More

    धुंधली दृष्टि के लक्षण क्या हैं

    Blurred Vision - धुंधली दृष्टिधुंधली दृष्टि के लक्षण क्या हैं

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपीन पर ध्यान देना काफी मुश्किल काम है| ऐसे में कई बार हमारे शरीर में विटामिन्स, शारीरिक सक्रियता की कमी इत्यादि की कमी होने लगती है, जिसका असर हमारी आँखों पर भी पढ़ सकता है| कई बार आपकी आँखे सही से किसी भी चीज को देख नहीं पाती है, ऐसी स्थिति को हम मायोपिया के नाम से भी जानते है| धुंधली दृष्टि में आपको पास की चीजों को देखने में परेशानी और धुंधली दिखाई दे सकती है, ऐसा ही आपके साथ दूर की चीजों को देखने में भी हो सकता है, ऐसा होने पर कभी भी अपनी और किसी और की सलाह से दवाई नहीं खानी चाहिए| चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणो के बारे बताएंगे जिनकी मदद से आप धुंधली दृष्टि को आसानी से पहचान सकते है –

    1 – अगर आपको दूर की या पास की चीजों को देखने में परेशानी होती है,चीजों का स्पष्ट और दो छवि दिखाई देने की परेशानी हो रही हो तो समझ जाइए की आपकी आँखों में धुंधली दृष्टि का दोष हो सकता है|

    2 – रात के समय अगर आपको साफ़ दिखाई नहीं दे रहा हो तो, ऐसा होने की वजह आपकी धुंधली दृष्टि भी हो सकती है|

    3 – कई बार धुंधली दृष्टि की वजह से आपकी आँख में दर्द, सिरदर्द इत्यादि परेशानी हो सकती है|

    4 – अगर बच्चे को स्कूल में ब्लैकबोर्ड पर लिखी हुई चीजों को पढ़ने में परेशानी हो रही हो, वो बार बार अपनी आँखों को मलता रहता हो, पढ़ाई से जी चुराता हो| ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई देने पर कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए वरना आपकी आँखों की रौशनी तक बाधित हो सकती है|

    5 – अगर आपको पलके सिकोड़कर देखना पढ़ रहा हो, आँखों में पानी आ रहा हो, आँखों में खुजली या लालीपन आ रही हो इत्यादि धुंधली दृष्टि के लक्षण हो सकते है|

    6 – अक्सर जब हम कोई दूर या पास की चीजों को देखते है, तो हमे चीज के साथ कुछ धब्बे या तैरती हुई चीजे भी दिखाई दे सकती है|

    7 – अगर आप सीधा नहीं देख पाते है या आप देखने की कोशिश करते है तो आपको काफी गौर से देखना पढ़ सकता है ऐसा करने का कारण  आपकी धुंधली दृष्टि भी हो सकती है| अगर आप ज्यादा देर तक एक ही चीज को बहुत ज्यादा जोर लगाकर देखते है तो आपकी आँख से पानी, आँखों में दर्द और सर में दर्द इत्यादि परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles