More

    शकरकंद के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (Sweet Potato in hindi)

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्सशकरकंद के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (Sweet Potato in hindi)

    शकरकंद (Sweet Potato in hindi)

    Sweet Potato को हिंदी में शकरगंद कहा जाता है| शकरगंद में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, चलिए अब हम आपको शकरगंद के फायदों के बारे में जानकार दे रहे है-

    Sweet Potato in hindi

    शकरकंद के फायदे (Benefits of Sweet Potato in hindi)

    1 – बालों के लिए भी फायदेमंद – शकरगंद में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक और बीटा-कैरोटिन इत्यादि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ साथ बालो की कई अन्य समस्याओं को भी दूर करने में सहायक हो सकते हैं|

    2 – कैंसर की रोकथाम में भी सहायक – कैंसर एक जानलेवा बीमारी होती है,जिसका इलाज घरेलु नुस्खों से नहीं हो पाता है| लेकिन घरेलू चीजों से आप कैंसर की रोकथाम जरूर कर सकते है| शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकैंसर गुण के साथ साथ कई अन्य फायदेमंद तत्व भी मौजूद होते हैं जो कैंसर को पनपने से रोकने में सहायक साबित हो सकते हैं|

    3 – हड्डियों के लिए भी फायदेमंद – शकरकंद में मौजूद कैल्शियम व मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होते है| हड्डियों में कमजोरी आने की वजह से कई बार इंसान को जोड़ो में दर्द, गठिया इत्यादि परेशानियो का सामना करना पढ़ सकता है| नियमित रूप से शकरगंद का सेवन करने से आप जल्द ही हड्डियों की परेशानी या कमजोरी से छुटकारा पा सकते है|

    4 – अच्छे पाचन में भी लाभदायक – आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पाचन से सम्बंधित परेशानियो का सामना अधिकतर लोग कर रहे है| शकरकंद में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,फाइबर पाचन को सुधारने के साथ साथ पेट से सम्बंधित परेशानियो को भी दूर करने में सहायक होता है| अगर आप भी पाचन सम्बन्धी किसी परेशानी का सामना कर रहे है तो शकरगंद का सेवन करने से आपको काफी जल्दी लाभ प्राप्त हो सकता है|

    शकरगंद के उपयोग और रेसिपी

    1 – शकरगंद का सबसे ज्यादा उपयोग उबाल कर या आग में भून कर किया जाता है|

    2 – कुछ लोग शकरगंद की खीर भी काफी पसंद करते है| शकरगंद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले शकरगंद को उबाल कर छील लें, फिर उन्हें मेष या घिस लेते है, उसके बाद भगोने में दूध डालकर अच्छी तरह से उबाल लें, फिर उसमे उबली हुई शकरगंद डाल कर उबालें, स्वादनुसार चीनी मिला लें, खीर तैयार है|

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलू नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles