More

    दही के रामबाण फायदे,उपयोग और रेसिपी (yogurt in hindi)

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्सदही के रामबाण फायदे,उपयोग और रेसिपी (yogurt in hindi)

    दही (yogurt in hindi)

    शायद ही कोई इंसान हो जिसने दही के बारे में ना सुना हो या दही का सेवन ना किया हो| दही स्वादिष्ट होने के साथ साथ औषधीय गुणों से भरपूर होती है| दही में एनर्जी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम,आयरन,मैग्नीशियम, पोटेशियम,मैगनीज,विटामिन सी,विटामिन ए,विटामिन ई इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| दही के फायदे निम्न प्रकार है –

    yogurt in hindi

    दही के फायदे (benefits of yogurt in hindi)

    1 – पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद – आज के समय में पेट की समस्या से बहुत सारे लोग परेशान होते है,अधिकतर लोग पाचन क्रिया सही से ना होने की परेशानी से ग्रसित है| दही में मौजूद गुण पेट की परेशानियो से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होते है | नियमित रूप से दही का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है और खाना भी सही से हजम हो जाता है|

    2 – वजन को नियंत्रित रखने में सहायक  – नियमित रूप से दही का सेवन करने से आपका वजन नियंत्रित रहता है,दही में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व आपके शरीर में कैलोरी को नियंत्रित करते है| दही के सेवन से आपको भूख भी जल्दी नहीं लगती है और किसी भी इंसान की अगर भूख कम हो जाती है तो उसका वजन भी धीरे धीरे कम होने लगता है|

    3 – हड्डियों के लिए भी लाभदायक – दही में मौजूद कैल्शियम, पोटेशियम,मैग्नीशियम,विटामिन डी और अन्य पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसीलिए अगर आप भी कमजोर हड्डियों की परेशानी का सामना कर रहे है तो नियमित रूप से अपने आहार में दही को शामिल कर लीजिए|

    4 – त्वचा के लिए भी फायदेमंद – दही त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है,दही में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते है| अगर आप त्वचा से सम्बंधित परेशानी जैसे  झुर्रियों का हो जाना, सनबर्न, स्किन इन्फेक्शन, डार्क सर्कल, दाग-धब्बों का होना,मुंहासे हो जाना इत्यादि से ग्रसित है तो दही आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है| दही का सेवन या फेसपैक इत्यादि रूप में उपयोग करके आप त्वचा से सम्बन्धित परेशानियो से आसानी से निजात प्राप्त कर सकते है|

    दही का उपयोग और रेसिपी

    1 – दही का उपयोग आप सीधे भी कर सकते है| दही में अपनी पसंद के अनुसार उसमे नमक या चीनी मिलाकर आप सेवन कर सकते है |

    2 – अधिकतर लोग दही का इस्तेमाल रायता बनाकर भी पसंद करने है| दही के द्वारा बनाया गया रायता बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है|

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles