More

    सरसों के तेल के फायदे और उपयोग – Mustard Oil in Hindi

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्ससरसों के तेल के फायदे और उपयोग – Mustard Oil in Hindi

    Mustard Oil in Hindi

    mustard oil को हिंदी (Mustard Oil in Hindi) में सरसो के तेल के नाम से जाना जाता है| भारत में शायद ही कोई घर हो जिसमे सरसो के तेल का उपयोग ना होता हो, सरसो का तेल खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ साथ बहुत सारे रोगो में भी बहुत लाभकारी साबित होता है| चलिए आज हम आपको सरसो के तेल के फायदों और उपयोग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते है|

    Mustard Oil in Hindi

    सरसों के तेल के फायदे – Benefits of Mustard Oil in Hindi

    1 – त्वचा के लिए फायदेमंद – सरसों तेल में मौजूद ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और अन्य कई पोषक तत्व त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते है| अगर आपकी त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर दिखाई दे रहा है तो सरसो का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| नियमित रूप से सरसो के तेल का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में बढ़ती उम्र का असर कम दिखाई देगा, सरसो का तेल (Mustard Oil in Hindi) बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने में सहायक साबित हो सकता है|

    2 – बालों के लिए भी लाभदायक – आज के समय में बालो की समस्या भी बहुत ज्यादा देखने को मिलती है,जैसे बालो का झड़ना, रुखा होना, डेंड्रफ इत्यादि| अगर आप भी बालो की समस्या से परेशान है तो सरसो का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| सरसों के तेल में फैटी एसिड, ओमेगा 3 के साथ साथ एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण प्रचुर मात्रा में होते है जो बालो की समस्या को दूर करने में काफी सहायक साबित होते है| नियमित रूप से सरसो के तेल का इस्तेमाल करने से जल्द ही आपके बाल स्वस्थ होने लगते है|

    3 – जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में भी मददगार – किसी भी इंसान के शरीर में जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की परेशानी कभी भी हो सकती है, ऐसे में सरसो का तेल आपको इस प्रकार के दर्द से निजात दिलाने में सहायक साबित हो सकता है| सरसो के तेल में मौजूद गुण और पोषक तत्व दर्द निवारक के रूप में काम करते है| नियमित रूप से सरसो के तेल (Mustard Oil in Hindi) की मालिश करने से जल्द ही जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों में होने दर्द से छुटकारा प्राप्त हो सकता है|

    4 – ह्रदय के लिए भी लाभदायक – सरसों के तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और अन्य कई पोषक तत्व ह्रदय को स्वस्थ रखने में सहायक साबित हो सकते है| नियमित रूप से सरसो के तेल (Mustard Oil in Hindi) का सेवन करने से अपने आपको ह्रदय सम्बंधित परेशानियो से बचा सकते है|

    सरसो के तेल का उपयोग

    1 – सरसो के तेल का सबसे ज्यादा उपयोग सब्जी, दाल इत्यादि को बनाने में किया जाता है|

    2 – अचार लगभग सभी को पसंद होता है, इसलिए अधिकतर लोग अचार में सरसो का तेल (Mustard Oil in Hindi) ही इस्तेमाल किया करते है|

    3 – त्वचा और बाल से सम्बंधित परेशानियो से छुटकारा पाने के लिए सीधेतौर पर सरसो के तेल का इस्तेमाल किया जाता है| दर्द सम्बन्धित परेशानियो में तेल को हल्का गुनगुना करके इस्तेमाल किया जाता है|

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलू नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles