Beauty Tips – ब्यूटी टिप्स – Sehat doctor https://sehatdoctor.com Health Tips in Hindi Sat, 06 Nov 2021 12:58:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.8.2 https://i2.wp.com/sehatdoctor.com/wp-content/uploads/2020/01/cropped-Sehat-Doctor-Favicon-2.png?fit=32%2C32&ssl=1 Beauty Tips – ब्यूटी टिप्स – Sehat doctor https://sehatdoctor.com 32 32 171696487 चेहरे की झुर्रियां हटाने के 10 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे इन हिंदी https://sehatdoctor.com/jhuriya-jhaiya-hatane-ke-upay-face-wrinkle-gharelu/ https://sehatdoctor.com/jhuriya-jhaiya-hatane-ke-upay-face-wrinkle-gharelu/#comments Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=733 चेहरे की झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय इन हिंदी: उम्र बढ़ने के साथ माथे पर और आंखों के नीचे झुर्रियां (झाइयां) आने लगती है जिस वजह से चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है। झुर्रियों की समस्या सिर्फ़ फेस पर ही नहीं बल्कि हाथों, पैरों और गले पर भी आती है और एक बार झाइयां आ जाये तो ये तेज़ी से बढ़ती जाती है। ढ़ीली त्वचा पर झुर्रियां जल्दी आती है और जिनके चेहरे पर कसाव हो उन्हें ये समस्या जल्दी नहीं आती। 

जो लोग लंबे समय तक धूप में काम करते हैं, उनमें झुर्रियां जल्दी असर दिखाती हैं। इसका कारण यह है कि सूर्य की किरणों से त्वचा में मौजूद कोलेजन और इलेस्टिक फाइबर अलग-अलग होने लगते हैं। ये दोनों मिलकर कोशिकाओं को बांधे रखने का काम करते हैं, जिससे त्वचा कसी हुई नजर आती है। इस परत के टूटने से त्वचा कमजोर हो जाती है और झुर्रियां पड़ जाती हैं।

चेहरे की झुर्रियां से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग दवा और झुर्रियां मिटाने की क्रीम प्रयोग करते है, इसके इलावा कुछ लोग झुर्रियों का इलाज के लिए लेज़र ट्रीटमेंट करवाते है। इस लेख में हम जानेंगे घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक देसी नुस्खे अपना कर झुर्रियां कैसे दूर करे, natural home remedies treatment tips for wrinkles on face in hindi.

समय के साथ उम्र भी बढ़ती है ऐसे में झुर्रियां आना स्वाभाविक है। लेकिन अगर यह झुर्रियां आपकी समय से पहले आ जाए तो यह आपके चेहरे की रौनक छीन लेती है, तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर इन्हें कम भी किया जा सकता है।

बाजार में ऐसे कई कॉस्मेटिक उत्पाद मौजूद हैं, जो इन चेहरे की झुर्रियां को ठीक कर सकते हैं, लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट की जगह घरेलू उपचार करना बेहतर है। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो न सिर्फ आसान हैं, बल्कि ज्यादा महंगे भी नहीं हैं। साथ ही हम माथे की झुर्रियां हटाने के टिप्स भी बताएंगे।

त्वचा पर झुर्रियों का कारण

  • उम्र बढ़ना
  • धूप में ज्यादा घूमना
  • स्किन केयर ना करना
  • विटामिन डी और सी की कमी होना
  • स्किन को आवश्यक पोषण ना मिलना
  • धूम्रपान से त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है
  • तनाव ज्यादा लेने से भी झुर्रियां आ जाती है
  • चेहरे की त्वचा काफी नाज़ुक होती है जो प्रदूषण बर्दाश्त नहीं कर पाती

चेहरे की झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय और नुस्खे

Home Remedies For Wrinkles In Hindi

  1. नींबू का रस ताजी मलाई में मिलाकर चेहरे पर लगाए और बीस मिनट के बाद धो ले। इस घरेलू नुस्खे से त्वचा मुलायम होती है और झुर्रियां खत्म होती है।
  2. रूई के फोहे को कच्चे दूध में भिगो कर गर्दन और चेहरे पर लगाए फिर दस से पंद्रह मिनट के बाद चेहरा ठंडे पानी से धोये।
  3. रात को उड़द की दाल दूध में भिगो कर रख दे और अगले दिन सुबह इसे पीस कर इसका लेप बना ले। इस लेप के प्रयोग से फेस पर ग्लो आता है और झाइयां दूर होती है।
  4. झुर्रियां कैसे हटाये, पका हुआ पपीता पीस लें और चेहरे पर मले। उपाय करने के पंद्रह मिनट के बाद चेहरा धो ले। ये उपचार कुछ दिन लगातार करने पर पिंपल्स और चेहरे से झाइयां दूर होती है और फेस पर निखार आने लगता है।
  5. जैतून तेल की कुछ बूंदे नींबू के रस में मिलाकर प्रयोग करने से चेहरे के दाग धब्बे मिटने लगते है।
  6. अनानास के गुद्दे को फेस पर मलने से भी झुर्रियों से निजात मिलती है।
  7. तरबूज का छिलका धो कर त्वचा पर रगड़ने से त्वचा मुलायम होती है।
  8. टमाटर चेहरे की झुर्रियां हटाने का असरदार उपाय है। टमाटर में एंटी एजिंग गुण मौजूद होते है, टमाटर काट कर फेस पर लगाए फिर हल्के हाथों से फेस मसाज करे। ये नुस्खा स्किन टोनिंग का भी काम करता है।
  9. घरेलु तरीके से चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए नारियल के तेल का प्रयोग भी कर सकते है। नारियल का तेल गुनगुना कर ले और इससे फेस मसाज करे। इस होम रेमेडी से चेहरे की स्किन मुलायम होती है।
  10. पका हुआ केला पीस कर फेस पर लगाने से भी धीरे धीरे झाइयों से छुटकारा मिलने लगता है।

झुर्रियों से बचने के उपाय

  • पानी अधिक मात्रा पिए और रोजाना एक नींबू एक गिलास पानी में निचोड़ कर पिए।
  • चेहरे की झाइयों से बचने के लिए हर रोज अंकित की हुई मूंग दाल और चने खाए।
  • तनाव ज्यादा लेने और पेट खराब रहने से भी झुर्रियां आती है। इसलिए खुद को खुश रखे और पेट के रोगों से बचे रहे।

झुर्रियों का इलाज के आयुर्वेदिक नुस्खे

  1. थोड़ा सा गुलाब जल, दो चम्मच मुलतानी मिट्टी और दो चम्मच बेसन मिला कर चेहरे और गले पर लगाए और जब ये सूख जाये तब इसे धो ले। इस उपाय से त्वचा के रोम छिद्र खुलते है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
  2. एलोवेरा त्वचा के लिए रामबाण दवा का काम करता है। ये हमारी स्किन को पोषण देता है। एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से झुर्रियां दूर होती है, मुंहासे साफ़ होते है और त्वचा पर चमक आती है। हर रोज एलोवेरा प्रयोग करने से फेस पर झाइयां नहीं पड़ती।
  3. एक गिलास गाजर जूस हर रोज पीने से भी झुर्रियों के घरेलू उपचार में मदद मिलती है।
  4. बेसन को गुनगुने पानी में डाल कर पेस्ट बना लें और चेहरे पर मलें, इससे स्किन साफ होने लगेगी। अब एक चम्मच शहद चेहरे पर लगाए और लगभग 1/2 घंटे के बाद इसे धो ले। उम्र बढ़ने पर आने वाली झुर्रियां इस उपाय से दूर होती है।
  5. चेहरे की झुर्रियां हटाने के उपाय, सफेद जीरा, काला जीरा, सरसों और काला तिल एक समान मात्रा में ले कर इसे गाय के दूध में पीस ले। इस पेस्ट को चेहरे पर मलने से दाग दूर होने लगते है और इससे झुर्रियां भी दूर होती है।

योग से झुर्रियां हटाने के टिप्स इन हिंदी

  • चेहरे की झुर्रियां और डार्क सर्कल्स के लिए उपचार आप योगा से भी कर सकते है।
  • सबसे पहले आप एक गहरी साँस ले और मुंह में हवा भर कर पांच से सात सेकंड के लिए इसी अवस्था में रहे।
  • कुछ दिन निरंतर इसे करने पर चेहरे पर कसाव आता है और झुर्रियां दूर होती है।
  • योग से झुर्रियां दूर करना का ये एक तरीका है अन्य योग आसान जानने के लिए किसी योग गुरु से सलाह ले।

सदा जवान बने रहने के उपाय

सुंदर बेदाग चेहरा पाने के घरेलु नुस्खे

बाबा रामदेव आयुर्वेदिक उपचार

दोस्तों चेहरे की झुर्रियां हटाने के उपाय, Home Remedies For Wrinkles Treatment in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट के जरिये बताये और अगर आपके पास चेहरे की झुर्रियां का इलाज के घरेलू नुस्खे या हर्बल ब्यूटी क्रीम से जुड़े कोई अनुभव या सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

]]>
https://sehatdoctor.com/jhuriya-jhaiya-hatane-ke-upay-face-wrinkle-gharelu/feed/ 3 733
चेहरा साफ करने व गोरा होने की 5 पतंजलि ब्यूटी क्रीम https://sehatdoctor.com/patanjali-face-beauty-cream-baba-ramdev/ https://sehatdoctor.com/patanjali-face-beauty-cream-baba-ramdev/#comments Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=1388 चेहरा साफ करने और गोरा होने की क्रीम पतंजलि इन हिंदी: बाबा रामदेव की पतंजलि की गोरा होने या चेहरा साफ़ की क्रीम काफी असरदायक है, नियमित उपयोग से बहुत जल्द आपका चेहरा साफ़ और रंग गोरा होने लगता है| हर कोई निष्पक्ष, स्वस्थ और दमकती त्वचा की इच्छा रखता है। फेस से पिंपल्स हटाने हो, ग्लो लाना हो या चेहरे का कालापन दूर करना हो हम सबसे पहले गोरा होने की क्रीम लगाने की सोचते है। बाजार में मिलने वाली क्रीम महंगी तो होती ही है साथ ही इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है।

चेहरा साफ करने और गोरा होने की क्रीम पतंजलि

हर दिन हमारी त्वचा वेरिएंट धूल कणों के संपर्क में आती है जो निश्चित रूप से हमारी त्वचा के छोटे छिद्रों को रोक सकते हैं। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए,  त्वचा की उचित देखभाल करनी चाहिए। चमकती त्वचा हर किसी की चाहत होती है; लेकिन क्या यह संभव है कि वातावरण में दमकती त्वचा जो प्रदूषकों से भरी हो? आपको लगता है कि यह असंभव है, लेकिन यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि प्रदूषण भरे वातावरण में दमकती त्वचा होना निश्चित रूप से संभव है

 वैसे तो हम skin problems का इलाज घरेलू तरीके से उपाय करके भी कर सकते है पर फिर भी अगर आप क्रीम का प्रयोग ही करना चाहते है तो आयुर्वेदिक दवा और जड़ी बूटी से बनी क्रीम प्रयोग करे जो आप बाबा रामदेव पतंजलि से भी ले सकते है। आज इस लेख में हम चेहरे को सुंदर बनाने व चमक लाने के लिए पतंजलि ब्यूटी क्रीम के बारे में जानेंगे, baba ramdev ayurvedic patanjali face beauty cream in hindi.

आजकल फेस वाश व क्रीम जैसे ब्यूटी प्रॉडक्ट हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गए है पर बाजार में मिलने वाले अधिकतर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स केमिकल युक्त होते है जो त्वचा पर नुकसान भी कर सकते है। ऑयली त्वचा पर किसी गलत क्रीम के प्रयोग से कील मुंहासे निकलने का खतरा ज्यादा होता है। पतंजलि की ब्यूटी क्रीम आयुर्वेदिक नुस्खे से प्रेरित होती है जिससे नुकसान की संभावना ना के बराबर होती है। दोस्तों ये लेख हम आपकी जानकारी के लिए है हमारा मकसद किसी भी प्रोडक्ट का प्रचार करना नहीं है। इस लेख में बताए गए कोई भी फेस क्रीम या facewash इस्तेमाल करने से पूर्व उस प्रोडक्ट और अपनी स्किन के बारे में पूरी जानकारी ले।

 फेस ब्यूटी का नेचुरल तरीका

  • आप अगर ब्यूटी ट्रीटमेंट और फेशियल करवाने के लिए पार्लर जा कर खूब पैसे बहा रहे है और इसके बाद भी जब आपकी समस्या दूर नहीं हो रही होती तो आप खुद ही घर पर इस्तेमाल करने वाली skin care cream खरीद लेते है।
  • कई बार ऐसा करने के बाद भी आपकी समस्या दूर नहीं हो पाती और ऊपर से साइड इफेक्ट्स भी हो जाते। है
  • ऐसी स्थिति में चेहरे की सुन्दरता के लिए सबसे अच्छा उपाय है अपनी त्वचा के अनुसार अच्छी किस्म के हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट्स या आयुर्वेदिक क्रीम और घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करें।

Patanjali Beauty Cream in Hindi

जब भी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स की बात होती है तब बाबा रामदेव पतंजलि का नाम अवश्य आता है। चेहरे पर ग्लो लाने, सुंदर बनाने, चेहरे का रंग साफ करने और स्किन की समस्याओं के इलाज के लिए निचे बताई हुई गोरा होने की क्रीम फायदेमंद है।

 1. पतंजलि एप्रीकॉट फेस स्क्रब – Patanjali Apricot Face Scrub

  • स्क्रब फेस से डेड स्किन और ब्लैकहेड्स हटाने में कारगर होता है और साथ ही इससे स्किन मुलायम होती है। पतंजलि का फेस स्क्रब त्वचा में कसाव लाने व skin tone करने में भी फायदा करता है।
  •  इसमें वीट जर्म व एलोवेरा के गुण मौजूद होते है। वीट जर्म में प्राकृतिक विटामिन ए व एंटी ऑक्सीडेंट होते है जो त्वचा को प्रदूषण के असर से सुरक्षित रखता है और एलोवेरा स्किन को स्वस्थ और मुलायम बनाता है।
  •  स्क्रब प्रयोग करने के लिए पर फेस को पहले थोड़ा गीला करे फिर 2 मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करे और धो ले।

 2. स्वर्ण कांति सौंदर्य फेयरनेस क्रीम – Saundarya Swarn Kanti Fairness Cream

  • पतंजलि स्वर्ण कांति क्रीम का प्रचार आपने टी वी पर अक्सर देखा होगा। इसमें दर्शाया गया है की एक लड़की बाजार से मिलने वाली कोई fairness cream प्रयोग करती है और एक लड़की पतंजलि सौंदर्य क्रीम प्रयोग करती है और जो लड़की पतंजलि वाली क्रीम इस्तेमाल करती है उसके चेहरे पर निखार आने लगता है व दूसरी लड़की के चेहरे पर pimples निकल आते है।
  • प्रचार में तो हर चीज को अच्छा ही बताया जाता है पर इसमें सच्चाई कितनी है ये तो प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलता है। पतंजलि क्रीम फॉर ग्लोइंग स्किन में नेचुरल आयल, फ्रूट्स, विटामिन्स और हर्ब्स होते है व सही तरीके से इसके इस्तेमाल से face glow करने लगता है और चेहरा सुंदर दिखता है।

3. बॉडी क्लीन्ज़र – Patanjali Body Cleanser

बॉडी क्लीन्ज़र के प्रयोग से त्वचा पे निखार आता है। बाबा रामदेव पतंजलि कई प्रकार के नेचुरल बॉडी क्लीन्ज़र भी बनाते है जिनके नाम नीचे बताये गए है।

  • हल्दी चंदन बॉडी क्लीन्ज़र
  • रोज (rose) बॉडी क्लीन्ज़र
  • सौंदर्य क्रीम बॉडी क्लीन्ज़र
  • पतंजलि कांति एलोवेरा क्लीन्ज़र

4. तेजस बॉडी लोशन – Patanjali Tejas Body Lotion

  • बॉडी लोशन का प्रयोग स्किन को प्राकृतिक तरीके से सुंदर और soft बनाते है। पतंजलि का बॉडी लोशन नेचुरल चीजों से बना है और चिपचिपा ना होने की वजह से इसका प्रयोग करना काफी आसान है।

5. पतंजलि तेजस ब्यूटी क्रीम – Tejas Anti Wrinkle Cream

  • चेहरे से झुर्रियां व रूखापन हटाने के लिए पतंजलि की तेजस क्रीम काफी फायदेमंद है।
  • झुर्रियां हटाने के साथ साथ ये क्रीम दाग और धब्बे साफ करने में भी असरदार है।
  • तेजस ब्यूटी क्रीम में गेहूं का तेल, एलोवेरा, बादाम ऑयल, जैतून का तेल, खीरे का रस व कुछ आयुर्वेदिक औषधि है जो face clean करने में उपयोगी है।

 बाबा रामदेव घरेलू ब्यूटी टिप्स इन हिंदी

  • चेहरे पर निखार लाने और चमक बढ़ाने का सबसे बेहतर तरीका है दिन में तीन से चार लीटर पानी जरूर पिए।
  • बेसन का घरेलु फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।
  • एलोवेरा के सेवन से चेहरे की त्वचा के साथ साथ पूरे शरीर की त्वचा भी स्वस्थ रहती है।
  • चेहरे से पिम्पल्स और दाग धब्बे देसी तरीके से हटाने में नींबू को चेहरे पर रगड़ने से फायदा मिलता है।
  • Glowing face के लिए ताजे फल खाना और फलों का जूस पीना भी अच्छा उपाय है।
  • चेहरा साफ करने की क्रीम के अलावा चेहरे को सुंदर बनाने के लिए योग भी मददगार है। प्रतिदिन कपालभाति प्राणायाम करने से फेस पर ग्लो आता है।

पतंजलि के ब्यूटी प्रोडक्ट्स हिंदी में

अब तक हमने जिन ब्यूटी क्रीम के बारे में जाना है इसके अलावा भी कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स है जो चेहरे की सुन्दरता के लिए उपयोगी है। इसके बारे में अधिक जानकारी आप पतंजलि के किसी भी नजदीकी स्टोर से ले सकते है।

  • सौंदर्य फेस वॉश
  • दिव्या कांति लेप
  • दिव्या गुलाब जल
  • बॉडी क्लीन्ज़र सोप
  • पतंजलि एलोवेरा जेल

दोस्तों गोरा होने की क्रीम, Patanjali Face Beauty Cream in Hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास चेहरे का रंग कैसे साफ करें और फेस पर चमक लाने के उपाय व घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ साझा करे।

]]>
https://sehatdoctor.com/patanjali-face-beauty-cream-baba-ramdev/feed/ 18 1388
चेहरे और बालों के लिए बाबा रामदेव घरेलू ब्यूटी टिप्स हिंदी में https://sehatdoctor.com/chehre-balo-ke-baba-ramdev-beauty-tips/ https://sehatdoctor.com/chehre-balo-ke-baba-ramdev-beauty-tips/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=2202 चेहरे और बालों के लिए बाबा रामदेव घरेलू ब्यूटी टिप्स इन हिंदी: चेहरे को गोरा और बालों को घना और लंबा बनाने के लिए बाबा रामदेव के द्वारा बताए गए घरेलू उपाय और ब्यूटी टिप्स को अपनाएं और बहुत जल्द लाभ प्राप्त करें| किसी बीमारी से छुटकारा पाना हो या फिर चेहरे और सुंदर बालों के लिए उपाय करना हो बाबा रामदेव किसी भी तरह की अंग्रेजी दवा लेने की बजाय घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक दवा से इलाज के बारे जानकारी देते है। सुंदर चेहरा और बाल के लिए बाजार में कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध है पर केमिकल युक्त होने की वजह से उसे नुकसान की संभावना अधिक होती है। इससे पहले हमने बालों और चेहरे के पतंजलि ब्यूटी क्रीम ऑयल और शैम्पू के नाम जाने है। 

चेहरे की रंगत अगर फीकी पड़ जाए तो लड़कियां परेशान हो जाती हैं। हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा बेदाग, गोरा और चमकदार बना रहे। मगर धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे की रंगत को बरकरार रख पाना काफी मुश्किल हो जाता है। 

भारत में प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव जी ने कुछ आसान से उपाय बताए हैं जिससे हम अपना सकते हैं कालेपन को दूर करें और घरेलू नुस्खों का उपयोग करके अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाएं।

आज इस लेख में हम जानेंगे घरेलू उपाय और नुस्खे अपना कर बाल और चेहरा सुंदर कैसे करे, बाबा रामदेव घरेलू ब्यूटी टिप्स ,hair and skin care baba ramdev beauty tips in hindi.

त्वचा और बालों की देखभाल

  • कुछ लोग गोरा साफ चेहरा व अच्छे बाल पाने के लिए कई तरह के केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते है पर इनके इस्तेमाल से त्वचा को साइड इफ़ेक्ट होने की संभावना भी होती है।
  • घर पर किये जाने वाले घरेलू ब्यूटी टिप्स एक दम से तो असर नहीं दिखाते पर अगर उन्हें नियमित और सही तरीके से प्रयोग में लाया जाये तो जल्दी फायदे मिल सकते है।

चेहरे के लिए बाबा रामदेव घरेलू ब्यूटी टिप्स

Baba ramdev gharelu beauty tips in hindi

  1. कच्चा दूध
  • चेहरा साफ करने और जल्दी निखार पाने के लिए रोजाना रात सोने से पहले रूई की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाए। इस घरेलू नुस्खे से चेहरे पर निखार आने लगता है।
  1. एलोवेरा
  • त्वचा के लिए एलोवेरा 2 तरीके से प्रयोग कर सकते है। पहला एलोवेरा के पत्ते से चेहरे पर मसाज करना और दूसरा एलोवेरा जूस का सेवन करना।
  • एलोवेरा जूस चेहरे और शरीर की त्वचा के लिए अच्छा होता है। इससे स्किन पर निखार आने लगता है।
  • चेहरे के दाग का इलाज और पिम्पल्स हटाने में एलोवेरा की मसाज रामबाण उपाय है।
  • जाने चेहरे के लिए एलोवेरा के फायदे
  1. नींबू
  • चेहरे के दाग और कील मुंहासे हटाने के लिए चेहरे पर नींबू रगड़ना अच्छा उपाय है।
  • नींबू को रगड़ने से कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोए। कुछ दिन इस उपाय को करने से रंग निखरने लगता है। 
  1. बेसन
  • फेस के लिए बेसन का फेस पैक अच्छा होता है। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला कर फेस पैक बना कर लगाए। लगातार कुछ दिन ये उपाय करने से face glow करने लगेगा।
  • बाजार में कई प्रकार के फेस पैक मौजूद है पर घरेलू तरीके प्रयोग करना आसान और असरदार होता है।
  1. पानी अधिक पिए
  • त्वचा को स्वस्थ रखने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है रोजाना 3-4 लीटर पानी पिए।
  • कोल्ड ड्रिंक की जगह ताजा जूस पिए तो इससे त्वचा पर ग्लो आता है।
  • डिब्बे वाला जूस पीने की बजाय ताजा जूस ही पीना चाहिए।

बालों के लिए बाबा रामदेव घरेलू नुस्खे और उपाय

  1. बाल उगाने के उपाय
  • सिर के जिस हिस्से के बाल झड़ गए है और उड़ रहे है उस जगह नये बाल उगाने के लिए हरा धनिया पीस कर इसका लेप खाली जगह पर लगाए।
  • बालों को अंडे से धोने पर बालों को प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व मिलते है व बालों में चमक आती है। ये उपाय गंजे सिर पर बाल उगाने में भी मदद करता है।
  • बाल उगाने और गंजेपन के इलाज में प्याज का रस रामबाण काम करता है।
  1. बाल झड़ने से रोकने के लिए उपाय
  • बाल टूटने व झड़ने से रोकने के लिए नारियल तेल उपयोग करे। अपने बालों की लंबाई के हिसाब से नारियल तेल ले और थोड़ा नींबू रस मिला कर बालों की अच्छे से मालिश करे।
  • पतले और कमजोर बालों के घरेलू इलाज में प्याज का रस काफी उपयोगी है। मोटे और मजबूत बालों के लिए ये उपाय रामबाण है और साथ ही इससे बाल झड़ने भी कम होंगे।
  • जाने बालों को झड़ने से कैसे रोके
  1. बालों से डैंड्रफ हटाने का तरीका
  • बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए नींबू का रस लगा कर 15 मिनट बाद धो ले।
  • अगर बालों पर शैम्पू करना चाहे तो रीठा शैम्पू इस्तेमाल करें।
  • नीम के पत्ते पानी में उबालकर इससे बाल धोए। इस देसी नुस्खे से hair dandruff से छुटकारा मिलेगा।
  1. सफेद बालों को काला कैसे करे
  • बाल काले करने के लिए आंवला एक आयुर्वेदिक दवा है। इसका प्रयोग लोग लम्बे समय से करते आ रहे है।
  • आंवला पानी में उबाल कर उसका लेप बना ले।
  • अब इस लेप को बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाए और आधा घंटा लगा रहने दे।
  • ये उपाय हफ्ते में 1 बार करें, कुछ ही दिनों में बाल काले घने और मुलायम होने लगेंगे।

दोस्तों चेहरे के लिए बाबा रामदेव घरेलू ब्यूटी टिप्स, Baba ramdev gharelu beauty tips in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आप के पास सुंदर चेहरे और बालों के घरेलू नुस्खे व उपाय है तो हमारे साथ साझा करे।

]]>
https://sehatdoctor.com/chehre-balo-ke-baba-ramdev-beauty-tips/feed/ 0 2202
पिम्पल्स से बचने के लिए व्यक्ति को क्या खाना चाहिए https://sehatdoctor.com/kya-khaane-se-pimple-nahi-hote/ https://sehatdoctor.com/kya-khaane-se-pimple-nahi-hote/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=6358 सुन्दर और बेदाग चेहरा हम सभी चाहते है,लेकिन अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हो जाए तो ये आपकी सुंदरता को ख़राब कर देते है| पिंपल्स खत्म होने के बाद उस जगह पर काले निशान रह जाते है, जिसकी वजह से हमारा चेहरा सुन्दर की जगह बदरंग सा नजर आता है| पिंपल्स से अपने चेहरे को बचाने के लिए कई लोग डॉक्टर के पास जाते है और कुछ देसी नुस्खों से इसका इलाज करते है| गर्मियों के मौसम में पिंपल्स की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है| चालिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जिनके खाने से आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते है –

1 – चुकंदर – चुकंदर को हम सभी जानते है,लेकिन हम से बहुत से ऐसे लोग है जो ये नहीं जानते है की चुकंदर पिंपल्स को खत्म करने में बहुत ही उपयोगी है| रोजाना चुकंदर का जूस और सलाद के रूप में खाने से आपका चेहरा चमक उठेगा और आप पिंपल्स की समस्या से भी आप आसानी से बच सकते है|

2 – एलोवेरा और एलोवेरा जूस – एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण प्रचुर मात्रा में होते है,जिसके रोजाना इस्तेमाल से आप पिंपल्स से निजात पा सकते है| एलोवेरा जूस को सुबह सुबह खाली पेट लेना चाहिए और यदि आप एलोवेरा जूस नहीं ले सकते है तो आप एक ताजा एलोवेरा का पत्ता ले और उसमे से गुदा निकाल ले और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे | बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो ले, ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा|

3 – कद्दू के बीज – कद्दू के बीजो को रात में भिगो कर रख दे और सुबह उठकर कद्दू के बीजो को छीलकर खा ले | कद्दू के बीजो में विटामिन ई और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिनके रोजाना इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा बेदाग़ रहेगी और पिंपल्स भी आपके चेहरे पर नहीं होंगे|

4 – ग्रीन टी – रोजाना ग्रीन टी पीने से आप पिंपल्स की समस्या से आसानी से बच सकते है| ग्रीन टी में ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते है, जो हमारी त्वचा के बहुत से रोगो को दूर करती है|

5 – पानी भरपूर मात्रा में पिए – अक्सर देखा जाता है की बहुत से लोग पानी बहुत कम पीते है,जिससे उनके शरीर में पानी की कमी और कई अन्य समस्या हो जाती है, इसीलिए शरीर में पानी की कमी न होने दे |

6 – विटामिन ए – विटामिन ए हमारी त्वचा के बहुत से रोगो को समाप्त करने के लिए बहुत उपयोगी होता है| पपीता, गाजर, पालक, कद्दू, चुकंदर और बीन्स इत्यादि में विटामिन ए भरपूर मात्रा मे होता है| इनके नियमित सेवन करने से भी आप पिंपल्स की समस्या से बच सकते है|

7 – अलसी के बीज – अलसी के बीज आपको पंसारी के यहाँ आसानी से मिल जाएंगे,उन्हें रात में भिगो दे और सुबह सुबह खली पेट उनका सेवन करे| ऐसा करने से भी आप पिम्पल्स की समस्या होने से बच सकते हैl

]]>
https://sehatdoctor.com/kya-khaane-se-pimple-nahi-hote/feed/ 0 6358
चेहरे का गोरापन बढ़ाने के लिए 12 घरेलू नुस्खे https://sehatdoctor.com/chehre-ka-gorapan-badane-ke-lie-gharelu-nuskhe/ https://sehatdoctor.com/chehre-ka-gorapan-badane-ke-lie-gharelu-nuskhe/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=7360 चेहरे का गोरापन :- सुंदर और बेदाग़ चेहरा हम सभी की पहली पसंद और चाहत होती है, जिसके लिए काफी लोग बाजार से महंगी क्रीम, सोप इत्यादि चीजे खरीद कर चेहरे पर इस्तेमाल कर लेते है, जिसकी वजह से कई बार उनके चेहरे को काफी नुक्सान भी उठाना पढ़ सकता है| 

कई लोगों का कहना है कि उनकी त्वचा का काला रंग उनकी कामयाबी मे बहुत बडी बाधा बन रहा हैं |अगर आपके चेहरे का रंग काला पड़ गया है तो इसकी वजह मृत कोशिकाएं हो सकती हैं क्यूँकि मृत कोशिकाओं के त्वचा से चिपके होने से रह काला होने लगता है |

आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजों की जानकारी दी गई है जो आपके चेहरे का गोरापन और सुंदरता को बढ़ाती हैं।आज हम आपको इन आयुर्वेदिक चीजों में से कुछ वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं जो आपके चेहरे तथा त्वचा के लिए बहुत उपयोगी साबित होती हैं।आपके चेहरे की रंगत को बहुत से कारक प्रभावित करते हैं| वो चाहे सूरज की रौशनी हो, धुआं हो, तनाव हो या फिर आपका खानपान | आप इन कारकों को तो खत्म नहीं कर सकतीं लेकिन अगर आप चाहें तो मिनटों में गोरी निखरी त्वचा पा सकती हैं|

चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते है जिनके इस्तेमाल से बहुत जल्द आपकी त्वचा गोरी होने लगेगी –

चेहरे का कालापन होने के कारण

  • कई बार बहुत अधिक तनाव लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं| इसके अलावा कम सोने, हार्मोन में परिवर्तन होने, अव्यवस्थित लाइफस्टाइल होने या फिर हेरेडिट्री होने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं|
  • ऐसा हर दिन नहीं होता कि आपकी स्किन बेदाग और चमकदार दिखाई दे। कभी-कभी स्किन पर डलनेस और रूखापन साफ झलकता है। इस दौरान आपकी स्किन ऐसी दिखती है जैसे कि मानो आप बीमार हैं। स्किन का वह गोरापन और चमक दोबारा लौटने के लिए आपको किसी भी प्रकार की महंगी क्रीम की जरूरत नहीं है|

चेहरे का गोरापन पाने के घरेलु नुस्खे और उपाय 

दमकती हुए गोरे रंग की चाहत सभी की होती है लेकिन इसे पाने के लिए महंगे क्रीम-पाउडर की जरूरत नहीं है। ये आसान तरीके आपकी खूब मदद कर सकते हैं।

1- नींबू :- नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और अन्य विटामिन त्वचा को गोरा बनाने में काफी असरदार होता है|

  • सबसे पहले एक ताज़ा नींबू लेकर उसका रस निकाल लें, फिर इस रस को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें|
  • 5 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में 3 से 4 बार नींबू का इस्तेमाल करने से बहुत जल्द आपकी त्वचा में निखार आने लगेगा|

2 – हल्दी :- हल्दी में मौजूद औषधीय गुण हमारी त्वचा की रंगत निखारने में काफी असरदार होती है|

  • सबसे पहले आधी चम्मच हल्दी पाउडर लेकर और 1 चम्मच नींबू का रस लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट बना लें|
  •  इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें, 20 से 25 मिनट लगा रहने दें, फिर सूख जाने पर ताजे पानी से चेहरा धो लें|
  • हफ़्ते में 2 से 3 बार हल्दी का इस्तेमाल करने से त्वचा का रंग जल्द ही गोरा होने लगता हैं।

3 – दूध :- दूध में पोषक तत्व और लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जिसके इस्तेमाल से चेहरे का गोरापन निखरता है|

  • 2 चम्मच दूध और 2 चम्मच शहद लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट बना लें|
  • इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथ से मालिश करते हुए अच्छी तरह से लगा लें, 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें, चेहरा सूख जाने पर ताजे पानी से धो लें|
  • नियमित रूप से दूध का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा बहुत जल्द सुंदर और चमकदार हो जाती है|

4 – टमाटर :- टमाटर में मौजूद गुण त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और त्वचा की रंगत को भी निखारता है|

  • सबसे पहले 1 टमाटर लेकर उसका रस निकाल लें, फिर 2 चम्मच नींबू का रस लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें|
  • 20 से 30 मिनट लगा रहने दें, फिर जब चेहरा सूख जाए तब ताजे पानी से चेहरा धो लें|
  • हफ्ते में 3 से 4 बार टमाटर का इस्तेमाल करने से बहुत जल्द चेहरा बेदाग़ और गोरा होने लगता है|

5 – पपीता:- पपीते में मौजूद पपेन नामक एंजाइम त्वचा का रूखापन दूर करने में काफी सहायक होता है|

  • एक पका पपीता लेकर उसे छीलकर काट लें, फिर बीजों को निकाल दें,बीज निकले पपीते को महीन पीस कर पेस्ट बना लें|
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगा लें,15 से 20 मिनट लगा रहने दें, फिर सूख जाने पर चेहरा ताजे पानी से धो लेना चाहिए|
  • हफ्ते में 2 से 3 बार पपीते का इस्तेमाल करने से जल्द आपकी त्वचा का रंग गोरा होने लगता है|

6 – दही :- दही में मौजूद विटामिन व प्रोटीन त्वचा को स्वस्थ और त्वचा की गंदगी को दूर करके उसे गोरा बनाने में मदद करती है|

  • 1 चम्मच दही और आधी चम्मच शहद लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें|
  • पेस्ट को 15 से 20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरा सूख जाने पर ताजे पानी से धो लें|
  • रोजाना दही का इस्तेमाल करने से बहुत जल्द आपकी त्वचा गोरी होने लगेगी|

7 – ग्रीन टी बैग :- ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ और गोरा बनाने में काफी मददगार होता है|

  • सबसे पहले 1 या 2 इस्तेमाल हुए ग्रीन-टी बैग लेकर उन्हें काट कर उसका पाउडर निकाल कर उसमे थोड़ा सा नींबू का रस और थोड़ा सा शहद लेकर तीनो को अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लें|
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें, 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें, फिर चेहरा सूख जाने पर ताजे पानी से धो लें|
  • हफ्ते में 3 से 4 बार ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल करने से बहुत जल्द आपकी त्वचा का रंग गोरा होने लगता है|

8 – बेसन :- बेसन त्वचा का पीएच स्तर संतुलित करके उसकी गंदगी को निकालता है और रंग गोरा करने में मदद करता है|

  • 2 चम्मच बेसन और उसमे 3 से 4 चम्मच गुलाबजल लेकर दोनों अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें|
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें, 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें, चेहरा सूख जाने पर ताजे पानी से धो लें|
  • हफ्ते में 2 से 3 बार बेसन का इस्तेमाल करने से आपको बहुत जल्द लाभ मिल जाता है|

9 – केसर :- प्राचीन समय से केसर का इस्तेमाल त्वचा की रंगत को साफ़ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|

  • सबसे पहले केसर की कुछ पत्तियां लेकर 3 से 4 चम्मच दूध में डालकर 2 से 3 घंटो के लिए भिगो दें, फिर इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें|
  • पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें, 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें, चेहरा सूख जाने पर ताजे पानी से धो लें|
  • हफ्ते में दो बार केसर का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा का रंग बहुत जल्द गोरा होने लगता है|

10 –  केला :- केले में विटामिन-सी, बी और ई के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते है, इसीलिए केले के इस्तेमाल से त्वचा का रंग बहुत जल्द साफ़ और चमकदार होने लगता है|

  • सबसे पहले एक पका हुआ केला लेकर उसे छील कर उसका गुर्दा निकाल लें, गुर्दे में 2 चम्मच शहद लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें|
  • फिर इस पेस्ट को अच्छी तरह से चेहरे पर लगा लें, 20 से 30 मिनट लगा रहने दें,फिर चेहरा सूख जाने पर ताजे पानी से धो लें|
  • हफ्ते में 2 से 3 बार केले का इस्तेमाल करने से चेहरे का गोरापन और त्वचा चमकदार हो जाती है|
]]>
https://sehatdoctor.com/chehre-ka-gorapan-badane-ke-lie-gharelu-nuskhe/feed/ 0 7360
जलने और चोट के निशान हटाने के 10 आसान उपाय और नुस्खे https://sehatdoctor.com/jalne-ka-nishan-hatane-ke-gharelu-nuskhe/ https://sehatdoctor.com/jalne-ka-nishan-hatane-ke-gharelu-nuskhe/#comments Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=750 चोट ,कटने ,जलने के निशान हटाने के उपाय इन हिंदी: किसी भी इंसान के शरीर पर चोट, कटने या जलने के निशाँ हो सकते है, अगर आपकी त्वचा पर ऐसे निशाँ है तो घरेलू नुस्खे अपनाएं और निशान को बहुत जल्द गायब करें| घर में खाना बनाते वक़्त और घर के दूसरे काम करते समय त्वचा का काटना और जलना जैसी समस्या अक्सर परेशानी का कारण बनती है। त्वचा का आग के संपर्क में आना, गरम चाय और तेल गिरना कुछ ऐसे प्रमुख कारण है जिन के कारण स्किन बर्न की समस्या अधिक होती है। इसके अलावा चोट लगने से शरीर पर घाव हो जाता है उसके ठीक होने के बाद उसके दाग रह जाते है।

घर पर इन जले का इलाज करना आसान है। कुछ प्राकृतिक उपचार जो जलन को शांत कर सकते हैं और हीलिंग को बढ़ावा दे सकते हैं, उसमें दही, दूध, एलोवेरा जेल और शहद शामिल हैं।

विशेष रूप से खाना पकाने या बेकिंग के दौरान, अप्रिय जला चोटें अक्सर एक कठिन समय दे सकती हैं। फिर गंभीर जलन होती है जो आग या गर्म वस्तु के सीधे संपर्क के कारण हो सकती है। चिकित्सा शब्दावली में, जलने को उनकी गंभीरता के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है। पहली डिग्री का जलना जो त्वचा की केवल बाहरी परत को प्रभावित करता है, सबसे कम माना जाता है |

कुछ प्रभावी घरेलू उपचारों के साथ घर पर इलाज किया जा सकता है। बर्न्स को पूरी तरह से ठीक होने में लगभग दो से तीन सप्ताह लगते हैं।कुछ लोग चोट के निशान हटाने की क्रीम भी प्रयोग करते है पर हम घर पर भी कुछ घरेलू उपाय और देसी नुस्खे अपना कर जले हुए निशान मिटाने के उपाय कर सकते है। आये जाने जलने के निशान हटाने के उपाय, निशान खत्म करने का तरीका, natural home remedies tips for skin burn treatment at home in hindi.

चोट, जलने के निशान और दाग अगर चेहरे पर हो जाये तो सुंदर चेहरा भी ख़राब दिखने लगता है। इसलिए जरुरी है की जलने कटने और चोट लगने पर तुरंत इसका इलाज किया जाये ताकि घाव को बढ़ने से रोका जाये और इसके ठीक होने पर निशान भी जल्दी खत्म हो जाये।

त्वचा जलने और निशान पड़ने के कारण

  • आग लगने से
  • करंट लगने से
  • धूप की तेज रोशनी से
  • गरम तेल के छींटे गिरने से
  • चाय या गर्म पानी गिरने से
  • किसी मेडिसिन के साइड इफ़ेक्ट से भी स्किन बर्न प्राब्लम आती है
  • जाने गर्म पानी चाय दूध तेल से जलने पर उपचार

जलने के बाद क्या करे

  1. जलने के तुरंत बाद ठंडा पानी जली हुई त्वचा पर डाले और ठंडे पानी में एक कपड़ा भिगो कर उसे जली त्वचा पर रख दे।
  2. आलू काट कर उसका एक टुकड़ा जलने वाली त्वचा पर रख दे। आलू के इस्तेमाल से जलन कम होने लगती है और स्किन बर्न से आराम मिलने लगता है। जलने के फ़ौरन बाद इस उपाय को करने से त्वचा पर फफोले नहीं बनते।
  3. जलन के दर्द से जल्दी आराम पाने के लिए दस मिनट के लिए जली हुई त्वचा को दूध में डूबा कर रखे।

जलने के निशान हटाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

Skin Burn Treatment in Hindi

जलने के निशान को कैसे हटाये ये जानने से पहले ये जानना जरुरी है की त्वचा जलने के बाद जलन को कैसे कम करें। स्किन चाहे आग से जले या फिर कोई और वजह हो घरेलू नुस्खे अपना कर जलन कम करने के उपाय कर सकते है और घाव ठीक होने के बाद निशान से छुटकारा भी पा सकते है।

  1. भाप, गरम पानी या चाय से जलने पर हुए घाव पर नींबू का रस और नारियल का तेल प्रयोग करने से जल्दी फायदा मिलता है। नींबू का रस और नारियल का तेल  मिलाकर जले हुए पर लगाए। नारियल तेल स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है और नींबू रस घाव के निशान मिटाने में फायदा करता है।
  2. एलोवेरा में जलन कम करने और निशान हटाने के गुण होते है। एलोवेरा के पत्ते को काट कर इसे जले हुए हिस्से पर लगाने से दर्द में आराम मिलने लगता है और साथ ही इससे जलने के दाग भी साफ़ होते है। आप चाहे तो एलोवेरा पत्ते की जगह एलोवेरा क्रीम भी प्रयोग कर सकते है।
  3. केले का छिलका जली हुई स्किन पर रगड़ने से जलने का निशान नहीं बनता और इस उपाय से जलन से भी जल्दी निजात मिलती है।
  4. कई बार गरम गरम चाय, दूध या सूप पीने से मुंह जल जाता है जिससे मुंह में छाले निकल आते है। इसके इलाज के लिए बर्फ का टुकड़ा ले और चूसे। बर्फ को धो कर इस्तेमाल करें ताकि ये जीभ पर न चिपके।
  5. प्याज में सल्फर अधिक मात्रा में होता है जो जले हुए को ठीक करने के फोड़े फुंसी, छाले होने से रोकता है और इससे जलने का दर्द भी कम होता है। प्याज तोड़ कर उसका रस जली त्वचा पर प्रयोग करें।
  6. दूध में प्रोटीन और वसा होती है जो जलने के उपचार में काफी फायदेमंद है। हल्दी और दूध का पेस्ट बना कर जलने वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है और इस होम रेमेडी से जलने का निशान भी नहीं रहता।
  7. जलने के निशान हटाने के उपाय का उपचार बेकिंग सोडा से भी कर सकते है। जले पर इसे प्रयोग करने पर जलने के बाद फोड़ा नहीं निकलता, जलने का दर्द कम होता है और जलने का निशान भी साफ़ होता है।
  8. थोड़ा सा पानी सिरका में मिला ले और एक कपडा इसमें डाल कर भिगो ले और इस कपडे को जली हुई जगह पर रखे। इस घरेलू इलाज को पांच से छह बार करने पर काफी आराम मिलता है।
  9. शहद के प्रयोग से भी जले का ट्रीटमेंट कर सकते है। ये एक तरह से आयुर्वेदिक दवा है, जले हुए पर शहद का लेप लगाने से काफी राहत मिलती है।
  10. दांत साफ़ करने वाली टूथपेस्ट जली हुई सतह पर लगाने से भी जल्दी आराम मिलता है।

चेहरे पर चोट के निशान हटाने के उपाय इन हिंदी

त्वचा के जलने पर अगर घाव छोटा है तो ये त्वचा की ऊपरी सतह को नुकसान पहुंचते है जिससे कई बार त्वचा लाल पड़ जाती है और हल्के फफोले निकल आते है। इन फफोलों का सही समय पर उपचार ना करे और अगर इन्हें फोड़ दे तो ये जख्म बन सकते है जो ठीक होने के बाद एक दाग छोड़ जाते है। आइये जाने चेहरे के निशान कैसे हटाए

  1. जलने के निशान हटाने के उपाय के लिए पुदीने की पत्तियों को पीस कर इसका रस भी प्रयोग कर सकते है। इस नुस्खे से जलन कम होती है और निशान भी साफ़ होते है।
  2. चेहरे पर चोट के निशान और दाग हटाने के लिए रात को मेथी दाना पानी में भिगो कर रख दे और सुबह इसे पीस कर इसका लेप निशान पर लगाए फिर आधे घंटे बाद के बाद फेस धो ले।
  3. मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और गुलाब जल मिला ले। अब चेहरे के निशान हटाने के लिए आयुर्वेदिक फेस पैक त्यार है, इसे चोट और जले के दाग पर लगाए और दस से पंद्रह मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।
  4. नींबू और टमाटर में विटामिन सी अधिक होता है जो स्किन की दाग और धब्बे हटाने में काफी उपयोगी है। नींबू का रस और टमाटर को मिलाकर इसका पेस्ट हर रोज लगाए और आधे घंटे बाद धो ले। इस देसी नुस्खे से चेहरे के निशान ख़तम होते है और चेहरे पर चमक आने लगती है। नींबू का रस और टमाटर का पेस्ट नेचुरल ब्लीच का काम करता है।

पुराने निशान कैसे हटाये

निशान पुराना हो जाये तो इसे साफ़ करने में समय अधिक लग सकता है और अगर उपाय करने के बाद भी चेहरे का पुराना दाग साफ़ ना हो तो स्किन के डॉक्टर से मिल कर सलाह ले।

  •  निशान पर मुल्ली का रस लगाने से निशान साफ़ होने लगता है।
  •  दूध में तिल और आंवले को पीसकर उसमें गुलाब जल की चार से पांच बूंदे मिलाए। अब इस लेप को सोने से पहले रात को जलने, चोट के पुराने निशान पर लगाए।
  •  काली मसूर की दाल भून ले और इसे पीस कर उसमें नारियल का तेल मिलाये और जलने के निशान पर लगाए। पुराने जले दाग हटाने के लिए लगातार कुछ दिन इस उपाय को करे।

इस लेख में बताए गए देसी उपचार आपकी जानकारी के लिए है उन्हें प्रयोग करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की मदद से उन्हें करने का सही तरीका जरूर सीखें।

दोस्तों जलने के निशान हटाने के उपाय, Skin Burn Treatment Home Remedies in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास चेहरे पर चोट के निशान हटाने के उपाय, टांकों के निशान दाग मिटाने के तरीके घरेलू नुस्खे या कोई देसी दवा है तो हमारे साथ साझा करे।

]]>
https://sehatdoctor.com/jalne-ka-nishan-hatane-ke-gharelu-nuskhe/feed/ 40 750
बाल सीधे करने के 10 आसान घरेलू तरीके – Hair Straight Tips in Hindi https://sehatdoctor.com/baal-sidhe-karne-ke-upay-gharelu-nuskhe/ https://sehatdoctor.com/baal-sidhe-karne-ke-upay-gharelu-nuskhe/#comments Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=1451 बाल सीधे करने के उपाय और घरेलू तरीके इन हिंदी: अगर आपके बाल सीधे नहीं है और आप उन्हें सीधा करना चाहते है तो हमारे पेज में बताए जा रहे घरेलू उपाय र तरीके को अपनाकर बहुत जल्द अपने बालो को सीधा करें| चमकदार ,मुलायम और सीधे बालों को सब पसंद करते है। स्ट्रेट किए हुए बाल न केवल स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि भव्य भी होते हैं। बाल सीधा करने के लिए लोग ब्यूटी पार्लर जा कर ढेरों पैसे खर्च कर देते है तो कुछ लोग बाल सीधे करने की क्रीम इस्तेमाल करते है। कुछ समय के लिए तो इन सबसे बाल स्ट्रेट और सुंदर दिखते है पर कुछ समय बाद बाल फिर से पहले जैसे दिखने लगते है।

सीधे बाल एक आकर्षक लग सकता है, और सर्दियों के दौरान विशेष रूप से सुविधाजनक है। हालांकि, समस्या यह है कि कई उपकरण, जैसे कि गर्मी और रासायनिक स्ट्रेटनर, आपके बालों के लिए वास्तव में खराब है। सौभाग्य से गर्मी या रसायनों का उपयोग किए बिना, घुंघराले या लहराते बालों को स्वाभाविक रूप से सीधा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कुछ अन्य तरीके हैं।

हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे, घने और चमकदार हों मगर, इसके साथ ही महिलाओं में स्ट्रेट बालों का भी खूब क्रेज देखा जा रहा है। वैसे तो कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे ट्रीटमेंट हैं जिन्हें करवा कर बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। मगर, यह सभी ट्रीटमेंट केमिकल बेस्ड हैं।

बालों को सीधा करने के लिए हॉट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से आपके बालों की नमी खत्म हो जाती है, जिससे टूटना शुरू हो जाता है। समय के साथ, ब्लो-ड्रायर, सिरेमिक स्ट्रेटनर, और हॉट कर्लिंग आयरन नुकसान दे सकते हैं। विशेषज्ञों की भी सलाह है, कि बालों की परमानेंट स्ट्रेटनिंग के लिए अगर घरेलू उपायों की मदद ली जाए, तो न केवल आपके बाल डैमेज होने से बच जाएंगे, बल्कि बहुत ही कम खर्च में आप घर बैठे अपने घुंघराले बालों को स्ट्रेट कर पाएंगे, वो भी लंबे समय के लिए।

आज हम बालों को सीधा करने के घरेलू नुस्खे और नेचुरल तरीके बता रहे है, जिससे बाल सिल्की और लंबे होते है व बालों पर साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता। आइये जाने natural tarike and gharelu nuskhe for hair straight tips in hindi.

कुछ लड़के और लड़कियां ऐसे भी है जो अपने घुंघराले बालों (Curly Hairs) से बेहद परेशान है, कर्ली हेयर्स को स्ट्रेट करने के लिए ये नुस्खे काफ़ी उपयोगी है।

बाल स्ट्रेट करने के टिप्स इन हिंदी

  1. गीले बाल सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का प्रयोग ना करे, जितना हो सके नेचुरल तरीके से ही बालों को सूखने दे।
  2. बालों को सीधा करने का उपाय में हेयर जेल, cream या किसी अन्य केमिकल वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल ना करें, इसके प्रयोग से बालों को नुकसान होता है।
  3. आयरन या किसी दूसरी मशीन से बाल सीधा करने पर ये रूखे और बेजान होने लगते है और बाल झड़ना जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए जितना हो सके बालों पर उपकरण प्रयोग करने से बचें।

बाल सीधे करने के उपाय और घरेलू तरीके

Baal Sidhe Karne ke Gharelu Upay in Hindi

  1. जैतून का तेल ले और इसमें अंडा तोड़ कर अच्छे से मिला ले। इस मिश्रण को बालों पर लगा कर हल्की हल्की मालिश करे और एक घंटे के बाद सिर को धो ले। इस घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल से बाल सीधे होते है।
  2. एक कप दूध में 2 चम्मच शहद मिलाकर बालों पर लगाए और दो घंटो के लिए इसे छोड़ दे फिर बालों को धो ले।
  3. बाल सीधे करने के उपाय में कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) काफी उपयोगी है। इस तेल को हल्का गर्म करके बालों की मालिश करें और मालिश करने के बाद एक तौलिया गरम पानी से भीगा हुआ ले और सिर पर लपेट ले, इससे बालों को भाप मिलती है। ये उपाय करने के 30 से 45 मिनट बाद सिर को धो ले।
  4. हरा धनिया मिक्सर में पीस ले और निचोड़ कर इसका रस अलग करके रख ले। धनिया के रस को बालों पर लगाने से hairs straight होने लगेंगे। ये होम रेमेडीज करने से सफ़ेद बाल काले करने में भी मदद मिलती है।
  5. मुल्तानी मिट्टी, चावल का आटा, अंडा और दही इन सब को मिलाएं और पेस्ट बनाकर बालों पर लगाए। इस पेस्ट को लगाने के एक घंटे के बाद सिर को धो ले। इस उपाय को हफ्ते में एक बार करे।
  6. बाल सीधे करने के उपाय में एलोवेरा जेल भी फायदेमंद है। कोई भी hair oil ले और इसमें बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल मिलाकर इसे हल्का सा गर्म करें फिर बालों पर लगाए। ये नुस्ख़ा बालों के लिए कंडीशनर का काम करता है।
  7. दो चम्मच शहद, ऑलिव ऑयल, 2 पके हुए केले और दही ले और उन्हें अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करे और हेयर्स पर लगाए फिर 1/2 घंटे के बाद बालों को धो ले। इस नुस्खे से बाल स्ट्रेट करने के साथ साथ मुलायम और silky भी होते है।
  8. हर रोज रात को सोने से पूर्व बाल हल्के गीले करे और 2 चोटी बनाये। लगातार कुछ दिन ऐसा करने से बाल सीधे होने लगेंगे।
  9. बाल सीधे करने के उपाय:पानी स्प्रे करने वाली बोतल ले और इसमें दूध और पानी एक समान मात्रा में डालें और बालों पर स्प्रे करें और ऊपर से कंघी करे। एक बार बाल सूखने के बाद आप फिर से ये क्रिया करे और 1/2 घंटे के बाद सिर धो ले।
  10. नारियल का दूध ले और इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला कर अपने बालों पर लगाए फिर 10 से 15 मिनट के बाद धो ले। ये उपाय करने से बाल नेचुरल तरीके से मजबूत होते है।

घुंघराले बालों को सीधा कैसे करे – Baal Sidhe Kaise Kare

  • बाल सीधे करने के उपाय में 2 चम्मच ओलिव आयल में 2 अंडे तोड़ कर मिलाये और अपने बालों में लगाए। 1 घंटा इसे  लगा रहने दे फिर बालों को शैम्पू करे। इस उपाय से धीरे धीरे आपके बाल सीधे होने लगेंगे और चमक आने लगेगी।
  • बालों को हल्के गर्म तेल से मसाज करने पर बालों को पोषण मिलता है और बाल मुलायम होते है। तेल की गर्मी से curly hair straight करने में मदद मिलती है।
  • आपके बाल अगर घुंघराले है तो उन्हें सीधे करने के लिए आप चाय के पानी से हेयर्स को कंडीशनर करे।

बाल सीधे करने वाला उपकरण – Hair Straightener

आप अगर शादी या किसी फंक्शन में जा रहे है और बालों को जल्दी स्ट्रेट करना चाहते है तो घर पर बाल सीधे करने वाली मशीन (हेयर स्ट्राइटेनेर) प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आप निचे लिखे टिप्स पढ़े।

  • बाल सीधे करने के उपाय : पहले बाल धो कर सुखा ले और कोशिश करे की आप बालों को नेचुरल तरीके से ही सूखने दे। आप अगर जल्दी में हो तो हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते है।
  • बाल स्ट्रेट करने के लिए अब अपने बालों को 3 हिस्से में बांटे और अंगूठे से तीनो भागों को क्लिप से बाँध ले। अगर बाल ज्यादा ही घने हो तो 3 से जाड़ा भाग भी कर सकते है।
  • घर पर बालों को सीधा करने के लिए ऐसा हेयर स्ट्रेटनर ले जिसमें टेम्परेचर सेट करने का विकल्प मौजूद हो ताकि आप अपने बालों के अनुसार टेम्परेचर कंट्रोल कर सके। बालों को ज़्यादा हीट से बचाने के लिए आप हीट प्रोटेक्शन स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • हेयर स्ट्रेट करने के लिए आप बालों की जड़ों से एक इंच दूर से शुरू करें। इससे आपके बाल घने दिखने लगेंगे। अब बालों की  स्ट्राइटेनिंग करने के लिए उन्हें हाथ से पकडे और straightening मशीन से बालों को ऊपर से नीचे की और लाएं |
  • बाल सीधे होने के बाद अंत में फिनिशिंग भी दे, इसके लिए आप हेयर स्प्रे इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बाल सुंदर व चमकदार दिखेंगे।
  • घर पर मेकअप कैसे करे
  • दादी माँ के घरेलु नुस्खे
  • चेहरा साफ़ करने की पतंजलि ब्यूटी क्रीम

दोस्तों बाल सीधे करने के उपाय और तरीके, Baal Sidhe Karne ke Gharelu Upay in Hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास बालों को सीधा करने के घरेलू नुस्खे, बाल सीधे कैसे करें तरीका है तो हमारे साथ साझा करे।

]]>
https://sehatdoctor.com/baal-sidhe-karne-ke-upay-gharelu-nuskhe/feed/ 11 1451
बाल झड़ने और टूटने से रोकने के 10 आसान उपाय और नुस्खे https://sehatdoctor.com/baal-jhadne-tutne-se-rokne-ke-upay-nuskhe/ https://sehatdoctor.com/baal-jhadne-tutne-se-rokne-ke-upay-nuskhe/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 http://https://sehatdoctor.com/?p=2282 बाल झड़ने और टूटने से रोकने के उपाय: बालों के टूटने और झड़ने की एक बड़ी वजह तेजी से बदलती हमारी जीवनशैली और गलत खान पान है। बालों की ठीक से देखभाल नहीं होने के कारण भी हेयर फॉल की समस्या होती है। पुरुष हो या फिर महीला बालों के गिरने और टूटने की समस्या किसी को भी हो सकती है। अचानक मौसम बदलने के कारण भी अक्सर थोड़े बहुत बाल झड़ते है पर अगर बाल सामान्य से ज्यादा झड़ रहे है तो ये एक बड़ी समस्या हो सकती है। आज हम इस लेख में जानेंगे बाल झड़ने से रोकने के देसी घरेलू नुस्खे और उपाय क्या है, जिनके प्रयोग से बालों के गिरने से निजात मिलेगी, gharelu nuskhe for hair fall tips in hindi.

बाल झड़ने से रोकने के उपाय और घरेलू नुस्खे

Gharelu Nuskhe for Hair Fall in Hindi

1. जैतून का तेल ले कर इसे हल्का गुनगुना कर ले अब इसमें 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर और 1 चम्मच शहद मिला कर पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को नहाने से लगभग 10-15 मिनट पहले अपने बालों पर लगा ले। इस उपाय से बालों का झड़ना बंद हो जायेगा।

2. अगर डैंड्रफ के कारण बाल झड़ रहे है तो कच्चा पपीता ले और इसका का लेप बना कर 10-15 मिनट के लिए बालों पर लगायें।

3. मेहंदी को बालों के लिए अच्छा माना जाता है इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते है। अंडा ले और इसे मेंहदी में मिलाकर बालों पर लगाए।

4. हेयर फॉल को रोकने में शहद भी उपयोगी है। 1 चम्मच निम्बू के रस में 1 चम्मच शहद में मिलाकर अपने बालों पर लगाए और 20 से 30 मिनट बाद इसे धो ले। 7 दिन में 1 बार इस नुस्खे को करने से बाल टूटना कम होने लगेगा।

5. थोड़ा सा बेसन दही या दूध में मिला कर लेप बनाये और इससे बाल धोये। इस उपाय से बालों का टूटना बंद होगा और बालों में चमक आने लगेगी।

6. कुछ लोगों को गलत खाने पीने की वजह से बालों के झड़ने की समस्या होती है। मसालेदार और तली हुई चीजें खाने से हमारे शरीर को जरुरी पोषक तत्व और विटामिन नहीं मिल पाते जो की स्वस्थ बालों के लिए आवश्यक होते है। ऐसे में अंडा, दूध, फल, हरी सब्जियाँ और सूखे मेवे का सेवन करे।

7. झड़ते बाल रोकने के लिए दही का इस्तेमाल करना अच्छा उपाय है। दही से बालों को पोषण मिलता है। बाल धोने के आधे घंटे पहले दही को बालों पर लगाए।में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते है। इससे बाल झड़ना कम होगा।

8. शरीर में खून का प्रवाह सही से ना होने से बालों को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिससे बाल कमजोर होने लगते लगते है। इस समस्या के समाधान के लिए एक्सरसाइज और योग करना चाहिए।

9. बाल लंबे करने और बाल झड़ना रोकने के लिए रोज़्मेरी तेल से हफ्ते में 1 बार बालों की मालिश करनी चाहिए। नारियल तेल भी hair fall रोकने में उपयोगी है।

10. अंडा बालों में लगाने से बाल जड़ से मजबूत होते है। बालों को धोने से लगभग एक घंटे पहले बालों पर अंडा लगाये।

बाल सुंदर मजबूत और लंबे कैसे बनाये

  • हमारे शरीर में पानी की दो तीहाई मात्रा होती है। शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहे इसके लिये पानी जरुरी है। इससे शरीर में खून का प्रवाह अच्छा होता है, बालों की जड़ों को को जरुरी पोषक तत्व मिलते है जिससे बाल मजबूत होते है और बालों में चमक ही आती है। बाल स्वस्थ बनाये रखने और टूटने से रोकने के लिए दिन भर 7-8 गिलास पानी जरूर पिए।
  • स्वस्थ बालों के लिए vitamin D जरुरी होता है। ये बाल बढ़ाने में उपयोगी है। विटामिन डी पाने के लिए किसी मेडिसिन की जरुरत नहीं है। प्रतिदिन 15 से 20  मिनट के लिए सूरज की रौशनी में बैठने से आपको जरुरी खुराक मिल जाएगी। सुबह सूरज की किरणों में बैठे।
  • शराब पीना और धूम्रपान करना सेहत को नुकसान करता है। अगर आप बालों और शरीर को स्वस्थ रखना चाहते तो सिगरेट, बीड़ी और शराब के सेवन से दूर रहे।
  • नए बाल उगाने के उपाय
  • दादी माँ के घरेलु नुस्खे और उपाय

दोस्तों बाल झड़ने से रोकने के उपाय, gharelu nuskhe for hair fall in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आप के पास बाल गिरने और टूटने से रोकने के घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ भी साँझा करे।

]]>
https://sehatdoctor.com/baal-jhadne-tutne-se-rokne-ke-upay-nuskhe/feed/ 0 2282
गर्भावस्था के दौरान फुंसी https://sehatdoctor.com/pimple-during-pregnancy/ https://sehatdoctor.com/pimple-during-pregnancy/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=6360 किसी भी स्त्री की जिंदगी में गर्भावस्था बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है| गर्भावस्था में महिला के शरीर बहुत सारे बदलाव होते है, जिनका कारण उनके हार्मोन्स में परिवर्तन होता है| गर्भावस्था में पिंपल्स होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन कई बार पिंपल्स बहुत गंभीर रूप भी ले लेते है| गर्भावस्था में पिंपल्स होने पर कोई भी डॉक्टर पिंपल्स की दवाई खाने की सलाह नहीं देता है| कई बार देखा गया है की गर्भावस्था में होने वाले पिंपल्स बच्चे के जन्म के बाद अपने आप खत्म हो जाते है| लेकिन अगर आप गर्भावस्था में पिंपल्स का इलाज ढूंढ रही है तो आज हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खे और उपाय बताएँगे जिनसे आप पिंपल्स से छुटकारा भी पा लेंगे और उसका कोई भी नुक्सान आप पर और आपके होने वाले बच्चे पर नहीं पड़ेगा|

1 – शहद एवं दालचीनी पेस्ट – गर्भावस्था में शहद एवं दालचीनी पेस्ट लगाने से पिंपल्स बहुत जल्दी खत्म होने लगते है| इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक चम्मच बारीक पिसा हुआ दालचीनी पॉउडर और एक चम्मच शहद लेना है फिर दोनों को अच्छी तरह से  मिलाकर एक पेस्ट बना लेना है| इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगा ले और 25 से 30 मिनट तक लगा रहने दे फिर ठन्डे पानी से धो ले|

2 – दलिया और शहद का पेस्ट – हम सभी जानते है की शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण सबसे ज्यादा पाए जाते है,जो हमारी त्वचा से पिंपल्स को हटाने में बहुत असरदायक होता है,दूसरी तरफ दलिया भी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है| एक चम्मच दलिया लेकर उसे पानी में भिगो कर रख दे, जब दलिया पूरी तरह से फूल जाए, उसे पानी में से निकालकर छान ले और उसमे थोड़ा शहद मिला कर पिंपल्स पर लगा ले| जब पेस्ट सुख जाए तब ठन्डे पानी से चेहरा धो ले|

3 – केले के छिलके का उपयोग – गर्भावस्था में दवाई ना खाने की वजह से महिला देसी नुस्खों से ही पिंपल्स का इलाज करती है| केले को तुरंत छीलकर उसके छिलके को अंदरूनी तरफ से बहुत हलके हलके पिंपल्स पर रगड़े, 2 मिनट रगड़ने के बाद छिलका फेंक दे और जब वो सुख जाए चेहरा ठन्डे पानी से धो ले| ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी पिंपल्स से आराम मिलेगा |

4 – हम सभी हल्दी के बारे में जानते है, इसमें प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण अधिक मात्रा में पाए जाते है| चन्दन हमारी त्वचा की मरम्मत करता है और मुहांसों की सूजन को कम करता है| चन्दन पॉउडर और हल्दी लेकर उसमे थोड़ा सा गुलाबजल डाल कर पेस्ट बना ले और उस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाए| सुख जाने पर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले, कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से पिंपल्स और पिंपल्स के निशान बिलकुल खत्म हो जाएंगे|

5 – पानी की कमी – गर्भावस्था में पानी की कमी से बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| अगर आप पानी सही मात्रा में पीते है तो पिंपल्स भी बिना किसी दवाई और नुस्खे के अपने आप समाप्त हो जाएंगे और आपकी त्वचा में निखार भी आएगा|

]]>
https://sehatdoctor.com/pimple-during-pregnancy/feed/ 0 6360
चेहरे से अवांछित बाल हटाने के लिए 10 घरेलू नुस्खे https://sehatdoctor.com/chehre-se-anvanchit-baal-hatane-ke-lie-10-gharelu-nuskhe/ https://sehatdoctor.com/chehre-se-anvanchit-baal-hatane-ke-lie-10-gharelu-nuskhe/#respond Wed, 27 Oct 2021 22:52:16 +0000 https://sehatdoctor.com/?p=7364 अगर आपके चेहरे पर अनचाहे बाल हो रहे है और आप परेशान है की उन्हें दूर कैसे करें तो आज हम आपकी इस परेशानी का समाधान लेकर आए है| आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते है जिनके इस्तेमाल करने से आप बहुत जल्द अवांछित बालो से छुटकारा पा लेंगे –

1 – हल्दी

हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण चेहरे पर होने वाले अवांछित बालो की परेशानी से निजात दिलाने में सहायक होता है|

(a) 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच दूध लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर और अवांछित बालो पर अच्छे से लगा लें|

(b) पेस्ट को 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें|

(c) नियमित रूप से इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से बहुत जल्द आपको अवांछित बालो की परेशानी से निजात मिल जाती है|

2 – फिटकरी

फिटकरी अवांछित बालो को रोकने में काफी मददगार होता है|

(a) थोड़ी सी फिटकरी लेकर उसे महीन पीस लें, फिर उसमे थोड़ा सा गुलाबजल डाल कर अच्छी तरह से मिलकर पेस्ट बना लें, फिर इस पेस्ट को अवांछित बालो पर और आसपास की त्वचा पर लगा लें|

(b) 15 से 20 मिनट लगा रहने दें, फिर ताजे पानी से धो लें, इस प्रक्रिया को दिन में 2 से 3 बार करें|

(c) हफ्ते में 2 से 3 बार फिटकरी का इस्तेमाल करने से बहुत जल्द आपको अवांछित बालो से छुटकारा मिल जाएगा|

3 – जौ

जौ हलके और कमजोर बालो को निकलने में काफी असरदायक होता है|

(a) सबसे पहले थोड़े से जौ लेकर उन्हें महीन पीस लें, फिर उसमे से 1 चम्मच जौ का पाउडर, 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच नींबू का रस लेकर तीनो को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।

(b) इस पेस्ट को अवांछित बालो पर अच्छी तरह से लगा लें, 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें, चेहरा सूख जाने पर हल्के हाथो से रगड़ते हुए पेस्ट छूटा दें फिर ताजे पानी से धो लें|

(c) हफ्ते में 2 से 3 बार जौ का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे से अनचाहे बालो की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है|

4 – कच्चा पपीता

कच्चे पपीते में मौजूद पपाइन गुण अवांछित बालो को हटाने में लाभदायक होता है।

(a) सबसे पहले एक कच्चा पपीता लेकर उसे छील कर उसके बीज निकाल कर काट कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, फिर इन टुकड़ो को अच्छे पीस लें, आधा चम्मच हल्दी पाउडर लेकर दोनों को अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लें।

(b) इस पेस्ट को अवांछित बालो पर अच्छी तरह से लगा लें, 10 से 20 मिनट तक हल्के हाथ से मालिश करें, फिर इस पेस्ट को सूखने दें, फिर ताजे पानी से धो लें।

(c) हफ्ते में 1 या 2 बार पपीते का इस्तेमाल करने से अनचाहे बालो से जल्द मुक्ति मिल जाती है|

5 – मसूर की दाल

मसूर की दाल अनचाहे बालो से छुटकारा दिलाने में काफी असरदायक होती है|

(a) सबसे पहले थोड़ी सी मसूर की दाल लेकर रात में भिगो दें, सुबह उन्हें पानी से निकालकर उसे महीन पीस लें, फिर उसमे 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और थोड़ी सी हल्दी लेकर सबको अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें|

(b) इस पेस्ट को अवांछित बालो पर और आसपास की त्वचा पर अच्छी तरह से लगा लें, फिर 15 से 20 मिनट लगा रहने दें, जब पेस्ट सूख जाए तो हल्के हाथो से रगड़ते हुए छूटा लें, उसके बाद ताजे पानी से धो लें|

(c) हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को अपनाने से अनचाहे बालो से जल्द छुटकारा मिल जाता है|

6 – नारियल का तेल

नारियल के तेल में मौजूद गुण अनचाहे बालो से निजात दिलाने में काफी असरदायक होता है|

(a) सबसे पहले थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर उसे हल्का गर्म कर लें, फिर थोड़ा सा हल्दी पॉउडर लेकर नारियल के तेल में अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस पेस्ट को अनचाहे बालो पर हल्के हाथो से मालिश करते हुए लगा लें|

(b) 20 से 30 मिनट बाद थोड़ी सी रुई लेकर पोंछ लें, फिर ताजे पानी से धो लें|

(c) हफ्ते में 3 से 4 बार नारियल का तेल इस्तेमाल करने से अनचाहे बालो से छुटकारा मिल जाता है|

7 – काबुली चने का आटा

अनचाहे बालों के परेशानी को दूर करने के लिए काबुली चने का आतता बहुत लाभदायक होता है|

(a) सबसे पहले 2 चम्मच काबुली चने का आटा, 4 चम्मच दूध, आधी चम्‍मच हल्‍दी और 1 चम्‍मच क्रीम लेकर सबको अच्छी तरह मिला कर पेस्ट बना लें|

(b) इस पेस्ट को अनचाहे बालो पर अच्छी तरह से लगा लें, फिर इस पेस्ट को 20 से 30 मिनट लगा रहने दें, पेस्ट सूख जाने पर हल्के हाथो से रगड़ते हुए छूटा लें, फिर हल्के गर्म पानी से धो लें|

(c) हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को अपनाने से बहुत जल्द अनचाहे बालो से छुटकारा मिल जाता है|

8 – चीनी

चीनी भी अनचाहे बालो से छुटकारा दिलाने में बहुत लाभदायक होती है|

(a) सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से धो लें और पोंछे नहीं, फिर थोड़ी सी चीनी लेकर अपने चेहरे और अनचाहे बालो पर लगा कर हल्के हाथ से मालिश करें|

(b) थोड़ी देर चेहरे पर लगा रहने दें, फिर हलके गुनगुने पानी से धो लें|

(c) हफ्ते में 2 से 3 बार चीनी का इस्तेमाल करने से अवांछित बाल बहुत जल्द खत्म हो जाते है|

9 – कार्न फ्लोर

कार्न फ्लोर का इस्तेमाल करने से चेहरे पर होने वाले अनचाहे बालों से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाता है।

(a) एक कच्चा अंडा लेकर उसमे से पीली जर्दी अलग कर दें, सफ़ेद वाली जर्दी लेकर उसमे थोड़ी सी चीनी और थोड़ा सा कार्न फ्लोर लेकर तीनो को अच्छी तरह से मिलकर पेस्ट बना लें|

(b) पेस्ट को चेहरे पर हलके हाथो से मसाज करते हुए अच्छी तरह से लगा लें, फिर 5 से 10 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरा सूखने के बाद ताजे पानी से धो लें|

(c) हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को अपनाने से अवांछित बालो से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाता है|

10 – बेसन

बेसन त्‍वचा को मुलायम और अवांछित बालो को दूर करने में सहायक होता है|

(a) 2 चम्मच बेसन, चौथाई चम्मच से कम हल्दी और थोड़ा सा पानी लेकर तीनो को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें|

(b) पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें, 15 से 20 मिनट लगा रहने दें, फिर हलके हाथ से रगड़ते हुए छूटा दें और ताजे पानी से धो लें|

(c) हफ्ते में 2 से 3 बार बेसन का इस्तेमाल करने से अनचाहे बालों से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है|

]]>
https://sehatdoctor.com/chehre-se-anvanchit-baal-hatane-ke-lie-10-gharelu-nuskhe/feed/ 0 7364