रोग होने लगते है। नियमित रूप से बाथरूम में नहीं जाने से आपके मल कठोर हो सकते हैं और आपकी आंतों की गति धीमी हो सकती है। सोने से पहले और सुबह सबसे पहले बाथरूम जाने की कोशिश करें।

    लोगों को उनके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों या उनके जीवन शैली विकल्पों, उनके द्वारा ली जाने वाली दवाओं या उनके द्वारा ली जाने वाली चिकित्सा स्थितियों के कारण कब्ज का अनुभव हो सकता है। कई लोगों के लिए, उनके पुराने कब्ज का कारण अज्ञात है।

    कब्ज जीवन की गुणवत्ता के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है |कब्ज को दूर करने में मदद करने के लिए कई प्राकृतिक तरीके हैं। लोग अपने घरों के आराम में ऐसा कर सकते हैं, और उनमें से ज्यादातर विज्ञान द्वारा समर्थित हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग पेट साफ करने की अंग्रेजी दवा लेते है पर हम बिना मेडिसिन के घरेलू तरीके आयुर्वेदिक दवा चूर्ण और योगासन से सुबह लैट्रिन न होने की समस्या से तुरंत राहत पा सकते है।

    कब्ज को रोकने और राहत देने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाएं | पेट साफ होने के लिए उपाय और नुस्खे करने के साथ इस बात का भी ध्यान रखे की आहार में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए। आइये जाने home remedies, ayurvedic patanjali medicine and yoga for constipation in hindi.

    पेट साफ ना होने का कारण

    • पानी कम पीना कब्ज होने की एक बड़ी वजह है।
    • दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा सेवन करने से पाचन कमजोर होने लगता है।
    • ज्यादा मसालेदार और फास्ट फूड खाने से भी सुबह लैट्रिन ना होने की समस्या होती है।
    • चाय कॉफ़ी का सेवन अधिक करने से भी पेट में कब्ज बनती है।
    • योग और एक्सरसाइज नहीं करने से कब्ज व पेट की बीमारी होने लगती है।

    पेट साफ करने की दवा पतंजलि और घरेलू उपाय

    Turant Pet Saaf Karne Ki Dawa Aur Upay in Hindi

    1. जल्दी पेट साफ करने के लिए चूर्ण लेना है तो कायम चूर्ण और पेट सफा चूर्ण का सेवन करें। कब्ज से राहत पाने और पेट के रोग दूर करने में ये काफी फायदा करते है। गुनगुने दूध के साथ 1 चम्मच चूर्ण रात को सोने से पहले लेने पर अगली सुबह खुल कर पेट साफ हो जाएगा।
    2. मल साफ ना होने की समस्या को दूर करने के लिए त्रिफला चूर्ण रामबाण दवा है। रोजाना त्रिफला का सेवन करने पर constipation से छुटकारा मिलता है।
    3. पेट साफ कैसे करे पतंजलि की दवा में बाबा रामदेव के अनुसार पतंजलि कब्ज चूर्ण, पतंजलि दिव्य शुद्धि चूर्ण और दिव्य गैसहर चूर्ण कुछ ऐसे नाम है जो कब्ज के इलाज में असरदार है।
    4. पेट साफ करने की दवा में होम्योपैथिक दवा से भी कब्ज के रोग को खत्म करने में मदद मिलती है। Silicea 200 नाम की homeopathic medicine की 3 बूंदे 10 मिनट के अंतराल में दिन में 3 बार ले। .
    5.  पेट साफ करने की दवा लेनी है तो अंगेजी दवा की जगह आयुर्वेदिक ले। Pet saffa churan और kayam churna टेबलेट के रूप में भी उपलब्ध है। चूर्ण की जगह गोली का सेवन करना थोड़ा आसान होता है। रात को सोने से पहले इसकी 1 गोली ले और अगर कब्ज पुरानी है या गंभीर है तो 2 गोली ले सकते है।
    6. छोटी व बड़ी हरड़ 100-100 ग्राम, आंवला 100 ग्राम और बहेड़ा 100 ग्राम ले। अब इन सभी को मिला ले और पीस कर चूर्ण बना ले। जब भी कब्ज की समस्या हो इस चूर्ण का सेवन करें जल्दी राहत मिलेगी।
    7. तुरंत पेट साफ करने के लिए एनिमा करना भी एक अच्छा उपाय है। आप घर पर खुद गुनगुने पानी से एनिमा कर सकते है, इससे कुछ ही देर में मल साफ हो जाएगा और पेट हल्का महसूस होगा।

    पेट साफ करने के योग आसान – Pet Saaf Karne Ke Yoga in Hindi

    • हर रोज योग करने से पाचन अच्छा होता है और पेट के रोग भी दूर होते है। जल्दी पेट साफ़ करने और कब्ज का इलाज के लिए बाबा रामदेव कुछ योगासन करने की सलाह देते है।
    • कपालभाति पेट के रोग और कब्ज से राहत पाने में काफी उपयोगी है। प्रतिदिन सुबह 15 मिनट कपालभाति जरूर करना चाहिए।
    • लैट्रिन नहीं आने की समस्या से बचने के लिए हर रोज सुबह जल्दी उठ कर कुछ देर खुली हवा में घूमे, ऐसा करने पर शरीर तरोताजा रहता है और पेट की बीमारी दूर होती है।
    • सीढ़ियां चढ़ना, पैदल चलना, दौड़ लगाना और साइकिल चलाना ऐसी exercise है जो हम दिन भर करते रहते है। इनसे भी शरीर में चुस्ती आती है और पेट भी अच्छा रहता है।
    • बार बार होने वाली कब्ज से बचने के लिए दिन भर में 3-4 लीटर पानी पिए और खाना हमेशा आराम से व चबा चबा कर खाना चाहिए।

    सुबह पेट साफ होने के उपाय – Pet Saaf Hone Ke Upay

    • गरम दूध में 1 चम्मच घी मिला कर पिने से भी मल साफ होने लगता है। इस घरेलू नुस्खे को रात को सोने से पहले करना चाहिए। दूध मे चीनी की जगह मिश्री या शहद का इस्तेमाल करें।
    • सुबह उठते ही पेट साफ ना हो तो सोने से पहले रात को इसबगोल भूसी का सेवन करें, कब्ज दूर करने में इसबगोल एक रामबाण इलाज है।
    • रात को सोने से पहले 25-30 ग्राम किशमिश पानी में भिगो कर रखें और अगली सुबह उसे खाएं। ये उपाय हर रोज सुबह करने से पुरानी से पुरानी कब्ज का उपचार होता है।
    • एक चम्मच अरंडी का तेल 1 गिलास गुनगुने दूध में मिलाकर रात को पिए। इस home remedy से भी अगली सुबह को पेट पूरी तरह साफ हो जाता है।
    • दादी माँ के घरेलु नुस्खे
    • बाबा रामदेव पतंजलि की दवा

    Recent Articles

    3 COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles