More

    गंजापन के मुख्य लक्षण क्या हैं

    Baldness - गंजापनगंजापन के मुख्य लक्षण क्या हैं

    किसी भी पुरूष या महिला की खूबसूरती उसके बालो से बढ़ती है लेकिन अगर किसी के सिर पर बाल नहीं हो तो ऐसे महिला या पुरुष उम्र में बड़े और उनकी सुंदरता भी कम हो जाती है| इसीलिए महिला या पुरुष दोनों ही अपने बालो के प्रति काफी सजग रहते है| बढ़ती उम्र के साथ बालो का कम होना या गंजा होना आम बात है लेकिन काफी कम उम्र में बालो का गिरना चिंता का विषय होता है| आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बाल उड़ने के बहुत सारे कारण हो सकते है, शुरुआत में बाल धीरे धीरे टूटने लगते है और अंत में आप गंजे हो जाते है| आमतौर पर देखा गया है की महिलाओ की तुलना में पुरुषो के बाल ज्यादा जल्दी टूटते है या आप कह सकते है की महिलाओ के बाल लम्बे होते है तो उनके सिर से टूटे बाल इतनी जल्दी दिखाई नहीं देते है| सिर से बाल गिरने के प्रमुख कारण शरीर में विटामिन की कमी, किसी बीमारी की वजह से, दवाई के सेवन की वजह इत्यादि हो सकते है| अगर कोई इंसान गंजा हो जाता है तो वो इंसान ऐसी स्थिति में इंसान हीन भावना से ग्रस्त हो जाता है और वो कई बार अपने आपको दुनिया से अलग करने लगता है| लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है अगर आप बालो के टूटने की शुरुआत में ही कुछ देसी उपाए अपना लें तो आपके बाल टूटने बंद हो जाते है| चलिए आज हम आपको सबसे पहले गंजेपन के मुख्य लक्षण के बारे में जानकारी देते है –

    1 – बालो का धीरे धीरे झड़ना – अक्सर देखा जाता है की बाल धीरे धीरे झड़ना अर्थात टूटने लगते है| ऐसा होना होना गंजेपन की शुरुआत कही जा सकती है, ऐसा किसी भी उम्र में किसी भी महिला या पुरुष के साथ हो सकता है| किसी भी महिला या पुरुष के बाल शुरुआत में माथे से गिरने लगते है, फिर धीरे धीरे सिर के बीच तक पहुंच जाते है और आप गंजेपन के शिकार हो जाते है| पुरुष या महिला के बाल सिर धोते समय, कंघा करते समय कई बार अपने आप भी झड़ने लगते है, ऐसी स्थिति में अगर आप डॉक्टर से दवाई ले सकते है या देसी नुस्खे अपनाकर भी बालो को गिरने से रोक सकते है|

    2 – बालो का कमजोर हो जाना – कई बार हमारे दैनिक जीवन में कुछ ऐसी घटनाएँ हो जाती है जिसकी वजह से हमे बहुत ज्यादा मानसिक तनाव रहता है, अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो भी आपके बाल कमजोर हो जाते है और ऐसे में अगर आप अपने बालो में हाथ भी फेरते है तो बहुत सारे बाल आपके हाथो में आ जाते है| ऐसे में बाल धीरे धीरे नहीं झड़ते है बल्कि बहुत ज्यादा मात्रा में पूरे सिर में से झड़ते है| मानसिक तनाव के अलावा कई बार कुछ शारीरिक बीमारियो की वजह से भी बाल बहुत कमजोर या झड़ने लगते है, कई बार बीमारी खत्म होने के बाद बाल फिर से मजबूत भी हो जाते है लेकिन ऐसा कोई जरुरी नहीं होता है|

    3 – बालो का पतला होना – अगर आपके बाल बहुत ज्यादा पतले है तो ये भी आपके लिए एक परेशानी वजह हो सकती है| अधिकतर देखा गया है जिन इंसानो के बाल पतले होते है उनके बाल बहुत ज्यादा टूटते है, जिसकी वजह से भी इंसान गंजा हो जाता है| कई बार देखा या है की बाल पतले होने का कारण शारीरिक कमजोरी भी होती है, इसलिए पतले और कमजोर बाल गंजेपन के लक्षण को दर्शाता है|

    4 – कई बार बहुत से लोगो के सिर में एक गोल छोटा सा निशान हो जाता है, जहाँ पर वो निशान होता है उस जगह से बाल उड़ चुके होते है| धीरे धीरे वो निशान बढ़ता चला जाता है और जैसे जैसे निशान बड़ा होता जाता उतनी जगह से आपके बाल झड़ने लगते है और केवल चिकनी सतह बच जाती है और धीरे धीरे आप गंजे हो जाते है| अगर आपने ऐसे निशान का इलाज शुरुआत में नहीं किया तो बहुत जल्द आपका सिर बिना बालो का हो सकता है| अधिकतर तो ऐसे निशान सिर पर ही असर डालते है लेकिन कई बार आपकी दाढ़ी के बालो को भी प्रभावित कर सकते है|

    5 – अगर आपके पूरे शरीर के बाल झड़ या टूट रहे है तो ये भी गंजेपन का लक्षण हो सकता है| कई बार शरीर के बाल झड़ने का कारण किसी दवाई का सेवन भी हो सकता है, कैंसर जैसी बीमारी में इस्तेमाल होने वाली दवाई का सेवन करने से भी शरीर और सिर के बाल झड़ने लगते है|

    6 – सिर में एलर्जी, दाद इत्यादि हो जाने की वजह से भी बाल टूटने लगते है और धीरे धीरे आप गंजे हो जाते है| अगर आपके सिर में एलर्जी हो गई है तो धीरे धीरे आपके बाल टूटने लगते है और अगर आप बालो के गिरने की जानकारी डॉक्टर नहीं देते है तो वो आपकी दवाई भी नहीं बदलेंगे और आपके बाल लगातार टूटते रहेंगे इसीलिए आपके बाल अगर टूट रहे है तो तुरंत डॉक्टर को बताएं जिससे वो आपकी दवाई बदल दें और आपके सिर के बालो का झड़ना बंद हो जाएं|

    7 – अक्सर कई लोगो के सिर के बीच में से बाल कम या गायब होने लगते है और कुछ समय बाद सिर के बीच का भाग सपाट या बाल रहित हो जाता है ऐसा होना गंजेपन का लक्षण माना जाता है| अगर आप इस पर ध्यान नहीं देते है तो धीरे धीरे आपके पूरे सिर के बाल टूट जाते है और आप गंजे हो जाते है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles