More

    योग करने के 10 अदभुत लाभ : Health Benefits of Yoga in Hindi

    Uncategorizedयोग करने के 10 अदभुत लाभ : Health Benefits of Yoga in Hindi

    योग करने के फायदे (Yoga Karne ke Fayde ) : योग के बारे में जानते तो बहुत लोग है पर सब करते नहीं है | आजकल की बिजी लाइफ की वजह से हमें बहुत से शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो हमरे जीवन को पूरी तरह बदल देती है | आज के आधुनिक युग में जीवन को आरामदेय बनाने की बहुत सी सुविधाएं मौजूद है, पर यही सुविधाएं हमें शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाती है |

    योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम करता है और योग के जरिये हम अपने शरीर, मन और मस्तिष्क को पूरी तरह स्वस्थ रख सकते है| रोजाना योग करके हम ना सिर्फ अपनी बीमारियों का इलाज कर सकते है, बल्कि इससे हम रोजाना की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से छुटकारा भी पा सकते है| आइये जानते है best health benefits of yoga in hindi.

     

    हमारे शास्त्रों में योग के 8 अंग बताये गए है| यम, नियम, आसान , प्राणायाम , प्रत्याहार , धारणा , ध्यान और समाधी| इन सब में से आसान, प्राणायाम और ध्यान सबसे ज्यादा पॉपुलर है|
    .

    Yoga Karne ke Fayde, Health Benefits of Yoga in Hindi

     

    योग करने के फायदे (Yoga Karne ke Fayde): Health Benefits of Yoga in Hindi

     

    1. मानसिक फायदे : हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ बनाने के लिए योग सबसे अच्छा उपाय है| आसान , प्राणायाम और ध्यान ये तीनो ही हमें तनाव, अनिद्रा और अवसाद से दूर रखते है और यादशात बढ़ने के साथ साथ हमारी मानसिक कमजोरी को खत्म करते है| अगर सही तरीके से ध्यान (मैडिटेशन) किया जाये तो मानसिक परेशानियों को सुलझाने में रामबाण उपाय का काम करता है|

    2. शारीरिक फायदे : हमारे शरीर को लगने वाली अनेको बीमारियों से बचाव और उसके उपचार में योग करने से चमत्कारी फायदे मिलते है| नियमित रूप से योग करने से शरीर की माँसपेशियाँ और हड्डिया मजबूत होती है और साथ ही रोगो से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है|

     

    3. पाचन में फायदे : हर रोज योग करने से भूख अच्छी लगती है और खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है जिससे मोटापा और दुबलापन जैसी समस्या नहीं होती |

     

    4. प्राणायाम के फायदे : प्राणायाम करने से शरीर के सभी अंगो और कोशिकाओं को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है जिससे बॉडी पर पॉजिटिव असर पड़ता है| हर रोज प्राणायाम करने से सांस से जुडी हुई बीमारियाँ नहीं होती , जैसे की एलर्जी, दमा,पुराना नजला, सिनोसिट्स और टॉंसिलिएट्स . प्राणायाम में कपालभाति और अनुलोम-विलोम जरूर करे|

     

    5. ध्यान के फायदे : ध्यान मतलब मैडिटेशन जो योग का जरुरी हिस्सा है| मानसिक तनाव को काम करने के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं है| ध्यान लगाने से कंसंट्रेशन अच्छी होती है , मन शांत होता है और नींद भी अच्छी आती है|

     

    6. शरीर से फैट कम करने और बढ़ा हुआ वजन घटाने  में योग करने से बेनिफिट मिलता है| अगर आप मोटापा कम करने के उपाय कर रहे है तो अपनी जीवन शैली में योग को भी शामिल करे|

     

    7. कुछ लोग शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए कुछ आधुनिक मशीनो का प्रयोग करते है और कुछ लोग जिम या किसी फिटनेस सेंटर जाते है| जिम में शरीर के बाहरी अंगो का ही व्यायाम होता है पर योग में शरीर के अंदर बाहर से सभी अंगो का व्यायाम हो जाता है |

     

    8. योग करने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का लेवल कम होता है| योग टाइप 2 शुगर के इलाज में भी फायदा करता है| योग से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है इसलिए जो लोग ब्लड प्रेशर की बीमारी से परेशान है उन्हें रोजाना योग करना चाहिए|

     

    9. योग शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है जिससे आपको किसी बीमारी के उपाय के लिए दवाओं पर निर्भर नहीं होना पड़ता|

     

    10. नियमित रूप से योग करने से त्वचा में चमक आती है , शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है जिससे बुढ़ापे में भी जवान बने रह सकते है|

     

    योग कैसे सीखे

    अगर आप को योगासन की जानकारी नहीं है और अभी तक ये नहीं जानते की योग कैसे करे, तो अपने घर के आस पास किसी योग मंदिर में जा कर योग सिख सकते है और अगर आप किसी ऐसे शहर या गाँव में रहते है जहा कोई योग गुरु या एक्सपर्ट नहीं है तो आप टीवी, इंटरनेट के माध्यम से योग सिख सकते है|आजकल सुबह सुबह बहुत से टीवी चैनल्स पर योग गुरु बाबा रामदेव के लाइव योग प्रसारित होते है| आज कल कुछ फिल्म स्टार्स भी योग करने की वीडियोस बना रहे है जिनमे से शिल्पा शेट्टी का नाम चर्चा में है|

     

     

    प्रेगनेंसी में योग करने से कमर की मासपेशियाँ मजबूत होती है और नार्मल डिलीवरी में ज्यादा परेशानी नहीं होती| प्रेग्नेंट वूमेन बिना डॉक्टर की सलाह की योग ना करे | और किसी एक्सपर्ट की देख रेख में ही एक्सरसाइज और योग करे |
    .

     

    Yoga Karne ke Fayde: Health Benefits of Yoga in Hindi
    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    2 COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles