Muh ke chale – मुंह के छाले – Sehat doctor https://sehatdoctor.com Health Tips in Hindi Sat, 06 Nov 2021 12:57:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.8.2 https://i2.wp.com/sehatdoctor.com/wp-content/uploads/2020/01/cropped-Sehat-Doctor-Favicon-2.png?fit=32%2C32&ssl=1 Muh ke chale – मुंह के छाले – Sehat doctor https://sehatdoctor.com 32 32 171696487 मुंह जीभ और होठों के छालों का इलाज के 10 आसान घरेलू नुस्खे https://sehatdoctor.com/muh-jeebh-hotho-ke-chalo-ka-ilaj/ https://sehatdoctor.com/muh-jeebh-hotho-ke-chalo-ka-ilaj/#comments Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=353 छालों का इलाज : किसी भी इंसान के मुंह में छाले कभी हो सकते है, लेकिन अगर मुंह के छाले का इलाज ना किया जाएं तो कई बार काफी परेशानी हो जाती है, मुंह के छालो के लिए घरेलू उपाय अपनाएं| मुंह में छाले होना युं तो बहुत आम सी बीमारी है परन्तु अगर इसका समय रहते मुंह के छाले का इलाज न करे तो ये बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। छाले होने के कई कारण हो सकते है जिसमें से ज्यादा चटपटा, मसालेदार और तीखा खाना मुख्य कारण है। छाले होने की वजह से कुछ भी खाते वक़्त दर्द होने लगता है और बोलने में भी दिक्कत रहती है। 

मुंह के छाले बहुत तकलीफदेह होते हैं | मुंह के अंदरूनी हिस्से में होने वाले से छाले कई कारणों से हो जाते हैं. कई बार ये पेट साफ न होने की वजह से, हार्मोनल संतुलन बिगड़ने की वजह से, चोट लग जाने से, पीरियड्स की वजह से या फिर कॉस्मेटिक सर्जरी की वजह से उभर आते हैं |

अधिक मसालेदार भोजन करने से आपका पाचन खराब हो जाता है जिससे मुंह में छाले निकलना बहुत सामान्य बात है।ज्यादा गर्म खाद्य पदार्थ और पेय आदि का सेवन करने से भी ये समस्या उत्पन्न होती है।दांतों को ठीक प्रकार सफाई न करने और अधिक एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी ये समस्या पैदा हो जाती है।शरीर में विटामिन बी और आयरन की मात्रा सामान्य न होना भी इसके एक लक्षण हैं।

मुंह में छाले होने की समस्या इतनी आम है कि हम सभी को कभी न कभी मुंह में छाले जरूर हुए है और हमें इस परेशानी का सामना करना पड़ा है। हम सभी अच्छी तरह से वाकिफ है कि जब मुंह में या जबान पर छाले हो जाएं, तो किसी से बातचीत करने में, यहां तक की खाने-पीने में भी कितनी तकलीफ होती है। छालों की वजह से दर्द रहता है सो अलग, ऐसे में बाजार में तो ढेरों ऐसी क्रीम मिल जाती है, उन्हें छालों पर लगाने से छाले कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते है।

वैसे तो बाजार में इसे ठीक करने के लिए कई दवाइयां उपलब्ध हैं| लेकिन कई बार दवा लगाने से इसका उल्टा असर पड़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको इस छालों को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं | जिनसे आपके यह छाले एकदम ठीक हो जाएंगे और इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा. 

अगर छालों के उपचार के उपाय ना किये जाये तो इनमें खून भी निकलने लगता है जिस कारण समस्या बढ़ जाती है। मुंह में छाले जीभ पर, गालों पर या होठों पर कहीं भी हो सकते है। आइये जाने की कैसे घरेलू और देसी नुस्खे से मुंह के छालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, mouth ulcers natural home remedies tips in hindi.

मुंह में छालों की समस्या क्यों होती है

मुंह, जीभ और होठों पर छाले होने के युं तो कई कारण हो सकते है पर सबसे बड़ा कारण तीखा चटपटा और मसालेदार खाना है। आइये जाने की छाले होने के और क्या कारण हो सकते है।

  • कब्ज के कारण
  • जीभ का कटना
  • विटामिन की कमी होना
  • अधिक गर्म खाना खाने से
  • शरीर में आयरन का कम होना
  • दांतों की अच्छी तरह से सफाई ना करना।
  • बुखार होने पर भी कई बार छालों की समस्या जाती है।
  • अधिक तनाव भी मुंह में छाले होने का कारण हो सकता है।
  • कुछ खाते वक़्त या ब्रश करते समय मुंह में जख्म होने के कारण।
  • पेट की बीमारी या पेट में गर्मी होने के कारण भी मुंह में छाले हो जाते है।

ऊपर दिए गए कारणों से छालों की समस्या हो जाती है। देसी और घरेलू तरीके अपनाकर हम मुंह में छाले की परेशानी से दूर रह सकते है।

मुंह के छालों का इलाज के घरेलू और देसी नुस्खे

Home Remedies for Mouth Ulcers in Hindi

हमारे घरो में आमतौर पर प्रयोग की जाने वाली ऐसे बहुत से देसी और घरेलू उपाय है जिनसे हम मुंह जीभ और होठों के छालों की समस्या से छुटकारा पा सकते है और इस बीमारी को जड़ से खत्म कर इस परेशानी से बचे रह सकते है।

  1. बर्फ से इलाज
  • बर्फ के प्रयोग से भी मुंह के छालों से आराम पा सकते है। बर्फ के छोटे टुकड़े छालों पर बीस से पच्चीस सेकंड के लिए रखे। तीन से चार बार ऐसा लगातार करने से छालों की समस्या दूर हो जाती है।
  1. तुलसी के पत्ते से उपचार
  • तुलसी के पत्ते का प्रयोग भी mouth ulcers problem में बहुत फायदेमंद है, इससे जल्द ही छालों में राहत मिलती है। तुलसी के तीन से चार पत्तों को पीसकर उसका रस निकालकर छालों पर लगाने से बहुत फायदा होता है।
  1. हल्दी
  • घरेलू इलाज में हल्दी एक चमत्कारिक औषधि है। इसके प्रयोग से बहुत सी बीमारियों का इलाज में किया जा सकता है। एक चम्मच हल्दी को गर्म पानी में डालकर पन्द्रह से बीस बार कुल्ला करने से मुंह में छालों में आराम मिलता है।
  • जाने गले में छाले का इलाज
  1. नमक
  • आधा चम्मच नमक ले उसे गुनगुने पानी में मिला ले। अब पानी से मुंह के हर हिस्से में धीरे धीरे से लगाये, ऐसा करने से कुछ दर्द और जलन तो होगी पर छालों में जल्दी ही राहत मिलेगी।
  1. नारियल पानी से उपाय 
  • नारियल का पानी पेट की बीमारियो में बहुत फायदेमंद है। नारियल के पानी के सेवन से पेट की गर्मी दूर होती है जिससे मुह में छाले की समस्या नही होती। थोड़ा सा शहद नारियल के दूध के एक चम्मच में मिलाकर पेस्ट बनाकर छालों पर लगाने से जल्द ही आराम मिलता है।
  1. अरहर दाल
  • अरहर दाल को लेकर उसे बारीक़ पीस ले। फिर इसे छाले की जगह पर दो से तीन बार प्रतिदिन लगाए। ऐसा करने से जीभ और मुंह के छाले की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
  1. पान के कत्थे से
  • पान में लगने वाला कत्था छाले की परेशानी को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद है। इस कत्थे को मुंह में रखने से छालों की समस्या में राहत मिलती है। तीन से चार दिन तक लगातार दिन में दो से तीन बार पान के कत्थे में शहद और मुलेठी मिलाकर मुंह में लगाने से इस समस्या में बहुत लाभ होता है ।
  1. हरा धनिया
  • हरे धनिये के तीन से चार पत्तों को पीसकर उसमें से निकले हुए रस को मुंह के छाले पर लगाने से छाले की समस्या ठीक जाती है।
  1. घी
  • घी के प्रयोग से भी मुह के छालों को दूर किया जा सकता है। घी को सोने से पहले रात के समय छालों पर लगाएं। इससे इस परेशानी में जल्द ही आराम मिलता है।
  1. अमरुद
  • मुंह के छालों का इलाज में अमरूद का प्रयोग भी बहुत लाभदायक है। पान के जैसे अमरूद के पत्तों में कत्था लगाकर चबाने से भी बहुत आराम मिलता है। अमरूद के दो से तीन पत्तों को हाथ पर मसले जो रस इससे निकले, उससे छालों वाली जगह पर लगाए।
  • जाने कब्ज़ का घरेलू इलाज कैसे करे

मुंह जीभ और  होठों के छालों का आयुर्वेदिक उपचार

  1. शहद
  • शहद  एक प्रकार की आयुर्वेदिक मेडिसिन है, शहद के उपयोग से छालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है। रुई को शहद में डुबोकर छालों वाली जगह पर लगाए।
  1. एलोवेरा
  • एलोवेरा का प्रयोग मुंह और जीभ के छाले ठीक करने का उत्तम दवा है। एलोवेरा के जूस या जेल को छालों की जगह पर लगाने से आराम मिलता है।
  1. इलायची
  1. मुलेठी
  • मुलेठी में शहद मिला ले। फिर इस लेप को छालों के ऊपर लगाए और मुंह में आने वाली उसकी लार को बाहर आने दे। ये तरीका मुंह में छालों का इलाज करने का बहुत ही कारगर उपाय है।
  1. बेकिंग सोडा
  • देसी और घरेलू तरीके से उपचार में बेकिंग सोडा भी प्रयोग भी किया जाता है। मुंह में किसी तरह का इन्फेक्शन होने या बेक्टेरिया की समस्या होने पर बेकिंग सोडे के चम्मच को थोड़े से पानी में मिलाये, फिर इसका पेस्ट बनाकर छालों पर लगाए। बेकिंग सोडे को आप छालों पर सीधा भी लगा सकते है परन्तु ऐसा करने से थोड़ा जलन की समस्या भी होती है। इसलिए थोड़ा ध्यान से इसका प्रयोग करे।

गले जीभ होठों और मुंह के छाले का इलाज करने के बाद भी ये परेशानी कुछ लोगों को बार बार होती है ऐसे में कुछ परहेज और सावधानियां करके हम इस समस्या से बचे रह सकते है।

मुंह के छाले के घरेलू उपाय और परहेज

  • अधिक से अधिक पानी पिए।
  • किसी भी तरह के नशे से परहेज रखें।
  • खट्टी चीजें जैसे अचार आदि का प्रयोग न करे।
  • मसालेदार और चटपटी चीजों का सेवन मत करे।
  • ग्लिसरीन की प्रयोग भी दवा की तरह किया जा सकता है।
  • दांतो में ब्रश करते समय मुलायम और बढ़िया ब्रश का प्रयोग करे।
  • स्मोकिंग बिलकुल भी ना करे, इससे इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है।
  • छालों की समस्या में बी काम्प्लेक्स नाम की दवा का भी प्रयोग कर सकते है।
  • मुंह में छाले होने पर दांतों की सफाई का विशेष ख्याल रखें। ऐसा न करने से छालों की परेशानी बार बार हो जाती  है।

इस लेख में अपने जाना की मुंह जीभ और होठों में होने वाले छालों का उपचार कैसे घरेलू दवा और उपाय अपनाकर छुटकारा पा सकते है। यदि इन उपायों से आपको कोई आराम नहीं मिलता तो आप किसी डॉक्टर से सलाह परामर्श करे।

दोस्तों मुंह के छालों का इलाज के घरेलू उपाय, Home Remedies for Mouth Ulcers Treatment in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आप के पास गले जीभ होठों और मुंह में छालों का उपचार के देसी नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए क्या क्यों कैसे की टीम आपके इस सहयोग के लिए धन्यवाद करती है|

]]>
https://sehatdoctor.com/muh-jeebh-hotho-ke-chalo-ka-ilaj/feed/ 69 353
मुंह और जीभ के छाले की दवा का नाम https://sehatdoctor.com/muh-or-jeebh-ke-chale-ki-dawa/ https://sehatdoctor.com/muh-or-jeebh-ke-chale-ki-dawa/#comments Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=2148 मुंह और जीभ के छाले की दवा (medicine) का नाम और लक्षण इन हिंदी: मुंह के छालों को अंग्रेजी में माउथ अल्सर कहते है ये समस्या ज्यादातर पेट की गर्मी, पानी कम पीने, तेज मसाले वाला खाना खाने और कब्ज के कारण होती है। मुंह में छाले होंठ, जीभ और गालों पर होते है। मुंह के छाले आम तौर पर छोटे, दर्दनाक घाव होते हैं जो आपके मुंह में या आपके मसूड़ों पर विकसित होते हैं। वे खाने, पीने और बात करने में असहज हो सकते हैं।

ज्यादातर मामलों में, मुंह के अल्सर हानिरहित होते हैं और उपचार की आवश्यकता के बिना 10 से 14 दिनों में स्वयं द्वारा हल करते हैं।कई चीजें हैं जो मुंह के अल्सर का कारण बनती हैं। सबसे आम कारण चोट है। इसके अलावा अल्सर, कुछ दवाएं, मुंह में त्वचा पर चकत्ते, वायरल, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण, रसायन और कुछ चिकित्सा स्थितियां शामिल हैं।

एक अच्छी तरह से संतुलित आहार खाने, भोजन के ट्रिगर से बचने, उचित दंत स्वच्छता और मल्टीविटामिन लेने से मुंह के छालों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।कुछ सरल और प्रभावी घरेलू उपचार हैं जो मुंह के छालों से त्वरित राहत प्रदान करने में अच्छा काम करते हैं।

वैसे तो ये कोई गंभीर रोग नहीं है पर एक बार छाले होने पर इनमें तेज दर्द होता है जिससे बोलने व कुछ भी खाने पीने में तकलीफ होती है। इससे पहले हमने जाना घरेलू नुस्खे, उपाय और आयुर्वेदिक इलाज से मुंह के छाले कैसे ठीक करे। आज इस लेख में हम मुंह और जीभ के छाले की दवा,टेबलेट, पतंजलि, होम्योपैथिक दवा और बार बार छालों की समस्या से बचने के लिए उपाय जानेंगे, mouth ulcer medicine name and treatment in ayurveda in hindi.

मुंह के छाले का कारण की जानकारी हो तो बार बार होने वाले छालों से बचा जा सकता है। इसके कारण में विटामिन B की कमी, कब्ज और पेट में गर्मी, पाचन तंत्र कमजोर होना, हार्मोन असंतुलन होना, तेज मिर्च मसालेदार खाना और खाते समय दांत से गाल कटना।

मुंह के छाले के लक्षण

  • छालों से पहले मुंह में चुभन और जलन महसूस होना।
  • मुंह के छाले पीले और सफेद रंग के होते है व इनकी बाहरी परत लाल होती है।
  • चीस उठना, छालों में तेज दर्द होना और बुखार आना muh ke chale ke lakshan में प्रमुख है।
  • मुंह के अंदर गालों पर कुछ कटा हुआ सा महसूस होना।
  • खाना खाने और बोलने में तकलीफ होना।

मुंह और जीभ के छाले की दवा का नाम

Muh Ke Chalo Ki Dawa in Hindi

  1. मुंह और जीभ के छालों की समस्या ज्यादातर कब्ज और पेट खराब होने की वजह से होती है। एक बार छाले ठीक होने के बाद अगर फिर से छाले हो जाते है तो इसका मतलब है की ठीक से आपका पेट साफ नहीं होता है।
  2. पेट अगर ठीक से साफ होने लगे और पेट की गर्मी की समस्या ना हो तो बार बार होने वाले छाले की समस्या भी खत्म हो जाएगी। आप देसी घरेलू नुस्खे से कब्ज और पेट की गर्मी का इलाज कर सकते है और इसमें सबसे जरूरी है घुंट घुंट पानी पीना।
  3. एक बार में पानी पीने की बजाय धीरे धीरे पानी पीने की आदत बनाये। पानी जो काम धीरे धीरे करता है वही काम मुंह के छाले की होम्योपैथिक दवा जल्दी से कर देती है।
  4. होम्योपैथिक इलाज में दवा का नाम है Borax. इस को 30 या 200 की पेटेन्सी प्रयोग कर सकते है। इस दवा की 3 खुराक से ही आप का पेट ठीक से साफ हो जाएगा।
  5. मुंह और जीभ के छाले की दवा पतंजलि से भी ले सकते है। पतंजलि खदिरादि वटी गले की खराश, आवाज बैठना और मुंह में छाले ठीक करने की एक आयुर्वेदिक दवा है।
  6. पतंजलि की इस मेडिसिन की 2 गोली मुंह में रख कर धीरे धीरे इसका रस चूसे। ये टेबलेट दिन में 2-3 बार लेने पर छाले दूर होने लगेगे।
  7. मुँह के छाले के उपाय के लिए अगर आप अंग्रेजी दवा लेना चाहते है तो विटामिन B के कैप्सूल का प्रयोग कर सकते है। ये मेडिसिन पेट की गर्मी को दूर करती है जिससे मुंह और जीभ के छालों से छुटकारा मिलता है।
  8. विटामिन बी को मुंह के छाले की टेबलेट के नाम से भी जाना जाता है।
  9. छाले में तेज दर्द होने पर बर्फ का प्रयोग भी कर सकते है। छाले के दर्द से निजात पाने के लिए छाले पर बर्फ से सिकाई करनी चाहिए।
  10. खाने में इस्तेमाल होने वाली हल्दी छाले में देसी दवा जैसा काम करती है। घाव जल्दी भरने में हल्दी रामबाण इलाज है। आधा चम्मच हल्दी 1 गिलास हल्के गुनगुने पानी में डाल कर उससे कुल्ला करे। दिन में 2 से 3 बार इस उपाय को करने से छाले और दर्द से आराम मिलने लगेगा।

मुंह के छालों में क्या नहीं खाएं – Muh ke chale me kya nahi khana chahiye in hindi

  • खाने में ऐसी चीजों से परहेज करें जिससे मुंह को नुकसान पहुंच सके, जैसे की मिर्च मसाले वाला तीखा खाना।
  • मुंह में छाले होने की एक बड़ी वजह है पेट ठीक से साफ ना होना और पेट की गर्मी। इससे बचने के लिए भोजन में ऐसे फूड ना खाएं जिससे कब्ज हो।
  • शराब और धूम्रपान से दूर रहे। इसका सेवन करने से पेट में गर्मी हो सकती है जिससे मुँह के छाले की समस्या होने लगती है।
  • ज्यादा सख्त चीजें नहीं खाये। सख्त चीजों को चबाने में समय अधिक लगता है और साथ ही इससे मुंह में घाव होने की सम्भावना अधिक होती है।
  • कैंसर के घाव भी मुंह के छालों की तरह दिखते है और बिना इलाज के ये ठीक नहीं होते। मुंह के कैंसर के लक्षण भी मुंह में छालों के लक्षण जैसे होते है। ऐसे में अगर मुंह में छाले होने के साथ अगर नीचे बताये सिम्पटम्स भी दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिले।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

दोस्तों मुंह और जीभ के छाले की दवा और लक्षण, Muh ke chalo ki dawa in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास मुंह और जीभ के छाले की दवा (mouth ulcer) के लिए टेबलेट मेडिसिन का नाम है तो हमारे साथ साझा करे।

]]>
https://sehatdoctor.com/muh-or-jeebh-ke-chale-ki-dawa/feed/ 1 2148