More

    पेट की गर्मी का इलाज के 10 रामबाण घरेलू उपाय और नुस्खे

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेपेट की गर्मी का इलाज के 10 रामबाण घरेलू उपाय और नुस्खे

    पेट की गर्मी का इलाज और घरेलू उपाय इन हिंदी: अगर पेट की गर्मी की समस्या से परेशान है तो हमारे द्वारा बताए जा रहे घरेलू नुस्खों को अपनाएं और पेट की गर्मी से तुरंत आराम पाएं|

    पेट में गर्मी होना हमे कई बातों से पता लग सकता है जैसे कि सीने में जलन होना,सांस लेने में तकलीफ, सिर दर्द होना इत्यादि।  आजकल के भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में चलना फिरना बंद हो गया है। सारा काम बैठ कर होता है जिसके कारण सबसे ज़्यादा तकलीफ हमारे पेट को सहनी पड़ती है। पेट ही सब परेशानियों का जड़ है जिसकी वजह से और बीमारियाँ होती हैं। अगर इसका इलाज सही समय पर न किया जाये तो भयंकर रूप लेने में उन्हें भी देर नहीं लगती।

    आज के दौर में हमारे खाने पीने की गलत आदतें और बदलते हुए मौसम के कारण जल्दी ही हम पेट के रोगों की चपेट में आ जाते है जैसे कि  पेट में तेजाब बनना, पेट में  गैस, कब्ज, एसिडिटी, आंतो ,मसाने की गर्मी होना या लिवर की गर्मी और सूजन होना। पेट में गर्मी होने पर पेट में जलन, मरोड़, दर्द और ठीक से पेट साफ़ ना होना जैसे लक्षण दिखने लगते है।

    कुछ लोग पेट की गर्मी कम करने के लिए दवा से ट्रीटमेंट करते है पर आप बिना मेडिसिन लिए देसी आयुर्वेदिक नुस्खे और घरेलू उपचार से घर पर ही शरीर और पेट की गर्मी को दूर करने के उपाय कर सकते है। आइये जाने ayurvedic treatment and natural home remedies (gharelu nuskhe) for pet ki garmi ka ilaj in hindi.

    पेट में गर्मी होने से परेशानी का सबब बनता है जब ना तो ठीक से इलाज करे और ना ही जरूरी परहेज। कुछ लोगों की ये आदत बन जाती है की शरीर में  कहीं भी तकलीफ होते ही झट से दवाई ले लेते है। बिना डॉक्टर की सलाह के बात बात पर दवा खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। पेट मे गर्मी होने के कारण अक्सर गले और मुंह में छाले की समस्या होने लगती है जिस वजह से कुछ भी खाने पीने में तकलीफ होती है।

    पेट की गर्मी का इलाज के 10 रामबाण घरेलू उपाय और नुस्खे

    1. अरहर की दाल बारीक पीस कर इसे पीने से पेट के दर्द में आराम मिलता है और साथ ही इस उपाय से पेट की गर्मी दूर होती है।
    2. एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर इस पानी से गरारे करे। इस घरेलू नुस्खे को करने पर पेट की गर्मी से राहत मिलती है।
    3. पेट की गर्मी दूर करने के उपाय में थोड़ा काला नमक और निम्बू पानी मे मिला कर पिए। इससे पेट के रोग दूर होते है व पेट की अन्य समस्या से बचाव में मदद मिलती है।
    4. लिवर की गर्मी होना पीलिया होने का प्रमुख कारण है, ऐसे में छाछ, नारियल पानी और गन्ने का जूस रामबाण इलाज है।
    5. पेट की बीमारी ठीक करने व इससे बचने के लिए नीम काफी उपयोगी है। शरीर की गर्मी कम करने के लिए प्रतिदिन नीम का दातुन करना चाहिए।
    6. पेट की गर्मी कैसे दूर करे में नींबू का रस गुनगुने पानी में मिला कर पिने से तुरंत आराम मिलने लगता है।
    7. नारियल पानी हर रोज पीने से भी पेट की गर्मी से छुटकारा मिलता है।
    8. गले की सूजन व पेट की गर्मी कम करने में गुड़ का पानी पीने से आराम मिलता है।
    9. बबूल की छाल पीस कर इसे पानी में उबालकर उससे कुल्ला करे। Baba ramdev के देसी नुस्खे से पेट की गर्मी के लक्षण कम होने लगते है।
    10. शरीर की गर्मी कम करने और इससे बचने के लिए ठंडी चीजों का सेवन अधिक करें जैसे नारियल का पानी, शरबत, नींबू पानी और छाछ। शहद के सेवन से भी शरीर में ठंडक आती है।

    पेट की गर्मी के कारण : Causes

    • ज्यादा मसालेदार खाना
    • शाम होने के बाद ज्यादा खाना खाने से
    • दर्द दूर करने वाली दवा का ज्यादा सेवन करना
    • पेट में तेजाब (एसिडिटी) बनने के कारण
    • धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करना

    पेट में गर्मी के लक्षण : Symptoms

    1. पेट में जलन होना
    2. सीने में जलन महसूस होना
    3. मुंह और गले में छाले पड़ना
    4. शरीर पर छोटे छोटे लाल रंग के दाने निकलना

    पेट की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाएं

    • पेट की बीमारी का उपचार करने में  लस्सी और दही के सेवन करने से काफी आराम मिलता है। पेट की गर्मी को कम करने में भी लस्सी और दही फायदेमंद है। आप उन्हें अपने आहार में शामिल कर सकते है।
    • पेट में गर्मी का इलाज करने के लिए हफ्ते में  2 – 3 बार चने की दाल और दही का सेवन करें।
    • थोड़ी सी चीनी और घी चावल में  मिलाकर खाने से भी pet ki garmi कम करने में मदद मिलती है।

    पेट की बीमारी से बचने के उपाय

    • बाहर का फास्ट फूड और तेज मसालेदार खाने से परहेज करें।
    • भोजन करने से 1 घंटा पूर्व 1 गिलास पानी पिए और भोजन करते समय व खाने के बाद आधे घंटे तक पानी ना पिए।
    • सोने से पहले रात को तांबे के एक बर्तन में पानी भर कर रखे और खाली पेट सुबह इस बर्तन से पानी पिए।
    • शराब व धूम्रपान के सेवन से दूर रहे।
    • पानी ज्यादा पिएं, इससे पाचन ठीक रहता है और साथ ही शरीर में जमा गंदगी भी बाहर निकलती है जिससे stomach problems नहीं होती।
    • खाना हमेशा चबा चबा कर और सही समय पर खाना चाहिए।
    • पेट की बीमारियों से बचने के लिए पानी हमेशा गुनगुना कर के ही पिए।
    • बिना डॉक्टर की सलाह दर्द निवारक medicine का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • होम रेमेडीज करने के साथ साथ योग व एक्सरसाइज अपनी दिनचर्या में शामिल करें और जितना हो सके अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज और योग से करे। इससे शरीर कई तरह के रोगों से दूर रहता है।

    पेट में तेजाब का इलाज

    दादी माँ के घरेलु नुस्खे

    बाबा रामदेव की आयुर्वेदिक दवा पतंजलि 

    दोस्तों पेट की गर्मी का इलाज कैसे करे, Pet ki garmi ka ilaj aur upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास शरीर में आंतों, मसाने, पेट में गर्मी को दूर करने के उपाय देसी उपचार व घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ साझा करे।

    Recent Articles

    16 COMMENTS

    1. Mujhe bahot problem hai mujhe har hafte dast lag jaata hai aur mujhe constipation hai aur baar body me laal daag aur chale aur khujli hone lagte hai pls any option.

    2. mera pet kabhi saaf nahi hota aur uski wajah se mere face par bahot sare pimples aur white heads ho gaye hai what should i do.

      • मुंह के छाले का इलाज के घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी के लिए हम ने एक लेख साँझा किया है आप लेख में बताये गए उपाय पढ़े.

    3. Mere muh me ek chala ho rakha hai 2 months se thoda si masaledar khate hi dubara ho jata hai. Pure sharir me khulji hoti hai hamesha.

    4. Pet hamesha garam rehta hai khana jaldi pach jata hai aur pet me jalan aur aithen hoti hai lettring hamesha patli aur be time aati hai.

    5. Body garam hote hi chote chote daane nikal jate hai khujli bhi hoti hai aur khuja lo to laal ho jate hai daane aur phir body ko thoda cool hone do to sab bilkul theek ho jata hai aur kuch bhi tala bhuna khao to latrine jana padta hai koi upay btaye bahut pareshan hu.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles