More

    लीवर की गर्मी वा सूजन दूर करने 12 घरेलू उपचार

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेलीवर की गर्मी वा सूजन दूर करने 12 घरेलू उपचार

    लिवर की गर्मी और सूजन का इलाज इन हिंदी: लिवर भोजन को पचाता है, लिवर अगर सही नहीं है तो परेशानी हो सकती है, लिवर की गर्मी और सूजन को कम करने के रामबाण नुस्खे या उपाय अपनाएं| लिवर को जिगर, कलेजा या यकृत से भी जानते है। लिवर शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि है जो शरीर में 500 से भी अधिक कार्य करता है जिनमें सबसे प्रमुख है भोजन पचाना, शरीर को ऊर्जा प्रदान करना, शरीर में उपस्थित विषैले पदार्थ बाहर निकालना और रोगों से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाना। अगर लिवर में दर्द, कोई इंफेक्शन या बीमारी हो जाए तो तुरंत उपचार शुरू करना जरूरी है।

    गर्मी शुरू होते ही पेट से जुड़ी बीमारियां बढ़ने लगती हैं। पेट में गर्मी और लीवर में सूजन होना आम बात है। इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं पेट की गर्मी और लीवर की सूजन को कम करने के रामबाण घरेलू नुस्खे के बारे में। इस उपचार के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    खाने-पीने में लापरवाही लिवर कमजोर होने का मुख्य कारण है। इससे सबसे ज्यादा हमारे लिवर पर ही असर पड़ता है। लिवर शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। इसमें होने वाली छोटी सी परेशानी आपकी सेहत को खराब कर सकती है। लिवर आपके शरीर में मौजूद खाने के लिए जरूरी अंग पेट के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है और आपके शरीर से बाहर जाने वाले हर खराब तत्व को भी इसके द्वारा ही बाहर किया जाता है।

    लिवर बाइल नाम का एक एसिड रिलीज करता है जो आपके शरीर में मौजूद खाने में से बुरी चीजों को बाहर करने में मदद करता है। लिवर में होने वाली कोई भी परेशानी आँखों के साथ साथ शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी असर डालती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपना ध्यान रखें।

    लिवर में आने वाली सूजन भी इस बात का प्रमाण है कि सेहत में कुछ खराब है। ऐसा ना सोचें कि ये बिना जलन के हो सकता है। शरीर की त्वचा में जैसे जलन होती है वैसे ही शरीर के आंतरिक अंगों में भी जलन होती है।

    अगर आपको जरूरत से ज्यादा थकान, त्वचा में रूखापन या आँखों के नीचे काले घेरे नजर आते हैं तो ये भी निशानी हैं कि लिवर में जलन हो रही है। ये बात हमेशा ध्यान रखें कि शरीर के अंदर होने वाले किसी भी बदलाव या परेशानी को आप पहले अपने शरीर के बाहरी अंगों में महसूस करेंगे। जब आप उनका ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं।

    आइए जाने आयुर्वेदिक देसी नुस्खे और घरेलू उपाय से हम लिवर की गर्मी और सूजन का इलाज कैसे करे, home remedies (gharelu nuskhe) and ayurvedic treatment tips for liver problems in hindi.

    लिवर का कार्य क्या है : Function of liver in hindi

    भोजन के पाचन में लिवर का कार्य अहम् है। कार्बोहाइड्रेट्स को लिवर ग्लाइकोजन के रूप में शरीर में जमा करके रखता है और आवश्यकता पड़ने पर इसे ग्लूकोज के रूप में छोड़ता है। लिवर शरीर में नुकसान करने वाले पदार्थों को निष्क्रिय करता है और प्रोटीन बनाता है जिस से हम रक्तस्त्राव और इंफेक्शन से बचे रहते है। शारीरिक विकास के लिए लिवर कई प्रकार के पदार्थ बनाने में मदद करता है जैसे ग्लूकोज, खून, प्रोटीन पित्त।

    लिवर के रोग : Liver Diseases

    वायरल हेपेटाइटिस, पीलिया (जॉन्डिस), लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर, लिवर कैंसर, लिवर एबसेस और लिवर में सूजन आना लिवर को होने वाली कुछ बीमारियां है।

    लिवर की कमजोरी के कारण : Causes

    • खाने पीने में लापरवाही लिवर से जुड़ी हुई बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है।
    • कब्ज ज्यादा होने से
    • ज्यादा फास्ट फ़ूड खाना
    • नकली दवा के सेवन से
    • ज़्यादा शराब पीना और धूम्रपान करना
    • एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक सेवन से
    • तेल और मसाले वाली चीजों का अधिक सेवन करना

    और पढ़ें:-

    लीवर रोग के लक्षण : Symptoms

    अगर किसी रोग के लक्षणों की जानकारी हो तो सही समय पर उसके रोकथाम के उपाय और इलाज करके बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। निचे लिखे लक्षण में से अगर आपको कोई लक्षण दिखे तो ये लिवर की खराबी के संकेत हो सकते है, ऐसे में लापरवाही ना करे और सबसे पहले टेस्ट कराए।

    • पेट में सूजन
    • मुंह से दुर्गंध आना
    • पाचन तंत्र खराब होना
    • पेशाब का रंग बदलना
    • चेहरे और आँखों पर पीलापन
    • शरीर में कमजोरी महसूस करना
    • आँखों के नीचे डार्क सर्कल्स आना

    लिवर की गर्मी और सूजन का इलाज के घरेलू नुस्खे

    Home Remedies for Liver in Hindi

    1. हल्दी में नेचुरल एंटीसेप्टिक गुण होते है, हल्दी का उपयोग लिवर के उपचार में रामबाण दवा है। रात को सोने से पूर्व एक चम्मच हल्दी एक गिलास दूध में मिलाकर पिए। हर रोज इस घरेलू नुस्खे को करने से लिवर की कमजोरी दूर होने लगती है।
    2. लिवर की गर्मी और सूजन का इलाज के लिए गाजर और पालक का जूस मिलाकर दिन में दो बार पिएं। इस उपाय को करने से लिवर से संबंधित सभी रोगों में जल्दी राहत मिलती है.
    3. मुलेठी लिवर की गर्मी का इलाज करने में काफी फायदा करती है। मुलेठी की जड़ पीसकर उसका पाउडर उबलते पानी में डाले और जब पानी ठंडा हो जाये तब इसे छान ले और पिए।
    4. गेंहू के ज्वारे में सभी प्रकार के जरूरी पोषक तत्व होते है जो लिवर की बीमारी के उपचार के लिए आवश्यक है। अपनी दिनचर्या में गेंहू के ज्वारे का रस शामिल करें।
    5. सेब का सिरका शरीर में उपस्थित विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। एक चम्मच सेब का सिरका और शहद एक गिलास पानी में मिलाकर पिए। दिन में दो बार ये उपाय करने से जिगर को ताकत मिलती है और सेब का सिरका भोजन करने से पहले पानी में मिलाकर पीने से पेट कम करने में मदद मिलती है।
    6. लीवर सिरोसिस के घरेलू ट्रीटमेंट में हर रोज दो बार सौ – सौ ग्राम प्याज खाने से फायदा मिलता है।
    7. आंवले में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है जो जिगर को सही तरीके से कार्य करने में सहायता करता है। आंवला रस या आंवला चूर्ण 20 ग्राम की मात्रा में रोजाना दो से तीन बार लेने पर कुछ दिन में लिवर के सभी रोग दूर होने लगते है।
    8. एक नींबू एक गिलास पानी में निचोड़ ले और उसमें सेंधा नमक मिलाकर दिन में दो से तीन बार पीने से लिवर की गर्मी और कमजोरी से राहत मिलती है।
    9. नींबू का रस दो चम्मच पपीते के रस में मिलाकर प्रतिदिन तीन बार इसका सेवन करें। लिवर की सूजन के उपाय करने के लिए इस होम रेमेडी को एक महीना नियमित रूप से करे।
    10. एक गिलास लस्सी में पिसी हुई काली मिर्च, हींग और जीरा डाल कर भोजन के बाद पीने से लिवर की गर्मी से निजात मिलती है।

    लिवर की सूजन कैसे कम करें

    • पानी ज़्यादा पिए।
    • लस्सी का सेवन करे।
    • मिर्च मसाला कम खाए।
    • तली हुई चीजें और घी का उपयोग कम करें।
    • चीनी और दूसरी मीठी चीजें खाने से परहेज करें।
    • रोटी की जगह फल और हरी सब्जियां अधिक खाये।
    • सब्जियों में पालक, लौकी, टमाटर, करेला, गाजर खाये।
    • फलों में जामुन, पपीता, सेब, आंवला, लीची का सेवन करें।

    लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय

    • नकली दवा लेने से बचें
    • पानी ज़्यादा से ज़्यादा पिए
    • धूम्रपान और शराब से परहेज करें
    • हर रोज योगा और एक्सरसाइज करें
    • अधिक मसालेदार और तला हुआ खाने से बचें
    • बिना किसी कारण एंटीबायोटिक दवा का सेवन ना करे

    लिवर की बीमारियों से छुटकारा पाने के घरेलू देसी नुस्खे काफी कारगर है। इस लेख में बताए गए उपाय आपकी जानकारी के लिए है। हमारी यही सलाह है की कोई भी उपाय या दवा शुरू करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिलकर उन्हें करने का सही तरीका जरूर जाने।

    दोस्तों लिवर की गर्मी और सूजन का इलाज, Home Remedies for Liver Treatment in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास लिवर की गर्मी का उपचार के घरेलू नुस्खे, कोई देसी दवा है या लिवर की कमजोरी दूर करने के अनुभव है तो हमारे साथ साझा करे।

    Recent Articles

    72 COMMENTS

    1. sir mere liver me sujan kafi rehti hai sitting ka kaam hai jada der tak baithne per dard hota hai liver me iska kya ilaaz hai kafi saal se hai ye problem homeopathy treatment bhi kya per kuch nhi hua

      • Liv 52 syrup try karo khane se pehle do chammach subh sham 2 mahine tak and patanjli ka sarvkalp kwath try kro 1 month subh khali pet.

    2. Sir main bahut time se pareshan hun mujhe khul ke letrine nahi hotiii 24 hours main only ek baar aati hai morning main wo bhi khul ke nahi hotiii aur sir mera wasan bhi bahut kam ho gya hai pet bharii bhari rehta hai halka sa peela pan hai shareer par dimagg main dard rehta hai sir aap bataiye aakhir mujhe hua kya hai jo main apnii medicine kar sakun please sir

      • आप जो लक्षण बता रहे है ये बहुत से रोगों में दीखते है। दोस्त आपको हुआ किया है इसकी सही जानकारी तो टेस्ट से ही पता चलेगी। पेट सही तरीके से साफ़ न होना कब्ज़ की वजह से भी होता है। ये कोई गंभीर समस्या नहीं है जिसका इलाज न हो सके इसलिए आप मानसिक तनाव लेने से बचे। टेंशन लेकर हम अपनी परेशानी और बढ़ा लेते है।

    3. मुझे लिवर सोयरासिस हे सर मुझे दवा बता सकते है ६०% खराब हो गया है

    4. Sir 5 salo se constipation ki sikayat hai dawa mughe ek se do din tak hi fayda karti hai sir mai bauhat paresan ho gaya hu please iska ilaaj bataye thank you

    5. Sir,mujhe liver mi pain rehta hai,aur pet v nikal raha hai aur ha 5saal SE mi egg nhi kha pata hai egg khane k bad mujhe ulti hone lagti hai mujhe egg ki badbu v bardast nhi hoti kya karan hai aur iska ilaz kya hai plz batae mujhe dar hai hai koi gambhir bimari toh nhi koi asaan SA test ho toh batae plz

    6. सर मेरे लीवर में सूजन आ गई हे चार महीने से अंग्रेजी दवाई भी खा रहा हूं मगर सूजन कम हो जाती हे। कुछ दिनों के बाद फिर से बहुत जादा सूजन आ जाती हे।
      पुरी तरहां से सूजन ठीक नही हो पा रही हे।

      सर पिछले दो साल से में लीवर पीड़ित हुं। दो साल से दवाई खा रहा था काफी हद तक में ठीक हो गया था लीवर की सूजन पुरी तरहां से ठीक हो गई थी।

      मगर सर जी इसी होली पर मेने बहुत जादा बदपरहेजी कर ली ड्रिंक भी कर लिया था। तभी से मेरे लीबर पर सूजन आ गई हे। जो अब चार महीने से दबाई खा रहा हुं सूजन ठीक नही हो पा रही हे।। तो प्लीज सर जी कोई उपाय बताईये में क्या करू।

      • दवा लेने के बाद जब हमारी बीमारी दूर हो जाती है तो हम फिर से लापरवाही करने लगते है जिससे समस्या फिर गंभीर हो जाती है। आप इसके इलाज के लिए सबसे पहले अपने आहार पर नियंत्रण करे और सही समय पर दवा ले। आप ऊपर लिखे हुए घरेलू नुस्खे भी कर सकते है।

    7. Sir me bhot preshan hu mujhe 6 month ho gye or mera pet saaf nhi hota latring aati h or last me aake ruk jati h bhot presan hu m sir mene ultrasound karaya dono kidniyon m pathri hai liver me infection or keede bhi par sir m lagatar madicine le rha hu koi fark hi nhi pad rha h sbse bdi dikkat yahi h k mera pet saaf nhi hota latring khulke nhi aati aate ruk jati h sir m bhot presan hu koi ilaaj hoto btao sir….plzzzzzzzzz

    8. sir mere Papa ko liver me problems hai pet me pani bhar jays hai aur legs me sujan rahata hai thik nahi ho pa raha hai motion bhi nahi hota hai Aap kuch medicine batana

      • पेट में दर्द और भारीपन के बहुत से कारण हो सकते है, आप को ऐसा क्यों हो रहा है ये जाँच से स्पष्ट होगा आप किसी चिकित्सक से मिलकर टेस्ट करवाए.

    9. सर 16 aug से मुझे फीवर आ रहा है हल्का सा जॉन्डिस और लिवर में सूजन है कई डॉ को दिखा चुका पर फायदा नही हो रहा
      रात रात भर पेट में दाहिनी तरफ दर्द की वजह से सो नही पाता इतनी कमजोरी है कि उठा बैठा नही जा रहा चला नही जा रहा
      सर मुझे थाइराइड भी है खाने में कुछ खा नही पा रहा सर से लेकर जबड़े तक में बहुत दर्द है कुछ चबा तक नही पा रहे हैं
      सर कुछ उपाय हो तो बताये

    10. Sir mujhe liver mein pencreastitis ki problem hai jis vajah se mujhe khana pachane me preshani hoti hai aur acid bhi banta hai jo dimag me chadta hai chakkar aate hain bataye mujhe kya karna chahiye.

    11. Sir hum jo bhi khate h wo thik se digest nhi ho pata bar bar letting jana padta h din me 5 se 6 time kya hame liver problem so sakta h koi upay bataye

    12. Sir mere pet me gas banta hai or khana khane ke 1 ghante ke andar hi toilet jana padta hai agar nhi jaun to pet dard karne lagta hai.
      Mai 24 ghante me kam se kam 12-14 liter pani pita hu fir v ye samasya hai. Ye pichle 1 mahine se hai. Dhakare v bahut aati rahti hai.

    13. Sir mai deep chand mera problem ye hai ki mera pet aur seene me ghutan hota hai aur sar bhari 2 rehta hai aur lagta hai ki mai pagal ho ja unga aur mera hath pair me kamjori bahut mahsus hoti hai na kisi se bat kar pata hu na hi Koi kam kar pata hu aur hai partition ho jata hai mujhe yehi laga ta hai ki mai Bachunga nahi Koi ilaj bataye

    14. Sir garam masale ya mirch ya kaju gar khane se pet me thoda dard hota hai aur adha sir dard hota hai bahut problem hoti bahar kahi ja nahi sakate upchar batyen

    15. Pet se related koi problem ho to sabse pahle sat ghol k bhusi ka istmaal kare.
      1.Jayda latrin ho raha hai to control kar dega
      2.kabz h to thik kat dega
      Pet ki gatividhi ko normal karega

    16. Sir mere left liver mein kabhi dard hota hai aur khul kar peshab bhi nahi hoti aur niche ling mein bhi dard karta hai please sir kuch upay bataiye please

    17. Sir mere pet me jalan rehti hai. Kuch bhi khana kha lo wapas aa jata hai ulti bhi guchlakiyo ke rup me or dil ki dhadkan bhi aniymit rehti hai, toilet bhi bar bar jana padta hai. Meri is bimari ke bare me koi ilaj.

    18. Liver me sujan aa gayi dr bolte hai bukhar ki vajah se hai, mera pet 1 month tak ukhda hua tha jiske karan mujhe continue 1 month se adhik dast lage, pet to ab thik hai but liver sujan se koi jyada effect to nhi body ko plz btaye.

    19. Sir mujhe kuch dino se loose motion aa rhe hai maine dawa bhi khai but jab tak dawa ka asar rehta tab tak sab thik uske baad fir loose motion aane lagte lagbhag ek mahine se ye ho rha hai. pls meri madad kare.

    20. Sir mujhe bhut acidity banti hai na hi main junk food khata hu or metha aur mirch wala bhi nahi khata ye koi liver ki disease to nahi.

    21. Mere liver me hamesha dard rehta hai kuch bhi khane ka man nahi karta hai jor jabardasti khane jata hu to do kawar khane ke baad ulti hone jaisa lagta hai main pichle 1 mahine se pareshan hu checkup karaya tha Dr ne infection bataya hai mujhe sahi dawa bataye.

      • दोस्त बलगम का इलाज और मोटापा बढ़ाने के लिए उपाय और घरेलू नुस्खे की जानकारी के लेख आप यहां पढ़ सकते है.

    22. Sir mujhe 1 week se dast lag rhe hai maine dawai bhi li lekin aaram nhi mil rha hai shareer tutta rehta hai kya karu pet me marood bhi hai.

    23. Liver me garmi rahti hai to liver me garmi ko dur kaise kare.
      Aur liver strong karne ke liye kya kare.
      Thoda main medicine bhi jada leta hu.
      To kya medicine jada lena se bhi liver me garmi ho jati hai.

    24. Main kuch bhi kha raha hu ya pi raha hu to pet ke niche jate hi dard hone lagta hai aur phir thik ho jata hai aur kabhi jalan bhi hoti hai mera ilaj bataye.

    25. गाल ब्लेडर का ऑपरेशन हुआ था जिसके कारण मुझे बहुत गैस बनती है क्या करुँ सर.

    26. मेरे लिवर में गर्मी व कमजोरी है इसका कोई उपाय बताने की कृपा करे धन्यवाद।

    27. मुझे डॉक्टर ने टेस्ट में हेपेटाइटिस बी बताया है उसके लिए कोई घरेलू उपाय बताओ.

    28. सर मेरे दस साल का बच्चा है उसके कलेजे में छाले व सुजन के साथ दर्द होता है इलाज बताये.

    29. मेरे लिवर पर सूजन है 3 साल से दवाई भी ले रहा हूँ लेकिन ठीक नहीं हो रहा सर कुछ मदद करो.

      • लिवर की सूजन का घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक नुस्खे ऊपर लेख में पढ़े.

    30. Sir mujhe black toilate aaya tha 2 month before
      Uske bad se kabj rahti hai aur me bahut weak ho gya hu.
      Doctor liver me sujan bata rhe hai.
      Kya karu kuch bataya.

    31. मेरे लीवर में सूजन है और मुझे इस सूजन से बहुत तकलीफ होती है। आप से मेरी इस तकलीफ को समझते हुये कृपया कुछ उपाय बताये।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles