More

    टेढ़े मेढ़े दांत अंदर और सीधा करने के 3 आसान तरीके

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेटेढ़े मेढ़े दांत अंदर और सीधा करने के 3 आसान तरीके

    टेढ़े मेढ़े दांत अंदर करने के तरीके इन हिंदी: टेढ़े मेढ़े दांत होने पर इंसान सुंदर नहीं दिखाई देता है जानिए ऐसे दांतो को सीधा करने के बेहद आसान तरीके और उपाय| एक प्यारी से मुस्कराहट चेहरे की खूबसूरती और भी बढ़ा देती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, पहली छाप अंतिम छाप है; हम सभी अच्छे दिखना चाहते हैं जब हम किसी नए से मिलते हैं। जब हम किसी से मिलते हैं, तो पहली चीज जो वे नोटिस करते हैं, वह है हमारा चेहरा और हमारी मुस्कान, लेकिन कुछ लोग हैं जो कुछ समस्याओं के कारण ऐसा नहीं कर सकते हैं। 

    मुस्कुराते वक़्त टीथ दिखाई देते है और दांतों के बीच का गैप, दांत मुँह से बाहर निकले हुए है या फिर दाँत टेढ़े मेढ़े है तो हम खुल कर हंसने से झिझकते है। कुछ लोग दांतों के बीच खाली जगह ठीक करने और टेढ़े मेढ़े दांतों को सीधा करने के लिए ब्रेसेस का सहारा लेते है जिसमें तार से दांत सीधे करने का प्रयास किया जाता है। 

    कुटिल दांत दुनिया भर में सबसे आम दंत समस्याओं में से एक है जो सभी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। सामाजिक समस्याओं के अलावा, भोजन करते समय भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, मसूड़ों की समस्या आदि। कुटिल दांत एक ऐसी समस्या है जिससे अधिकांश लोग सामना करते हैं; यह समस्या आसानी से ठीक हो जाती है। 

    आज इस लेख में हम जानेंगे घरेलू उपाय और देसी उपचार करके टेढ़े-मेढ़े दांतों से कैसे पाएं छुटकारा, how to straighten teeth without braces, teeth care tips in hindi.

    सीधे दांत होने से न केवल सुंदर दिखता है, बल्कि यह भविष्य में दांतों और जबड़े की समस्याओं को रोकने में भी मदद कर सकता है। कई दंत विशेषज्ञ ब्रेसिज़ प्राप्त करने के लिए ऑर्थोडॉन्टिस्ट की यात्रा की सलाह देते हैं, और एक ऑर्थोडॉन्टिस्ट मौजूदा दांतों को खींचने और उसे अपने मुंह में फिट करने के लिए बहुत अधिक धन चार्ज करते हैं। लेकिन वह विकल्प सभी के लिए उपलब्ध नहीं है; इसलिए यहां कुछ तरीकों का उल्लेख किया है जिनकी मदद से आप घर पर अपने दांतों को सीधा कर सकते हैं, इसलिए सभी दांतों को सीधा करने के तरीकों का पालन करें

    हमने कई बार कुछ छोटे बच्चे भी देखे है जिनके दांतों के बीच गैप होता है और उम्र बढ़ने के साथ वो गैप ख़तम हो जाता है। दांत अगर टेढ़े हो, मुंह से बाहर निकल रहे हो या फिर दांतों के बीच में खाली जगह हो, ऐसे टीथ हो तो कई बार खाना खाने में परेशानी होती है और कई बार कुछ ऐसे शब्द बोलने में भी परेशानी होती है जिन्हें बोलने के लिए टीथ की जरुरत पड़ती है।

    इसके इलावा ऐसे दांतों को ब्रश करना भी थोड़ा मुश्किल होता है और अगर ठीक से दांतों की सफाई ना हो तो दांत जल्दी खराब होने लगते है। इसलिए ये ज़रूरी हो जाता है की समय रहते ही टीथ अंदर करने का तरीका अपना कर दांतों को सीधा करने के उपाय किये जाये।

    टेढ़े मेढ़े टीथ का कारण : Crooked Teeth Reason

    दांत मुंह से बाहर की तरफ निकलने और टेढ़े आने के पीछे एक कारण है, दांत अगर जबड़े के साइज से बड़े हो तो वे एक दूसरे पर दबाव डालते है जिस वजह से दांत टेढ़े होने लगते है।

    दांत अंदर करने के तरीके और घरेलू उपाय

    Teeth Care Tips in Hindi

    टीथ को अंदर कैसे करे : डेंटिस्ट ट्रीटमेंट क्या है

    1. दांतों पर दबाव डाल कर दांतों को सीधा और अन्दर किया जाता है, इसके लिए डॉक्टर प्लास्टिक या फिर किसी धातु की तार प्रयोग करते है, जिसे हम ब्रेसेस लगाना भी कहते है। इस प्रक्रिया में दांतों को तार की मदद से बाँधा जाता है जिससे दांतों पर दबाव पड़ता है।
    2. ब्रेसेस लगाने के बाद दांत धीरे धीरे सीधे होते है और कई बार तो लोगों को कई सालों तक इन्हें लगा कर रखना पड़ता है। ब्रेसेस लगने के बाद खाना खाने में काफी  परेशानी होती है क्योंकि भोजन करते समय भोजन के कुछ कण तारों में फस जाते है, इसके अलावा ब्रेसेस दिखने में अच्छे भी नहीं लगते।
    3. टीथ पर ब्रेसेस 2 तरह से लग सकते है – स्थाई (परमानेंट) और अस्थायी (टेम्पोरेरी). स्थायी ब्रेसेस लगाने से दांतों के ऊपर निरंतर एक दबाव पड़ता रहता है जिससे दबाव के अनुसार दांत भी चलना शुरू कर देते है और धीरे धीरे सही जगह पर आ जाते है। अगर टीथ के बीच में गैप है तो वह समस्या भी इस ट्रीटमेंट से दूर हो जाती है।
    4. अस्थायी ब्रेसेस में डॉक्टर एक प्लास्टिक टीथ कैप देते है उन्हें दांतों पर लगाना होता है। इसे आप जब चाहे लगा सकते है और जब चाहे उतार सकते है पर इसमें दांत सीधे करने में स्थाई ब्रेसेस से अधिक समय लगता है।
    5. दांत अंदर करने के तरीके में अगर तार लगवाना है तो चॉकलेट, टॉफी, बबलगम और ज्यादा ठंडी चीज खाने पीने से परहेज करें।

    आपने अगर डेंटिस्ट से टीथ अंदर करने का ट्रीटमेंट लिया है तो डॉक्टर से आप रेग्युलर चेकप करवाये क्योंकि ब्रेसेस लगने के बाद भी दांत टेढ़े होने की संभावना बनी रहती है। अगर आपके दाँत लंबे है और सही शेप में नहीं है तो डॉक्टर से मिले और इन्हें सही शेप में लाने के तरीके जाने।

    बिना तार दांत सीधे करने के घरेलू उपाय इन हिंदी

    • अब तक हम ने जाना ब्रेसेस लगा के दांत सीधे और अंदर कैसे करे। डेंटिस्ट से इलाज करवाना थोड़ा मेंहगा हो सकता है, इसके इलावा कुछ लोग ऐसे भी है जो दांतो पर तार लगने के बाद सहज महसूस नहीं करते और कुछ ही दिनों में तार निकलवा देते है। अगर आप के साथ भी यही समस्या है और टीथ अंदर करने के लिए पर तार नहीं लगाना चाहते तो अब आगे इस लेख में हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे और उपाय पढ़ेंगे जिनसे घर पर बिना तार लगवाए दांत अंदर और सीधे कर सकते है।
    1. जैसे की आप जानते ही है दांतों को अंदर करने के लिए उन पर दबाव डाला जाता है। आप अपनी जीभ से भी दांतों पर दबाव बना सकते है पर आपको जीभ से टीथ पर लगातार दबाव बनाना होगा। इस तरीके से दांत सीधे करने में अधिक समय लगता है इसलिए अपना धैर्य बनाए रखे। आप जीभ के इलावा अपनी उंगली से भी टीथ पर दबाव बना सकते है।
    2. बिना तार दांत अंदर करने का तरीका में अस्थायी ब्रेसेस भी कारगर है, इसके बारे में हमने ऊपर भी पढ़ा है। इसमें ब्रेसेस लगाने की जगह दांतों पर प्लास्टिक का कवर लगते है और क्योंकि ये कवर ट्रांसपेरेंट होता है इसलिए इसे लगाने पर दांत बुरे नहीं दिखते और इसे प्रयोग करना भी आसान है।
    3. किसी भी तरीके से दांतों पर दबाव डालने से पूर्व एक बात का ध्यान रहे की ज़्यादा दबाव से भी कई बार परेशानी आ सकती है जैसे की दांतों का ढीला पड़ना, मसूढ़ों में दर्द होना। इसलिए दबाव डालने के लिए इन उपायों को सही तरीके से अपनाए। अगर ये घरेलु टिप्स करने से भी आपको फायदा नहीं मिल रहा तो डॉक्टर से मिल कर सलाह ले।

    छोटे बच्चों के दांत अंदर कैसे करे

    वैसे तो व्यक्ति किसी भी उम्र में दांत अंदर करने के तरीके का इलाज कर सकता है पर अगर छोटी उम्र में ही दांत सीधे करने के उपाय कर ले तो जादा बेहतर है। छोटे बच्चे के मसूढ़े मुलायम होते है इसलिए दांत सीधा और अन्दर करने में समय कम लगता है।

    • बच्चे को अगर अंगूठा चूसने, जीभ से दांत ऊपर धकेलने और दांतों से होठ काटने जैसी कुछ आदतें है तो हर छह महीने में उसे दांतो के डॉक्टर के पास लेकर जाए ताकि बच्चे की ऐसी आदतें छुड़वा सके जिनसे दाँत टेढ़े मेढ़े होने लगते है।
    • अगर बच्चे के अभी दूध वाले दांत नहीं गिरे है और उनके पास ही दूसरी जगह नए पक्के दांत आने लगे है तो बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर जाए और डॉक्टर की राय लेकर दूध वाले दांतों को निकलवायें ताकि पक्के दांत ग़लत जगह पर ना आए।
    • कुछ बच्चे नाक की बजाय मुंह से साँस लेते है जिससे बच्चे के ऊपर के टीथ बाहर की तरफ निकलने लगते है इसलिए जरुरी है की समय रहते ही इस बात का ध्यान रखा जाए और सुधार लाया जाए।

    दोस्तों दांत अंदर करने के तरीके, Natural Teeth Care Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट के जरिये बताये और अगर आपने कभी टीथ अंदर करने के लिए डेंटिस्ट से इलाज करवाया है या फिर बिना तार टेढ़े मेढ़े दांत सीधे करने के उपाय जानते है तो अपने अनुभव और सुझाव हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    35 COMMENTS

    1. सर दांतों में जो तार लगाते हैं उन्हें वापस कितने दिनों में खोलते हैं और इसमें कितने पैसे खर्च होते हैं

    2. Sir mere mouth ka jabda tut gaya hai jisse mere chehra 1 side khisak gaya hai sir kuch bata sakte hai iske bare me

    3. sir mere dant thode se bahar hai or meri age 19 hai
      ….kya 19 ke bad bhi daant bahr nikalte hai ya Itna hi sizerahta hai

    4. Sir mere teeth bich ke said me pure ek daat ka gaip hai wo bachpan se hi nahi aaye aur maine dikhaya to doctor ne bola yaha daat toota nahi hai ye prakritik hai yaha tumhare daat hi nahi aaya, to ab mai kya karu jisse wo gaip na dikhe docter ne to nakli daat lagane ko bola hai mai nakli nahi lagana chahti please bataye asha kya karu jisse gaip kam ho jaye

      • दांत अंदर करने के उपाय व घरेलू तरीके ऊपर लेख में बताये गए है पर इसमें समय लगेगा है.

      • घरेलू नुस्खे दांत सीधे करने में काफी मदद करते है आप ऊपर लिखे हुए उपाय पढ़े और अगर तार लगवाने की सोच रहे है तो डॉक्टर से मिल कर राय ले.

      • बहार निकले हुए दांत अंदर करने के घरेलू नुस्खे और उपाय ऊपर लेख में पढ़े.

    5. Mere upar ke dant bahar hai aur bade hai kya karoon maine doctor ko dikhaya bhi tha unhone temporary taar laga diye ab kya karoon vo maine fenk diye kya permanent lagwoon usse kitna fayda hoga.

    6. Meri umar 37 saal hai mere neeche ke samne wale danto me bada gap hai or bahar bhi nikale hai kripya upay bataye.

    7. Maine pahle pin lagwaya tha usse mere dant andar bhi gaye fir jab maine pin nikala to ek saal bad fir se bahar aaye main kya karu kuch bataye.

    8. Sir mere saamne ke 2 teeth bahar nikle hue hai mushkil ye hai ki unke piche bhi 2 teeth aa gaye hai ab samne ke teeth seedhe kese karu.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles