Sehat doctor https://sehatdoctor.com Health Tips in Hindi Wed, 01 Dec 2021 06:44:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.8.3 https://i2.wp.com/sehatdoctor.com/wp-content/uploads/2020/01/cropped-Sehat-Doctor-Favicon-2.png?fit=32%2C32&ssl=1 Sehat doctor https://sehatdoctor.com 32 32 171696487 आँखों की सूजन को कैसे रोका जा सकता है https://sehatdoctor.com/aankho-ki-sujan-ko-kaise-roka-ja-sakta-hai/ https://sehatdoctor.com/aankho-ki-sujan-ko-kaise-roka-ja-sakta-hai/#respond Fri, 29 Oct 2021 18:31:44 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=6614 आँखों में सूजन आने के बहुत सारे कारण होते है, लेकिन अगर हम उन कारणों को जान ले और उनसे अपनी आँखों को बचा ले तो आप आसानी से आँखों में सूजन आने से रोक सकते है| हमारे आसपास बहुत सारी ऐसी चीजे होती है जिनसे इन्फेक्शन और एलर्जी इत्यादि की परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से आँखों में सूजन आ जाती है| चलिए आज हम आपको ऐसी बहुत सारी बाते बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी आँखों में आने वाली सूजन को आसानी से रोक सकते है –

1 – जब भी बाहर निकले तो अपनी आँखों को किसी भी प्रकार के धुंए से बचाए, अगर धुंआ आपकी आँखों में चला जाता है तो आपकी आँखों में सूजन आ सकती है|

2 – कभी भी टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर आदि पर कभी भी लगातार काम ना करे या कभी भी काम करते वक़्त आपको आँखों में दुखन थकान इत्यादि महसूस हो तो काम ना करे, तुरंत काम छोड़ कर थोड़ी देर के लिए अपनी आँखों को बंद करके लेट जाए| अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आँखों में सूजन की परेशानी आ सकती है|

3 – कभी भी बहुत देर तक ना रोए, जितना बच सकते है उतना बचे, बहुत अधिक रोने से भी आपकी आँखों में सूजन आ जाती है|

4 – कभी भी रात में सोने से पहले शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, अधिक सेवन से अल्कोहल की मात्रा बढ़ जाती है और आपकी आँखों में सूजन की दिक्कत हो सकती है|

5 – अगर आपकी आँखों में खुजली हो रही हो तो कभी भी अपनी आँखों को रगड़े नहीं, बहुत अधिक मलने और रगड़ने से आपकी आँखों में सूजन आ सकती है| अगर खुजली बहुत अधिक हो रही हो तो बर्फ या ठन्डे पानी से सिकाई कर ले, ऐसा करने से आराम मिलेगा|

6 – अपने खाने में विटामिन की मात्रा भरपूर रखे और नमक ज्यादा मात्रा में ना खाए, बहुत अधिक नमक खाने से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा बहुत बढ़ जाती है, जिसकी वजह से आपकी आँखों में सूजन की समस्या हो सकती है|

7 – बहुत सारे लोग ऐसे होते है जिन्हे किसी न किसी चीज से एलर्जी की परेशानी हो जाती है, किसी को तेज सुगंध से, किसी भी प्रकार के धुंए से इत्यादि चीजों से एलर्जी हो सकती है| ऐसी चीजों से हमेशा बचना चाहिए, अगर आप नहीं बच पाते है तो आपको एलर्जी की परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से आपकी आँखों में सूजन की परेशानी हो सकती है|

]]>
https://sehatdoctor.com/aankho-ki-sujan-ko-kaise-roka-ja-sakta-hai/feed/ 0 6614
सूजन आँखों से जुड़े जोखिम और जटिलताएं क्या हैं https://sehatdoctor.com/sujan-aankho-se-jude-jokhim-or-jatiltae-kya-hai/ https://sehatdoctor.com/sujan-aankho-se-jude-jokhim-or-jatiltae-kya-hai/#respond Fri, 29 Oct 2021 18:30:00 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=6618 आँखों में सूजन होने पर अगर तुरंत आँखों के डॉक्टर को न दिखाए तो ये कई बार गंभीर रूप भी ले सकती है| इसीलिए आँखों की सूजन को हल्के में ना ले और अगर घरेलु नुस्खों के इस्तेमाल करने के बाद भी आँखों की सूजन में कोई कमी नहीं आ रही हो तो बिना देरी करे आँखों की जाँच कराए| आँखों में सूजन अगर कम नहीं हो रही हो और आप इलाज में थोड़ी सी भी देरी करते है तो इस सूजन की वजह से आपको कई सारी अन्य परेशानियों या बीमारियों का सामना भी करना पढ़ सकता है| आँखों की सूजन में कभी भी अपनी या किसी की भी मर्जी से कभी दवाई ना तो आँखों में डाले और ना ही खाए| कुछ लोग देसी नुस्खों से आँखों की सूजन का उपचार कर लेते है| चलिए आज हम आपको आँखों की सूजन पर अगर ध्यान ना दिया जाये तो क्या जोखिम उठाने पढ़ सकते है उसके बारे में जानकारी देंगे –

1 – अगर आपकी आँखों में सूजन आ रही है और सूजन काफी समय तक ठीक ना हो तो कई बार आपको बुखार भी आ जाता है, जो धीरे धीरे घातक रूप ले लेता है|

2 – आँखों में सूजन आने पर लापरवाही करने से आपको साँस लेने में भी तकलीफ हो सकती है और ये परेशानी आपके लिए काफी नुक्सानदायक हो सकती है|

3 – आँखों में सूजन से आपके शरीर और आँखों में एलर्जी की परेशानी भी हो सकती है| शरीर और आँखों में होने वाली एलर्जी का इलाज अगर शुरुआत में ही ना कराया जाये तो एलर्जी घातक रूप भी ले सकती है| इसीलिए आँखों में सूजन का पता चलते ही इलाज जरूर कराए|

4 – कई बार आँखों में सूजन की वजह से आपके चेहरे और गर्दन पर भी सूजन आ सकती है, अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते है तो आपको काफी नुक्सान उठाना पढ़ सकता है|

5 – आँखों में सूजन अगर बहुत दिनों तक ठीक ना हो तो उसकी वजह से आपको ठण्ड भी लग सकती है| लगातार ठण्ड लगने से आपको बुखार, इन्फेक्शन इत्यादि परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है, इसीलिए लापरवाही ना करे हलकी सी भी सूजन महसूस होने पर आँखों के डॉक्टर से अपनी आँखों की जाँच करवाए|

]]>
https://sehatdoctor.com/sujan-aankho-se-jude-jokhim-or-jatiltae-kya-hai/feed/ 0 6618
जल्दी हाइट बढ़ाने के लिए 7 घरेलू टिप्स https://sehatdoctor.com/jaldi-height-badane-ke-lie-tips/ https://sehatdoctor.com/jaldi-height-badane-ke-lie-tips/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=15564 कम हाइट वाला इंसान अक्सर अपनी हाइट को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहता है,कई बार कुछ लोग कम हाइट होने की वजह से अपने आपको ओरो से अलग और कमजोर तक समझने लगते है| अगर आपकी हाइट भी कम है तो आज हम आपको अपने इस लेख में हाइट बढ़ाने की कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है,जिन्हे अपनाकर आप अपनी हाइट को बड़ा सकते है| आपको बाजार में बहुत सारी ऐसी दवाइयो के बारे में सुनने को मिल सकता है,7 दिन में हाइट बढ़ाएं,15 दिन में हाइट बढ़ाएं इत्यादि जबकि सच यह है की कोई सी ऐसी दवा बनी नहीं है जो आपकी हाइट एकदम से बड़ा दें,वैसे आमतौर पर ऐलोपेथिक दवाई का सेवन ना करें तो बेहतर होता है| चलिए अब हम आपको हाइट बढ़ाने की टिप्स की जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

जल्दी हाइट बढ़ाने

हाइट (लम्बाई) बढ़ाने के टिप्स

  1. खानपान का रखे ख्याल

अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो आपको अपने खाने पीने का ख्याल रखना भी बेहद जरुरी है,किसी भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर या संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए| अगर आपके शरीर को हाइट बढ़ाने वाले पोषक तत्व प्राप्त होते है तो जल्द ही आपकी हाइट भी बढ़ने लगती है, अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो जंक फूड, कार्बोनेट युक्त पेय पदार्थों, वसा युक्त खाद्य पदार्थों और बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए| चलिए अब हम आपको खानपीन के बारे में कुछ अहम् टिप्स बता रहे है –

  • अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो विटामिन-डी और प्रोटीन युक्त चीजे जैसे पनीर, फलियां, सोयाबीन, अंडे का सफ़ेद वाला भाग इत्यादि का सेवन जरुरु करें| 
  • जिंक युक्त पदार्थ जैसे चॉकलेट, अंडे, मूंगफली इत्यादि चीजों का सेवन करने से काफी लाभ मिलता है,खासतौर पर बच्चो की हाइट बढ़ाने में जिंक अहम्प्र रोल निभाता है| इसीलिए अगर आपके बच्चे की हाइट कम है तो उसके खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमे जिंक प्रचुर मात्रा में हो| 
  • ताजी हरी सब्जी और फलो का सेवन करें,हरी सब्जियों में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा मे पाए जाते है,जो हमारे शरीर के विकास में काफी लाभकारी होते है|
  • किसी भी इंसान के शरीर के विकास के लिए मैग्नीशियम, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेस व अन्य विटामिन्स का अहम्का योगदान होता है,आप चाहे तो सभी जरुरी पोशाक तत्वों की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स का भी सेवन कर सकते है,लेकिन हम आपको सलाह देंगे की सप्लीमेंट्स का सेवन बिना किसी चिकित्सक के परामर्ष के नहीं लेना चाहिए| 
  • अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही नहीं है तो आप कितना भी संतुलित आहार का सेवन कर लें वो आपके शरीर को लाभ नहीं पहुंचाएगा,ऐसी स्थिति में आपको एक साथ भरपूर पेट भोजन करने की जगह दिन में थोड़ा थोड़ा भोजन करना चाहिए|

और जाने:

  1. व्यायाम और खेलकूद भी है जरुरी

अगर आप अपने आपको स्वस्थ रखना चाहते है तो आपको व्यायाम और शारीरिक गतिविधि वाले खेल जरूर खेलना चाहिए| नियमित रूप से व्यायाम और खेलकूद करके भी आप अपनी हाइट को आसानी से बड़ा सकते है, चलिए अब हम आपको हाइट बढ़ाने के व्यायाम और खेलकूद के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते है –

  • अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ और हाइट को बढ़ाना चाहते है तो एरोबिक्स, टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल या बास्केटबॉल इत्यादि खेल जरूर खेलें,इन खेलो को खेलने से आपके शरीर का विकास तेजी से होता है| इन खेलो को खेलने से आपकी हाइट भी जल्दी बढ़ती है|
  • हाइट को बढ़ाने में स्वीमिंग भी काफी लाभकारी होती है,स्वीमिंग करने से आपके शरीर के सभी अंग मजबूत होते है,बच्चो को अगर स्वीमिंग कराई जाए तो उनकी हाइट काफी तेजी से बढ़ सकती है|
  • हाइट बढ़ाने की सबसे अच्छी एक्सरसाइज़ है लटकना। शुरुआत में आपको लटकने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है लेकिन जब आप नियमित रूप से लटकते है तो कुछ समय बाद आपको कोई परेशानी नहीं होगी और आप आराम से काफी देर तक लटक सकते है| हाइट बढ़ाने के लिए यह एक्सरसाइजज काफी फायदेमंद होती है|
  1. योग से बढ़ाएं अपनी हाइट

भारत में योग को प्राचीन समय से ही बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है,ऐसा मन जाता है की योग आपकी किसी भी बिमारी को दूर करने में सहायक होता है| लेकिन आपको योग करने का सही तरीका पता होना भी जरुरी है,अगर आपको योग करने का सही तरीका मालूम नहीं है तो एक्सपर्ट की सलाह से योग करें| हाइट बढ़ाने के लिए आप त्रिकोणासन, भुजंगासन, सुखासन, वृक्षासन, नटराजासन इत्यादि को कर सकते है,नियमित रूप से योग करने से बहुत जल्द आपको अपनी हाइट में बदलाव नजर आने लगता है|

  1. हाइट बढ़ाने के लिए भरपूर नींद भी है जरुरी

जल्दी हाइट बढ़ाने

किसी भी इंसान के स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन, एक्सरसाइज़ के साथ-साथ भरपूर नींद भी बेहद जरूरी होती है। आमतौर पर आपने बहुत लोगो के मुंह से यह बात सुनी होगी की स्वस्थ रहना है खूब सोए,ऐसा इसीलिए कहा जाता है की अगर इंसान गहरी नींद लेता है तो शरीर अच्छी विकसित होता है| इसीलिए बच्चो को 8 से 11 घंटे और बड़ो को 6 से 8 घंटे जरूर सोना चाहिए,अगर आप कम सोते है तो आपके शरीर में कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है|  

  1. सही तरीके उठना बैठना और चलना भी है जरुरी

हाइट बढ़ाने के लिए हमारा सही मुद्रा में उठना, बैठना और चलना भी काफी महत्वपूर्ण होता है,खासतौर पर बच्चो के लिए यह चीज बहुत जरुरी होती है| अगर आप बैठने से लेकर चलने तक की सही पोजीशन का ख्याल रखते है तो आपकी हाइट बढ़ने में भी लाभ मिलता है,चलिए अब हम आपको उठने बैठने और चलने के बारे में टिप्स उपलब्ध करा रहे है –

  • कुर्सी पर हमेशा सीधे बैठना चाहिए अर्थात कमर और कंधे को सीधा रखें,कभी भी कुर्सी पर कमर झुका कर नहीं बैठना चाहिए| कुर्सी पर झुक कर बैठने से आपको परेशानी हो सकती है| 
  • जब भी चलें कमर को सीधा रख कर चलें,कमर मोड़ कर चलने से आपकी रीढ़ की हड्डी मुद सकती है,इसीलिए हाइट को बढ़ाना चाहते है तो हमेशा सीधी कमर करके चलें| चलते समय कभी भी कंधे को एक तरफ झुके या मुड़ें भी नहीं होने चाहिए|  
  • सोते समय भी आपको ख्याल रखना चाहिए की आपकी कमर बहुत ज्यादा ना मुड़ें,कुछ लोग इस बात का ख्याल नहीं रखते है और कुछ समय बाद उनकी कमर मुड़ जाती है जिसकी वजह से इंसान की हाइट कम हो जाती है और इंसान को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ जाती है|
  1. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें

किसी भी बच्चे या बड़े के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो इंसान के शरीर पर इसका काफी हानिकारक प्रभाव पड़ता है| इंसान का शारीरिक विकास प्रभावित होने के साथ साथ इंसान को बिमारी काफी जल्दी घेर लेती है,इसीलिए हमे ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत या बाद जाएं,अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तो आपके शरीर का विकास अच्छे से होता है,इसीलिए अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर रखें|  

  1. शराब, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थो का सेवन बिलकुल भी ना करें

शराब, धूम्रपान और अन्य मादक पदार्थो का सेवन करने का सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है,इन चीजों का सेवन करने से आपके शरीर का इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और मांसपेशियो पर पड़ता है| शराब, धूम्रपान और तम्बाकू जैसी चीजों का सेवन करने से शरीर के विकास पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है,इसीलिए अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो इन चीजों का सेवन बिलकुल भी ना करें|

हम आशा करते है की आपको हमारा लेख हाइट बढ़ाने की टिप्स में दी गई जानकारी पसंद आई होगी| हाइट बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय और टिप्स अपनाने से आपको लाभ मिलता है और घरेलू टिप्स अपनाने का कोई हानिकारक प्रभाव भी नहीं होता है|  

और पढ़ें:

]]>
https://sehatdoctor.com/jaldi-height-badane-ke-lie-tips/feed/ 0 15564
जल्दी से हाइट बढ़ाने के लिए 5 आसान योग https://sehatdoctor.com/jaldi-se-height-badane-ke-lie-yoga/ https://sehatdoctor.com/jaldi-se-height-badane-ke-lie-yoga/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=15407 किसी भी इंसान की अगर हाइट कम होती है तो उसकी पर्सनेल्टी पर इसका सीधा प्रभाव पडता है, इसीलिए इंसान की हाइट का सही होना बहुत जरुरी होता है| किसी भी इंसान की हाइट कम या ज्यादा होने के पीछे कई कारण होते है लेकिन अगर आपकी हाइट कम (height badhane ke liye yoga) है तो आप कुछ उपायों को करके अपनी हाइट को बड़ा सकते है| योग से भी आप अपनी हाइट को बड़ा सकते है अगर आप हाइट बढ़ाने के लिए योग का सहारा लेते है तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि योग से आपको किसी भी प्रकार का नुक्सान नहीं होता है|

हाइट बढ़ाने के आसान योग 

आज के समय में बहुत से इंसान हाइट बढ़ाने के लिए कई प्रकार की दवाइयो का सेवन करने लगते है जिसकी वजह से कई फायदा होने की बजाय उन्हें नुक्सान झेलने पढ़ जाते है| चलिए अब हम आपको हाइट बढ़ाने के योग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते है –

  1. ताड़ासन – हाइट बढ़ाने के लिए योगासन अगर आप कम हाइट की वजह से परेशान है तो आपके लिए ताड़ासन काफी ज्यादा लाभदायक हो सकता है| सबसे पहले आप दोनों पैर को आपस में मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं उसके बाद अपने दोनों हाथो को सीधा करते हुए दोनों हाथो की उंगलियो को आपस में मिला लें| शरीर को बिलकुल सीधा रखे और अपने दोनों हाथो अपने सर से ऊपर ले जाएं ख्याल रखें आपके दोनों हाथो की उंगलियां आपस में मिली रहे, जब हाथ सर के ऊपर पहुँच जाएं उसके बाद अपने हाथ को ऊपर की और ले जाने की कोशिश करें जब आप हाथो को ऊपर ले जाएंगे तो आपके शरीर का वजन आपके पैरो के पंजे पर आ जाता है| जब आप अपने शरीर को ऊपर की और ले जा रहे हो उस समय पर आपको धीरे धीरे साँस लेनी है, आप जितनी ऊपर अपना शरीर आसानी से ले जा सकते है उतना ले जाएं उसके बाद जितनी देर तक आप इसी मुद्रा में रह सकते है उतनी देर रहें फिर वापिस आ जाएं| शुरुरात में आपको परेशानी हो सकती है क्योंकि एकदम से बलाने बनाने में परेशानी हो सकती है इसीलिए परेशान ना हो, धीरे धीरे आपका बैलेंस बनने लगेगा| ताड़ासन को रोजाना 8 से 10 बार करें, नियमित रूप से इस आसन को करने से आपकी हाइट जल्द ( lambai badhane ka yoga) बढ़ सकती है|

और जाने:

  1. हलासन : इस आसान को करने के लिए सबसे पहले आप किसी साफ़ जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं, उसके बाद अपने दोनों हाथो को सीधा रख लें फिर अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाते हुए सर के ऊपर की जमीन को छूने की कोशिश करें| जब आप पैरो को ऊपर की ओर ले जाएं तब सांस को खींचें ओर जब आप पैरो को वापस लाएं तब साँस को छोड़ें, ख्याल रखें पैरो ऊपर धीरे धीरे ले जाएं ओर वापिस भी धीरे धीरे लाएं| इस आसान को नियमित रूप से करने से आपको हाइट बढ़ाने में लाभ मिलने के साथ साथ गैस व एसिडिटी की परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होता है|
  1. भुजंगासन : इस आसान को करने के लिए आप सबसे पहले उल्टे होकर अर्थात पेट के बल लेट जाएं, अपने दोनों पैरो को मिला लें ओर पंजो को सीधे कर लें उसके बाद अपने दोनों हाथो की कोहनियों को मोड़ते हुए हथेलियों को अपने कोहनी के नीचे रख लें| उसके बाद अब आप अपने सिर ओर ऊपरी शरीर को हाथो के सहारे ऊपर की ओर उठाएं, जितना भी ऊपर आप अपने सिर ओर छाती को पीछे की ओर ले जा सकते हो उतना ले जाएं, फिर उसी मुद्रा में कुछ सेकंड तक रहें उसके बाद वापिस अपना शरीर जमीन पर वापिस ले आएं| कुछ देर इस प्रक्रिया को करते रहे शुरुआत में आपका शरीर ओर सिर ज्यादा पीछे नहीं जा पाता है लेकिन जब आप आसान को करते रहते है तो कुछ दिनों बाद आप इसे अच्छी तरह से कर पाएंगे, इस आसान को नियमित रूप से करने से आपकी रीड की हड्डी को लाभ मिलने के साथ साथ आपकी हाइट (height badhane ka yoga) भी बढ़ने लगती है|
  1. पश्चिमोत्तानासन हाइट बढ़ाने के लिए यह आसान भी काफी लाभदायक होता है, इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप पैरो को सीधा करके जमीन पर बैठ जाए| फिर आप अपने शरीर को झुकाते हुए दोनों हाथो से पैरो के अंगूठों को पकड़ने की कोशिश करें हो सकता है शुरुआत में आपसे आपके हाथो से पैरो का अंगूठा छुया ना जाएं, ऐसी स्थिति में आप अपने शरीर को जितना झुका सकते है उतना झुकाने की कोशिश करें| इस आसन को कई बार करने की कोशिश करें नियमीत रूप से इस आसन को करने से आपको कुछ ही दिनों में लाभ प्राप्त होता है|
  1. सर्वांगासन सर्वांगासन करने से आपके शरीर को काफी सारे लाभ प्राप्त होते है, यह आसन आपकी हाइट बढ़ाने के साथ साथ तनाव, थकान को भी दूर करता है, याददास्त को तेज बनने में सहायक होता है, सिर और आंखों के दर्द को भी दूर करने में सहायक होता है| इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप बिल्कुल सीधे लेट जाएं, उसके बाद धीरे धीरे सांस लेते हुए सबसे पहले अपने दोनों पैरो को ऊपर की ओर उठाएं फिर कमर और छाती को भी ऊपर की और उठाएं जितना ऊपर आप आसानी से अपना शरीर ले जा सकते है उतना ऊपर की ओर लें जाएं उसके बाद दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ते हुए हथेलियों को कमर पर रख लें, इस स्थिति में कम से कम 30 सेकंड तक रहने की कोशिश जरुर करें उसके बाद फिर पैरो को धीरे धीरे वापिस लाते हुए जमीन पर रख लें| इस आसन को कई बार दोहराएं, नियमित रूप से इस आसन (लंबाई बढ़ाने के योगासन) को करने से आपको जल्द लाभ मिलता है|

हम आशा करते है की आपको हमारा लेख हाइट बढ़ाने के लिए योग में दी गई जानकारी पसंद आई होगी| लेकिन हम आपको सलाह देते है की अगर आप योग पहली बार कर रहे है तो किसी योग एक्सपर्ट के सामने या उनकी मदद से योग करें, अगर आपके पास योग गुरु नहीं है तो किसी ऐसे इंसान की देख रेख में योग करें जिसने पहले योग किया हो| योग का पूर्ण लाभ लेने लेने के लिए आपको योग सही तरीके से करना बेहद जरुरी होता है|

और पढ़ें-

]]>
https://sehatdoctor.com/jaldi-se-height-badane-ke-lie-yoga/feed/ 0 15407
यूरिन इन्फेक्शन का घरेलू इलाज (urine infection treatment in hindi at home) https://sehatdoctor.com/urine-infection-treatment-in-hindi/ https://sehatdoctor.com/urine-infection-treatment-in-hindi/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=13894 urine infection treatment in hindi at home : आज के समय यूरिन इंफेक्शन या मूत्र मार्ग संक्रमण की परेशानी का सामना अधिकांश महिला या पुरुष कर रहे है| यूरिन इंफेक्शन होने का मुख्य कारण अनियमित और असंतुलित खानपीन की वजह से होता है,यूरिन इंफेक्क्शन से ग्रसित इंसान पेशाब में जलन की समस्या का सामना करना पढ़ सकता है| अगर यूरिन इन्फेक्शन का सही समय पर इलाज ना कराया जाए तो आपको घातक बिमारी जैसे प्रोस्टेट कैंसर इत्यादि का सामना भी करना पढ़ सकता है| कई बार यूरिन इन्फेक्शन होने पर महिला या पुरुष को पेशाब में दर्द की शिकायत भी हो सकती है| चलिए अब हम सबसे पहले आपको यूरिन इन्फेक्शन (urine infection treatment in hindi) के होने के कारणों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते है –

यूरिन इन्फेक्शन होने के कारण –

1 – जब कोई भी महिला गर्भवती होती है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होते है,उन बदलाव की वजह से भी कई बार महिला यूरिन इंफेक्क्शन की समस्या देखने को मिल सकती है| अगर किसी भी गर्भवती महिला को पेशाब में थोड़ी सी भी जलन या दर्द महसूस हो रहा हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए|

2 – आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित और असंतुलित भोजन करना बहुत ही आम बात हो गई है, जिसकी वजह से मूत्रमार्ग संक्रमण की समस्या का सामना करना पढ़ सकता है| इसीलिए हम सभी को ऐसे भोजन करने से बचना चाहिए|

3 – अगर किसी भी महिला या पुरुष के गुर्दे में पथरी है तो ऐसे इंसान यूरिन इंफेक्शन (urine infection treatment in hindi) होने की संभावना काफी प्रबल हो जाती है| इसीलिए अगर आपके भी गुर्दे में पथरी है और आपको पेशाब में जलन या दर्द महसूस हो रहा है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें|

4 – किसी भी महिला या पुरष को यूरिन इन्फेक्शन होने का एक कारण पेट का खराब रहना भी है| अगर किसी भी इंसान का पेट नियमित रूप से ख़राब रहता है तो ऐसे इंसान को यूरिन इन्फेक्शन होने की सम्भावना काफी ज्यादा होती है,इसीलिए ऐसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए जिसकी वजह से पेट ख़राब हो सकता है|

यूरिन इन्फेक्शन का इलाज (urine infection treatment in hindi) –

किसी भी इंसान को अगर यूरिन इन्फेक्शन की समस्या हो रही है तो उसका इलाज निम्न प्रकार संभव है

1 – अगर आप यूरिन इन्फेक्शन (urine infection treatment in hindi) की समस्या से ग्रसित है तो आप इस समस्या से छुटकारा एंटीबायोटिक दवाई से भी प्राप्त कर सकते है| लेकिन हम आपको सलाह देंगे की कभी एंटीबायोटिक दवाई कभी भी अपनी मर्जी से नहीं लेनी चाहिए,हमेशा चिकित्सक की सलाह से ही एंटीबायोटिक दवाई का इस्तेमाल करना चाहिए| कई बार कुछ लोग अपनी मर्जी से दवाई खरीद कर खा लेते है जिसकी वजह से उन्हें आराम मिलने की बजाए नुक्सान हो जाता है|

2 – यूरेटेरोस्कोपी को कराना – यूरेटेरोस्कोपी एक प्रकार की सर्जरी होती है,जब किसी भी इंसान को एंटीबायोटिक दवाई से भी आराम नहीं मिलता है तो ऐसे इंसान को यूरेटेरोस्कोपी सर्जरी कराने की सलाह दी जाती है| अधिकतर लोगो को इसके बारे में जानकारी भी नहीं है और यह सर्जरी महंगी भी होती है|

3 – घरेलू या आयुर्वेदिक नुस्खों से – यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से निजात आप आसानी से कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी कर सकते है| घरेलू नुस्खे बहुत ही सस्ते और काफी असरदायक होते है,जिनके इस्तेमाल करने से आप आसानी से यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी से छुटकारा पा लेते है|

यूरिन इन्फेक्शन का घरेलू इलाज (urine infection treatment in hindi at home)

1 – दही – यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने में दही भी काफी मददगार साबित हो सकती है| दही में मौजूद गुण पेशाब में होने वाली जलन (urine infection treatment in hindi) को दूर करने में काफी सहेजक साबित होते है| नियमित रूप से दही का सेवन करने से आपको कुछ ही दिनों में यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा प्राप्त हो सकता है|

2 –  गेहूं के दाने – यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर गेहू के दाने भी लाभदायक होते है| गेंहू में मौजूद गुण और पोषक तत्व पेशाब में होने वाली जलन (urine infection treatment in hindi) को समाप्त करने में सहायक साबित हो सकते है| इसलिए रात को एक गिलास पानी में गेंहू के 10 से 15 दाने भिगो कर रख दें,फिर सुबह पानी को छानकर उसमे लगभग 25 ग्राम चीनी अच्छी तरह से मिलाकर पीने से जल्द ही जलन में लाभ प्राप्त होती है|

3 – अनानास भी फायदेमंद – अनानास में मौजूद पोषक तत्व बैक्टेरिया को खत्म करने में सहायक होते है| अगर आप भी पेशाब में जलन की समस्या का सामना कर रहे है तो अनानास का सेवन करने से जल्द ही आपको पेशाब में होने वाली जलन से मुक्ति मिल जाती है|

4 – नारियल पानी – नारियल पानी हमारे पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होने के साथ साथ पेशाब में होने वाली जलन को भी दूर करने में सहायक होता है| अगर आप भी यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से ग्रसित है तो नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करने से बहुत जल्द ही आपको पेशाब की जलन (urine infection treatment in hindi) से निजात मिल जाती है|

5 –  सबसे एक गिलास पानी लेकर उसमे आधा चम्मच धनिया पॉउडर और आंवले का चूर्ण को डालकर अच्छी तरह से मिलाकर रात भर के लिए भीगा रहने दें| सुबह को मिश्रण को छानकर पी लें, ऐसा करने से आपको जल्द ही आपको यूरीन इंफेक्शन (urine infection treatment in hindi) की परेशानी से राहत प्राप्त हो सकती है|

हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलू नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

]]>
https://sehatdoctor.com/urine-infection-treatment-in-hindi/feed/ 0 13894
टायफाइड के लक्षण (Typhoid Symptoms in Hindi) https://sehatdoctor.com/typhoid-symptoms-in-hindi/ https://sehatdoctor.com/typhoid-symptoms-in-hindi/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=13890 Typhoid Symptoms in Hindi : टाइफाइड का नाम लगभग सभी ने सुना ही है और शायद ही कोई इंसान हो जो इससे कभी न कभी ग्रसित ना हुआ हो| लेकिन इसके लक्षणों के बारे में कम ही लोग जानते है अगर हमे इसके लक्षणों के बारे में पहले ही पता चल जाएं तो इससे गंभीर रूप लेने से पहले ही रोका जा सकता है| चलिए आज हम टाइफाइड के लक्षणों के बारे में आपको अहम जानकारी बताते है –

Typhoid Symptoms in Hindi

टायफाइड के लक्षण (Typhoid Symptoms in Hindi)

1 – टाइफाइड के लक्षणों में प्रथम और मुख्य लक्षण होता है बुखार आना,किसी भी इंसान को अगर 104 डिग्री तक हो रहा है तो उस इंसान को टाइफाइड हो सकता है| बुखार के साथ मरीज को ठंड भी लग सकती है| कई बार ऐसा भी देखा जाता है की टाइफाइड के मरीज की त्वचा में रैशेज भी हो जाते हैं। किसी भी इंसान में अगर टाइफाइड के लक्षण (Typhoid Symptoms in Hindi) दिखाई दें तो कभी भी लापरवाही ना करें तुरंत कसी चिकित्सक से परामर्श लें|

2 – टाइफाइड से ग्रसित इंसान के शरीर और सिर में दर्द रहता है| जैसे जैसे टाइफाइड का संक्रमण बढ़ता है वैसे वैसे दर्द भी लगातार रहने लगता है| अगर आपके शरीर या सिर में दर्द है और साधारण दर्द निवारक लेने से कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है फिर कुछ समय बाद आपको दर्द की परेशानी हो रही है तो आपको टाइफाइड (Typhoid Symptoms in Hindi) की परेशानी हो सकती है|

3 – टाइफाइड के लक्षणों में से एक भूख कम लगना भी है| किसी भी टाइफाइड से ग्रसित इंसान के शरीर में जैसे जैसे संक्रमण बढ़ता है वैसे वैसे उस इंसान की भूख कम होने लगती है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी भी इंसान के साथ ऐसा हो रहा है तो भूख ना लगने ना कारन पता कीजिए कई बार कई लोग लापरवाही कर देते है जिसकी वजह से टाइफाइड (Typhoid Symptoms in Hindi) धीरे धीरे बढ़ कर गंभीर रूप ले लेता है, इसीलिए भूख कम होने पर कभी भी लापरवाही मत कीजिए तुरंत किसी चिकित्सक से सलाह जरूर लें|

4 – किसी भी इंसान को दिन में कभी भी बिना किसी कारण के ठंड लग रही है, या उसका मन काम में नहीं लग रहा है मन कर रहा है की लेट जाऊ अर्थात पूरे दिन सुस्ती एवं आलस्य का अनुभव हो रहा है तो ये भी टाइफाइड के ही लक्षणों (Typhoid Symptoms in Hindi) में एक लक्षण होता है| खासतौर पर बच्चो का मन अगर पढ़ाई में नहीं लग रहा है, आपका बच्चा सुस्त हो रहा है, खाना भी सही से नहीं खा रहा है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह जरूर लें|

5 – टाइफाइड की समस्या बच्चो में ज्यादा देखने को मिलती है इसीलिए बच्चो का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरुरी होता है| अगर बच्चा छोटा होता है तो उसे दस्त लग सकते हो और बच्चा थोड़ा सा बड़ा है तो उसे कब्ज की परेशानी हो सकती है| छोटे बच्चे को अगर दस्त की परेशानी हो तो कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए क्योंकि बच्चे बताने में असमर्थ होते है और कई बार माँ बाप लापरवाही कर देते है और टाइफाइड (Typhoid Symptoms in Hindi) गंभीर रूप ले लेता है जिसकी वजह से घातक परिणाम भुगतने पढ़ जाते है| इसलिए तुरंत किसी बच्चो के डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए|

हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलू नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

]]>
https://sehatdoctor.com/typhoid-symptoms-in-hindi/feed/ 0 13890
हार्ट अटैक के लक्षण (heart attack symptoms in hindi) https://sehatdoctor.com/heart-attack-symptoms-in-hindi/ https://sehatdoctor.com/heart-attack-symptoms-in-hindi/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=13887 heart attack symptoms in hindi : भारतवर्ष में हर साल लगभग 15 प्रतिशत लोगों की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हो जाती है। अधिकतर लोग जानते है की हार्ट अटैक एक दम से आ जाता है लेकिन इस बात सच नहीं है हार्ट अटैक से पहले आपको उसके लक्षण दिखाई देते है, बस जरुरत है आपको उनकी पहचान और सही समय पर इलाज कराने की, चलिए आज हम आपको हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी देते है-

 

हार्ट अटैक के लक्षण (heart attack symptoms in hindi)

1 – अचानक पसीना आना – किसी भी इंसान को शारीरिक काम करते समय या गर्मी के मौसम में पसीना आना आम बात है| लेकिन अगर किसी इंसान को बिना किसी वजह से अचानक से तेज पसीना आने लगे तो उस इंसान दिल के दौरे की परेशानी हो सकती है| अगर किसी भी इंसान के साथ ऐसा लक्षण दिखाई दे तो कभी भी लापरवाही ना करें तुरंत चिकित्सक के पास लेकर जाएं और सलाह लें| कई बार बहुत से लोग ऐसे पसीने आने को नार्मल मान लेते है जिस्सकी वजह से घातक परिणाम भुगतने पढ़ जाते है|

2 – सांस लेने में परेशानी होना – दिल के दौरे के लक्षणों (heart attack symptoms in hindi) में से एक लक्षण सांस में तकलीफ होना भी है| कई बार कोई शारीरिक काम जैसे तेज भागना या सीधी चढ़ना इत्यादि करने पर सांस फूल जाती है या थोड़ी तकलीफ हो सकती है लेकिन अगर आप कोई ऐसा काम नहीं कर रहे है और फिर भी आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है तो आपको चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए|

3 – खांसी लगातार आना – किसी भी इंसान को अगर पिछले कुछ दिनों से खांसी की परेशानी हो और साथ ही उसे सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है तो शायद आपका दिल कमजोर हो चूका है जिसकी वजह से आप ऐसा हो रहा है| इसीलिए ऐसे लक्षण (heart attack symptoms in hindi) दिखने पर भी लापरवाही ना करें तुरंत किसी चिकित्सक से परामर्श जरूर लें|

4 – सिरदर्द या चक्कर आना – किसी भी इंसान को अगर सिरदर्द या चक्कर आने की परेशानी हो रही है तो ऐसे इंसान को चिकित्सक के पास जाकर इनकी वजह जननी चाहिए| कई बार चक्कर कमजोरी की वजह से भी आ जाते है,अधिकतर देखा गया है की सिर दर्द या चक्कर आने पर बहुत सारे लोग मेडिकल से सिर दर्द की दवाई ले लेते है| लेकिन शायद आपको पता नहीं है दिल के दौरे के लक्षणों (heart attack symptoms in hindi) में से एक सिर दर्द और चक्कर आना भी शामिल होता है, इसीलिए बहुत से लोगो को सिर दर्द और चक्कर की परेशानी में लापरवाही करने की वजह से घातक परिणाम भुगतने पढ़ जाते है|

5 – दिल के दौरे के लक्षणों (heart attack symptoms in hindi) में उल्टी, अपच, गैस या पेट दर्द जैसी परेशानियो को भी देखा गया है| कई बार इंसान ऐसी परेशानियो को हल्के में ले लेता है,जिसकी वजह से कई बार दिल का दौरा भी पढ़ सकता है| ऐसा कुछ नहीं है की पेट में दर्द, उल्टी, अपच होने पर तुरंत दिल का दौरा पढ़ जाता है लेकिन इन परेशानियो का असर दिल पर जरूर होता है इसीलिए लापरवाही कभी ना करें तुरंत चिकित्सक से परामर्श और दवाई जरूर लें|

हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलू नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

]]>
https://sehatdoctor.com/heart-attack-symptoms-in-hindi/feed/ 0 13887
वायरल फीवर होने के लक्षण (viral fever symptoms in hindi) https://sehatdoctor.com/viral-fever-symptoms-in-hindi/ https://sehatdoctor.com/viral-fever-symptoms-in-hindi/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=13884 viral fever symptoms in hindi : वायरल फीवर किसी भी इंसान को कभी भी हो सकता है लेकिन आमतौर पर बच्चो और बुजुर्गो में वायरल फीवर होने की सम्भावना ज्यादा होती है| बच्चो और बुजुर्गो के शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता कम होने की वजह से उन्हें वायरल फीवर होने की सम्भावना ज्यादा होती है| वायरल फीवर एक संक्रमित रोग जो एक इंसान से दूसरे इंसान में जल्दी से फैलता है, अगर परिवार के एक सदस्य को वायरल फीवर हुआ है तो उस परिवार के अन्य सदस्यो को भी वायरल फीवर होने की प्रबल संभावना होती है| लेकिन अगर आपको वायरल फीवर के लक्षणों का पता हो तो आप वायरल फीवर को आने से पहले ही रोक सकते है, चलिए आज हम आपको वायरल फीवर के लक्षणों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

viral fever symptoms in hindi

वायरल फीवर होने के लक्षण (viral fever symptoms in hindi)

1 – वायरल फीवर के लक्षणों में से एक लक्षण होता है अनियमित बुखार का आना अर्थात किसी भी इंसान को एक दम से तेज बुखार आ जाता है फिर कुछ समय बाद अपने आप बुखार कुछ कम हो जाता है| अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप वायरल फीवर से ग्रसित हो सकते है, इसीलिए फीवर आने पर कभी भी लापरवाही ना करें तुरंत किसी चिकित्सक से परामर्श और दवाई जरूर लें|

2 – अगर आपको बिना किसी शारीरिक काम किए हुए अत्याधिक थकान महसूस हो रही है,शरीर में कमजोरी का महसूस हो रही है तो भी आप वायरल फीवर (viral fever symptoms in hindi) से पीड़ित हो सकते है|

3 – अधिक काम करने की वजह से मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द की परेशानी भी हो सकती है लेकिन बिना किसी शारीरिक काम के अगर आपके शरीर की मांसपेशियो और जोड़ो में दर्द की परेशानी हो रही है तो आपको चिकित्सक से परामर्श जरूर लेना चाहिए, क्योंकि जोड़ो में दर्द या मांसपेशियो में दर्द भी वायरल फीवर के लक्षणों (viral fever symptoms in hindi) में से एक लक्षण है|

4 – किसी भी इंसान की आँखों में लालीपन और जलन हो रही है तो भी उस इंसान को वायरल फीवर हो सकता है| ऐसे इंसान को सबसे पहले आँखे लाल होने कारण जानना चाहिए कई बार आँखों में कुछ गिर जाने के कारण भी आँखे लाल हो जाती है, अगर आपकी आँखे बिना किसी कारण के लाल हो रही है तो आपको चिकित्सक से परामर्श लेना जरुरी है क्योंकि आँखों में लालीपन और जलन भी वायरल फीवर के लक्षणों (viral fever symptoms in hindi) में से एक लक्षण है|

5 – सर्दी के मौसम में ठंड लगना आम बात है लेकिन किसी इंसान को अगर बहुत ज्यादा ठंड लग रही है या गर्मी के मौसम में अचानक से ठंड लगने लगे तो यह चिंता का विषय है| सबसे पहले आप साधारण बुखार की दवाई लेकर देख सकते है अगर आपको उससे आराम नहीं होता है तो शायद आप वायरल फीवर से ग्रसित हो चुके है|

6 – अगर आपको जुखाम,खांसी और सिरदर्द की परेशानी लगातार हो रही है तो भी आपको वायरल फीवर हो सकता है, क्योंकि वायरल फीवर के लक्षणों (viral fever symptoms in hindi) में जुखाम,खांसी और सिरदर्द भी शामिल है|

हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलू नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

]]>
https://sehatdoctor.com/viral-fever-symptoms-in-hindi/feed/ 0 13884
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (breast cancer symptoms in hindi) https://sehatdoctor.com/breast-cancer-symptoms-in-hindi/ https://sehatdoctor.com/breast-cancer-symptoms-in-hindi/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=13879 breast cancer symptoms in hindi :  अधिकतर महिलाऐं अपने ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती है,जिसकी वजह से कई बार उनके शरीर में होने वाली बिमारी का पता शुरूआती दौर में नहीं चल पाता है| ब्रैस्ट कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है जिसका इलाज अगर सही समय पर ना किया जाए तो इसकी वजह से आपकी जान भी जा सकती है| चलिए आज हम आपको ब्रैस्ट कैंसर के लक्षणों की जानकारी उपलब्ध करा रहे है अगर आपमें इनमे से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें –

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (breast cancer symptoms in hindi)

1 – स्तन कैंसर के लक्षणों में से एक लक्षण है स्तन में गांठ हो जाना| अक्सर देखा गया है की बहुत सी महिलाओ के स्तन में छोटी सी गांठ हो जाती है जो धीरे धीरे बड़ी होने लगती है,कुछ महिलाऐं इस गांठ पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है जिसकी वजह से उन्हें आगे चलकर स्तन कैंसर जैसी परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है| इसीलिए अगर आपको भी स्तन में कही भी कोई गांठ दिखाई दें या महसूस हो तो लापरवाही बिलकुल भी ना करें तुरंत किसी महिला चिकित्सक से परामर्श जरूर लें|
2 – अगर आपके किसी भी एक स्तन या दोनों स्तन में सूजन आ रही है तो आपको चिकित्सक से मिलना चाहिए| ब्रैस्ट कैंसर (breast cancer symptoms in hindi) के लक्षणों में से एक लक्षण सूजन भी है| अगर आपके स्तन में सूजन आ रही है और सूजन लगातार बनी हुई है या बढ़ रही है तो कभी भी लापरवाही मत कीजिए तुरंत चिकित्सक से परामर्श और दवाई जरूर लें|
3 – अगर आपके स्तनों में दर्द लगातार हो रहा है तो भी आपको ब्रैस्ट कैंसर (breast cancer symptoms in hindi) होने की सम्भावना हो सकती है| लेकिन स्तन में दर्द होने का कारण जरूर जान लें,कई बार पीरियड के समय भी स्तनों में दर्द हो जाता है या जब किसी भी महिला के स्तनों में वृद्धि होती है तब भी दर्द हो सकता है इसी तरह से किसी और कारण की वजह से तो दर्द नहीं हो रहा है पहले इसे जान लीजिए अगर बिना किसी वजह से दर्द की परेशानी हो रही है तो चिंता का विषय है, इसीलिए बिना देरी किए तुरंत किसी महिला चिकित्सक से परामर्श जरूर लें|
4 – किसी भी महिला के एक स्तन के निप्पल में या दोनों स्तनों के निप्पलों में खुजली हो रही हो और खुजली बहुत तेज और लगातार बनी हुई है तो भी आपको स्तन कैंसर (breast cancer symptoms in hindi) होने का खतरा हो सकता है| अगर आपके साथ भी ऐसी परेशानी हो रही है तो सबसे पहले खुजली का कारण जानने की कोशिश करें कई बार खुजली गर्मी,एलर्जी या सामान्य रूप से भी आ सकती है इसीलिए पहले खुजली का कारण जाने अगर खुजली असामान्य कारण से हो रही है तो लापरवाही कभी ना करें|
5 – अगर किसी भी महिला के स्तनो का आकार अचानक और असामान्य रूप से बढ़ने या घटने लगे तो इसे हल्के में ना लें, अक्सर अधिकतर महिलाऐं स्तन के आकार में होने वाले बदलाव पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है,जिसकी वजह से कई बार उन्हें घातक परेशानी जैसे ब्रैस्ट कैंसर (breast cancer symptoms in hindi) का सामना करना पढ़ सकता है| इसीलिए हम आपको सलाह देंगे की अगर आपके स्तनों के आकार में असामान्य बदलाव हो रहे है तो तुरंत किसी महिला चिकित्सक से सलाह जरूर लें|

हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलू नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

]]>
https://sehatdoctor.com/breast-cancer-symptoms-in-hindi/feed/ 0 13879
bar bar urine aana treatment in hindi https://sehatdoctor.com/bar-bar-urine-aana-treatment-in-hindi/ https://sehatdoctor.com/bar-bar-urine-aana-treatment-in-hindi/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=13876 bar bar urine aana treatment in hindi at home

बार बार पेशाब (bar bar urine aana treatment in hindi) आने की समस्या का सामना किसी भी महिला या पुरुष को करना पढ़ सकता है| लेकिन बार बार पेशाब आने का सबसे पहले कारण जानना चाहिए, कई बार अधिक पानी पीने की वजह से भी बार बार पेशाब आ सकता है| लेकिन अगर कोई सामान्य कारण नहीं है तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए तुरंत किसी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए| अधिकतर लोग बार बार पेशाब आने पर लापरवाही कर देते है जिसकी वजह से आगे चलकर उन्हें कई बार घातक परिणाम भी भुगतने पढ़ जाते है| चलिए आज हम अपने इस लेख में बार बार पेशाब आने का कारण और घरेलू इलाज (bar bar urine aana treatment in hindi) के बारे में बताते है

बार-बार पेशाब होने के कारण (Causes of Frequent Urination)

किसी भी इंसान को अगर बार बार पेशाब आ रहा है तो सबसे पहले ऐसे इंसान को इसका कारण जानना चाहिए,चलिए अब हम आपको बार बार पेशाब आने के कारणों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

1 – मधुमेह – किसी भी इंसान के शरीर में मौजूद ब्लड में शुगर की मात्रा लेवल से ऊपर बढ़ने लगती है तो ऐसे इंसान को मधुमेह से ग्रसित माना जाता है| मधुमेह से ग्रसित इंसान के शरीर में जब शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो अतिरिक्त ग्लूकोस पेशाब के रास्ते बाहर निकलने लगता है| इसीलिए अगर आप भी बार बार पेशाब (bar bar urine aana treatment in hindi) आने की परेशानी का सामना कर रहे है तो आपको शुगर भी जरूर चेक करवानी चाहिए|

2 – कसरत करना – कोई भी इंसान जब कसरत करता है तो शरीर से बहुत अधिक मात्रा में पसीना निकलता है,ज्यादा पसीना निकलने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है| पानी की उस कमी को पूरा करने के लिए कसरत करने वाला इंसान अधिक मात्रा में पानी पीता है, अधिक मात्रा में पानी पीने की वजह से भी ऐसे इंसान को बार बार बाथरूम जाना पढ़ सकता है।

3 – दवाई की वजह से – कई बार किसी बीमारी को सही करने के लिए चिकित्सक या आप अपनी मर्जी से कोई दवाई खा लेते है, दवाई का सेवन करने से भी बार बार पेशाब आने की समस्या का सामना करना पढ़ सकता है| हम आपको सलाह देंगे की कभी भी किसी भी दवाई का सेवन बिना चिकित्सक से सलाह के नहीं करना चाहिए|

4 – प्रेगनेंसी – कोई भी महिला जब गर्भवती होती है तब उस महिला के शरीर में मौजूद यूरेटस बड़ा होने लगता है जिसके कारण ब्लैडर पर दबाव बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती महिला को बार-बार पेशाब आने की परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है, ऐसे में चिकित्सक से सलाह जरूर लें|

4 – उच्च रक्तचाप – आज के समय में उच्च रक्तचाप की समस्या से ग्रसित इंसानो की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है| उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए दवाई का सेवन किया जाता है, कई बार ऐसी दवाइयो के सेवन करने से भी इंसान को बार-बार पेशाब की परेशानी हो सकती है।

बार-बार पेशाब होने का घरेलू इलाज (bar bar urine aana treatment in hindi)

1 – तुलसी के पत्ते – अगर आप भी बार बार पेशाब आने की समस्या का सामना कर रहे है तो तुलसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है| तुलसी में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण और पोषक तत्व यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकते है| सबसे पहले 6 से 8 तुलसी की पत्तियां लेकर उन्हें अच्छी तरह से धोकर उन्हें महीन पीसकर उनका रस निकाल लें, फिर निकले हुए रस और दो चम्‍मच शहद लेकर आपस में अच्छी तरह से मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पीने से बहुत जल्द बार बार पेशाब (bar bar urine aana treatment in hindi) आने की परेशानी दूर हो जाती है|

2 – बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडा में मौजूद गुण बार बार पेशाब आने की परेशानी को दूर करने में काफी सहायक साबित हो सकते है| रोजाना एक गिलास पानी में आधी चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिलाने के बाद पीने से जल्द ही आप बार बार पेशाब (bar bar urine aana treatment in hindi) आने की परेशानी के साथ साथ अन्य कई परेशानियो से निजात पा सकते है|

3 – अनार का जूस – कई बार बार बार पेशाब आने का कारण शरीर में पोषक तत्वों की वजह से भी हो जाती है| ऐसे में नियमित रूप से अनार के जूस का सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपको बार बार पेशाब आने की परेशानी से छुटकारा प्राप्त हो जाता है|

4 – अदरक का रस – अदरक में मौजूद गुण पेशाब के मार्ग में मौजूद इन्फेक्शन को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकते है| अदरक को पीस कर उसका रस निकाल लें, 2 चम्मच अदरक का रस का सेवन सुबह और शाम करने से जल्द ही आपको बार बार पेशाब (bar bar urine aana treatment in hindi) आने की समस्या में लाभ प्राप्त हो सकता है|

5 – पालक – पालक में मौजूद पोषक तत्व बार बार पेशाब की समस्या को दूर करने में काफी सहायक साबित हो सकते है| नियमित रूप से पालक का सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपको बार बार पेशाब (bar bar urine aana treatment in hindi) आने की समस्या से छुटकारा प्राप्त हो सकता है|

हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलू नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

]]>
https://sehatdoctor.com/bar-bar-urine-aana-treatment-in-hindi/feed/ 0 13876