More

    टूटी हड्डी जोड़ने के लिए पांच घरेलू उपचार हिंदी मेंं

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेटूटी हड्डी जोड़ने के लिए पांच घरेलू उपचार हिंदी मेंं

    एक टूटी हुई हड्डी को ठीक होने में महीनों लग जाते हैं, इस लेख में हमें टूटी हुई हड्डी को ठीक करने के पांच ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताया गया है, जो कुछ ही हफ्तों में टूटी हुई हड्डी को फिर से ठीक कर देंगे। यह घरेलू उपाय पूरी तरह से फ्री है। उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

    हड्डी जोड़ने के घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक दवा: हड्डी हमारे शरीर में एक अहम् हिस्सा होती है। हड्डियां मजबूत हो तो शरीर फिट और स्वस्थ रहता है परन्तु खाने की चीजों में मिलावट और हमारी खाने पिने की गलत आदतों की वजह से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते जिस कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है। 

    हड्डी टूटने पर आपको असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप टूटी हड्डी को कुछ समय में ही जोड़ सकते है।

    हड्डियां हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है जिनका वास्तविक  काम हमारे शरीर को एक सही अकार प्रदान करना होता है। हड्डी का टूटना बहुत तकलीफ देता है और समय रहते इसका इलाज कर लेना चाहिए नहीं तो आगे चलकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियां हमारे शरीर का सबसे मजबूत अंग होती है। 

    कई बार हड्डियों का लचीलापन कम होने की वजह से या फिर हड्डी में चोट लगने की वजह से हड्डी फ्रैक्चर हो जाती है। छोटे बच्चों की हड्डियां बड़ों के मुकाबले नाज़ुक होती है जिस कारण बच्चों की हड्डी खिसकने और फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है। इस लेख में हम हड्डी जोड़ने के घरेलू उपाय,टूटी हड्डियों का इलाज के तरीके, नुस्खे और दवा के बारे में जानेंगे, bone fracture treatment tips in hindi.

    हड्डी जोड़ने के लिए ट्रीटमेंट सही तरीके से डॉक्टर ही कर सकते है पर कुछ बातों का ख्याल रख कर परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है। हड्डी में चोट लगने या फ्रैक्चर होने पर सबसे पहले फर्स्ट ऐड क्या देनी है इस बात की जानकारी होना जरूरी है।

    हड्डी की चोट को कैसे पहचाने

    • हाथ, पैर की हड्डी अगर खिसक जाये तो उस जगह पर टेढ़ापन दिखने लगता है।
    • हड्डी फ्रैक्चर होने पर चोट लगने वाली जगह के आस पास खून जमा होने लगता है और वहां सूजन आने लगती है।
    • कई बार हड्डी के फ्रैक्चर होने पर शरीर का वह अंग लटक जाता है और वह अंग नीला पड़ जाता है और उसमें महसूस होना कम हो जाता है।

    हड्डी फ्रैक्चर होने पर क्या करे

    • अगर किसी कारण हड्डी फ्रैक्चर हो जाए तो आप सब से पहले उसे सहारा दे और हिलने ना दे। हड्डी के हिलने पर दर्द ज़्यादा होता है और हड्डी के टुकड़े भी दूर हो सकते है। हड्डी को सहारा देने के लिए कोई ठोस चीज इस्तेमाल करें जैसे कोई लकड़ी या फिर पाइप। अगर सहारा देने को कुछ ना मिले तो हाथ से सहारा दे।
    • कंधे की हड्डी के टूटने पर किसी कपड़े या पट्टी से कंधे को सहारा दे और अगर हाथ की हड्डी टूट जाये तो छाती के साथ हाथ को बाँध कर सहारा दे। घुटना, जांघ या फिर पैर की हड्डी टूटने पर किसी सख़्त तकिये या लकड़ी का इस्तेमाल करें।
    • हड्डी टूटने के बाद अगर बाहर दिखने लगे तो धूल मिट्टी पड़ सकती है जिससे इंफेक्शन का ख़तरा जादा हो जाता है।

    हड्डी जोड़ने के घरेलू उपाय और देसी इलाज

    Bone Fracture Treatment in Hindi

    1. दो चम्मच देसी घी, एक चम्मच पुराना गुड़ और एक चम्मच हल्दी। हड्डी जोड़ने के लिए इन सब को मिला कर एक कप पानी में उबाल ले और जब पानी आधा रह जाये तब ठंडा होने पर पिए। इस घरेलू नुस्खे से हड्डी तेजी से जुड़ने में मदद मिलती है।
    2. एक चम्मच हल्दी, एक पिसे हुए प्याज में मिलाकर एक साफ़ कपडे में बाँध ले। अब इस कपडे को तिलों के तेल में गरम करे और चोट वाली जगह पर सिकाई करे।
    3. टूटी हड्डी को सहारा देते वक़्त इस बात का ख्याल रहे की हड्डी को जादा न कसे, इससे खून प्रवाह रुक जाएगा और परेशानी बढ़ सकती है।
    4. शरीर के किसी जगह हड्डी पर अगर कोई घाव हो जाये तो इसका उपचार करना जरूरी है। हड्डी टूट जाने पर जख्म को ठीक से साफ करें और दवा लगाए।
    5. चोट लगने पर कई बार हड्डी का टुकड़ा अलग हो कर निकल जाता है। ऐसे में इस टुकड़े को आप फेंके नहीं, इसे साफ़ करके किसी कपड़े में बाँध कर चोट लगने वाले व्यक्ति के साथ हॉस्पिटल भेजे।

    कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें – कैल्शियम कैसे बढ़ाए

    हड्डियों के विकास और इलाज के लिए कैल्शियम सबसे आवश्यक है। शरीर में कैल्शियम न बनने या फिर कम होने के कारण सूजन और हड्डियों के रोग होने की आशंका अधिक होती है। टूटी हुई हड्डी जल्दी जोड़ने के लिए कैल्शियम बढ़ने वाली चीजों का सेवन अधिक करे।

    • अगर नॉन वेज खा लेते है तो मछली खाए।
    • कैल्शियम हरी पत्तेदार सब्जियों में भी अधिक होता है।
    • दूध से बनी हुई चीजें और दूध में कैल्शियम अधिक होता है, जैसे पनीर, दही।
    • प्रेगनेंसी के समय हड्डियां मजबूत करने के लिए महिलाओं को कैल्शियम की जरूरत अधिक होती है।
    • शरीर में कैल्शियम को पाने के लिए विटामिन डी की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए भोजन ऐसा करे जो पोषक तत्वों से भरपूर हो।

    हड्डी जोड़ने की दवा और आयुर्वेदिक उपचार

    1. हड़जोड़ एक हड्डी जोड़ने की जड़ी बूटी है जो टूटी हड्डी जोड़ने और शरीर को रोगों से बचाने में मददगार है। हड़जोड़ आयुर्वेदिक दवा को लेप बना कर या फिर पानी के जैसे दो तरीके से ले सकते है। आइए जाने टूटी हड्डी जल्दी जोड़ने के लिए हड़जोड़ कैसे प्रयोग करे।
    2. पहले हड़जोड़ की जड़ी बूटी को सूखा कर इसमें उड़द दाल मिला ले और पीस कर इसका पेस्ट बना ले। हड्डी टूट जाने पर ये लेप लगाये और साफ़ कपड़े से इसे बाँध दे। इस लेप को दो दिन में फिर से लगाए। एक महीने तक लगातार इस उपाय को करने पर आपको तेजी से सुधार दिखेगा।
    3. हड्डी जोड़ने के घरेलू उपाय के इलावा हड़जोड़ दर्द के इलाज में भी असरदार है। हड़जोड़ का रस घी के साथ सेवन करने से भी तेजी से फायदा मिलता है।

    हड्डी मजबूत करने के उपाय

    • नियमित योग या एक्सरसाइज करे।
    • कॉफ़ी और चाय जी जगह दूध पिए।
    • किसी भी तरह के सप्लीमेंट खाने से बचे, हरी सब्जियां खाएं।
    • सुबह थोड़ी देर सूर्य की रोशनी में बैठने से विटामिन डी मिलता है।
    • प्याज और लहसुन में सल्फर पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है।
    • डिब्बा बंद पेय पदार्थ और कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करे। ये ड्रिंक हड्डियों को खोखला करती है।

    हम अक्सर ऐसे लोगों के बारे में सुनते है जो ये दावा करते है की वे बिना किसी आपरेशन की हड्डी जोड़ सकते है, आप से यही सलाह है की ऐसे लोगों से दूर रहे और डॉक्टर जा कर सही तरीके से ट्रीटमेंट ले।

    दोस्तों टूटी हड्डी जोड़ने के घरेलू उपाय, bone fracture treatment tips in hindi (बोन फ्रैक्चर ट्रीटमेंट इन हिंदी) का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास टूटी हड्डियों का इलाज के देसी नुस्खे और दवा है तो हमारे साथ शेयर करे।

    Recent Articles

    45 COMMENTS

    1. पैर की हडी टूट गयी है जल्द से जल्द टीक करने के उपाय बताये

    2. hello sir mere pair ke adie ke uper jaha se mudta Hai wha fracture hua Hai sir jlde thek krne k upay btaye ,
      thank you

      • सपना जी आप ऊपर लेख पढ़े टूटी हड्डी जोड़ने से जुड़ी जानकारी और घरेलू उपाय इस लेख में बताये गए है.

    3. Haddi tutne me kya adhik matra me khaye kis chij se parhej kare ki jaldi haddi jut jaye.
      Kya ghutne ki haddi krek hone par opretion jaruri hota hai.

    4. अगर हाथ कंधा से निकल जाये तो क्या करें इसके लक्षण क्या है

    5. sir mere hath ki haddi kohni se toot gyi thi. abhi to thik hai pr kohni main teda pn hai ese sidha kaise kre…plz..sir tell me..

    6. Sir mere left paw ki haddi ghutne ke niche takriban 10 inch tuti hai opration hua 7 month ho gaya hai lekin abhi tak haddi judi nahi hai haddi judne ka koi ilaj bataye dhanyawad.

      • इसकी एक्सरसाइज करके आप को फायदा मिल सकता है, एक बार अपने चिकित्सक से मिल कर उंगली न हिलने के कारण भी जाने.

    7. Good Morning Sir ji main Dolat Joshi or 23 years
      Sir Meri per ki haddi tuti hue hai ab aap batao mai kya karu mene pata bhi bandha hua hai kuch bi batao ilaj.

      • आप पहले डॉक्टर से मिल कर इसकी जाँच करवाए ताकि पता चल सके चोट कितनी गंभीर है, तभी आप इलाज सही तरीके से कर सकेंगे.

    8. Left leg ki bone fracture ho gaya hai operation karke rod dala gaya hai please sir koi khane pine ki koi aisi chij bataye jo haddi ko majbut banaye.

    9. मेरे बाऐं पैर में घुटने से लगभग ६ ईंच नीचे पैर की बडी हड्डी टूट गई है,और ठीक घुटने पर ८ टांके की खुली चोट व आस पास रगडन वाली चोट है चोट से पट्टी पर हर बार थोडा पीला द्रब आता है हड्डी जल्दी जुड जाए व घाव में भी परेशानी न आऐ खाने में क्या खाऊं और क्या न खाऊं मार्गदर्शन करें!

    10. Sir mere spine me fracture hai # of right transverse process lv2 & lv3
      Ye mujhe ct scan se Pta chala hai Doctor bola hai rest karne se thik ho jayega
      Meri age 24 hai Mujhe kya karna chahiye.

    11. mere 12 tarik ko accident ki wajah se kuhle ki haddi khisak gai thi time se mujhe hospital lekar gye waha doctor ne haddi sahi jagah bitha di but ab main ye janna chahta hu ki kya wo haddi ab pahle jese work karegi ya kuch had tak uski kam karne ki shamta kam ho jayegi.

    12. Sir mere hath me moch aa gayi hai aur mere adi me bhi moch hai kafi dard hota hai kya karna chahiye upay bata do please.

    13. Meri left per me fracture ho gaya hai surgery bhi hui hai but abhi tak haddi puri tarah se recovery me nahi hai kiya khaye jisse jaldi haddi jude.

    14. Mere Mama ji ka bike se accident ho gya. Unka Reed ki haddi tut gye hai aur pairo ka nas damage ho gya hai. Dono legs kam nahi kar raha hai. Chati ke neeche ka sara sharir kaam nahi kar raha hai.

      • रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद क्या करे इस बारे में जानकारी के लिए हम ने एक लेख साँझा किया हुआ है आप उसे जरूर पढ़े.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles