More

    जल्दी वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं

    Weight loss - वजन घटाएजल्दी वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं

    वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते (ब्रेकफास्ट) में क्या खाएं इन हिंदी: जो भी इंसान अपना वजन कम करना चाहता है उसके सामने सबसे बढ़ी समस्या होती है की उसे कया खाना चाहिए, हमारे द्वारा बताया जा रहा नाश्ता या ब्रेकफास्ट कीजिए और कुछ ही दिनों में वजन कम पाएं| अपना मोटापा घटाने और बढ़ता हुआ वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते है जैसे जिम जाना, योग व एक्सरसाइज करना, घरेलू नुस्खे और डाइटिंग, पर अगर इन सब उपाय के साथ वेट लॉस डाइट चार्ट का भी पालन करे तो जल्दी वजन कम किया जा सकता है।वजन कम करने के लिए नाश्ते में ऐसी चीज़े खानी चाहिए जिससे हमारा मोटापा स्वस्थ तरीके से कम हो सके।  

    जब बात की जाए नाश्ते की तो यह समझ लेना जरूरी है कि मसालेदार नाश्ता उस हालात में आप नहीं ले सकते जब आप वजन कम करने के लिए भोजन को संतुलित करना चाह रहे | ऐसे में आपको स्वस्थ नाश्ता के विकल्प ही चुनने होते है | इस बात का भी खास ध्यान रखें कि आप कम तेल का नाश्ता अपनाएं |

    तेजी से मोटापा कम करने के लिए कुछ लोग खाना पीना कम कर देते है और ऐसे में वे सुबह का नाश्ता करना भी छोड़ देते है। आप भूखे रह कर एक बार तो वजन कम कर लेंगे पर जैसे ही खाना पीना शुरू करेंगे वजन फिर से बढ़ने लगेगा। अगर आपको सही तरीके से पेट की चर्बी कम करना है तो सबसे पहले ये जाने की जल्दी वजन कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए। आज हम इस लेख में जानेंगे मोटापा कम करने के लिए सुबह ब्रेकफास्ट में क्या आहार और फल खाना चाहिए, breakfast tips for Weight loss in hindi.

    लेकिन अगर आप इस बात को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं कि सुबह-सुबह ऐसा क्या बनाएं जो हेल्दी भी हो, सेहत को संतुलन भी दे और हां आपका वजन कम करने में भी मदद करे, तो चलिए इसमें हम आपकी मदद करते हैं |

    सुबह नाश्ता जरूर खाना चाहिए

    • तेजी से वजन कैसे घटाएं इसमें सबसे पहले आता है ब्रेकफास्ट | वजन घटाने के लिए सुबह नाश्ता करना सबसे जरूरी होता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है जिससे वजन को घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।
    • डाइटिंग या सुबह देरी होने के कारण बहुत से लोग सुबह नाश्ता नहीं करते फिर दिन में भूख लगने पर बाहर से फास्ट फुड खाते है। आपके वजन बढ़ने का ये सबसे बड़ा कारण है।
    • सुबह का नाश्ता अगर सही तरीके से करे तो दिन भर शरीर में एनर्जी रहती है और आप अपने सभी काम अच्छे से कर पाते है।
    • ब्रेकफास्ट हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर और हेल्दी होना चाहिए।

    वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं

    Weight Loss Breakfast Tips in Hindi

    1. मल्टीग्रैन ब्रेड सैंडविच सुबह नाश्ते के लिए एक अच्छा और स्वादिष्ट आहार है। सैंडविच को बनाने के लिए हरी सब्जियां इस्तेमाल करे और आप चाहे तो पनीर भी प्रयोग कर सकते है। इसमें आयरन, विटामिन ए, बी और जिंक होते है जिससे सारा दिन शरीर में ताकत बनी रहती है।
    2. नाश्ते में अंडा शामिल करें। अंडे में विटामिन बी, ए और प्रोटीन होता है। वेट कम करना है तो अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाएं इसके पीले वाले हिस्से में फैट अधिक मात्रा में होता है।
    3. अंकुरित दाल और चने में भरपूर एनर्जी होती है और ये वजन कम करने में भी असरदार है। अगर सुबह ब्रेकफास्ट में अंकुरित किए हुए चने और दाल खाए तो दिन भर शरीर चुस्त रहता है।
    4. बहुत से घरों में ब्रेकफास्ट में उपमा और पोहा पसंद किया जाता है। पोहा व उपमा बनाने में सब्जियां इस्तेमाल की जाती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और फाइबर होते है जिससे शरीर को ताकत मिलती है और वजन भी नहीं बढ़ता।
    5. वजन कम करने के लिए नाश्ते में दही खाना चाहिए। दही के सेवन से शरीर में जमा चर्बी कम करने में मदद मिलती है। आप मीठी दही खाते है तो इसमें फ्रूट्स मिलाकर खाये।
    6. वजन कम करने के लिए नाश्ते में आप फल भी खा सकते है और फलों में सबसे पहले है सेब। सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और पेट की चर्बी तेजी से कम करने में उपयोगी होता है।
    7. वजन कम करने के लिए नाश्ते में उबली सब्जियां खाए। उबली सब्जियां आसानी से पच जाती है और पोषण देती है। आप अगर उबली हुई सब्जी नहीं खा पाते सैंडविच या ऑमलेट में मिला कर खाएं।
    8. बहुत से लोगों को सुबह नाश्ते में oats खाना भी अच्छा लगता है। इससे जल्दी भूख नहीं लगती, पेट भरा भरा रहता है और तेजी से फैट भी कम होता है।
    9. मोटापा और पेट की चर्बी कम करने के लिए ग्रीन टी अच्छा और आसान तरीका है। सुबह green tea पीने से तनाव कम होता है और वेट कंट्रोल में रहता है।
    10. एवोकैडो एक ऐसा फ्रूट है जिसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो वजन को घटाने में मदद करते है। आप अगर नाश्ते में एवोकैडो फ्रूट खाते है तो कुछ ही दिन में आप फर्क महसूस करने लगेंगे।

    मोटापा कम करने वाले आहार और फल – Motapa Kam Karne Wale Food in Hindi

    • वजन कम करने वाली सब्जी में पालक और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से बाहर का ज्यादा कैलोरी वाले फ़ास्ट फूड खाने की इच्छा भी कम होती है।
    • दालें आहार में जरूर खाएं, जिसमें प्रोटीन और विटामिन ज्यादा होते है और साथ ही फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है और शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करते है।
    • पाचन स्वस्थ रखने व मोटापा घटाने के लिए अदरक का सेवन करना भी उपयोगी है।
    • वजन कम करने वाले फल में पपीता, सेब, अमरूद, तरबूज, नारियल, केला, संतरा और एवोकैडो कुछ ऐसे fruit है जो वेट लॉस तेजी से करने में कारगर है।
    • ड्राई फ्रूट भी वजन घटाने में उपयोगी है। अखरोट और बादाम खाना चाहिए इनमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी होते है जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है और भूख भी कम होती है।
    • जल्दी वजन कम करने के उपाय में लहसुन का सेवन भी कर सकते है। सुबह खाली पेट लहसुन के सेवन से बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

    वजन कम करने के टिप्स – Weight Loss Tips

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles