तुलसी के पत्ते (Basil Leaves in Hindi)
Contents
भारत में रहने वाले सभी इंसान तुलसी के बारे में भलीभाँति जानते है,तुलसी पूजनीय होने के साथ साथ औषधीय गुणों से भरपूर होती है| तुलसी का पौधा आसानी से और लगभग प्रत्येक घर में देखने को मिलता है,चलिए आज हम आपको तुलसी के पत्तो के लाभ के बारे में जानकारी दे रहे है-
तुलसी के पत्ते के फायदे (Benefits of Basil Leaves in Hindi)
1 – सिरदर्द में फायदेमंद – किसी भी इंसान के सिर में दर्द कभी भी हो सकता है,सिर में दर्द होने के अलग अलग कारण हो सकते है| लेकिन ज्यादातर देखा गया है की चाय पिने से सिर दर्द में आराम मिल जाता है| चाय में अगर तुलसी के पत्ते दाल दिए जाए तो सिर दर्द में आराम काफी जल्दी मिलता है| इसीलिए अगर आपके सिर में दर्द है तो तुलसी के पत्तो की चाय पीजिए|
2 – हृदय के लिए भी फायदेमंद – तुलसी में मौजूद कार्डियोप्रोटेक्टिव और अन्य पोषक गुण ह्रदय को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होते है। अगर आप हृदय रोग के खतरे से अपने आपको बचाना चाहते है तो नियमित रूप से तुलसी के पत्तो का सेवन कीजिए|
3 – कैंसर की रोकथाम में सहायक – कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज आप देसी नुस्खों से नहीं कर सकते है,लेकिन आप देसी उपायों से कैंसर की रोकथाम जरूर कर सकते है| तुलसी के पत्तो के रस में रेडियोप्रोटेक्टिव गुण,यूजेनॉल (एंटीकैंसर गुण),एपिगेनिन, ल्यूटोलिन, माय्रटेनल इत्यादि फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते है जो कैंसर से लड़ने में काफी मददगार होते हैं|
4 – डायबिटीज में भी लाभदायक – मधुमेह के रोग से पीड़ित इंसान कई बार घरेलू उपचार से भी शुगर की मात्रा को नियंत्रित कर सकता है| बहुत सारे ऐसे घरलू उपचार है जिनसे आप मधुमेह की परेशानी से निजात पा सकते है| तुलसी के नियमित सेवन करने से आप मधुमेह की परेशानी में आराम प्राप्त कर सकते है,तुलसी में मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं|
तुलसी के पत्ते का उपयोग और रेसिपी
1 – तुलसी के पत्तो का सबसे ज्यादा उपयोग चाय में डाल कर किया जाता है,इसके लिए चाय बनाते समय तुलसी के पत्तो को उसमे डाल दिया जाता है,ऐसा करने से तुलसी के गन चाय में आ जाते है और चाय का स्वाद बेहतरीन होने के साथ साथ ज्यादा फायदेमंद भी हो जाती है|
2 – कुछ लोग तुलसी के पत्तो का इस्तेमाल दही,टमाटर की चटनी,ग्रेवी में भी करते है|
हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |