More

    गर्म पानी दूध चाय तेल से जलने पर 10 आसान घरेलू उपचार व फफोले के उपाय

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेगर्म पानी दूध चाय तेल से जलने पर 10 आसान घरेलू उपचार व फफोले के उपाय

    गर्म पानी दूध चाय या तेल से जलने पर घरेलू उपचार और उपाय इन हिंदी: हाथ पैर या शरीर का कोई भी अंग जलने पर घरेलू उपचार क्या करे ये इस बात पर निर्भर करता है की शरीर का कितना हिस्सा जला है। अगर आग से त्वचा ज्यादा जली है तो तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। सामान्य रूप से चाय दूध गर्म पानी तेल या पटाखे से जलने पर तुरंत प्राथमिक उपचार किया जाये तो जलन, दर्द, स्किन पर फफोले, छाले और जले हुए का घाव जैसी कई परेशानी को दूर किया जा सकता है।वहीं बच्चे अक्सर खेल-कूद या शैतानी करते समय आग या अन्य किसी गर्म चीज की चपेट में आ जाते हैं

    दुर्भाग्य से,जलना सबसे आम घरेलू चोटों में से एक है। बर्न्स को उनकी गंभीरता से वर्गीकृत किया जाता है। पहले दर्जे का बर्न सबसे कम गंभीर माना जाता है क्योंकि यह केवल त्वचा की बाहरी परत को प्रभावित करता है। यह आमतौर पर हल्के दर्द, लालिमा और सूजन का कारण बनता है। दूसरी-डिग्री की जलन त्वचा की गहरी परतों को प्रभावित करती है और फफोले और सफेद, गीली और चमकदार त्वचा का कारण बनती है। थर्ड-डिग्री बर्न में त्वचा की सभी परतों को नुकसान होता है, जबकि चौथे-डिग्री बर्न में जोड़ों और हड्डियों को शामिल किया जा सकता है। 

    तीसरे और चौथे डिग्री के जलने को चिकित्सा आपात स्थिति माना जाता है और केवल अस्पताल में इलाज किया जाना चाहिए। आप घर पर 3 इंच से कम व्यास वाले सबसे पहले-डिग्री जलने और दूसरे-डिग्री के जलने का इलाज कर सकते हैं। मामूली रूप से जलने के घाव तो समय के साथ भर जाते हैं लेकिन गंभीर रूप से जलने पर संक्रमण को रोकने और घावों को भरने के लिए विशेष देखभाल की जरूरत होती है।

    हाथ पैर जलने पर क्या लगाये, फफोले का इलाज कैसे करे, जलने की दवा (मेडिसिन) क्रीम का नाम क्या है और जलने पर क्या करें जिससे तुरंत आराम मिल जाये, अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इस लेख में बताये देसी घरेलू नुस्खे और उपाय पढ़े और जाने जलने पर घरेलू उपचार में क्या करना चाहिए, first aid treatment natural ayurvedic and home remedies (gharelu nuskhe) for skin burns in hindi.

    जलने पर क्या करे – First Aid Treatment For Burn in Hindi

    • जली हुई स्किन को ठंडा और साफ पानी से धोएं।
    • नल से पानी धीरे धीरे जले हुए अंग पर गिरने दे।
    • ठंडे पानी में भिगो कर घाव पर एक ढ़ीली पट्टी रखे।
    • अगर त्वचा ज्यादा जल गई है तो तुरंत चिकित्सक को दिखाए।
    • चिकित्सक की सलाह के बिना कोई भी मेडिसिन या क्रीम ना लगाए।

    जलने पर घरेलू उपचार उपाय और दवा

    Jalne Par Gharelu Upchar Upay Dawa in Hindi

    1. तेल, गर्म पानी, दूध, गर्म चाय, पटाखों से या किसी अन्य कारण से अगर skin burn हो जाये तो उपचार के लिए सबसे पहले उस पर ठंडा पानी डाले ताकि त्वचा पर फफोले ना पड़े।
    2. अब एक कपडा ठंडे पानी में भिगो कर जली हुई त्वचा पर रखे इससे जलन और दर्द में आराम मिलने लगेगा।
    3. जल जाने पर प्राथमिक उपचार में हम घरेलू नुस्खे भी कर सकते है जिसमें हल्दी वाला पानी, आलू, एलोवेरा, नमक के पानी का घोल कुछ ऐसे आसान उपाय है जो जलने पर रामबाण का काम करते है।
    4. जली हुई स्किन का इलाज में एलोवेरा काफी उपयोगी है। दूध या पानी से घाव को धो कर एलोवेरा के गुद्दे को जले हुए भाग पर लगाये। ये घाव ठीक करने के साथ त्वचा की जलन भी कम करता है।
    5. आलू का छिलका या फिर आलू को पीसकर जले हुए घाव पर लगाने से जलन से जल्दी राहत मिलती है। जलने के तुरंत बाद इस gharelu nuskhe for burns को करने से काफी आराम मिलता है।
    6. जलने पर तुरंत हल्दी वाला पानी लगाएं तो इससे भी दर्द और जलन कम होती है। इस नुस्खे को फर्स्ट ऐड ट्रीटमेंट में भी प्रयोग किया जा सकता है।
    7. केले का गूदा जलने वाले अंग पर लगाने से जलन दूर होती है और फफोले पड़ना जैसी समस्या भी नहीं होती।
    8. अक्सर आपने घर पर देखा होगा की गर्म तेल, चाय, आग या फिर पटाखे से हाथ पैर जलने पर कुछ लोग टूथपेस्ट का प्रयोग करते है। जल जाने पर toothpaste लगाना एक अच्छा उपाय है। इससे त्वचा पर फफोले नहीं पड़ते और जलन भी जल्दी कम हो जाती है।
    9. जलने पर घरेलू उपचार तुरंत करने के लिए पानी में नमक डालें और एक गाढ़ा घोल बना कर जले हुए स्थान पर लगाएं। इस होम रेमेडी से ठंडक मिलेगी और त्वचा पर छाले भी नहीं होंगे।
    10. जलने के दाग से बचने के लिए जले हुए अंग पर तुलसी के पत्तों का रस लगाना काफी उपयोगी हो सकता है।
    11. जलने की दवा (medicine) लगाना चाहते है तो Megaheal नाम की एक क्रीम है जो जले हुए का इलाज करने में काफी उपयोगी है। जलने के घाव और फफोले ठीक करने में भी ये मेडिसिन अचूक है। जख्म के अनुसार ही दवा का प्रयोग किया जाता है इसलिए कोई भी दवा या cream लगाने से पहले डॉक्टर की राय जरूर ले।
    12. किसी भी वजह से शरीर का कोई भी अंग जलने के बाद त्वचा पर निशान रह जाता है। जलने के निशान हटाने के लिए शहद में रुई भिगोकर जली हुई त्वचा पर लगाये। कुछ दिन ये उपाय करने से जल जाने का दाग साफ होने लगेगा।

    फफोले और छाले ठीक करने के उपाय – Fafole Thik Karne Ke Upay Aur ilaj in Hindi

    • गर्म पानी दूध चाय गिरने या खाना पकाते वक़्त तेल के छींटे पड़ने से त्वचा जल जाती है और अगर सही तरीके से jale hue ka ilaj ना किया जाये तो जली हुई त्वचा पर छाले और फफोले पड़ जाते है जिसमें पानी जैसा कुछ द्रव भर जाता है।
    • स्किन पर फफोले का उपचार करने और इसके दर्द से छुटकारा पाने के लिए हम मेडिसिन और क्रीम के अलावा कुछ आसान घरेलू उपाय कर सकते है। जिसमें सेब का सिरका, अरंडी का तेल, एलोवेरा जेल और ग्रीन टी के प्रयोग से जल्दी आराम मिलता है।
    • सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो फफोले में इन्फेक्शन होने से रोकते है। Blisters पर चम्मच की मदद से थोड़ा सेब का सिरका डाले। इस उपाय से थोड़ा दर्द और टीस भी हो सकती है पर इसे फायदा मिलेगा।
    • फफोले ठीक करने का तरीका में अरंडी का तेल काफी ज्यादा प्रयोग होने वाला उपचार है। रात को सोने से पहले रुई की मदद से अरंडी के तेल को छाले पर लगाएं और सूखने दे।
    • जलने पर घरेलू उपचार: जलन खत्म करने और दर्द कम करने के साथ साथ एलोवेरा जेल जलने से हुए छाले का इलाज में देसी दवा का काम करता है।
    • ग्रीन टी बैग को उबलते हुए पानी में डालें और 1 चम्मच बेकिंग सोडा भी मिलाए। अब इस पानी को ठंडा होने दे और फिर ठंडा होने के बाद ग्रीन टी के पानी को रुई या किसी कपड़े की मदद से फफोले पर रखे। इस उपाय से फफोला फूट जायेगा फिर फूटने के बाद जल्दी ठीक हो जायेगा।
    • दादी माँ के घरेलु नुस्खे
    • बाबा रामदेव पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा

    दोस्तों जलने पर घरेलू उपचार और दवा से इलाज, Jalne par gharelu upchar upay fafole ka ilaj in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास जलने का उपचार, फफोले ठीक करने के उपाय मेडिसिन व घरेलू नुस्खे से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    3 COMMENTS

    1. पुराने जले हुए फफोले का क्या इलाज है अब उनमें धीरे-धीरे जलन हो रही है जल्दी बताना.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles