More

    पेट दर्द के 10 आसान घरेलू उपाय (pet dard ka gharelu upay)

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेपेट दर्द के 10 आसान घरेलू उपाय (pet dard ka gharelu upay)

    पेट दर्द के उपाय (pet dard ka gharelu upay) और घरेलू इलाज इन हिंदी : आज कल हमारे खाने पीने के तरीके और गलत जीवनशैली बहुत सी बीमारियों की एक बड़ी वजह है| पाचन कमजोर होने से पेट दर्द मरोड़ और जलन जैसे कई रोग परेशान करने लगते है| बहुत से लोग पेट की समस्या के समाधान के लिए मेडिसिन लेते है| आज हम इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू उपाय और नुस्खे जानेगे जो पेट के रोगो से छुटकारा दिलाने के साथ साथ पाचन को भी मजबूत करने में असरदार है| आइये जाने gharelu nuskhe for stomach problems in hindi.

    पेट में दर्द के कारण

    1. सुबह ठीक से पेट साफ़ नहीं होना
    2. कब्ज और गैस की शिकायत रहना
    3. पेट में जलन मरोड़ और एसिडिटी रहना
    4. लूज़ मोशन लगना
    5. कुछ गलत खा पी लेना

    पेट दर्द के उपाय और घरेलू इलाज इन हिंदी (pet dard ka gharelu upay)

    पेट के दर्द से जल्दी निजात पाने के लिए बहुत से लोग दर्द निवारक दवा का प्रयोग करते है| इन दवाओं से दर्द से राहत तो मिलती है पर पेट की समस्या दूर नहीं होती | आइये कुछ ऐसे नुस्खे जानते है जो पेट की समस्या को दूर करने में उपयोगी है|

    1. पेट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई प्रकार के चूरन उपलब्ध है पर आप पेट का दर्द ठीक करने के लिए घर पर चूर्ण बना सकते है| सौंठ, हींग, पुदीना , जीरा , धनिया , काली मिर्च इन सब को एक समान मात्रा में ले और पीस कर चूर्ण बना ले | अब इसमें थोड़ा काला नमक मिला के गुनगुने पानी के साथ सेवन करे| इस नुस्खे से पेट दर्द से जल्दी निजात मिलेगी |

    2. अजवाइन पेट के रोगो में बहुत उपयोगी है| तवे पर अजवाइन को भून कर इस में थोड़ा काला नमक मिला कर इसकी 3-4 ग्राम मात्रा गुनगुने पानी के साथ ले | दिन में 2-3 बार इस उपाय को करने से स्टोमच पैन में आराम मिलता है| आप अजवाइन में काला नमक , जीरा और नींबू का रस भी मिला कर ले सकते है|

    3. पेट दर्द के इलाज में हींग का इस्तेमाल करना भी काफी असरदार है | अगर बच्चे के पेट में दर्द हो तो हींग को पानी में पीस कर इसका लेप नाभि के आसपास लगाए, इससे पेट की गैस और दर्द से राहत मिलेगी| .

    4. इसबगोल को दूध के साथ लेने से पेट के दर्द से राहत मिलती है | रात को सोने से पहले इसबगोल का सेवन करने से सुबह पेट अच्छे से साफ़ होता है |

    5. पेट में मरोड़ उठ रही हो तो तुलसी के रस का सेवन करने से मरोड़ शांत होती है और पेट दर्द दूर होता है |

    6. पानी में मेथी के बीज पीस कर इसका पेस्ट बनाये और दही के साथ दिन में 2 बार इसका सेवन करे| इस उपाय से पेट के सभी प्रकार के रोगो में आराम मिलता है |

    7. जीरा पेट के रोगो में रामबाण काम करता है| 4-5 ग्राम जीरा तवे पर भून कर दिन में 2-3 बार सेवन करने से पेट दर्द में राहत मिलती है| अगर जीरे को चबा कर खाया जाये तो जल्दी राहत मिलती है |

    8. पेट में गैस, दर्द , कब्ज और एसिडिटी जैसे रोगो के उपचार में त्रिफला चूरन दिन में 2-3 बार पानी के साथ ले |

    9. अदरक का एक टुकड़ा मुँह में रख कर इसका रस चूसने से पेट के दर्द और मरोड़ में आराम मिलता है| 1 चम्मच नींबू का रस , 1 चम्मच अदरक का रस और थोड़ी सी चीनी मिला कर सेवन करने से पेट के दर्द में तुरंत राहत मिलती है |

    10. मूली पर काली मिर्च और काला नमक दाल कर खाने से पेट की सभी प्रकार के रोगो में आराम मिलता है |

    पेट दर्द के देसी नुस्खे और उपचार

    • रात को सोने से पहले 10-15 ग्राम सौंफ 1 गिलास पानी में भिगो कर रखे और सुबह इस पानी को छान कर पिए |
    • पेट  दर्द में प्याज का रस भी उपयोगी है| प्याज को तो कर इसका रस निकाल ले और इसमें नमक मिला कर सेवन करे |
    • एसिडिटी की वजह से अगर पेट दर्द हो रहा है तो थोड़ा मीठा सोडा 1 गिलास पानी में मिला कर पिए | इस उपाय से पेट दर्द और एसिडिटी से राहत मिलेगी |
    • कई बार पेट में इन्फेक्शन या किसी अन्य बीमारी के कारण पेट दर्द होता है| अगर उपाय करने के बाद भी दर्द से राहत नहीं मिल रही तो डॉक्टर से मिल कर जाँच कराये|
    • Kabj ka ilaj kaise kare
    • Pet ki bimariyo ke gharelu upay

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles