More

    शरीर पर छोटे लाल दाने और निशान के 5 आसान उपाय और नुस्खे

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेशरीर पर छोटे लाल दाने और निशान के 5 आसान उपाय और नुस्खे

    शरीर पर छोटे लाल दाने निकलना कैसे रोके: अगर शरीर पर लाल दाने हो गया है या दानो के निशान है तो हमारे द्वारा बताए जा रहे घरेलू नुस्खों को अपनाएं और बहुत जल्द लाल दानो और निशान से मुक्ति पाएं| स्किन पर एलर्जी या कोई इंफेक्शन होने के कारण कई बार शरीर पर लाल चकत्ते के निशान पड़ जाते है और कई बार छोटे छोटे दाने निकल आते है जिनमें खुजली होती है और पानी निकलता है। ये दाने कई बार तो अपने आप ही ठीक हो जाते है पर कई बार इनके इलाज के लिए ट्रीटमेंट की ज़रूरत होती है। चेचक का रोग और पिंपल्स की वजह से भी चेहरे और शरीर पर लाल धब्बे दिखने लगते है। 

    जब त्वचा को कोई बाहरी पदार्थ की अनुभूति होती है जो संभावित रूप से हानिकारक हो सकती है, तो शरीर इसके प्रति एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करता है जो एलर्जी के कई लक्षणों जैसे कि चकत्ते या पित्ती की विशेषता है। कुछ एलर्जी के अंतर्निहित कारण भी होते हैं जो एलर्जी से अलग होते हैं; परिणाम, हालांकि, ज्यादातर समान हैं।

    आजकल के खाने पीने की वजह से कभी कबर कुछ चीज़े आपकी बॉडी पर सूट नहीं करती हैं जिसकी वजह से चेहरे पे अलर्गीए होने के कारण  छोटे लाल दाने आ जाते हैं जो की बहुत कस्त्दायक होते हैं। किसी को भी चेहरे पर कोई दाने नहीं पसंद होते हैं इसलिए वे मार्किट में पाए जाने वाले प्रोडक्ट्स और दवाईयों का सेवन करते हैं लेकिन हम घरेलु उपाए से भी इसका इलाज कर सकते हैं। 

    कुछ लोग लाल दाने और खुजली के उपचार के लिए क्रीम और दवा भी लेते है पर आप घर पर कुछ घरेलू उपाय और देसी नुस्खे अपना कर त्वचा पर निकलने वाले छोटे छोटे दाने और लाल चकत्ते के निशान से छुटकारा पा सकते है। आइए जाने natural ayurveda treatment tips and home remedies (gharelu nuskhe) for skin allergy problem in hindi.

    शरीर पर छोटे लाल दाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    Skin Problem Treatment at Home in Hindi

    1. स्किन की प्रॉब्लम और एलर्जी दूर करने के लिए एलोवेरा काफी उपयोगी है। एलोवेरा का पत्ता ले और उसे बीच से काट कर उसका जेल त्वचा पर रगडे और  कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दे फिर धो ले। अगर शरीर पर दाने वाली खुजली या फिर जलन हो रही हो तो इस उपाय से आराम मिलेगा।
    2. टमाटर का गुदा पीस कर दानों  पर लगाए और थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दे और बाद में साफ़ कर ले। इस घरेलू नुस्खे को करने पर दानों की वजह से होने वाली दिक्कत दूर होने लगेगी।
    3. नारियल तेल शरीर पर निकलने वाले दाने की समस्या के उपचार में काफी उपयोगी है। नारियल का तेल प्रयोग करने से पहले इसे गुनगुना कर ले फिर लगाए। इस उपाय से स्किन पर आने वाले दानों का रंग हल्का होने लगेगा और साथ ही त्वचा के दाग धब्बे और लाल निशान भी दूर होते है।
    4. शरीर पर छोटे लाल दाने के उपाय करने के लिए नींबू का रस लगाएं और तब तक उसे लगा रहने दे जब तक सुख ना जाए। इस घरेलू इलाज को करने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस निकाल कर रख ले और रूई की मदद से लगाये। आप नींबू काट कर भी इसे सीधे त्वचा पर लगा सकते है।
    5. अगर ड्राई स्किन, एलर्जी या फिर मुंहासे की वजह से शरीर और फेस पर दाने हो रहे है तो शहद से उन दानों को ठीक कर सकते है। शहद का लेप इन पर दवा के जैसे काम करता है। लू लगने या सनबर्न से दाने हो गए है तो शहद का इस्तेमाल ना करे।

    चेहरे के दाने हटाने के उपाय

    • शरीर पर छोटे लाल दाने निकल रहे हो या फिर चेहरे पर, पपीते का फेस पैक लगाने से छोटे छोटे दाने और निशान साफ़ होने लगते है। फेस पैक बनाने के लिए पपीते के गूदे को अच्छे से पीस कर पेस्ट बना ले। आप चाहे तो इस पेस्ट में कुछ बूंदे नींबू के रस की भी मिला सकते है।
    • छोटे छोटे लाल दाने हटाने में कच्चा दूध भी उपयोगी है। जब भी त्वचा को साफ करे कच्चा दूध प्रयोग करे। रूई की मदद से भी आप दानों पर दूध लगा सकते है।
    • जाने स्किन एलर्जी दूर करने के तरीके
    • जाने दाद खाज खुजली का इलाज कैसे करे

    स्किन के लाल दाने हटाने के टिप्स इन हिंदी

    • शरीर पर छोटे लाल दाने निकले है तो धूप में बाहर निकालने से पूर्व  किसी कपड़े से उसे ढक ले क्योंकि बधुप लगने से दानों में खुजली, दर्द और जलन होने लगती है।
    • थोड़ा बेकिंग सोडा पानी में मिला कार स्क्रब की तरह दानों पर लगाए और कुछ देर बाद साफ़ कर ले। इस उपाय से भी शरीर पर निकल रहे छोटे छोटे दाने दूर होते है।
    • नीम के पत्ते पानी में उबालकर उस पानी से स्किन को धोने से भी आराम मिलता है। इसके अलावा उबली हुई नीम की पत्तियों को पीसकर उसका लेप भी दाने हटाने के लिए प्रयोग कर सकते है।
    • दही के इस्तेमाल से चेहरे के लाल दाने का इलाज किया जा सकता है।
    • खीरे का पेस्ट लगाने से भी स्किन प्रॉब्लम में आराम मिलता है।
    • तुलसी की पत्ते भी दाने हटाने करने में मददगार है।

    चेहरे और शरीर पर छोटे लाल दाने निकलने व लाल चकत्ते दूर करने के उपाय जो ऊपर लेख में बताये गए है वे आपकी जानकारी के लिए है। अगर आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील है तो कोई भी उपचार और मेडिसिन प्रयोग करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह ज़रूर ले।

    दोस्तों शरीर पर छोटे लाल दाने के उपाय, skin problem treatment at home in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा कमेंट कर के बताये और अगर आपके पास स्किन पर निकलने वाले लाल चकते, निशान और दाने वाली खुजली के इलाज के देसी घरेलू नुस्खे से जुड़े अनुभव या कोई सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    30 COMMENTS

    1. meri daughter ko mote mote lal dhabbe ho jate hai lip bhi suj jate hai 2014 main 6 month medecine ki thik ho gaye ab phir se hone lage hai bade pareshan hai koi upay bataye.

      • ज्यादातर किसी इन्फेक्शन या किसी चीज से एलर्जी के कारण शरीर पर लाल दाने निकल आते है, आप इस समस्या के कारण जाने तभी इलाज सही तरीके से और सही दिशा में संभव है.

      • शरीर पर लाल दाने दूर करने के लिए घरेलू उपचार और उपाय ऊपर लेख में पढ़ सकते है.

    2. मेरे शरीर अचानक चुनचुनाहट होने लगता है और खुजलाने पर शरीर लाल हो जाता है, कभी कभी ज्यादा टेंशन के कारण भी होने लगता है.

    3. Sir ji namskar, mere pure body par chote chote dane nikal aate hai aur kuch minutes ke baad jaisa ka vaisa ho jaya hai kripya koi upchar bataye.

    4. Sir meri mammy ne pushp mehandi lga li to sir se bahut pani nikla or pure sharir par lal nishan ho gye hai aur khujli hoti hai 1 month ho gya thik he nhi ho rhe.

      • शरीर पर छोटे छोटे दाने का इलाज के लिए उपाय और घरेलू नुस्खे की जानकारी ऊपर लेख में पढ़े.

    5. Mere body me pani wali funsiya ho gayi hai aur fodne ke bad jalan hoti hai kya ho sakta hai ye or mujhe kya karna chahiye.

      • लाल दाने हटाने के उपाय और इस समस्या से बचने के तरीके ऊपर लेख में बताये गए है.

    6. Mere chehre par hamesha dane nikalte rahate hai aur bahut oily rahta hai aur dane puss karne par bahut dard hota hai humne bahut upay kiya lekin koi fayda nahi hua. Chehra kala bhi ho gaya.

    7. Mere sharir me apne aap chunchnahat aur khujli hone lagta hai medicine lene par thik rahta hai chodne par chunchnahat hone lagta hai kya kare.

    8. Sir pichle 3 month ho gye mere body par pura chote chote dane ho gye hai.
      Skin ke doctor ko dikhaya 1 month tablet diya to thoda aisa lga thik ho rha fir se wahi ka wahi.
      Main bhut jyada preshan hu.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles