More

    पीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग होने पर घरेलू उपाय

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेपीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग होने पर घरेलू उपाय

    पीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग होने पर घरेलू उपाय: महावारी में अक्सर कुछ महिलाओं और लड़कियों को बहुत ज्यादा रक्तस्राव होने लगता है। अगर ये कभी कभी ही होता है तो ये समस्या नार्मल है पर अगर हर महीने आपको मासिक धर्म के दौरान रक्तस्राव की समस्या अधिक होती है तो ये एक परेशानी की बात है। MC में ज्यादा खून बह रहा है तो शरीर में खून की कमी हो जाती है।

    ज्यादातर महिलाओं के साथ पीरियड्स को लेकर कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है। कभी पीरियड्स के दौरान बहुत ही भयंकर दर्द तो कभी बहुत ज्यादा ब्लीडिंग। हैवी ब्लीडिंग की समस्या को मैनरेजिया कहते हैं जिसका सीधा संबंध हार्मोन की गड़बड़ी और सेहत की खराबी से है। इसके अलावा स्ट्रेस, डाइटिंग, थायराइड, पेल्विक इन्फेक्शन और ट्यूमर जैसी कई सारी वजहें भी हो सकती हैं।

    बार बार हैवी ब्लीडिंग का आना कई और भी बीमारियों का कारण बन सकती है हैवी बिल्डिंग पर ध्यान न दिया गया| तो आपको खून की कमी भी हो सकती है और आगे चलकर एनीमिया जैसे खतरनाक बीमारी हो सकती है|आज हम आपको पीरियड्स के दौरान ज्यादा बिल्डिंग होने से रोकने के लिए घरेलू उचार बतायेगे जो आपको इन सभी परेशानी से छुटकारा दिलाएगी|

    ब्लड रोकने के लिए कुछ महिलाएं दवा लेती है, पर बिना मेडिसिन के घरेलू तरीके और देसी आयुर्वेदिक नुस्खे अपना कर पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग का इलाज घर पर आसानी से कर सकते है, आइये जाने periods ke dauran heavy bleeding rokne ke upay in hindi.

    अगर देरी से पीरियड्स हो रहे है या फिर ब्लीडिंग अधिक होती है तो ये किसी बीमारी की वजह से भी हो सकता है। अक्सर कुछ महिलाएं मासिक धर्म के समय ज्यादा ब्लड आने की समस्या को नजरअंदाज करती है और ये सोचती है की अपने आप ही ठीक हो जाएगा, पर ये तरीका ठीक नहीं है। रोग कैसा भी हो treatment में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

    पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण

    1. गर्भ निरोधक दवा के सेवन ब्लीडिंग ज्यादा होती है।
    2. हार्मोन में ज्यादा बदलाव के कारण भी ये परेशानी होती है।
    3. खून को पतला करने की मेडिसिन से भी heavy bleeding problem हो सकती है।
    4. एंडोमेट्रियल कैंसर के रोग में भी माहवारी के दौरान खून ज्यादा आने की समस्या होती है। 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को ये रोग अधिक होता है।
    5. पीरियड्स में ब्लीडिंग हैवी होने की एक वजह सर्वाइकल कैंसर भी है।
    6. गर्भाशय में गांठ बनने से भी माहवारी में ज्यादा खून आने की समस्या हो सकती है।

    पीरियड्स में ब्लीडिंग रोकने के उपाय इन हिंदी

    महिलाओं में माहवारी होना और इस दौरान रक्तस्राव होना एक मासिक क्रिया है और अगर ये सही तरीके से होती रहे तो महिला स्वस्थ और सेहतमंद रहती है। पर अक्सर पीरियड्स जल्दी आना, देर से आना,  पीरियड्स में ज्यादा दर्द होना और ज्यादा ब्लड आना जैसी समस्या होती रहती है जिसका इलाज घरेलू नुस्खे से आसानी से कर सकते है। आइये जाने gharelu nuskhe for heavy bleeding during periods in hindi.

    1. माहवारी के समय मूली के पत्ते की सब्जी खाने से ब्लड का स्त्राव कंट्रोल होता है।
    2. हैवी ब्लीडिंग रोकने में विटामिन सी काफी उपयोगी है। माहवारी होने पर संतरे का जूस दिन में दो बार पिए। इसके अलावा खट्टे फलों का सेवन करे और नींबू पानी पिए।
    3. पीरियड्स में ब्लीडिंग रोकने के उपाय में सौंफ देसी उपचार है। आधा गिलास गुनगुना पानी ले कर इसमें थोड़े सौंफ भिगो दे। आप इस पानी को अब सौंफ के साथ खाली पेट पिए।
    4. पपीता भी खून रोकने के उपाय में उपयोगी है। वैसे तो पपीता माहवारी लाने में असरदार है पर कच्चे पपीता से पीरियड के समय ज्यादा blood flow नहीं होता।
    5. पीरियड्स में ब्लीडिंग रोकने के उपाय में एलोवेरा भी फायदेमंद है। इस के लिए एलोवेरा का जूस दिन में दो बार पिए।
    6. ईमली में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अधिक होते है जो खून को जमा देते है जिससे ब्लीडिंग ज्यादा नहीं होती। अगर ज्यादा ब्लीडिंग हो रही हो तो थोड़ी सी इमली खा ले।
    7. हरी सब्जियों में विटामिन के होता है जिससे खून जमाने में मदद मिलती है। माहवारी में खून रोकने के लिए आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां ज्यादा खाए।
    8. MC में ब्लीडिंग कंट्रोल करने में करेले की सब्जी खाने से भी फायदा मिलता है।
    9. पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होने पर क्या करे, इसका एक उपाय अदरक से कर सकते है। अदरक को पानी में उबालकर उसका काढ़ा दिन में खाने के बाद पिए।
    10. पीरियड्स में ब्लीडिंग रोकने के उपाय में ओमेगा 3 भी मददगार है। इसके लिए आप अलसी के बीज या फिश ऑयल का इस्तेमाल कर सकते है।

    पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग दूर करने के आयुर्वेदिक नुस्खे

    • आंवले का जूस और आंवला हैवी ब्लीडिंग दूर करने में काफी असरदार है। आंवले का जूस पीने के बाद थोड़ा सा नमक चख ले, इससे आपका गला खराब नहीं होगा।
    •  थोड़ी दालचीनी 1 कप पानी में डाल कर अच्छे उबाल ले फिर इसे छानकर पिएं। इस नुस्खे से भी ज्यादा blood आने की समस्या में आराम मिलता है।
    • राई 40 ग्राम ले और इसे पीस कर पाउडर बना ले। अब इसमें से 2 ग्राम दिन में दो बार दूध के साथ ले।
    • पीरियड्स में खून ज्यादा आने की समस्या के उपचार के बाद भी अगर ब्लड आना बंद नहीं हो रहा और इस समस्या को 6 से 7 दिन से भी अधिक हो गये है तो तुरंत लेडी डॉक्टर से मिल कर जांच कराएं और ट्रीटमेंट ले।

    पीरियड्स में ब्लीडिंग रोकने के उपाय इन हिंदी, Periods mein Heavy Bleeding Rokne ke Upay in hindi का लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास पीरियड के दौरान ज्यादा खून आना कैसे रोके से जुड़े घरेलू नुस्खे और देसी इलाज है तो हमें लिखे।

    Recent Articles

    7 COMMENTS

    1. Meri wife ko 10 din se bleeding ho rhi hai homeopathic dawa chal rha hai phle period time par nhi tha ab to jab aata hai 10 din tak rehta hai.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles