More

    पीले दांतों को सफेद करने के 5 आसान उपाय और घरेलू तरीके

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेपीले दांतों को सफेद करने के 5 आसान उपाय और घरेलू तरीके

    दांत सफेद करने के उपाय इन हिंदी: कुछ साल पहले की बात करे तो अधिकतर लोग अपने दांत साफ़ और मजूबत बनाने के लिए टूथपेस्ट की जगह कीकर और नीम के दातुन प्रयोग करते थे। दातुन करने से मुंह तो साफ़ होता ही है साथ ही मुंह के रोगों से भी बचे रहते है। पीले दांत सफ़ेद करने के लिए आजकल बाजार में कई तरह के टूथ व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स और टूथपेस्ट आते है जो ये दावा करते है की इनके इस्तेमाल से दांत सफ़ेद और सुँदर होने लगेंगे।

    चमकते सफेद दांत दिखने में बहुत अच्छे लगते हैं। कई बार पीले दांत की वजह से कई लोग हँसना भी पसंद नहीं करते।कई बार रोजाना अच्छी तरह से दांतों को साफ करने के बाद भी दांतों में पीलापन आ जाता है तो कई बार साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान न रखना भी इसका एक कारण हो सकता है। ऐसे में अगर आपके दांत भी पीले हो गए हैं तो डेंटिस्ट के पास जाकर महंगा ट्रीटमेंट करवाने से पहले एक बार इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर देखें। 

    ये प्रोडक्ट्स महंगे होते है और उनके मन मुताबिक परिणाम भी नहीं मिल पाते। आज इस लेख में हम कुछ देसी नुस्खे और घरेलू उपाय जानेंगे जिनके इस्तेमाल से आपके दांतों का पीलापन दूर होगा। आइये जाने दांत सफेद करने के उपाय, yellow teeth whitening tips in hindi.

    सुंदर और सफ़ेद दांत हो तो मुकुराहट और भी अच्छी लगने लगती है। आजकल हमारे खाने पिने की गलत आदतों और दांतों की सही तरीके से देखभाल न करने से दांत पीले पड़ जाते है। अगर दांतों का रंग पीला हो जाये तो व्यक्ति किसी के सामने खुल कर हँसने से हिचकता है और ऐसे में अगर कोई पीले दांत देख कर टोक दे तो काफी शर्मिंदगी हो सकती है।

    दांत पीले होने के कारण

    • दांत ठीक से साफ़ ना करने से।
    • ठंडी चीजों का सेवन ज्यादा करने से।
    • चाय कॉफी जादा पीने से दांतों पर दाग धब्बे पड़ जाते है।
    • कई बार पानी सूट न करने पर भी दांत पीले पड़ने लगते है।
    • खाने पीने की गलत आदतों की वजह से दांतों पर पीलापन आ जाता है जैसे की सिगरेट, बीड़ी पीना और गुटखा, तंबाकू खाना।

    दांत सफेद करने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    Teeth Whitening Tips in Hindi

    आप घरेलू नुस्खे करके दांतों के पीलेपन से छुटकारा पा सकते है। घर में होने वाले ये उपाय करने आसान भी है और असरदार भी है और साथ ही इसके साइड इफेक्ट भी ना के बराबर है।

    1. चुटकी भर नमक और थोड़ा सा पानी 1 चम्मच मीठा सोडा में मिलाकर दांतों पर लगाने से दांतों का कालापन व पीलापन दूर होता है।
    2. नीम के पत्तों की राख में कपूर और कोयले का चुरा मिलाकर हर रोज मसूड़ों पर मलने से दांतों और मसूड़ों से खून निकलना बंद होता है।
    3. थोड़ा सेंधा नमक सरसों के तेल में मिलाकर दांतों पर मलने से साँस की बदबू दूर होती है, मसूड़ों से खून आना बंद होता है और दाँत मजबूत होते है। पायरिया का उपचार जड़ से करने का ये रामबाण उपाय है।
    4. दांत सफेद करने के उपाय के लिए थोड़ा सा नमक, सरसों का तेल और पिस्सी हुई हल्दी मिलाकर पेस्ट त्यार कर ले। इस पेस्ट को सुबह ब्रश या फिर उंगली की मदद से मसूड़ों और दांतो पर लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ दे फिर कुल्ला कर ले। इस उपाय से दांतो के पीलापन का इलाज होता है और हिलते हुए दाँत  भी ठीक होते है। इस घरेलू तरीके के निरंतर इस्तेमाल से मसूड़े स्वस्थ रहते है और दांतों में कभी पायरिया नहीं होता, इसके इलावा दांत भी कभी पीले नहीं पड़ते।
    5. थोड़ा सरसों का तेल निम्बू के छिल्कों पर डाल कर मसूड़ों और दांतों पर मलने से पीले दाँत सफेद होते है, मसूढ़े मजबूत बनते है और इसके साथ ही दांत के कीड़ों और पायरिया जैसे रोगों से भी बचे रहते है।
    6. 2 से 3 स्ट्रॉबेरी पीस कर पेस्ट बना लें और दांतों पर लगाए। कुछ दिन लगातार इस उपाय को करने से दांत सफ़ेद और चमकदार होते है।

    दांतों का पीलापन दूर करने के लिए डेंटिस्ट ट्रीटमेंट

    • टीथ पॉलिशिंग और क्लीनिंग ट्रीटमेंट से डॉक्टर आपके दांतों को सफ़ेद और सुंदर बना सकते है।
    • टीथ व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट से भी दांतों का पीलापन दूर कर सकते है।
    • अगर आप के दांत टेढ़े मेढ़े है या फिर मुंह से बाहर निकलते है तो आप डेंटिस्ट से इसका ट्रीटमेंट ले सकते है। डेंटिस्ट ब्रेसस की मदद से टेढ़े मेढ़े दांतों को सीधा कर सकते है।

    दांत पीले होने से बचाने के तरीके

    • हर रोज दांत ब्रश करे
    • शराब के सेवन से बचें
    • ज्यादा ठंडा खाने पीने से परहेज करें
    • गुटखा, तंबाकू और सिगरेट से दूर रहे

    और पढ़े-

    दोस्तों दांत सफेद करने के उपाय, Yellow Teeth Whitening Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके बताये और अगर आप के पास दांतों को चमकाने के तरीके और पीलापन दूर करने के घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे।

    Recent Articles

    28 COMMENTS

    1. दातों के दाग पीलापन कैसे दूर करे

      • पीले दांत सफ़ेद करने के उपाय व घरेलू तरीके ऊपर लेख में बताये गए है आप इन्हे पढ़े.

    2. अगर आँखे अंदर घुसी हो तो क्या खान पान करना चाहिए, कौन सी दवा लेनी चाहिए जिससे आँखे साधारण व्यक्ति जैसी हो जाये।

    3. मैंने इसका सेवन भी किया है
      पुरा तो नही लेकिन हल्का हल्का हर रोज पीलापन कम हो रहा है

      • पीले दांत सफ़ेद करने के घरेलू उपाय और नुस्खे ऊपर लेख में बताये गए है आप लेख पढ़े.

    4. Mere dant pehle brabar the lekin ab aage piche hone lge hai matlab ek dusre ke upar chadh rahe hai. Main kya kru btaye.

      • टेढ़े मेढ़े दांत सीधे करने का तरीका और घरेलू नुस्खे की जानकारी के लिए हम ने एक लेख साँझा किया हुआ है आप वहां बताये गए उपाय पढ़े.

    5. Gutkha pouch khane wajah se mere teeth kala ho gaya hai please ise safed karne ka kuch aata hoga to bataye.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles