More

    फुंसी के मुख्य कारण क्या हैं

    Skin - त्वचाफुंसी के मुख्य कारण क्या हैं

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपने खाने पीने पर और अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाता है| आजकल हम और आप बाहर के खाने और जंक फ़ूड पर ज्यादा निर्भर हो चुके है, जिसमे ऑयल और मसाले बहुत अधिक मात्रा में होते है, जिनकी वजह से हमारे चेहरे पर पिंपल्स हो जाते है| पिंपल्स की समस्या किसी भी उम्र में किसी भी इंसान के साथ हो सकती है| लेकिन कुछ लोग इस पर ज्यादा ध्यान और सावधानी नहीं बरतते है जिसकी वजह से उनके चेहरे की सुंदरता ख़राब हो जाती है| कुछ लोग पिंपल्स को फोड़ देते है जिसके कारण उनके चेहरे पर काले दाग धब्बे के निशान हो जाते है| ऐलोपैथिक डॉक्टर के अनुसार हमारे चेहरे में वसा ग्रन्थिया होती है,जिसमे से स्राव रोम छिद्रों से निकलता है और अगर वो रुक जाए तो वो स्राव फुंसी के रूप में त्वचा के नीचे इकट्ठा होने लग जाता है और बाद में वो पिंपल्स बन जाता है। इसीलिए पिंपल्स के शुरू होते ही हमे उसका इलाज जरूर करना चाहिए| चेहरे पर पिम्पल्स होने के बहुत सारे कारण होते है, जिसमे कुछ निम्न प्रकार है –

    1- जब हम कही भी घर से बाहर जाते है तो प्रदूषण और धूल मिट्टी हमारे चेहरे पर बैठ जाती है,जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर कील मुहांसे हो जाते है,इसीलिए हमे धूल मिटटी से बचना चाहिए|

    2 – बहुत अधिक कॉफी या चाय पीने से भी पिंपल्स हो जाते है,चाय और कॉफी इत्यादि को अधिक मात्रा में लेने से हमारे शरीर में सीबम की मात्रा बहुत अधिक बड़ जाती है, इसीलिए हमे इन्हे कम ही मात्रा में लेना चाहिए|

    3 – कई बार देखा गया है की कुछ लोग बहुत अधिक मात्रा में केमिकल वाले लोशन,क्रीम इत्यादि अपने चेहरे पर दिन में कई बार लगा लेते है,जिनकी वजह से आपके चेहरे पर पिंपल्स हो जाते है|

    4- बहुत बार ऐसा होता है की हम जब बीमार पड़ते है तो हमे दवाईयों का ज्यादा सेवन करना पड़ जाता है,जिसमे से कुछ दवाईयों की वजह से भी पिंपल्स की समस्या हो जाती है|

    5- जैसे जैसे इंसान बढ़ता है तो उसके शरीर और हार्मोन में काफी बदलाव होते है,शरीर में इस बदलाव के कारण भी पिंपल्स हो जाते है| खासतौर पर महिलाओ के साथ ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है |

    6 – धुप में काम करने वाले और धूप में ज्यादा रहने वाले लोगो को पिंपल्स की समस्या काफी रहती है,जिसका सबसे बड़ा कारण है की धूप सीधे उनके चेहरे की त्वचा को बहुत ज्यादा नुक्सान पहुँचाती है, इसीलिए हमे धूप से अपने चेहरे को बचाना चाहिए|

    7 – आजकल सबकी जिंदगी में किसी न किसी बात को लेकर तनाव रहता है, उस तनाव की वजह से वो अपनी पूरी नींद नहीं ले पाते है, जिसकी वजह से उनका स्वास्थ ठीक नहीं रहता है, जिस वजह से भी हमारे चेहरे पर पिंपल्स हो जाते है|

    8 – कुछ लोग धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन करते है, जिससे उनके शरीर में निकोटीन और अलकोहल की मात्रा बहुत बढ़ जाती है,जिसकी वजह से भी पिंपल्स हो जाते है|

     

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles