More

    पीरियड के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

    Periods - पीरियड्सपीरियड के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

    पीरियड में क्या खाएं क्या न खाए इन हिंदी: पीरियड के दौरान अगर आप अपने खाने पीने का ख्याल नहीं तो कई बार आपको काफी परेशानी हो सकती है,जानिए पीरियड में क्या खाएं और किन चीज का परहेज करना चाहिए| पीरियड्स जिसे मासिक धर्म, माहवारी और mc भी कहा जाता है हर महिला के लिए ये वो समय होता है जब कमर, पेट में दर्द, शरीर में ऐंठन, सुस्ती, थकान और तनाव जैसी कई परेशानियां घेर लेती है। ऐसे में अगर foods और डाइट में जरुरी परहेज ना करे तो पीरियड के दौरान होने वाली परेशानी ओर बढ़ सकती है। 

    महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन (Hormonal Changes) का उनके खान-पान से सीधा संबंध होता है. महिलाएं अक्सर पीरियड्स (Period) में अपनी डाइट को नजरअंदाज करती रहती हैं, और उस दौरान कुछ भी खा लेती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत आपको एक गंभीर रोग का शिकार बना सकती है.

    लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत आपको एक गंभीर रोग का शिकार बना सकती है. मासिक धर्म औरतों के स्वास्थ का एक अहम हिस्सा है, जिसके प्रति औरतों को अपने खानपान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, नहीं तो महिलाओं के स्वास्थ पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है | 

    पीरियड्स के दौरान ताजे फल, सब्जियां आदि ज्यादा खाएं। ज्यादा चीनी और नमक के साथ-साथ तली-भुनी चीजों से भी परहेज करें और एक बार में ज्यादा न खाएं। जंक फूड कतई न खाएं और पानी खूब पिएं। ठंडा पानी पीने से बचें। अगर दर्द तेज हो तो प्यास लगने पर गुनगुना पानी पीना चाहिए।

    कुछ महिलाएं अपने अवधि से शायद ही किसी भी लक्षण के साथ मिलते हैं, जबकि अन्य मासिक धर्म की ऐंठन, दर्द, सिरदर्द और यहां तक ​​कि मतली के साथ संघर्ष कर सकते हैं।मासिक धर्म चक्र का एक और सामान्य लक्षण सूजन है, और हम सभी संभावित मिजाज के बारे में जानते हैं जो महीने के इस समय हो सकता है!

    पीरियड में क्या खाएं क्या न खाए व पौष्टिक आहार की सही जानकारी से पीरियड के समय अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद मिलती है। आइये जाने periods me kya khaye kya nahi khana chahiye in hindi.

    पीरियड्स में क्या करें, क्या नहीं

    • खाना पीना नहीं छोड़ना चाहिए और अपनी diet में पौष्टिक आहार खाये।
    • बिना डॉक्टर से पूछे दर्द निवारक दवा का सेवन न करे।
    • ज्यादा भारी वजन ना उठाएं।
    • शरीर को थका देने वाली एक्सरसाइज और योग करने से बचें।
    • मासिक धर्म के समय अपने शरीर की साफ सफाई का भी ध्यान रखें।

    पीरियड में क्या खाएं क्या न खाए

    Periods Me Kya Khana Chahiye in Hindi

    1. कैल्शियम पीरियड में होने वाले दर्द और और शरीर की ऐंठन को कम करने में असरदार है। कैल्शियम के लिए अपने आहार में दूध, दही, दूध से बनी चीजें, ब्रोकली और बादाम खाये।
    2. मासिक धर्म में खून का बहाव अधिक होने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए diet में आयरन से भरपूर चीजें अधिक खानी चाहिए। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
    3. पीरियड के समय महिलाओं के पेट में क्रैंप आते है इससे बचने के लिए foods to eat during periods में ऐसे फ़ूड खाएं जिससे शरीर को फैटी एसिड मिले। इसके लिए विटामिन बी12, दही, लौकी, अंडे और नट्स का सेवन कर सकते है।
    4. फल और सब्जियां आप महीने के बाकी दिन खाएं या न खाएं पर पीरियड्स होने के समय आहार में फल और सब्जी ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए। जैसे गाजर संतरा आदि।
    5. इन दिनों मीठा खाने की इच्छा होती है ऐसे में आप fruits खा सकते है जैसे तरबूज, सेब, आम आदि।
    6. इस दौरान डार्क चॉकलेट खाना भी फायदेमंद होता है। Dark chocolate खाने से मूड ठीक रहता है और आप अच्छा महसूस करेंगी।
    7. फाइबर युक्त आहार पीरियड्स के समय पाचन क्रिया ठीक रखने में उपयोगी है। इसके लिए आप साबुत अनाज, बादाम, बीन्स, स्वीट पोटैटो और सेब खा सकते है।
    8. पीरियड में क्या खाएं क्या न खाए , इस दौरान आपको अपने भोजन में प्रोटीन और विटामिन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।
    9. शरीर में विटामिन डी की कमी होने से irregular periods की समस्या हो सकती है। इसके साथ साथ ये शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में भी कारगर है। Vitamin D के लिए अंडे, मछली का तेल और दूध का सेवन करना चाहिए।
    10. पीरियड्स के दिनों में पानी ज्यादा पीना चाहिए, ये आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकलता है जिससे आप का शरीर साफ रहता है।

    पीरियड्स में क्या क्या नहीं खाना चाहिए – Period Me Kya Na Khaye in Hindi

    • पीरियड्स में परहेज क्या करना होता है इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस दौरान मीठा खाने से बचना चाहिए और जितना हो नमक का सेवन भी कम ही करें।
    • ज्यादा वसा वाला और भारी भोजन खाने से बचे जैसे की फास्ट फ़ूड और मीट। इससे पेट में दर्द और सूजन बढ़ सकती है।
    • आप अगर non vegetarian खाना चाहते है तो आहार में मछली खा सकते है।
    • आइसक्रीम और चीज जैसी चीजों में फैट ज्यादा होता है इसलिए इन्हें period me nahi khana chahiye.
    • कॉफ़ी और चाय की जगह green tea और अदरक वाली चाय का सेवन करना अच्छा उपाय है।
    • ज्यादा तला और मसालेदार खाने से पेट में गैस बनती है इसलिए पीरियड के दिनों में ऐसी चीजें खाने से भी परहेज करें।

    पीरियड्स में भूल कर भी ना करें ये काम – Periods in Hindi

    • पीरियड्स के दौरान गलती से भी शराब का सेवन न करें नहीं तो परेशानी और बढ़ जाएगी।
    • ये भूल कर भी नहीं सोचे की इस दौरान मेल करने से गर्भवती नहीं हो सकती। इसलिए जरूरी उपाय करने के बाद ही मेल करें।
    • इन दिनों में गलती से भी खाना पीना नहीं छोड़ना चाहिए इससे शरीर में कमजोरी आ सकती है।
    • पीरियड के समय इन्फेक्शन से बचने के लिए हर 3 घंटे में अपना पैड बदलना चाहिए।
    • ज्यादा तंग और टाइट कपड़े नहीं पहने। इस दौरान आरामदायक कपड़े ही पहने।
    • अगर पेट और शरीर में तेज दर्द हो रहा हो तो ज्यादा शारीरिक श्रम करने से भी बचें।
    • पीरियड जल्दी आने और रोकने के घरेलू नुस्खे
    • सही समय पर पीरियड्स लाने के उपाय

    दोस्तों पीरियड में क्या खाएं क्या न खाए, Periods me kya khana chahiye kya nahi khaye in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास पीरियड्स के दौरान क्या खाएं क्या क्या नहीं खाना चाहिए परहेज से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे|

    Recent Articles

    2 COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles