Table of Contents
पेठा या ऐश गॉर्ड (ash gourd in hindi)
शायद ही कोई इंसान हो जिसने पेठे का नाम ना सुना हो, हम सभी पेठे को मिठाई के रूप में जानते ही है, कुछ लोग इसकी सब्जी भी बनाते है| पेठे को सफेद कद्दू, शीतकालीन तरबूज, वैक्स गार्ड और एश गार्ड के नाम से भी जाना जाता है। पेठा बेल पर उगता है, यह बाहर की तरफ से हरा और अंदर से सफेद रंग का होता है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फोलेट, थायमिन, पोटैशियम, विटामिन सी इत्यादि गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| चलिए अब हम आपको ऐश गॉर्ड के फायदों के बारे में अहम् जानकारी बताने जा रहे है
पेठा या ऐश गॉर्ड के फायदे (benefits of ash gourd in hindi)
ऐश गॉर्ड के सेवन करने से आपको काफी सारे फायदे होते है,चलिए अब हम आपको पेट के फायदों के बारे में बताने जा रहे है –
1 – कब्ज में फायदेमंद – ऐश गॉर्ड में मौजूद गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट गुण पेट से सम्बंधित परेशानियो से छुटकारा दिलाने में सहायक होते है| कब्ज और गैस जैसी परेशानियो से निजात पाने के लिए आपको ऐश गॉर्ड अर्थात पेठा का सेवन करना चाहिए, नियमित रूप से ऐश गॉर्ड का सेवन करने से आपका पेट और हाजमा दुरस्त रहने की सम्भावना काफी बढ़ जाती है|
2 – किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार – किडनी को स्वस्थ रखने के लिए ऐश गॉर्ड अर्थात पेठा आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता हैं। पेठे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण किडनी को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होते है, नियमित रूप से सेवन करने से आपकी किडनी को मजबूती मिलती है|
3 – यूरिन इन्फेक्शन में मददगार – आज के समय में यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी काफी देखने को मिलती है| पहले के ज़माने में ऐश गॉर्ड को को यूरिन इन्फेक्शन की औषधि के रूप में जाना जाता था, अगर आपको पेशाब में जलन की परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है तो ऐश गॉर्ड आपकी इस परेशानी से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है|
4 – अल्सर में राहत – ऐश गॉर्ड(पेठा) में मौजूद एंटी-अल्सर गुण अल्सर की परेशानी से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकते हैं। अगर आप भी अल्सर की समस्या का सामना कर रहे है तो ऐश गॉर्ड के सेवन से आप अपनी इस परेशानी से राहत प्राप्त कर सकते है|
ऐश गॉर्ड का उपयोग और रेसिपी
1 – पेठे का उपयोग अधिकतर लोग मिठाई के रूप में करते है, पेठा आपको बाजार में लगभग सभी मिठाई वालो की दुकान से आसानी से प्राप्त हो जाता है|
2 – बहुत से लोग पेठे का जूस भी पीना पसंद करते है, ऐश गॉर्ड या पेठे का जूस भी फायदेमंद काफी होता है| पेठे का जूस बनाने के लिए आपको सबसे पहले ऐश गॉर्ड को अच्छी तरह से धो लें फिर उसे छील कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें| काटने के बाद टुकड़ो और थोड़ा सा पानी डालकर जूस में अच्छी तरह पीस लें फिर मिश्रण को छान लें| पेठे का जूस तैयार है आप चाहे तो स्वादनुसार चीनी भी मिला कर सेवन कर सकते है|
हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |