More

    आई एलर्जी के लक्षण क्या हैं

    Eye Allergies - आँख की एलर्जीआई एलर्जी के लक्षण क्या हैं

    आँखों में एलर्जी होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन अगर आपकी आँख की एलर्जी कुछ दिनों में समाप्त नहीं होती है तो ये चिंता का विषय है| ऐसे में आपको तुरंत आँखों के डॉक्टर से मिलना चाहिए और उनसे सलाह और  इलाज तुरंत करना चाहिए| एलर्जी जरुरी नहीं है की दोनों आँखों में हो, कई बार ये एक में या दोनों आँख में हो सकती है| आँखों में एलर्जी होने के बहुत सारे कारण हो सकते है और हमारे लिए ये जानना बहुत जरुरी है की आँख में एलर्जी किन कारणों से हो रही है| आज हम आपको आँखों में होने वाली एलर्जी के लक्षणों को कैसे पहचाने इसकी जानकारी देंगे –

    1 – अगर आपकी आँख में पानी आ रहा है और कुछ समय बाद पानी आना कम या बंद नहीं हो रहा है तो आपकी आँख में एलर्जी की परेशानी हो सकती है तुरंत डॉक्टर को दिखाए|

    2 – अगर आपकी आँख लाल हो रही है और आराम करने से या आँखों को धोने से आँखों की लाली कम नहीं हो रही है तो भी आपकी आँख एलर्जी से प्रभावित हो सकती है|

    3 – अगर आपकी आँख में तेज रौशनी से चकाचोंध या अन्य कोई परेशानी हो रही हो तो भी लापरवाही ना करे, ऐसा आपकी आँखों में एलर्जी के कारण हो सकता है|

    4 – कई बार हमे ऐसा लगता है जैसे कोई चीज हमारी आँख में गिर गई है, पलक झपकने पर हमे किरकिराहट महसूस होती है और वो बंद नहीं हो रही है तो उससे आपकी आँखों में एलर्जी हो सकती है| इसीलिए बिना देरी किए आँखों के डॉक्टर से इलाज कराए|

    5 – आमतौर पर आँख में खुजली आना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन खुजली अगर बंद नहीं हो रही है और लगातार आ रही है तो इसका कारण एलर्जी भी हो सकता है| आँखों को खुजाए नहीं डॉक्टर से दवाई ले|

    6 – जब हम सुबह सो कर उठते है तो कई बार हमारी आँख सूजी हुई मिलती है, अगर आपकी आँखों सूजन आ रही है तो इसका कारण आँख में एलर्जी हो सकती है|

    7 – जब आप सुबह सो कर उठते है तो आपकी आँख में कीचड और आँख में पपड़ी, आँखे चिपकी हुई इत्यादि परेशानी भी हो सकती है| अगर आपको ऐसा कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो ये आपकी आँख में एलर्जी की परेशानी के कारण हो सकता है| बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाए और जाँच कराए|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles