More

    शलजम के रामबाण फायदे,उपयोग और रेसिपी (Turnip in hindi)

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्सशलजम के रामबाण फायदे,उपयोग और रेसिपी (Turnip in hindi)

    शलजम (Turnip in hindi)

    Turnip को हिंदी में शलजम कहा जाता है| शलजम स्वादिष्ट होने के साथ साथ कई बीमारियो में काफी लाभदायक भी होता है| शलजम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, विटामिन सी, विटामिन-ई इत्यादि भरपूर मात्रा में पाए जाते है| शलजम का इस्तेमाल सलाद के साथ साथ सब्जी के रूप में भी होता है| चलिए अब हम आपको शलजम के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है-

     

    शलजम के फायदे (Benefits of Turnip in hindi)

    1 – हृदय के लिए फायदेमंद – अगर आप भी अपने ह्रदय को स्वस्थ बनाना चाहते है तो शलजम आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है| शलजम में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ह्रदय में होने वाली बीमारी और परेशानियो को रोकने में सहायक होते है| नियमित रूप से शलजम का सेवन करने से आप हृदय से सम्बंधित परेशानियो से छुटकारा प्राप्त कर सकते है|

    2 – कैंसर की रोकथाम में सहायक – शलजम में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते है, जो शरीर में कैंसर सेल्स को उत्पन होने से रोकने में मददगार साबित हो सकते है| शलजम कैंसर का इलाज नहीं करता है, लेकिन शलजम के नियमित इस्तेमाल करने से आपके शरीर में कैंसर होने की सम्भावना कम हो सकती है| किसी भी इंसान में कैंसर के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श और इलाज करना चाहिए|

    3 – हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक – किसी भी इंसान का ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो ऐसे इंसान को कई साड़ी गंभीर परेशानियो का सामना करना पढ़ सकता है| शलजम में मौजूद पोटेशियम और अन्य गुण हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में काफी सहायक होते है| इसीलिए शलजम का सेवन करने से आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से राहत प्राप्त कर सकते है|

    4 – हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक – हड्डियों में कमजोरी कैल्शियम की कमी से आती है,किसी भी इंसान की हड्डियों में कमजोरी आने पर उसे जोड़ो में दर्द,गठिया इत्यादि परेशानियो का सामना करना पढ़ सकता है| शलजम में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,इसीलिए शलजम के सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है|

    शलजम का उपयोग और रेसिपी

    1 – शलजम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सब्जी के रूप में किया जाता है| शलजम की सब्जी कुछ लोग आलू डालकर भी बनाते है|

    2 – कुछ लोग शलजम का इस्तेमाल सलाद के रूप में भी करते है|

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलू नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles