More

    कील मुहांसे हटाने के लिए 10 घरेलू नुस्खे

    Face - चेहराकील मुहांसे हटाने के लिए 10 घरेलू नुस्खे

    हम सभी की सबसे बड़ी चाहत होती है कि हमारा चेहरा गोरा,सुंदर और बेदाग दिखना चाहिए| लेकिन जैसे ही आप युवावस्था में आते है तब आपके चेहरे पर दाग,धब्बे और कील मुंहासे हो जाते है,जो आपकी सुंदरता को खराब कर देते हैं| कील मुहांसो की परेशानी लड़के लड़की दोनों के चेहरे पर हो सकती है| आज हम आपको चेहरे पर होने वाले कील मुहांसो की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताते है,जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से कील मुहांसो से छुटकारा पा लेते है –

    1 – नारियल का तेल

    कील मुहांसे हटाने के लिए 10 घरेलू नुस्खे 1

    नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाए जाते है, नारियल का तेल लगाने से चेहरे पर हो रहे कील मुहांसे बहुत जल्द खत्म हो जाते है|

    (a) रात को सोने से पहले थोड़ा सा नारियल का तेल को अपने हाथो में लेकर हल्के हाथो से चेहरे पर अच्छे से लगा लें|

    (b)   सुबह उठ कर ताजे पानी से चेहरा धो लें|

    (c) रोजाना रात को सोने से पहले नारियल का तेल लगाने से जल्द ही कील मुहांसो की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा|

    2 –  सेब का सिरका

    सेब के सिरके में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल चेहरे पर होने वाले कील मुहांसो को खत्म करने में सहायक होता है|

    (a) आधी चम्मच शहद, 1 चम्मच पानी और 1 चम्मच शहद लेकर तीनो चीजों को अच्छी तरह से मिला लें, फिर थोड़ी सी रुई लेकर इस मिश्रण को चेहरे और मुहांसो पर अच्छी तरह से लगा लें|

    (b) 15 से 20 मिनट तक लगा छोड़ दें, जब चेहरा सूख जाए तो ताजे पानी से चेहरा धो लें|

    (c) हफ्ते में 3 से 4 बार सेब के सिरके का इस्तेमाल करने से बहुत जल्द कील मुहांसे की परेशानी बहुत जल्द दूर हो जाती है|

    3 – एलोवेरा

    कील मुहांसे हटाने के लिए 10 घरेलू नुस्खे 2

    एलोवेरा में मौजूद पॉलीसैकराइड और जिबरेलिंस चेहरे पर होने वाले कील मुहांसो को दूर करने में बहुत ज्यादा असरदायक होता है|

    (a) सबसे पहले एक एलोवेरा का एक ताजा पत्ता लेकर उसे छील कर उसका गुद्दा निकाल लें, उस गुद्दे को महीन पीस लें, फिर रात को सोने से पहले अपने चेहरे और मुहांसे पर लगा लें|

    (b)  रात भर एलोवेरा का लगा रहने दें, फिर सुबह उठ कर चैहरा धो लें|

    (c) रोजाना रात को एलोवेरा का इस्तेमाल करने से बहुत जल्द आपके चेहरे का रंग साफ़ होता है और कील मुहांसे की परेशानी दूर हो जाती है|

    4 – संतरे का छिल्का

    कील मुहांसे हटाने के लिए 10 घरेलू नुस्खे 3

    संतरे में मौजूद गुण चेहरे पर होने वाले मुहांसे को कम करने में मददगार होता है|

    (a) सबसे पहले कुछ संतरो के छिलको को लेकर अच्छी तरह से सूखा लें, जब अच्छी तरह से सूख जाए तो उन्हें महीन पीस लें,पीसे हुए संतरे के छिलको में से 1 चम्मच पाउडर और 1 चम्मच शहद लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।

    (b) पेस्ट को कील और मुहांसो पर लगा लें, 20 से 30 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तो ताजे पानी से धो लें|

    (c) रोजाना इस पेस्ट को लगाने से जल्द ही आपको काफी लाभ मिल जाएगा|

    5 – बेकिंग सोडा

    बेकिंग सोडा त्वचा का PH स्टार संतुलित करने में काफी मददगार होता है, बेकिंग सोडा कील मुहांसो की परेशानी में काफी लाभदायक होता है|

    (a) 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच पानी लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस पेस्ट को मुहांसो पर लगा लें|

    (b) 15 से 20 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तो ताजे पानी से धो लें|

    (c) रोजाना बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से जल्द ही कील मुहांसो की परेशानी दूर होने लगती है|

    6 – नींबू का रस

    कील मुहांसे हटाने के लिए 10 घरेलू नुस्खे 4

    नींबू का इस्तेमाल करने से त्वचा की बहुत सारी परेशानियो को दूर करने में काफी लाभदायक होता है, नींबू का रास लगाने से कील मुहांसे भी खत्म हो जाते है|

    (a) सबसे पहले एक नींबू का रस निकाल लें, फिर उस रस को छान लें,रात को सोने से पहले रुई की मदद से कील मुहांसो पर लगा लें और रात भर लगा रहने दें|

    (b) सुबह उठ कर ठंडे पानी से धो लें|

    (c) रोजाना रात को सोने से पहले नींबू का रस लगाने से चेहरे पर होने वाले कील मुहांसे खत्म हो जाते है|

    7 – अंडा

    अंडे में मौजूद गुण कील और मुहांसो की परेशानी को दूर करने में काफी असरदायक होता है|

    (a) एक कच्चा अंडा लेकर उसे फोड़ लें, उसमे से पीली जर्दी को अलग कर लें, सफ़ेद हिस्से को अलग निकाल लें, रात को सोने से पहले सफ़ेद जर्दी में रुई भिगो कर कील मुहांसो पर अच्छी तरह से लगा लें|

    (b) रात भर अंडा लगा रहने दें, सुबह हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें|

    (c) नियमित रूप से अंडा लगाने से आपको चेहरे पर होने वाले कील मुहांसो से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाता है|

    8 – तुलसी के पत्ते

    कील मुहांसे हटाने के लिए 10 घरेलू नुस्खे 5

    अगर आपके चेहरे पर कील मुहांसे हो रहे है तो तुलसी के पत्ते बहुत लाभदायक होते है|

    (a) सबसे पहले कुछ तुलसी की पत्तियां लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें, फिर उन पत्तियों को महीन पीस कर पेस्ट बना लें|

    (b) फिर उस पेस्ट को कील मुहांसो पर अच्छी तरह से लगा लें, 20 से 25 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तब चेहरे को ताजे पानी से धो लें|

    (c) रोजाना तुलसी के पत्तो का पेस्ट लगाने से कील मुहांसे की समस्या बहुत जल्द समाप्त हो जाती है|

    9 – नीम

    नीम पुराने ज़माने से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है,नीम बहुत सारे चर्म रोगों को खत्म करने में मदद करता है| नीम में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण चेहरे से कील मुहांसे को भी खत्म करता है|

    (a) सबसे पहले कुछ नीम की ताजी पत्तियां लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें, फिर उन्हें महीन पीस कर पेस्ट बना लें|

    (b) इस पेस्ट को चेहरे पर हुए कील मुहांसे पर अच्छे से लगा लें और 40 से 50 मिनट के लिए लगा रहने दें, जब सूख जाए तो ताजे पानी से चेहरा धो लें|

    (c) हफ्ते में 3 से 4 बार नीम का इस्तेमाल करने से चेहरे पर हुए कील मुहांसो के साथ साथ चेहरे के रंग को भी साफ़ करने में मदद करता है|

    10 – कपूर

    कील मुहांसे हटाने के लिए 10 घरेलू नुस्खे 6

    कप्पोर हमारी त्वचा को ठंडक प्रदान करने के साथ साथ कील मुहांसे की परेशानी को भी दूर करता है|

    (a) सबसे पहले थोड़ा सा कपूर लेकर उसे महीन पीस लें, फिर एक चम्मच नारियल का तेल लेकर उसमे पीसा हुआ कपूर डालकर अच्छी तरह से मिला लें, रुई की सहायता से कील मुहांसो पर लगा लें|

    (b) कुछ देर बाद जब कपूर सूख जाए तब चेहरे को ताजे पानी से धो लें|

    (c) नियमित रूप से कपूर का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में कील मुंहासों की परेशानी से मुक्ति मिल जाती है|

     

     

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles