More

    घर पर पुदीने की चाय बनाने का सही तरीका और 5 अनोखे फायदे

    Recipe - रेसिपीघर पर पुदीने की चाय बनाने का सही तरीका और 5 अनोखे फायदे

    पुदीने की चाय कैसे बनाये इन हिंदी: पुदीने की चाय बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है, जानिए घर पर पुदीने की चाय कैसे बनाए और चाय बनाने का सही तरीका कया है| पुदीना अक्सर हम चटनी और सब्जी बनाने में प्रयोग करते है। Pudina में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। भोजन में स्वाद भरने के इलावा ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। पेट से जुड़े रोगों के उपचार के साथ पुदीना शरीर की पाचन क्रिया को भी दरुस्त करता है। 

    पुदीना एक प्रकार की जड़ी-बूटी है, जो पहाड़ी क्षेत्र में अधिक पाई जाती है।पुदीने की तासीर गर्म होती है। पुदीने में औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसलिए आयुर्वेद के अनुसार, पुदीना कई शारीरिक समस्या को दूर करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

    बात करें पुदीने की चाय के फायदे की तो, पुदीने की चाय का सेवन अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है।

    हम अपने बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कई प्रकार की हर्बल चाय का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मिंट टी के लाभ इन सभी चाय से अधिक हैं। पिपरमिंट टी का प्रयोग कर आप अपने दिन की बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं। पुदीना के पत्तों से बनी चाय में कई औषधीय गुण होते हैं। पुदीना चाय की खुशबू आपके मस्तिष्क को शांत रखने का अच्छा उपाय है। पुदीने से बनने वाली चाय का सनसनी वाला स्वाद लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। 

    पुदीने के फायदे इतने है की अब इसका सेवन चाय बना कर भी कर सकते है। पुदीने वाली चाय में कैफीन नहीं होता। पुदीने का सेवन वैसे तो किसी भी रूप में करना अच्छा है पर पुदीने का पानी या चाय पीने से हैरान करने वाले परिणाम मिलते है। आज इस लेख में हम पढ़ेंगे पुदीना की चाय बनाने का तरीका क्या है, How to make peppermint tea recipe in hindi.

    पुदीने की चाय कैसे बनाये

    Pudine ki Chai Banane ka Tarika in Hindi

    • काली मिर्च
    • काला नमक
    • पुदीने की 8 से 10 पत्तियां
    • चीनी और दूध (स्वैच्छिक)
    1. पुदीने की चाय बनाने की विधि बहुत आसान है। थोड़ा सा काला नमक, काली मिर्च और पुदीने की पत्तियां एक गिलास पानी में पांच मिनट के लिए उबाल ले और फिर इसे छान ले, अब आपकी चाय त्यार है।
    2. पुदीने की पत्तियां इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छे से धो ले। आप अगर इस चाय में दूध और चीनी डालना चाहे तो डाल सकते हो पर उससे ये आम चाय की तरह बन जाएगी।
    3. Pudine ki chai kaise banaye इसके लिए बाजार में आजकल मिंट टी के बैग भी उपलब्ध है और आप अगर टी बैग उपयोग करना चाह रहे है तो इसके उपयोग की जानकारी उस पर लिखी होती है आप उसे पढ़े।

    पुदीने की चाय के फायदे : Mint Tea Benefits in Hindi

    पुदीने की चाय बनाने का तरीका आपने ऊपर पढ़ लिए है आइये अब जानते है pudine ki chai ke fayde क्या है।

    1. स्किन के लिए पुदीने की चाय
    • चेहरे के पिम्पल्स ठीक करने में भी पुदीना काफी फायदेमंद है। पुदीने में मेन्थोल पाया जाता है जिससे स्किन को ठंडक मिलती है और स्किन में निखार आता है। मुंहासे और ऑयली फेस से छुटकारा पाने में भी पुदीने का इस्तेमाल अच्छा उपाय है।
    • अगर आपकी स्किन अधिक संवेदनशील है और आपको बहुत जल्दी से किसी चीज़ से एलर्जी हो जाती है तो प्रतिदिन एक कप पुदीना चाय काफ़ी लाभदायक हो सकती है। स्किन की एलर्जी ठीक करने के साथ साथ ये त्वचा की जलन भी दूर करती है।
    1. मिंट टी से वेट लॉस टिप्स
    • पुदीना पानी और pudina chai पाचन शक्ति को बढ़ा कर वेट घटाने वाली प्रक्रिया को बढ़ाती है। इसके साथ साथ ये शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित करती है जिससे मीठा खाने की इच्छा कम होती है।
    • पुदीना की खुशबु से ज़्यादा खाना खाने की इच्छा भी कम होती है।
    • शरीर से विषैले पदार्थ बाहर करने में भी पुदीने वाली चाय पीने से फायदा मिलता है।
    1. सफ़र में उल्टी और चक्कर आने के उपाय
    • कुछ लोगों को बस और कार में सफ़र करते वक़्त उल्टी और चक्कर की शिकायत होती है। इस परेशानी से दूर रहने के लिए सफ़र शुरू करने से पहले एक कप पुदीने से बनी चाय पिए।
    • अगर आप को भूलने की बीमारी है और याददाश्त कमजोर है तो पुदीने से बनी हुई चाय पिए, इससे आपकी एकाग्रता और याददाश्त तेज होती है।
    1. बालों के लिए मिंट टी के फायदे
    • बालों के लिए भी पुदीने वाली चाय अच्छी होती है। इसके प्रयोग से बालों की जड़ों में खून का प्रवाह बेहतर होता है जिससे बाल सुंदर और स्वस्थ होते है। हर रोज पुदीने की चाय का एक कप पीने से बाल घने होते है और बालों में चमक भी आती है।
    • जाने बाल झड़ने से रोकने के उपाय
    1. पुदीना का पानी पेट के लिए
    • पुदीने का पानी और चाय से पेट में बनने वाली एसिडिटी, गैस, दस्त, पेट दर्द और पेट से जुड़े दूसरे रोगों के इलाज में मदद मिलती है। पुदीने की बनी चाय पाचन तंत्र ठीक करने के इलावा ये भोजन को पचाने में भी असरदार है। भोजन करने के आधे घंटे के बाद एक कप चाय पीने से पेट के रोगों से काफी हद तक निजात मिलती है।

    पुदीने के फायदे : Pudina ke Fayde in Hindi

    • बारिश और गर्मी के दिनों में पेट से जुड़ी परेशानियां ज्यादा होती है। इन परेशानियों से बचने और इसके उपचार के लिए पुदीने का इस्तेमाल उत्तम उपाय है। गर्मी से बचने में भी पुदीना काफी उपयोगी है।
    • गले की खराश दूर करने के लिए पुदीने का रस और थोड़ा नमक पानी में मिलाये और इससे कुल्ला करे। इस उपाय से खराश दूर होगी और गला साफ़ होगा।
    • गर्मियों में लू के असर से बचने के लिए प्याज और पुदीने की चटनी का सेवन करें।

    दोस्तों पुदीने की चाय कैसे बनाये, How to Make Mint Tea Recipe in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास पुदीने वाली चाय के फायदे मोटापा कम करने, फेस, बालों के लिए कोई अनुभव या सुझाव है तो हमारे साथ शेयर करे।

    Recent Articles

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles