More

    तिल के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (Sesame Seeds In Hindi)

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्सतिल के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (Sesame Seeds In Hindi)

    तिल (Sesame Seeds In Hindi)

    आज हम इस आर्टिकल में यह देखे गे की सेसमे सीड (sesame seeds in hindi) को हिंदी में क्या बोलते है।और इसके फायदे और उपयोग क्या है। भारत वर्ष में तिल का बहुत अधिक महत्व होते है, कुछ प्रमुख त्योहारो पर तिल से बानी सामग्री का पूजन भी होता है| तिल में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते है| तिल तीन प्रकार के होते है – सफ़ेद, लाल और काले| तिल के बीज का स्वाद भी बेमिसाल होते है, चलिए आज हम आपको इस लेख में आगे तिल के बीज के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है-

    जानिए – जायफल के रामबाण फायदे,उपयोग और रेसिपी (nutmeg In Hindi)

     

    तिल के फायदे ( Benefits Of Sesame Seeds in Hindi)

    1 – इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार – तिल में जिंक, सेलेनियम, कॉपर, आयरन, विटामिन बी 6, विटामिन ई के साथ साथ कई अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो शरीर की इम्यूनिटी  पावर बढ़ाने में काफी असरदायक होते है| इसीलिए अगर आप भी अपने शरीरकी रोग प्रतिरोधक पावर को बढ़ाना चाहते है तो नियमित रूप से तिल या तिल से बानी हुई चीजों का सेवन करना शुरू कर दीजिए|

    2 – वजन कम करने में मदद करते हैं – फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने से आपका पेट काफी लम्बे समय तक भरा रहता है और आपको भूख भी काफी समय तक नहीं लगती है| अगर आपको भूख कम लगेगी तो भोजन भी कम खाया जाता है, जिससे आपके शरीर से मोटापा और वजन धीरे धीरे कम होने लगता है| तिल में फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है, इसीलिए तिल का सेवन करने से आपका मोटापा कम या वजन कम करने में काफी मदद मिलती है|

    3 – हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार – तिल के बीज पोटेशियम, सोडियम के साथ साथ मौजूद अन्य पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है| आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित इंसानो की तादाद काफी बढ़ गई है ऐसे में तिल के बीज का सेवन करने से आप आसानी से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पा सकते है|

    4 – सनबर्न में भी फायदेमंद – अक्सर जब भी हम धूप के संपर्क में ज्यादा आते है तो चेहरे की त्वचा पर पर धूप की वजह से सनबर्न की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सनबर्न होने पर त्वचा पर कालापन, जलन और लाल धब्बे जैसी परेशानी हो सकती है| जब भी बाहर निकले तिल का तेल लगाकर निकले, तिल का तेल आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में सहायक होती है|

    5 – बालो को सफ़ेद होने से रोकने में मददगार – तिल के तेल में मौजूद गुण और पोषक तत्व बालो को समय से पहले सफ़ेद होने से रोकने में काफी मददगार साबित होते है|

    तिल के बीज का उपयोग और रेसिपी

    1 – तिल (sesame seeds in hindi) के तेल का इस्तेमाल आप खाने में भी कर सकते है| कुछ लोग तिल के तेल का इस्तेमाल सब्जी या दाल बनाने में भी करते है|

    2 – तिल के बीज का इस्तेमाल आप लड्डू या मिठाई के रूप में भी कर सकते है| तिल के लड्डू भारत में कई प्रसिद्ध त्योहारो के समय पर बनाए जाते है| आप चाहे तो बाजार में मिलने वाले वाले तिल के बीजो के लड्डुओं का भी सेवन कर सकते है|

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles