More

    बार-बार पेशाब आने के घरेलू उपाय

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेबार-बार पेशाब आने के घरेलू उपाय

    कई लोगों के साथ यह समस्या होती है कि उन्हें बार-बार पेशाब के लिए जाना होता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो इसका कारण और उपाय आपको जरूर पता होना चाहिए। पहले जानिए इसके यह 5 कारण

    बार बार पेशाब आने का इलाज इन हिंदी: हम जो कुछ खाते पिते है हमारा शरीर उसमें से पोषक तत्व अलग करके के विषैले पदार्थों को मूत्र और मल द्वारा शरीर से बहार निकाल देता है। इसलिए ये जरुरी हो जाता है की पेशाब की वेदना महसूस होते ही उसी वक़्त करना चाहिए। आपको अगर नॉर्मल से ज़्यादा यूरिन आये तो ये किसी रोग के लक्षण भी हो सकते है। 

    ओवरएक्टिव मूत्राशय वाले लोग बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस करते हैं।  बार-बार पेशाब आना एक जीवन शैली की समस्या बन सकती है, शर्मिंदगी का कारण बन सकती है, काम के कार्यक्रम को बाधित कर सकती है और सामाजिक रिश्तों को प्रभावित कर सकती है।

    जीवनशैली में बदलाव के कारण लोगों में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। अत्यधिक काम का बोझ तनाव की स्थिति भी बनाता है। इस तनाव से मूत्र संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए, पहले मानसिक तनाव को कम करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि व्यक्ति अपने जीवन शैली को अनुशासित बनाए। यानी सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, एक शेड्यूल होना चाहिए, इसके साथ ही खानपान का भी ध्यान रखना होगा।

    बार-बार पेशाब आने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है मूत्राशय की अत्यधिक सक्रियता। ऐसी स्थिति में सामान्य रूप से व्यक्ति बार-बार पेशाब करने के लिए प्रेरित होता है। मधुमेह भी बार-बार पेशाब आने का एक प्रमुख कारण है। रक्त व शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने पर यह समस्या बढ़ जाती है।किडनी में संक्रमण होने पर भी बार-बार पेशाब आना बेहद आम बात है, इसलिए अगर आपको यह परेशानी है, तो इसकी जांच जरूर कराएं।

    रात को पेशाब बार बार आये तो नींद खराब हो जाती है। पेशाब अधिक आना सिर्फ शारीरिक नहीं मानसिक कारणों से भी हो सकता है जैसे की ज़्यादा तनाव लेना या फिर किसी चीज़ से भय होना। इस लेख में हम जानेंगे बार बार पेशाब क्यों आता है और कैसे घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाकर इस समस्या का उपचार करे, bar bar peshab ka treatment in hindi.

    बार बार पेशाब आने के कारण

    • ब्लैडर में इंफेक्शन होने से।
    • सर्दियों में यूरिन ज़्यादा बनता है।
    • ये समस्या प्रेगनेंसी के दौरान भी होती है।
    • शुगर के मरीज को पेशाब ज़्यादा आता है।
    • प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने पर भी यूरिन अधिक आता है।
    • ज़्यादा कॉफ़ी, चाय, या शराब के सेवन से भी पेशाब अधिक आता है।
    • पेट में कीड़े की समस्या हो तो पेशाब ज़्यादा आता है, छोटे बच्चों के साथ ये परेशानी होती है।
    • मूत्राशय अधिक सक्रिय होने या फिर मूत्राशय में पेशाब जमा करने की क्षमता कम हो जाये तब पेशाब बार बार आता है।
    • कई बार किसी रोग के उपचार में ली हुई दवाओं के कारण भी पेशाब ज़्यादा आता है, ऐसे में अपने चिकित्सक की राय जरूर ले।

    बार बार पेशाब का इलाज के घरेलू उपाय और नुस्खे

    1. सुबह शाम तिल के लड्डू खाने से बार बार पेशाब लगने की बीमारी में आराम मिलता है।
    2. खाने में दही शामिल करे। दही में बैक्टीरिया होता है जो मूत्राशय में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।
    3. रात को बार बार पेशाब आना की परेशानी हो तो सेब खाने से भी फायदा मिलता है। इसके अतिरिक्त दिन में दो बार गाजर जूस का सेवन भी कर सकते है।
    4. इस समस्या से छुटकारा पाने में मसूर की दाल भी फायदा करती है। मेथी का साग एक कटोरी हर रोज खाएं, इस देसी नुस्खे से भी पेशाब जादा आने की समस्या कम होती है।
    5. वृद्धावस्था में पेशाब का बार बार होना जैसी समस्या होती है, इसके उपचार के लिए छुहारे खाने से फायदा मिलता है। रात को सोने से कुछ देर पहले छुहारे खा कर दूध पिए।
    6. पालक की सब्जी शाम को बना कर खाने से भी थोड़ी थोड़ी देर में पेशाब आने की समस्या कम होती है।
    7. हर रोज सुबह नाश्ता करने के बाद दो पके केले खाए।
    8. अंगूर खाने से जादा पेशाब की हाजत कम होती है।
    9. पेशाब बार बार आना इलाज के लिए थोड़ी सी हल्दी ले और इसकी फांक मार कर पानी पिए।
    10. तीन पिस्ता, पांच काली मिर्च और तीन मुनक्का पीस ले और दिन में दो बार इसका सेवन करें। इस घरेलू दवा से भी फायदा मिलता है।

    आपको अगर बार बार पेशाब आता है तो कॉफ़ी और चाय के सेवन से बचे, इसके इलावा कोल्ड ड्रिंक्स, शराब पीने से भी परहेज करे और ऐसी चीजों का सेवन अधिक करे जिनमें विटामिन सी अधिक हो।

    बार बार पेशाब आने का इलाज में आयुर्वेदिक उपचार

    1. थोड़ा सा नमक एक चम्मच अजवाइन में मिलाये और पानी के साथ सेवन करे। दिन में दो बार इस उपाय को करने पर कुछ दिनों में ही पेशाब की समस्या से निजात मिलती है।
    2. पेट में कीड़े पड़ने के कारण बच्चों को बार बार पेशाब आता है। अगर बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता है या फिर नॉर्मल से अधिक पेशाब करता है तो इसके इलाज के लिए थोड़ा जायफल घिस ले और एक चौथाई चम्मच की मात्रा में बच्चे को चटा दे फिर ऊपर से दूध पिलाये। दो से तीन दिन इस उपाय को करने पर पेशाब का बार बार आना ठीक हो जाएगा।
    3. बार बार पेशाब आने का इलाज की दवा के लिए एक चम्मच शहद दो से ठीक पत्ते तुलसी के साथ खाली पेट हर रोज लेने से इस समस्या में आराम मिलता है।
    4. अनार के छिलके पीसकर इसका पांच ग्राम चूर्ण पानी के साथ दो बार दिन में लेने से यूरिन बार बार आना बंद होता है।
    5. एक गिलास पानी के साथ आधा आधा चम्मच बेकिंग सोडा लेने से यूरिन का पीएच बैलेंस कंट्रोल में रहेगा।
    6. भुने हुए चने गुड़ के साथ खाने से भी आराम मिलता है। दस से बारह दिन इस उपाय को निरंतर करने पर ज़्यादा  पेशाब आने की परेशानी दूर होती है।
    7. गुड के साथ आंवले का चूर्ण खाने से पेशाब खुल कर आता है। तीन से चार दिन तक दो से तीन आंवलों के रस का सेवन करने से भी फायदा मिलता है।

    पेशाब के रंग से कैसे पहचाने बीमारी

    पेशाब का रंग देख कर शरीर को होने वाली बीमारी का पता लगा सकते है।

    • पेशाब का रंग अगर हल्का सा पीलापन है तो ये नॉर्मल है, पर रंग अगर गहरा पीला है तो ये शरीर में पानी की कमी के संकेत है। इसके इलाज के लिए पानी ज्यादा पिए।
    • अगर रंग लाल है तो पेशाब में खून आना के संकेत है, ऐसे में डॉक्टर से मिले और जांच कराएं। टेस्ट से ये पता चलेगा की ये खून किस वजह से आया।
    • पेशाब का रंग काला या फिर गहरा लाल कई रोगों में हो सकता है जैसे हेपेटाइटिस, लिवर में इन्फेक्शन, सिरोसिस या फिर कोई और रोग।

    दोस्तों बार बार पेशाब आने का इलाज, bar bar peshab aane ka treatment in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आप के पास पेशाब के रोग के देसी घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे|

    Recent Articles

    46 COMMENTS

    1. मेरी उम्र 32 वर्ष है मुझे बार बार पेशाब आता है जिससे मैं परेशांन हु कृपया उपाय बताये

      • बार बार पेशाब आने का घरेलू इलाज और उपाय ऊपर लेख में बताये गए है आप इन्हें पढ़े।

    2. meri age 34 saal ki h mujhe peshab bar-bar aata hai. kai bar to kapdo me nikal jata h. is bemari se bachne ke liye kya upay karu.

      • पेशाब बार बार आने से रोकने का इलाज घरेलू तरीके से करने के उपाय ऊपर लेख में बताये गए है आप इन्हें पढ़े।

    3. Hello sir Actually Muje pesaab to Jada Nahi lagta par jab bi pesaab lagta hai or me I karney jata hu to pesaab karne ke turi deer baad ek ya do bund apne ap gir gati hai Mai bahut pareshaan hu plz kuch help kijiye…..

    4. मेरे बच्चे की उम्र 7 वर्ष है वो सोते समय बिस्तर पर पेसाब कर देता है क्या करू इलाज बताये

      • बिस्तर पर पेशाब करने से रोकने के उपाय के लिए हम जल्दी एक लेख साँझा करेंगे.

    5. मुझे पेशाब करने में बहुत देर लगता है. कितना भी जोर से लग रहा हो लेकिन धीरे धीरे करके निकलता है और लगभग तीन चार मिनट लग जाता है पूरा होने में. कृपया इलाज बताएं.

    6. Sir my age 22 hai mujhe kafi dino se dhatu ki samasya hai aur kabj ki latrine karne se pahle kafi matra me semen nikal jata hai aur fir sar dard karta hai.

    7. Meri beti ki age 1year and 5 month h or usko bar bar toilet jane ki problem h. Wo 1 ghate me karib 2-3 bar toilet karti h. Please koi acha sa upay bataye.

    8. सर मुझे रात को नींद लगने के पहले १०-१५ मिनट को बारबार पेशाब आता है।

    9. Sir meri samasya ye hai ki agar main sone k chahe 5 min bad uthu ya 10 min ya 2 gahnte ya 6 ghante nind jab bhi khulegi pesab jarur aata hai full pressure se . Matlab ki 1 min bhi bardast nahi hota

    10. Baar baar peshab aane ke kuch aur bhi upay bataye please. Inme se kuch to kar sakte hai par kuch nahi bhi kiye ja sakte hai. Isliye kuch aur upay bataye.

    11. मुझे 2 दिन से बहुत ज्यादा पेशाब जाना पड़ रहा है. पेशाब वाइट ही है, रात में 5-6 बार और दिन में 10-15 बार. कौन से टेस्ट करवा सकते है.

    12. sir mere bathroom me ye problem hai ki bathroom se aane ke baad bhi bathroom lga huwa malum padta hai pani ki tarah hai koi darad nhi hai na jalan hai ilaj btaye.

      • रात को बार बार पेशाब आने से रोकने के उपाय और घरेलू नुस्खे ऊपर लेख में बताये गए है आप लेख में बताये उपाय पढ़े.

    13. Mera blood sugar normal hai but mujhe baar baar bathroom jana padta hai iska aur kya karan ho sakta hai please bataye.

    14. Bar bar pesab aane se sharir me kamjori aa ja rahi hai pani ki pyas jada lagti hai raat ko bhi jisse ki nind aane me problem hoti hai. Koi upay jarur bataye.

      • बार बार पेशाब लगने की समस्या का समाधान और इससे बचने के उपाय ऊपर लेख में पढ़े.

    15. रात को उठने पर पेशाब कन्ट्रोल नहीं हो पाता दवाई बताये.

    16. मेरी उम्र 52 वर्ष है. रात को उठने पर पेशाब रोकने में समस्या होती है, बाथरूम तक जाते समय निकल जाता है। उपाय बताए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles