More

    माहवारी जल्दी लाने और रोकने के 10 आसान उपाय इन हिंदी

    Periods - पीरियड्समाहवारी जल्दी लाने और रोकने के 10 आसान उपाय इन हिंदी

    माहवारी जल्दी लाने के उपाय: माहवारी जिसे मासिक धर्म, पीरियड्स और mc के नाम से जाना जाता है। महिलाओं के लिए माहवारी आना एक आम प्रक्रिया है पर ये समय थोड़ा मुश्किल भरा होता है। ऐसे में परेशानी और बढ़ जाती है जब माहवारी बंद हो जाये या फिर अनियमित माहवारी की समस्या हो जाये। सही समय पर पीरियड्स का ना आना या समय से पहले आ जाना भी एक समस्या है।

    कुछ महिलाएं माहवारी आने की दवा का सेवन भी करती है जो की नुकसान भी कर सकता है। बिना दवा के देसी घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक इलाज से भी माहवारी खुलकर आने और रोकने के लिए उपाय किये जा सकते है। आज इस लेख में हम जानेंगे माहवारी जल्दी लाने और रोकने के उपाय कैसे करे इन हिंदी

    ये महिलाओं के शरीर से अशुद्ध रक्त के माध्यम से शरीर को डिटॉक्‍स करता है। लेकिन कभी-कभी पीरियड्स महिलाओं के लिए किसी समस्या से कम नहीं होते हैं, खासकर अगर उन्हें किसी इवेंट में जाना है या फिर कहीं घूमने का प्‍लान हैं।उन्हें अपनी डेट्स का ध्यान रखना पड़ता है। कई बार इसके चलते प्लान कैंसिल भी करने पड़ते हैं। कई बार लड़कियां वक्त से पहले पीरियड के दवाइयों का सहारा भी ले लेती हैं, लेकिन बाद में इसका हर्जाना उठाना पड़ता हैं।

    पीरियड्स कितने दिन चलता है ये महिला के शरीर पर ही निर्भर करता है। कुछ महिलाओं के पीरियड 2-3 दिन में ही खत्म हो जाते है तो कुछ के पीरियड हफ्ते भर चलता है। इसके अलावा कुछ को मासिक धर्म में रक्तस्त्राव कम होती है तो कुछ को अधिक होता है।

    सही समय पर माहवारी नहीं आने के कारण: Periods delay causes

    1. पीरियड लेट होने के बहुत से कारण हो सकते है। शारीरिक कमजोरी से लेकर मानसिक तनाव तक का असर पीरियड्स पर पड़ता है।
    2. कुछ महिलाओं में माहवारी रुकने और बंद होने का कारण दवाओं का अधिक सेवन करना, पोषक तत्वों की कमी और वजन कम होना हो सकते है।
    3. हार्मोन में संतुलन नहीं होने के कारण भी माहवारी में देरी हो सकती है।
    4. थायराइड जैसे रोगों का असर भी mc पर पड़ता है।

    माहवारी जल्दी लाने के उपाय और घरेलू नुस्खे: Mahavari Lane ke Upay in Hindi

    पीरियड्स जल्दी आने के लिए अगर आप किसी प्रकार की दवा का प्रयोग कर रही है तो इस लेख को अच्छे से पढ़े और जाने कुछ आसान घरेलू नुस्खे कर के पीरियड्स जल्दी कैसे लाए

    1. एक कप प्याज के सूप में थोड़ा गुड़ मिला कर पिए। इसके इलावा चकुंदर और गाजर का जूस बना कर भी पी सकते है।
    2. माहवारी जल्दी लाने के उपाय में करेले का जूस भी उपयोगी है। करेले के रस में थोड़ी चीनी मिलाकर पीने से माहवारी समय पर आने लगती है।
    3. माहवारी जल्दी लाने के उपाय करने में अंगूर का रस भी फायदा करता है।
    4. तुलसी की जड़ पीस कर पाउडर बना ले फिर उसके 3 ग्राम मात्रा शहद के साथ ले।
    5. एलोवेरा और कच्चे पपीते का रस पीना भी फायदेमंद है।
    6. एक हफ्ते तक सुबह खाली पेट केले के पेड़ की छाल का 1 ग्राम रस पीने से रुकी हुई माहवारी भी शुरू हो जाती है।
    7. गाजर के बीज, मूली के बीज और मेथी के बीज मिलाकर उन्हें अच्छे से पीस ले। इस मिश्रण को 10 ग्राम मात्रा माहवारी के समय पानी के साथ लेने से बंद पीरियड भी शुरू हो जाते.है।
    8. माहवारी जल्दी लाने के उपाय गुनगुने पानी में शहद, नींबू और थोड़ा दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से माहवारी का इलाज होगा।
    9. अनियमित माहवारी को ठीक करने के लिए गरम दूध में थोड़ी केसर मिला कर पिए।
    10. 4 से 5 सूखे अंजीर दूध में डाल कर उबाल लें सेवन करने से पीरियड मिस होने की समस्या दूर होने लगती है।
    11. पाइनएप्पल खाने से पेल्विक एरिया पर गर्मी उत्पन्न होने लगती हैं, जिससे गर्भाशय पर संकुचन होने से जल्दी पीरियड आ जाने की संभावना रहती है।
    12. 150 ml पानी में 6 ग्राम अजवाइन को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पिएं। इसके अलावा 2 बार अजवाइन की चाय पिएं।

    माहवारी रोकने के उपाय: Mahwari rokne ke upay in hindi

    दरअसल पीरियड्स रोकने के कई तरीके हैं| एक बात और आप पीरियड्स को हफ़्तों, महीनों, यहां तक कि सालभर के लिए भी टाल सकती हैं| वो भी गर्भनिरोध का इस्तेमाल करके| अंग्रेज़ी में डॉक्टर्स इसे ‘मेन्स्ट्रुअल सप्रेशन’ कहते हैं| अगर ऐसा लंबे समय के लिए करना है तो कुछ तरीके दूसरों से ज़्यादा कारगर माने जाते हैं| डॉक्टर्स की मानें तो इसमें साइड इफेक्ट्स का ज्यादा रिस्क नहीं होता है|

    • कई बार पीरियड काफी दिनों तक चलते है ऐसे में इन्हें रोकने के लिए दवा का प्रयोग करना पड़ता है पर आप कुछ उपाय कर के माहवारी को बंद कर सकते है।
    • अनार के छिलके सुखाकर पीस लें और छानकर रख ले। अब इस का 1 चम्मच पाउडर ठंडे पानी के साथ ले। अगर पीरियड ज्यादा हो रहे है तो इस नुस्खे से बंद हो जायेंगे।
    • माहवारी रोकने के लिए 20 ग्राम धनिया 200 ग्राम पानी में अच्छे से उबाल लें जब ये पानी 50 ग्राम रह जाए तब इसे छान ले और मिश्री मिलाकर पिए। पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा होने पर इस नुस्खे से बंद हो जाएगी।
    • पिसा हुआ धनिया, घी और देसी शक्कर मिलाकर खाने से माहवारी में खून आना बंद होता है। चावल के पानी के साथ पीसा धनिया लेने से भी रक्तस्राव बंद होता है।

    माहवारी ना हो तो क्या करे

    • सही समय पर माहवारी आने के लिए सौंफ खाएं। माहवारी शुरू होने के 7 दिन पहले सौंफ का काढ़ा बनाकर पिए।
    • जीरा पाउडर और तिल के बीज गुड़ के साथ खाने से मासिक धर्म समय पर होते है।
    • पीरियड्स टाइम पर लाने और प्रेगनेंसी से बचने के लिए कच्चा पपीता खा सकते है।
    • कद्दू, बैंगन, आलू और मीट पीरियड शुरू होने के हफ्ते पहले नहीं खाए।
    • ऐसी चीजें खाने से परहेज करें जिससे कब्ज बनती हो।
    • अनियमित माहवारी की समस्या से बचने के लिए योग में चक्रासन योग, सर्वांगासन और भुजंगासन करे।

    दोस्तों माहवारी जल्दी लाने के उपाय और रोकने के नुस्खे , Mahavari lane aur rokne ke upay gharelu nuskhe in hindi का लेख कैसा लगा बताओ और अगर आपके पास मासिक धर्म जल्दी आने और रोकने के घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ साझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles