More

    फैटी लिवर में क्या खाएं क्या नहीं खाना चाहिए डाइट और लक्षण

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेफैटी लिवर में क्या खाएं क्या नहीं खाना चाहिए डाइट और लक्षण

    फैटी लिवर में क्या खाएं ,क्या ना खाएं और लक्षण इन हिंदी: फैटी लिवर की परेशानी में इंसान को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी होना बहुत जरुरी है, जानिए फैटी लिवर वालो का डाइट चार्ट और लक्षण के बारे में| लीवर को हिंदी में जिगर कहते है जो हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। हमारी डाइट और तेजी से बदल रही जीवनशैली के कारण लिवर में कमजोरी, गर्मी, सूजन और लिवर बढ़ने की समस्या बढ़ रही है। 

    शरीर ऊर्जा और इन्सुलेशन के लिए कई क्षेत्रों में फैट संग्रहित करता है। जिगर में आंशिक रूप से फैट होता है। हालांकि, अगर लिवर में फैट की मात्रा बहुत अधिक है, तो यह फैटी लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। आहार परिवर्तन इस जिगर की स्थिति के लिए पहली-पंक्ति उपचार है।

    जैसा कि नाम से पता चलता है, वसायुक्त यकृत रोग का अर्थ है कि आपके जिगर में बहुत अधिक वसा है। एक स्वस्थ शरीर में, जिगर विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है और पित्त, पाचन प्रोटीन का उत्पादन करता है। फैटी लिवर की बीमारी लिवर को नुकसान पहुंचाती है और उसे काम करने से रोकता है।

    समग्र स्वास्थ्य के लिए जिगर स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। लिवर की शिथिलता से यकृत रोग, चयापचय विकार और यहां तक ​​कि टाइप 2 मधुमेह हो सकता है।हालांकि सभी जोखिम कारकों का प्रबंधन करना असंभव हो सकता है, कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का सेवन यकृत स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।इस लेख में, हम जिगर स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम खाद्य पदार्थ, अंग के लिए लाभकारी प्रभाव और कुछ खाद्य पदार्थों से बचने के लिए कवर करेंगे।

    लिवर खराब होने पर इसके उपचार में दवा के साथ साथ आहार में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी होना भी जरूरी है। अक्सर कुछ लोगों का सवाल होता है की क्या फैटी लीवर डाइट में दही, दूध, चावल का सेवन कर सकते है और लिवर के लिए जूस कौन सा पिए। आज इस लेख में हम जानेंगे फैटी लिवर में क्या खाएं और क्या न खाए, symptoms and fatty liver diet chart tips in hindi.

    फैटी लिवर के लक्षण – Fatty Liver Ke Lakshan

    • पेट में गर्मी और सूजन आना
    • भूख ना लगना या फिर कम लगना
    • त्वचा और आँखों पर पीलापन दिखना
    • एसिडिटी होना और ठीक से खाना ना पचना
    • चक्कर आना और दिन भर कमजोरी महसूस होना
    • पेट में ऊपर दाईं तरफ या फिर पसलियों के नीचे दाईं तरफ दर्द करना

    फैटी लिवर होने के कारण – Fatty Liver Ke Karan

    • शराब का अधिक सेवन करना लिवर बढ़ने का प्रमुख कारण है
    • शरीर में मोटापा और fat का अधिक होना
    • शुगर (डायबिटीज) होना और खून में वसा ज्यादा होना
    • किसी दवा का नुकसान करना
    • तेजी से शरीर का वजन कम होना

    फैटी लिवर में क्या खाएं

    Fatty Liver Me Kya Khana Chahiye in Hindi

    1. फैटी लिवर सिम्पटम्स दिखने पर रोगी को सबसे पहले अपनी डाइट में सुधार लाना चाहिए जिसमें सबसे अहम है कम फैट वाले फूड खाएं। इसके अलावा एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और योग एक्सरसाइज से दिन की शुरुआत करें।
    2. अगर पीड़ित व्यक्ति और महिला का कोलेस्ट्रॉल और मोटापा ज्यादा है तो उसे अपना वजन कम करना चाहिए और शुगर है तो उसे भी कंट्रोल करे।
    3. ग्रीन टी सेवन करना फैटी लिवर रोग में फायदा करता है। Green tea में एंटी ऑक्सीडेंट अधिक होते है जो लिवर को ठीक रखने में उपयोगी है।
    4. फैटी लिवर में क्या खाएं, रोगी को अपने भोजन में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए खासकर ब्रोकोली। फैटी लीवर के रोग में ब्रोकोली अच्छी होती है।
    5. लिवर बढ़ने की समस्या हो तो आहार में कच्चा टमाटर खाये। इसके इलावा खाली पेट संतरे और नींबू का रस पिए।
    6. रोजाना 1 कप कॉफ़ी पीने से लिवर खराब होने से बचने में मदद मिलती है। कॉफ़ी में ऐसे एंजाइम कम होते है जो लीवर पर बुरा असर डाले।
    7. सोया प्रोटीन लीवर पर fat जमा होने की प्रक्रिया को कम करता है और लिवर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मदद करता है। सोया प्रोटीन के लिए आप सोया पनीर खा सकते है इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और फैट कम होता है।
    8. फैटी लीवर डाइट चार्ट में ओटमील भी फायदेमंद है। इसमें फाइबर अधिक होते है और साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
    9. आप अगर non vegetarian खाते है तो आहार में फिश खाये इसमें ओमेगा 3 मौजूद होता है जो की लिवर पर वसा को नार्मल रखता है।
    10. लहसुन खाना फैटी लिवर में अच्छा माना जाता है। ये शरीर में फैट और वजन कम करने में मदद करता है।

    और पढ़ें:-

    फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए – Fatty Liver Me Kya Na Khaye in Hindi

    • लिवर बढ़ने की बीमारी में शराब का सेवन काफी हानिकारक है इसके सेवन से लिवर को अधिक नुकसान हो सकता है।
    • फल (fruits) और सब्जियों का सेवन अधिक करें और ऐसे में रोटी कम खाना चाहिए।
    • ज्यादा नमक वाली चीजे और food ना खाये।
    • घी वाले और तले हुए खाने का सेवन कम करें।
    • फैटी लिवर में क्या खाएं: सफेद चावल, सफ़ेद ब्रेड, रिफाइंड आनाज और पास्ता की जगह आहार में सबूत आनाज खाए।
    • फैटी लिवर में दूध दही का सेवन करना है तो वो भी कम फैट वाला हो।
    • खाना पकाने में मसाले का प्रयोग कम करें और हो सके तो ना करे।
    • 10-15 दिनों तक मीठा खाने से परहेज करना चाहिए।
    • इस रोग में मांस और मटन नहीं खाना चाहिए।
    • जाने लिवर की कमजोरी के लक्षण और उपचार

    फैटी लीवर के नुकसान

    • लिवर पर फैट बढ़ना वैसे तो नार्मल है पर जब फैट 5% से 10% से अधिक हो जाए तो ये रोग बन जाता है।
    • जो कुछ भी हम खाते पीते है और शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ को लिवर प्रोसेस करता है।
    • अगर लिवर पर फैट बढ़ जाए तो लिवर की कार्य करने की क्षमता कम होने लगती है जिसका बुरा असर शरीर पर पड़ता है।
    •  दादी माँ के घरेलू नुस्खे
    • बाबा रामदेव के आयुर्वेदिक उपचार

    दोस्तों फैटी लिवर में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए, Fatty liver me kya khana chahiye kya na khaye in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आप के पास लिवर बढ़ने के लक्षण और डाइट चार्ट से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साझा करे|

    Recent Articles

    3 COMMENTS

    1. Mere pita ji ka bahut hi dino se pet ka ilaj chal raha hai par thik nhi ho rha hai, sara checkup ho chuka hai, fibro scan bhi hua hai jisme stiffness-3kps, IQR-0.1kps hai aur fatty liver 182 hai to doctor ne normal bataya hai. Kya ye normal hi hai.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles