More

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सव्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे

    चेहरे पर व्हाइट हेड्स होना आम बात है, लेकिन व्हाइट हेड्स हो जाने पर ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करने से आप इस परेशानी से निजात पा सकते है| चलिए आज हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताते है जिनके इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर होने वाली व्हाइट हेड्स की परेशानी जल्द दूर हो जाती है –

    1. नीम की पत्तियां

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 1

    व्हाइट हेड्स की परेशानी को दूर करने में नीम काफी असरदायक होता है|

      • सबसे पहले थोड़ी सी नीम की ताजी पत्तियाँ लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें, फिर उन्हें महीन पीस कर पेस्ट बना लें|
      • नीम के पेस्ट को व्हाइट हेड्स वाली जगह पर लगा लें, 15 से 20 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तो ताजे पानी से धो लें|
      • रोजाना नीम का पेस्ट लगाने से बहुत जल्द लाभ मिलता है|

    2. शहद

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 2

    शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में होता है, व्हाइट हेड्स को दूर करने में शहद का इस्तेमाल फायदेमंद होता है|

      • सबसे पहले थोड़ा सा शहद लेकर ऊँगली की सहायता व्हाइट हेड्स पर अच्छी तरह से लगा लें|
      • 10 से 20 मिनट बाद सुख जाएं, तब हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें|
      • नियमित रूप से शहद लगाने से व्हाइट हेड्स की परेशानी जल्द ही खत्म होने लगती है|

    3. नींबू और नींबू का रस

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 3

    नींबू त्वचा को ऑयली होने से रोकता है और साथ ही साथ वाइटहेड्स की परेशानी को भी दूर करने में काफी असरदायक होता हैं।

      • एक नींबू लेकर उसका रस निकाल लें, फिर उस रस को छान लें, थोड़ी सी रुई लेकर नींबू के रस में भिगो लें और व्हाइट हेड्स पर अच्छी तरह से लगा लें, 25 से 30 मिनट बाद धो लें|

    नियमित रूप से नींबू का रस लगाने से आपको बहुत जल्द लाभ मिल जाता है|

    निम्बू में मौजूद विटामिन सी और अन्य गुण व्हाइट हेड्स की परेशानी को दूर करने में काफी सहायक होता है|

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 4

      • सबसे पहले आप एक नींबू लेकर उसके चार टुकड़े कर लें, फिर एक टुकड़ा लेकर उसे चेहरे और व्हाइट हेड्स पर हल्के हाथ से मालिश करते हुए लगा लें|
      • 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ताजे पानी से धो लें|
      • नियमित रूप से नींबू का इस्तेमाल करने से व्हाइट हेड्स की परेशानी बहुत जल्द समाप्त हो जाती है|

    4. एलोवेरा

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 5

    एलोवेरा चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है और चेहरे पर हो रहे व्हाइट हेड्स को भी दूर करता है|

      • एलोवेरा का एक ताजा पत्ता लेकर उसका गुद्दा निकाल लें, फिर उस गुद्दे को अपने चेहरे पर और व्हाइट हेड्स पर अच्छी तरह से लगा लें |
      • 15 से 20 मिनट एलोवेरा को लगा रहने दें फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें|
      • रोजाना एलोवेरा चेहरे पर लगाने से व्हाइट हेड्स बहुत जल्द खत्म हो जाते है|

    5. अंडा

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 6

    अंडा व्हाइट हेड्स की परेशानी को दूर करने काफी सहायक होता है|

      • सबसे पहले एक कच्चा अंडा लेकर उसे फोड़ लें फिर उसमे से पीली जर्दी अलग कर दें, बची हुई सफ़ेद जर्दी में 1 चम्मच शहद डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें|
      • मिश्रण को व्हाइट हेड्स पर अच्छी तरह से लगा लें, फिर 15 से 20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरे को ताजे पानी से चेहरे धो लें|

    6. सेब का सिरका

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 7

    सेब का सिरका व्हाइट हेड्स को खत्म करने के लिए बहुत उपयोगी नुस्खा है|

      • सबसे पहले एक भगोने में पानी को गर्म करके चेहरे की गर्म भाप से सिकाई करें, सिकाई करने के बाद थोड़ा सा सेब का सिरका लेकर उसमे रुई भिगो कर व्हाइट हेड्स पर अच्छी तरह से लगा लें|
      • 20 से 30 मिनट बाद जब सेब का सिरका सुख जाए तब ताजे पानी से चेहरा धो लें|
      • हफ्ते में 3 से 4 बार इस नुस्खे को अपनाने से आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा|

    7. चावल का स्‍क्रब

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 8

    चावल का इस्तेमाल करने मरी हुई त्वचा बहुत जल्द हटने लगती है और व्हाइट हेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है|

      • सबसे पहले थोड़े से चावल लेकर उन्हें 5 से 6 घंटे के लिये पानी में भिगो कर रख दें, जब चावल अच्छी तरह से फूल जाए तब इन्हे महीन पीस कर पेस्‍ट बना लें|
      • इस पेस्ट को चेहरे और व्हाइट हेड्स पर लगा लें, 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धो लें|
      • इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाने से बहुत जल्द आपको लाभ मिल जाएगा|

    8. दही

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 9

    दही में मौजूद विटामिन्स व्हाइट हेड्स को परेशानी में काफी लाभदायक होती है|

      • दो चम्मच दही लेकर उसमे थोड़ा सा ओटमील लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें| फिर इस पेस्ट को चेहरे और व्हाइट हेड्स पर लगा लें|
      • 20 से 30 मिनट बाद इस पेस्ट के सूख जाने पर ताजे पानी से धो लें|
      • रोजाना दही का इस्तेमाल करने से आपको व्हाइट हेड्स की परेशानी से निजात मिल जाएगी|

    9. टी ट्री ऑयल

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 10

    टी ट्री ऑयल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण व्हाइट हेड्स की परेशानी से निजात दिलाने में काफी असरदायक होता है|

      • सबसे पहले आप टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे लेकर वाइट हेड्स वाली जगह पर लगा कर हल्के हाथ से मालिश कर लें|
      • 20 से 25 मिनट लगा रहने दें फिर ताजे पानी से धो लें|
      • नियमित रूप से इस नुस्खे को अपनाने से आपको व्हाइट हेड्स की परेशानी से जल्द मुक्ति मिल जाती है|

    10 – लहसुन

    व्हाइट हेड्स को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू नुस्खे 11

    लहसुन में मौजूद गुण व्हाइट्स हेड्स को दूर करने में बहुत असरदायक होता है|

    • सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियाँ लेकर उन्हें छील लें, फिर उन्हें महीन पीस लें, पीसे हुए लहसुन को व्हाइट हेड्स वाली जगह पर लगा लें|
    • 10 से 15 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें, फिर ताजे पानी से धो लें|
    • लहसुन का इस्तेमाल रोजाना करने से व्हाइट हेड्स की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles