More

    पीरियड्स (मासिक धर्म) के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

    Periods - पीरियड्सपीरियड्स (मासिक धर्म) के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

    पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे इन हिंदी: मासिक धर्म महिलाओं में होने वाली अहम प्रक्रिया है और महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए इसका सही समय पर आना जरूरी है। पीरियड के दौरान पेट और कमर में दर्द व शरीर में कई बदलाव होते है और अगर सावधानी रखी जाए तो इन परेशानियों को कम कर सकते है।

    एक उम्र होती है, जिसमें ज्यादातर लड़कियां सोचती हैं कि पीरियड्स क्या होते है| और फिर जिंदगी का वह मोड़ भी आता है जिसमें वह इस सच का सामना करती हैं और अपने शरीर में होने वाले बदलावों से रुबरु होती हैं |जब पीरियड्स शुरू होते हैं ,तो किसी भी लड़की के मन में हजारों सवाल होते हैं , जैसे पीरियड्स में परहेज क्या-क्या होने चाहिए, मेरे पीरियड्स इतने ज्यादा क्यों है , पीरियड्स कितने दिन का होता है पीरियड्स में दर्द क्यों होता है वगैरह-वगैरह. ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जो हमे नहीं करनी चाहिए या सोचनी चाहिए। हर हफ्ते मासिक धर्म चक्र के बारे में कोई नयी जानकारी और अध्ययन सामने आते हैं।

    पीरियड मिस होने कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करे

    Period में अक्सर कुछ सवाल होते है जैसे पीरियड्स में क्या ना खाएं, क्या पीरियड्स के समय आपसी मेल करना ठीक होता है, पीरियड्स में योग और एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं और पीरियड के समय भूल कर भी क्या काम नहीं करना चाहिए। आज इस लेख में हम जानेंगे पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे, periods me kya kare aur kya nahi karna chahiye in hindi.

    पीरियड्स में दर्द का इलाज जल्दी करने के लिए 5 उपाय

    मासिक धर्म में जरुरी सावधानी – Masik Dharm in Hindi

    • खाना पीना ना छोड़े और भोजन में पौष्टिक आहार खाएं।
    • शरीर की साफ सफाई पर खास ध्यान दे।
    • फ़ास्ट फूड और किसी भी तरह के नशे से परहेज करना चाहिए।
    • भारी वजन उठाने और थका देने वाले योग व एक्सरसाइज करने से बचे।
    • इस दौरान दर्द दूर करने वाली दवा का सेवन डॉक्टर की राय से ही करे।

    पीरियड्स आगे बढ़ाने के 10 घरेलू उपाय और दवा

    पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे?

    1. पीरियड्स के दौरान क्या आपसी मेल बना सकते है अगर आप का भी यही सवाल है तो जवाब है हाँ आप पीरियड में मेल बना सकते है।
    2. इस दौरान मिलाप करना आसान होता है, चिड़चिड़ापन कम होता है और पीरियड का समय भी कम हो जाता है जिससे शरीर में दर्द पैदा करने वाले तत्व बाहर निकल जाते है।
    3. ध्यान रहे गलत तरीके से मेल ना बनाएं और भूल कर भी ये ना सोचे कि पीरियड्स के टाइम मेल होने से महिला pregnant नहीं हो सकती, हां गर्भ ठहरने की संभावना कम होती है पर फिर भी सावधानी रखनी चाहिए।
    4. पीरियड्स में दर्द कम करने की दवा (medicine) बिना डॉक्टर की सलाह के ना खाये। इससे आपके शरीर और हार्मोन पर बुरा असर पड़ता है। दर्द का इलाज करने के लिए घरेलू नुस्खे और उपचार कर सकते है।
    5. कुछ महिलायें MC के दौरान खाना पीना छोड़ देती है या कम कर देती है। पीरियड्स में भूल कर भी खाना नहीं छोड़ना चाहिए इससे आप की परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में पौष्टिक आहार खाने से शरीर में कमजोरी नहीं आती।
    6. अगर पेट और कमर में काफी तेज दर्द हो रहा हो तो व्यायाम और ज्यादा मेहनत वाला काम नहीं करना चाहिए, नहीं तो दर्द और भी बढ़ सकता है।
    7. पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे: इस बात का भी ध्यान रखना जरुरी है की हर 3 घंटे के बाद पैड बदले। इससे इन्फेक्शन और बदबू से दूर रहेंगे।
    8. माहवारी में ज्यादा तंग कपड़े ना पहने। कपड़े ऐसे पहने जिसमें आप आराम महसूस करे।
    9. पानी ज्यादा पीना चाहिए। पीरियड्स के दौरान खूब सारा पानी पीने से शरीर साफ रहता है।
    10. पीरियड के समय पेट भर खाना नहीं खाना चाहिए। अगर दिन भर में 2 बार खाना खाते है तो आप अपनी डाइट को 4 बार में खाये। इससे पाचन अच्छा होता है और पेट पर दबाव भी कम पड़ता है।

    पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग रोकने के उपाय

    पीरियड में एक्सरसाइज योग करना चाहिए या नहीं

    • पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव होते है जिसका ध्यान रखना जरूरी है। आपका मन अगर exercise या yoga करने का नहीं हो तो इसे ना करना ही अच्छा है।
    • क्या पीरियड्स में योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए, इसका जवाब है हां पीरियड में योग व एक्सरसाइज कर सकते है।
    • व्यायाम से मासिक धर्म में दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है पर हल्का व्यायाम ही करना चाहिए।
    • योग में ज्यादा मुश्किल आसन न करे और ऐसे योग भी न करे जिसमें शरीर उल्टा करना पड़ता हो। इससे तनाव कम करने में भी मदद मिलती है।
    • पीरियड में सबसे आसान और अच्छी एक्सरसाइज पैदल चलना है, आप इसके लिए सुबह शाम सैर को भी जा सकते है।
    • पीरियड में योग कौन सा करना चाहिए इसका जवाब है बालासन। ये दर्द दूर करने और खिंचाव से राहत पाने में उपयोगी है।

    पीरियड्स जल्दी लाने की दवा टेबलेट और 10 आसान उपाय

    पीरियड में क्या खाएं क्या न खाए?

    • कैल्शियम पीरियड में होने वाले दर्द और और शरीर की ऐंठन को कम करने में असरदार है। कैल्शियम के लिए अपने आहार में दूध, दही, दूध से बनी चीजें, ब्रोकली और बादाम खाये।
    • मासिक धर्म में खून का बहाव अधिक होने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए diet में आयरन से भरपूर चीजें अधिक खानी चाहिए। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
    • पीरियड के समय महिलाओं के पेट में क्रैंप आते है इससे बचने के लिए foods to eat during periods में ऐसे फ़ूड खाएं जिससे शरीर को फैटी एसिड मिले। इसके लिए विटामिन बी12, दही, लौकी, अंडे और नट्स का सेवन कर सकते है।
    • फल और सब्जियां आप महीने के बाकी दिन खाएं या न खाएं पर पीरियड्स होने के समय आहार में फल और सब्जी ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए। जैसे गाजर संतरा आदि।
    • इन दिनों मीठा खाने की इच्छा होती है ऐसे में आप fruits खा सकते है जैसे तरबूज, सेब, आम आदि।
    • इस दौरान डार्क चॉकलेट खाना भी फायदेमंद होता है। Dark chocolate खाने से मूड ठीक रहता है और आप अच्छा महसूस करेंगी।
    • फाइबर युक्त आहार पीरियड्स के समय पाचन क्रिया ठीक रखने में उपयोगी है। इसके लिए आप साबुत अनाज, बादाम, बीन्स, स्वीट पोटैटो और सेब खा सकते है।
    • पीरियड में क्या खाएं क्या न खाए , इस दौरान आपको अपने भोजन में प्रोटीन और विटामिन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।
    • शरीर में विटामिन डी की कमी होने से irregular periods की समस्या हो सकती है। इसके साथ साथ ये शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में भी कारगर है। Vitamin D के लिए अंडे, मछली का तेल और दूध का सेवन करना चाहिए।
    • पीरियड्स के दिनों में पानी ज्यादा पीना चाहिए, ये आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकलता है जिससे आप का शरीर साफ रहता है।

    सही समय पर पीरियड्स लाने के 10 उपाय और रोकने के आसान घरेलू नुस्खे

    पीरियड्स में क्या नहीं खाना चाहिए – Period Me Kya Na Khaye in Hindi

    • पीरियड्स में परहेज क्या करना होता है इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस दौरान मीठा खाने से बचना चाहिए और जितना हो नमक का सेवन भी कम ही करें।
    • ज्यादा वसा वाला और भारी भोजन खाने से बचे जैसे की फास्ट फ़ूड और मीट। इससे पेट में दर्द और सूजन बढ़ सकती है।
    • आप अगर non vegetarian खाना चाहते है तो आहार में मछली खा सकते है।
    • आइसक्रीम और चीज जैसी चीजों में फैट ज्यादा होता है इसलिए इन्हें period me nahi khana chahiye.
    • कॉफ़ी और चाय की जगह green tea और अदरक वाली चाय का सेवन करना अच्छा उपाय है।
    • ज्यादा तला और मसालेदार खाने से पेट में गैस बनती है इसलिए पीरियड के दिनों में ऐसी चीजें खाने से भी परहेज करें।

    पीरियड्स के दौरान पेट दर्द का इलाज और 5 आसान घरेलू उपाय

    पीरियड्स में भूल कर भी ना करें ये काम – Periods in Hindi

    • पीरियड्स के दौरान गलती से भी शराब का सेवन न करें नहीं तो परेशानी और बढ़ जाएगी।
    • ये भूल कर भी नहीं सोचे की इस दौरान मेल करने से गर्भवती नहीं हो सकती। इसलिए जरूरी उपाय करने के बाद ही मेल करें।
    • इन दिनों में गलती से भी खाना पीना नहीं छोड़ना चाहिए इससे शरीर में कमजोरी आ सकती है।
    • पीरियड के समय इन्फेक्शन से बचने के लिए हर 3 घंटे में अपना पैड बदलना चाहिए।
    • ज्यादा तंग और टाइट कपड़े नहीं पहने। इस दौरान आरामदायक कपड़े ही पहने।
    • अगर पेट और शरीर में तेज दर्द हो रहा हो तो ज्यादा शारीरिक श्रम करने से भी बचें।

    दोस्तों पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे, Period me kya kare kya nahi karna chahiye in hindi का लेख कैसा लगा हमें बताये और आपके पास अगर पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करे और योग एक्सरसाइज से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles