More

    आँखों में जलन और दर्द का इलाज 10 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

    Eye Health - आँखों की सेहतआँखों में जलन और दर्द का इलाज 10 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

    आँखों में जलन और दर्द का इलाज और घरेलू उपाय: आँखों में खुजली होना, पानी आना, आँखे लाल होना, दर्द और जलन होने का बड़ा कारण है इन्फेक्शन, एलर्जी या फिर आँखों पर ज्यादा तनाव पड़ना। आजकल हम अपना ज्यादातर समय टी वी, मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के आगे बिताते है। इसके साथ साथ धूल मिट्टी और प्रदूषण का बुरा असर भी आँखों पर पड़ता है। ऐसे वातावरण में ऐसी जीवनशैली में आँखों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है। कुछ लोग आँखों के दर्द के इलाज के लिए दवा और eye drop का सहारा लेते है। मेडिसिन के इलावा आप देसी घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार की मदद से आँखों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइये जाने gharelu nuskhe for eye pain in hindi.

    आँखों में जलन और दर्द के घरेलू उपाय, Gharelu Nuskhe for Eye Pain in Hindi

    आँख में दर्द और जलन के कारण

    1. आँख में इन्फेक्शन होना।
    2. आँख में फुंसी होना।
    3. लगातार काम करना।
    4. आँखों को आराम ना मिलना।
    5. आँख में कुछ चला जाये तो दर्द और जलन होती है।
    6. काला मोतियाबिंद होने पर भी आँख में दर्द होता है।

    आँखों में जलन और दर्द का इलाज और घरेलू उपाय

    Gharelu Nuskhe for Eye Pain in Hindi

    1. आँखों में दर्द या फिर जलन हो रही है तो इसके उपचार के लिए आलू का इस्तेमाल करना एक उत्तम उपाय है। आलू को छील कर इसका एक टुकड़ा आँखों पर रखे। थोड़ी देर में ही दर्द से राहत मिलने लगेगी।

    2. आलू के प्रयोग इलावा खीरा भी आँख दर्द दूर करने में उपयोगी है। आँख के नीचे डार्क सर्कल्स साफ करने के लिए भी खीरा उपयोगी है।

    3. आँखों की जलन से राहत पाने के लिए ठंडा कपडा प्रयोग करे। इस उपाय के लिए ठंडे पानी में एक साफ कपड़ा भिगो ले फिर उसे आँखों पर रखे। इससे आँखों को ठंडक मिलेगी और दर्द में आराम मिलने लगेगा। आँखे लाल हो जाये या फिर आँखों में सूजन आने लगे तो भी ये उपाय कर सकते है।

    4. इन्फेक्शन होने के कारण अगर आँख में दर्द हो तो रात को तुलसी के पत्ते साफ पानी में भिगो दे और सुबह इसी पानी से अपनी आँखे धोये। इस बात का ध्यान रखे की पत्ते पानी में डालने से पहले पत्ते साफ कर ले नहीं तो पत्तों पर जमा हुए धुल मिट्टी के कण भी पानी में चले जायेंगे।

    5. शहद से भी आँख दर्द का इलाज कर सकते है। आँख दर्द होने पर 1 बूँद शहद में डाले। आँख में शहद डालने के बाद एक बार जलन जरूर होगी पर इस उपाय से आँख साफ होगी और दर्द से राहत मिलेगी।

    6. शहद की कुछ बूंदे गुनगुने दूध अच्छे से मिला ले। अब ठंडा होने पर इस दूध की कुछ बूंदे आँखों में डाले और थोड़ी देर आँखे बंद करके लेट जाये। इससे थोड़ी देर में ही आँख दर्द दूर होने लगेगा।

    7. आँखों की जलन दूर करने के लिए टी बैग का प्रयोग भी किया जाता है। टी बैग प्रयोग करने के बाद इस को फ्रिज में रख दे और जब इसे आँखों पर प्रयोग करना हो उसके कुछ देर पहले ही इसे फ्रिज से निकाल कर रख ले।

    8. प्रतिदिन नंगे पांव कुछ देर हरी घास पर चले, इससे आँखे स्वस्थ रहती है और साथ ही आँखों की रौशनी भी तेज होती है। स्वस्थ आँखों के लिए आप योगा भी कर सकते है।

    9. आँख दर्द के उपाय में गुलाब जल भी फायदेमंद है। 1 बूँद गुलाब जल आँख में डालने से जल्दी ही दर्द दूर होने लगेगा।

    10. नींद पूरी नहीं होने के कारण अक्सर आँखों को आराम नहीं मिलता जिस कारण आँखों पर तनाव बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए अच्छी नींद ले जिससे आँखों को आराम मिले।

    आँखों की देखभाल कैसे करे

    जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है आँखों की नजर कमजोर होती जाती है और आँखे लाल रहना, आँख में पानी आना और मोतियाबिंद जैसे आँख से जुड़े रोग होने लगते है। अगर हम अपनी आँखों की देखभाल समय रहते ही करने लगे तो आँखों की समस्याओं से बच सकते है।

    • आँख से धूल और मिट्टी के कण साफ करने के लिए ताजे पानी से आँखे धोए।
    • अपने भोजन में ऐसी चीजें शामिल करे जिनसे शरीर को पोषक तत्व मिलते रहे।
    • स्वस्थ आँखों के लिए जरुरी है आप 6-8 घंटे की नींद जरूर ले।
    • कोई भी उपकरण प्रयोग करने से पहले सुरक्षा के लिए आँखों पर चश्मा जरूर पहने।
    • दोपहर में तेज धुप और धूल मिट्टी से आँखों को बचने के लिए भी चश्मा पहने।
    • आँखों में अगर आप लेंस पहनते है तो उन्हें अच्छे से साफ करके पहने ताकि धूल मिट्टी आँखों में ना जाये। ।
    • लगातार घंटों तक कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल चलाना भी ठीक नहीं।
    • ऊपर बताये गए नुस्खे और उपाय जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से राय जरूर ले।
    • दादी माँ के घरेलू नुस्खे
    • बाबा रामदेव के आयुर्वेदिक उपचार

    दोस्तों आँखों में जलन और दर्द का इलाज और घरेलू उपाय, Gharelu nuskhe for eye pain relief in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास आँख का दर्द और जलन कैसे दूर करे से जुड़े अनुभव या कोई सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles