किसी भी स्त्री की जिंदगी में गर्भावस्था बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है| गर्भावस्था में महिला के शरीर बहुत सारे बदलाव होते है, जिनका कारण उनके हार्मोन्स में परिवर्तन होता है| गर्भावस्था में पिंपल्स होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन कई बार पिंपल्स बहुत गंभीर रूप भी ले लेते है| गर्भावस्था में पिंपल्स होने पर कोई भी डॉक्टर पिंपल्स की दवाई खाने की सलाह नहीं देता है| कई बार देखा गया है की गर्भावस्था में होने वाले पिंपल्स बच्चे के जन्म के बाद अपने आप खत्म हो जाते है| लेकिन अगर आप गर्भावस्था में पिंपल्स का इलाज ढूंढ रही है तो आज हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खे और उपाय बताएँगे जिनसे आप पिंपल्स से छुटकारा भी पा लेंगे और उसका कोई भी नुक्सान आप पर और आपके होने वाले बच्चे पर नहीं पड़ेगा|
1 – शहद एवं दालचीनी पेस्ट – गर्भावस्था में शहद एवं दालचीनी पेस्ट लगाने से पिंपल्स बहुत जल्दी खत्म होने लगते है| इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक चम्मच बारीक पिसा हुआ दालचीनी पॉउडर और एक चम्मच शहद लेना है फिर दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट बना लेना है| इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगा ले और 25 से 30 मिनट तक लगा रहने दे फिर ठन्डे पानी से धो ले|
2 – दलिया और शहद का पेस्ट – हम सभी जानते है की शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण सबसे ज्यादा पाए जाते है,जो हमारी त्वचा से पिंपल्स को हटाने में बहुत असरदायक होता है,दूसरी तरफ दलिया भी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है| एक चम्मच दलिया लेकर उसे पानी में भिगो कर रख दे, जब दलिया पूरी तरह से फूल जाए, उसे पानी में से निकालकर छान ले और उसमे थोड़ा शहद मिला कर पिंपल्स पर लगा ले| जब पेस्ट सुख जाए तब ठन्डे पानी से चेहरा धो ले|
3 – केले के छिलके का उपयोग – गर्भावस्था में दवाई ना खाने की वजह से महिला देसी नुस्खों से ही पिंपल्स का इलाज करती है| केले को तुरंत छीलकर उसके छिलके को अंदरूनी तरफ से बहुत हलके हलके पिंपल्स पर रगड़े, 2 मिनट रगड़ने के बाद छिलका फेंक दे और जब वो सुख जाए चेहरा ठन्डे पानी से धो ले| ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी पिंपल्स से आराम मिलेगा |
4 – हम सभी हल्दी के बारे में जानते है, इसमें प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण अधिक मात्रा में पाए जाते है| चन्दन हमारी त्वचा की मरम्मत करता है और मुहांसों की सूजन को कम करता है| चन्दन पॉउडर और हल्दी लेकर उसमे थोड़ा सा गुलाबजल डाल कर पेस्ट बना ले और उस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाए| सुख जाने पर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले, कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से पिंपल्स और पिंपल्स के निशान बिलकुल खत्म हो जाएंगे|
5 – पानी की कमी – गर्भावस्था में पानी की कमी से बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| अगर आप पानी सही मात्रा में पीते है तो पिंपल्स भी बिना किसी दवाई और नुस्खे के अपने आप समाप्त हो जाएंगे और आपकी त्वचा में निखार भी आएगा|